[Corona virus] कोरोना वायरस संक्रमण के दौरान क्या क्या योजनाएं चला रही है केंद्र सरकार और राज्य सरकार? | Government schemes to tackle Coronavirus epidemic in hindi

Corona virus- कोरोना वायरस के कारण संपूर्ण देश में लॉकडाउन कर दिया गया है। यह लॉकडाउन अभी 14 अप्रैल 2020 तक जारी रहेगा। अगर स्थिति नहीं सुधरी तो लॉकडाउन को आगे भी बढ़ाया जा सकता है। इस लॉकाडाउन के दौरान देश की सभी सीमाए सील कर दी गई हैं। हवाई यात्रा, दूसरे राज्यो के लिए चलने वाले निजी और सरकारी वाहन दोनो ही बंद कर दिए गए हैं। सिर्फ जरुरत की दुकाने ही खुलेंगी बाकि सब बंद रहेंगी। इस दौरान पूरे देश में केवल किराना दुकाने, बैंक, गैस सेवाए, पैट्रोल पंप, सब्जी मंडी, फलो की दुकाने, अस्पताल और केमिस्ट शॉप ही खुली रहेंगेी।

इस लॉकडाउन की वजह से लोगो को काफी दिक्कतो का सामना करना पड़ रहा है। गरीब और निर्धन लोग जो अपनी रोज की आय से भी बड़ी मुश्किल से गुजारा कर पाते है, उन्हें ज्यादा ही परेशानी हो रही है। उन लोगों के पास न तो पर्याप्त मात्रा में धन है और न ही खाने पीने की सामग्री की कोई व्यवस्था।

कोरोना वायरस

इसी कारण सभी राज्य सरकारो और केंद्र सरकार ने लोगों की मदद के लिए अलग अलग योजनाओ का ऐलान किया है। इन योजनाओं की मदद से लोगों को धन, खाद्य पदार्थो और एलपीजी जैसी सभी जरूरी सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।

Table of Contents

Corona virus के दौरान केंद्र सरकार ने क्या योजना चलाई है?

देश की वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने कोरोना वायरस से लड़ने के लिए 1 लाख 70 हजार करोड़ रूपए का ऐलान किया गया है। उन्होंने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना का ऐलान किया है। इस योजना के जरिए 80 करोड़ लोगों को सीधा लाभ दिया जाएगा।योजना के अतंर्गत निम्नलिखित कार्य किए जाएंगे –

  • योजना के अतंर्गत 80 करोड़ लोगो को खाद्य सामग्री सस्ते दामों पर मुहैया कराई जाएगी।
  • हर दिन 5 करोड़ लोगों तक सस्ते दामो में गेंहू, चावल और दाले पहुंचाई जाएगी।
  • इसमें भाजपा के कार्यकर्ताओ की मदद ली जाएगी।
  • महामारी से लड़ने वाले मेडिकल स्टाफ (आशा वर्कर्स, नर्स और अन्य मेडिकल स्टाफ भी शामिल) को 50 लाख रूपए तक का बीमा दिया जाएगा।
  • इसका लाभ 20 लाख मेडिकल कर्मचारियो तक पहुंचाया जाएगा।
  • जनधन योजना के तहत खुलवाए गए महिलाओं के खातो में अगले 3 महीने तक 500-500 रूपए दिए जाएंगे।

