Aamantran Portal:-
भारत सरकार डिजिटलीकरण को बढ़ावा देने के लिए कई सुविधाओं को ऑनलाइन शुरू कर रही है। जिससे देश के लोगों को ऑनलाइन सेवाओं और योजनाओं का लाभ मिल सकता है| इसी तरह, केंद्र सरकार ने गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस समारोहों में देशवासियों को भाग लेने के लिए एक आमंत्रण पोर्टल जारी किया है। गणतंत्र दिवस और स्वतंत्र दिवस के अवसर पर समारोह में देश के नागरिक भाग लेने के लिए घर बैठे इस पोर्टल से टिकट बुक कर सकते हैं। उन्हें कहीं भी जाने की आवश्यकता नहीं होगी।
Aamantran Portal के माध्यम से कहीं भी रहकर टिकट बुक कर सकते हैं। इस लेख के माध्यम से हम Aamantran Portal से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराएंगे। कि कैसे आप आमंत्रण पोर्टल पर ऑनलाइन टिकट बुक कर सकते हैं। अगर आप भी स्वतंत्र दिवस या गणतंत्र दिवस पर होने वाली परेड में शामिल होना चाहते हैं। तो इस लेख को अंत तक पढ़ें|
Aamantran Portal 2024
गणतंत्र दिवस और स्वतंत्र दिवस मनाने के लिए देश भर से लोग आते हैं। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बड़ी-बड़ी कतारों में खड़े होना पड़ता है। 6 जनवरी 2023 को, रक्षा मंत्री श्री अजय भट्ट ने आमंत्रण पोर्टल का शुभारंभ किया। गणतंत्र दिवस और स्वतंत्र दिवस पर आम लोगों को आमंत्रण पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन टिकट खरीदने की सुविधा दी गई है। ताकि सरकार और आम लोगों के बीच की दूरी कम हो सके इस पोर्टल को डिजिटल इंडिया की पहल से बनाया गया है, जो उपयोगकर्ताओं और पर्यावरण के लिए सुरक्षित है। Aamantran Portal की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर मोबाइल से इस पोर्टल के माध्यम से घर बैठे देश का कोई भी नागरिक समारोह में शामिल होने के लिए टिकट खरीद सकता है। उन्हें कहीं भी जाने की आवश्यकता नहीं होगी। यह टिकट बिना किसी परेशानी के ऑनलाइन बुक कर सकते हैं, चाहे किसी भी स्थान पर रहें।
लेख का विषय | Aamantran Portal |
शुरू किया गया | रक्षा मंत्री श्री अजय भट्ट द्वारा 6 जनवरी 2023 को |
संबंधित मंत्रालय | रक्षा मंत्रालय भारत सरकार |
लाभार्थी | देश के सभी नागरिक |
पोर्टल का उद्देश्य | गणतंत्र दिवस और स्वतंत्र दिवस पर होने वाले कार्यक्रम में भाग लेने के लिए लोगों को ऑनलाइन टिकट उपलब्ध करवाना |
अधिकारिक वेबसाइट | aamantran.mod.gov.in |
आमंत्रण पोर्टल का उद्देश्य
गणतंत्र दिवस और स्वतंत्र दिवस पर होने वाली परेड में देश के लोगों को शामिल होने के लिए ऑनलाइन टिकट बुक करने का केंद्र सरकार का उद्देश्य आमंत्रण पोर्टल को शुरू करना है। ताकि देशवासी आसानी से ऑनलाइन टिकट खरीद सकें। और गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस पर परेड में भाग ले सकें। नागरिक इस पोर्टल की सहायता से कहीं भी रहकर टिकट खरीद सकते हैं। उन्हें टिकट बुक करने के लिए कहीं भी जाना नहीं होगा। नागरिकों का समय और धन बचेगा। जो नागरिक ऑफलाइन टिकट खरीदना चाहते हैं वो ऑफलाइन भी खरीद सकते हैं।
लाभ एवं विशेषताएं
- गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस पर घर बैठे परेड में शामिल होने के लिए टिकट आमंत्रण पोर्टल पर खरीद सकते हैं।
- डिजिटल टिकट में सिक्योरिटी को ध्यान में रखते हुए QR Code स्थापित किया जाएगा।
- नागरिक इस पोर्टल के माध्यम से कहीं भी रहकर अपना टिकट बुक कर सकते हैं।
- आप एक मोबाइल नंबर से 10 टिकट भी बुक करवा सकते हैं|
- नागरिक टिकट खरीदने के बाद इसे कैंसिल नहीं कर सकते हैं या इसे दूसरों को भी नहीं दे सकते हैं।
- मेहमानों को स्वीकृति देने के लिए केंद्रीय सरकार ने RSVP का विकल्प दिया है।
- पास या टिकट को Email, SMS या डिजिटल रूप से भेजा जा सकेगा।
Aamantran Portal पर ऑनलाइन टिकट बुक करने की प्रक्रिया
online tickets book करने के लिए निचे दिए गए प्रक्रिया का पालन करें:-
- सबसे पहले आमंत्रण पोर्टल की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- आपके सामने होम पेज खुल जाएगा।
- होम पेज पर Don’t have an Account? Sign Up for Buying Tickets के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
- इस पेज पर मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करनी होगी।
- जैसे Name, Father/Husband Name, DOB, Mobile Number, Parmanent Address, Captcha Code.
- इसके बाद Register के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद होमपेज पर अपना मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करके Request OTP के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- अब रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा।
- इस ओटीपी को दर्ज करके लॉगिन करना होगा।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
- अब इवेंट सिलेक्ट करने के बाद टिकट टाइप, डेट ऑफ बर्थ, फुल नेम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, ऐड्रेस, एक आईडी प्रूफ और आईडी प्रूफ का फोटो अपलोड करना होगा।
- यदि आप एक से अधिक टिकट बुक करना चाहते हैं तो नीचे दिए गए प्लस + के ऑप्शन पर क्लिक करन होगा|
- अंत में प्रोसेस टू पेमेंट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- इस प्रकार आप आसानी से आमंत्रण पोर्टल पर ऑनलाइन टिकट बुक कर सकते हैं।
अन्य महत्वपूर्ण लेख
- TAFCOP Portal Know the number of connections issued in your name by logging in using your mobile number
- Dak Karmayogi Portal 2023: @dakkarmayogi.gov.in Login, Registration, Certificate Download
- PM Vishwakarma Yojana 2023: पीएम विश्वकर्मा योजना शुरू, जानिए कैसे करें आवेदन
- (PMVVY) प्रधानमंत्री वय वंदना योजना 2023: ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, पात्रता