Corona virus मंत्रालय ने क्या क्या किए है बदलाव

  • योजना के तहत पीएफ स्कीम रेगुलेशन में बदलाव किया गया है।
  • जिन संस्थानों में 100 से कम कर्मचारी काम करते है या फिर जिन संस्थानो में 90 फिसदी कर्मचारियों की सैलरी 15000 रूपए प्रतिमाह से भी कम है उन्हें इस योजना का लाभ मिलेगा।
  • ईपीएफ का अगले तीन माह तक कर्मचारी और नियोक्ता दोनों का 12-12 फीसदी अंशदान सरकार करेगी।
  • 80 लाख कर्मचारी और 4 लाख प्रतिष्ठान लोगो को इसका लाभ मिलेगा।
  • किसान सम्मान निधि योजना के तहत अगले तीन महीने तक 2000 रूपए हर माह किसानों को सीधे अकाउंट में दिया जाएगा।
  • इसका लाभ 8.69 करोड़ किसानों को मिलेगा जो किसान सम्मान निधि योजना में पंजीकृत है
  • मनरेगा योजना के तहत पंजीकृत मजदूरो को 182 रूपए की जगह 202 रूपए दिए जाएंगे।
  • इसका लाभ देश के 5 करोड़ परिवारो को पहुंचाया जाएगा।
  • प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना – इस योजना के तहत 80 करोड़ भारतवासियों को हर महीने अगले तीन माह तक 5-5 किलो गेहूं और चावल, के साथ साथ एक किलो दाल भी मुहैया कराई जाएगी।
  • उज्जवला योजना- इस योजना के तहत 8.69 करोड़ घरों को अगले तीन महीने तक तीन मुफ्त गैस सलैंडर पहुंचाए जाएंगे। इस योजना का लाभ सिर्फ बीपीएल परिवारो को ही मिलेगा।
  • दीनदयाल योजना – महिला स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को 20 लाख तक का लोन मिलेगा, पहले यह राशि 10 लाख थी। यह राशि बिना ब्याज के दी जाएगी।
  • देश के वरिष्ठ नागरिक, विधवा और दिव्यांगजनों को अतिरिक्त 1000 रूपए तीन महीने में दो किश्तो में दिए जाएंगे। इसका लाभ 3 करोड़ लोगो तक पहुंचाया जाएगा।
  • निर्माण क्षेत्र के मजदूरों के कल्याण कोष में जमा 31 हजार करोड़ रुपये का इस्तेमाल 3.5 करोड़ पंजीकृत मजदूरों के लिए होगा।

corona-virus

Corona virus के दौरान राज्य सरकार ने क्या योजना चलाई है?

कोरोना वायरस के प्रकोप और इसके पैर पसारने के कारण राज्यों को कई कदम उठाने पड़े है ताकि ये वायरस आगे बढ़ न पाएं। चलिए जानते है के राज्य सरकारों ने कोरोना वायरस को रोकने के लिए क्या क्या कदम उठाए है –

Corona Helpline Numbers की जानकारी के लिए लिंक पर क्लिक करे।

1. दिल्ली सरकार ने कोरोना वायरस के प्रकोप के दौरान क्या क्या घोषणाएं की और क्या क्या योजनाएं शुरू की?

  • दिल्ली के 72 लाख लोगों को 7.5 किलो राशन फ्री में दिया जाएगा।
  • पब्लिक ट्रासंपोर्ट पर रोक लगाई गई है। ट्रेनों की आवाजाही, हवाई अड्डे, प्राइवेट बस, वाहन आदि भी बंद रहेंगे।
  • डीटीसी बस सर्विस सेवा भी 75 प्रतिशत तक कम कर दी गई है।
  • दिल्ली के 8.5 लाख लोगो को चार से पांच हजार रूपए पेंशन दी जाएगी।
  • सभी निर्माण कार्य बंद रहेंगे।
  • आवश्यक वस्तुओं ज़रूरतों को छोड़ सभी बाज़ार, दुकाने, इंडस्ट्री बंद।
  • लॉकडाउन में सरकारी और प्राइवेट कर्मचारियों की सैलरी पूरी दी जाएगी।
  • नाइट शेल्टरो में मुफ्त खाना बाटा जा रहा है, जंहा जा कर कोई भी व्यक्ति खाना खा सकता है।
  • सभी धार्मिक और सांस्कृतिक स्थानो को बंद कर दिया गया है।
  • 500 स्कूलो में लोगों के खाने पीने का इंतजाम किया है, यंहा जा कर कोई भी व्यक्ति खाना खा सकता है।
  • हर रोज 4 लाख लोगों को खाना खिलाने का लक्ष्य लिया गया है।
  • जामिया और जेएनयू ने अपने सभी छात्रों को घर जाने का आदेश दे दिया है।
  • एक जगह पर 50 से ज़्यादा लोगों के इकट्ठे होने पर प्रतिबंध लगाया गया है।
  • आईआईटी दिल्ली ने सभी कक्षाओं को निरस्त करने का आदेश दिया है।

2. हरियाणा सरकार ने कोरोना वायरस के प्रकोप के दौरान क्या क्या घोषणाएं की?

  • कोरोना से संक्रमित लोगों का इलाज सरकार द्वारा कराया जाएगा।
  • कोरोना संक्रमित व्यक्ति कि अगर इलाज के दौरान मृत्यु हो जाती है तो उसके परिजनो को एक्सग्रेसिया के तहत 10 लाख रुपए दिए जाएंगे।
  • मुख्यमंत्री परिवार समृद्धि योजना – इस योजना में पंजीकृत 12.38 लाख लोगों के खाते में लोगों को 31 मार्च तक 2000 रूपए दिए जाएंगे, इससे पहले 4000 रूपए ट्रांसफर किए जा चुके हैं।
  • बीपीएल कैटेगरी में आने वाले लोगो को 4500 रूपए महीना दिया जाएगा।
  • बीपीएल कैटेगरी में आने वाले लोगो को अप्रैल का राशन भी मुफ्त दिया जाएगा।
  • दिहाड़ी मजदूर, रिक्शा चालको, स्ट्रीट वेंडर्स को जिलो में डीसी के पोर्टल पर जाकर पंजीकरण कराना होगा।
  • पंजीकरण कराने पर उन्हे भी 4500 रूपए महीना दिया जाएगा।
  • कोरोना रीलीफ फंड – हरियाणा सरकार ने यह रीलीफ फंड बनाया है जिसमे मुख्यमंत्री ने स्वयं 5 लाख रुपए डाले हैं।
  • सभी विधायक अपने एक माह की सैलरी इस फंड में डालेंगे।
  • राज्य में मौजूद आइएएस अपनी सैलरी का 20 प्रतिशत भाग इस फंड में देंगे।
  • यदि कोई आम व्यक्ति भी इसमें दान करना चाहता है तो वह भी कर सकता।

3. उत्तर प्रदेश सरकार ने कोरोना वायरस के प्रकोप के दौरान क्या क्या घोषणाएं की और क्या क्या योजनाएं शुरू की?

  • 80 लाख मजदूरो को एक एक हजार रूपए की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।
  • सभी ऐतिहासिक और घूमने के स्थानो को पूर तरह बंद कर दिया गया है।
  • लोगों तक घर घर सामान पहुंचाने के लिए युपी पुलिस के पीआरवी 112 की 3000 फोर व्हीलर और 1500 टू-व्हीलर की मदद ली जाएगी।
  • कक्षा एक से आठ तक सभी छात्रो को प्रमोट करने का आदेश दे दिया गया है।
  • लॉकडाउन के अंदर सभी प्रोडक्शन पूरी तरह रोक दिए गए हैं।
  • कोरोना संक्रमण में आने वाले मरीजों को मुफ्त इलाज कराया जाएगा।
  • सभी सिनेमाघरों और मल्टीप्लेक्सों को अगले आदेश तक बंद रखने का नोटिस दिया गया है।
  • सभी पर्यटन स्थल और संग्रहालयों को 14 अप्रैल तक बंद रखने का आदेश दिया गया है।
  • सही समय पर मेडिकल सहायता पहुँचाने के लिए 108 की 2200 एंबुलेंस, 102 की 2270 एंबुलेंस और एडवांस लाइफ सपोर्ट 250 एंबुलेंस उपलब्ध है।
  • कर्मचारियों को घर से ही काम करने के निर्देश दिया गया है।
  • सरकारी कर्मचारियों को बायोमिट्रिक हाजिरी से छूट मिलेगी।
  • रेहड़ी, खोमचे वालों, मनरेगा के मजदूरों, अंत्योदय कार्ड धारकों आदि के लिए राहत पैकेज की घोषणा की है।
  • नोएडा और ग्रेटर नोएडा में स्विमिंग पूल, सार्वजनिक कार्यक्रमों, धार्मिक और राजनीतिक बैठकों पर 15 अप्रैल तक प्रतिबंध लगाए गए हैं।
  • लोगो को कोरोना वायरस से जागरूक करने के लिए हेल्पलाइन नंबर 18001805145 भी जारी किया गया है।

UP Ayush Kavach App की जानकारी के लिए लिंक पर क्लिक करे।

corona-helpline

4. महाराष्ट्र सरकार ने कोरोना वायरस के प्रकोप के दौरान क्या क्या घोषणाएं की?

  • सभी तरह के ट्रांसपोर्ट सर्विस में काफी कमी कर दी गई है।
  • सिटी बस सर्विस सिर्फ कुछ चुनिंदा इलाको में सफाई कर्मचारी, हेल्थ कर्मचारी बैंक और मजदूरो के लिए ही चलाई जा रही हैं।
  • सरकारी दफ्तरो में केवल 5 प्रतिशत लोग ही काम करने के लिए मौजूद होंगे।
  • सभी तरह की परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं।
  • कोरोना वायरस कि टेस्टिंग और इलाज के लिए अस्पतालों की संख्या बढ़ाई जा रही है।
  • महाराष्ट्र के सभी शहरी इलाकों में धारा 144 लागू रहेगी।
  • किराना दुकाने, केम्सिट शॉप, सब्जी मंडी और अन्य जरूरी चीजे जैसे बैंक खुले रहेंगे।
  • सभी टाइगर रिजर्व, सैक्चुअरी और नेश्नल पार्क को बंद कर दिया गया है।
  • सभी मॉल सिनेमाघर लॉकडाउन के अंदर बंद कर दिए गए हैं।

5. राजस्थान सरकार ने कोरोना वायरस के प्रकोप के दौरान क्या क्या घोषणाएं की?

  • राजस्थान हाई कोर्ट ने जोधपुर, जयपुर और कोटा में होने वाले निकाय चुनावों को 6 सप्ताह के लिए स्थगित किया।
  • लॉकडाउन के दौरान राजस्थान में जरूरी सामन के अलावा सभी बजार, मॉल सिनेमाघर और सभी तरह के पर्यटक स्थल बंद कर दिए गए हैं।
  • राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा से जुड़े सभी लाभार्थियों को मई तक मुफ्त में गेंहु बाटे जाएंगे।
  • पेंशनधारियों को आर्थिक परेशानी का सामना न करना पड़े इसलिए अप्रैल के पहले सप्ताह में ही पेंशन लाभार्थियों के अकाउंट में पैसा ट्रांसफर कर दिया जाएगा।
  • आवश्यक सेवाओं के अलावा राजकीय एवं निजी कार्यालय, मॉल, दुकानें, फैक्ट्रियां एवं सार्वजनिक परिवहन बंद रहेंगे।
    सभी स्कूलों, कोचिंग संस्थाओं, सिनेमा हॉल, थिएटर बंद रहेंगे।
  • शहरी इलाको में रहने वाले वह लोग जो NFSA की सूची से बाहर हैं उन्हे अगले दो माह तक खाद्य सामग्री के पैकेट मुफ्त बांटे जाएगे।
  • दिहाड़ी मजदूर, स्ट्रीट वेंडर और बाकि सभी निर्धन और गरीब परिवारों को इसका लाभ मिलेगा।
  • खाद्य सामग्री के पैकेट नगरपालिका द्वारा बांटे जाएंगे।

6. छत्तीसगढ़ सरकार ने कोरोना वायरस के प्रकोप के दौरान क्या क्या घोषणाएं की?

  • सभी तरह के गैरजरूरी कार्यालय बंद रहेंगे।
  • केवल जरूरी दुकाने अस्पताल और कुछ बैंकिंग सेवाए ही चालू रहेंगी।
  • बिजली, पानी समेत घरेलु गैस और कचरा साफ करने वाले सभी कार्यालय खुले रहेंगे।
  • सभी को इनकी सेवाए प्राप्त होती रहेंगी।
  • राज्य के सभी स्कूल, मॉल, बाजार, कॉलेज और दूसरे संस्थान अगले निर्देश तक बंद रहेंगे।

7. पश्चिम बंगाल सरकार ने कोरोना वायरस के प्रकोप के दौरान क्या क्या घोषणाएं की?

  • सिर्फ़ जरूरी सेवाएं ही चालू रहेंगी।
  • राशन, सब्जी और दवाओं की दुकानें खुली रहेंगी।
  • सभी स्कूल, कॉलेज, यूनिवर्सिटी आगामी 15 अप्रैल तक बंद रहेंगे।
  • बोर्ड की परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी।

8. बिहार सरकार ने कोरोना वायरस के प्रकोप के दौरान क्या क्या घोषणाएं की?

  • अंतरराज्यीय परिवहन पर पूरी तरह रोक रहेगी।
  • हवाई सेवा पर भी रोक लगाई जा रही है।
  • ज़िला मुख्यालयों, नगर पंचायतों और प्रखंड मुख्यालयों में लॉकडाउन लागू किया जाएगा।
  • मृतक के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से सहायता राशि दी जाएगी।
  • बसों की साफ सफाई की जा रही है।
  • जरूरी चीजो कि दुकाने, सब्जी मंड़ी जैसे स्थान खुले रहेंगे।
  • अस्पताल, बैंक, और गैस एजेंसी जैसी सभी सुविधाएं भी चालू रहेंगी।
  • पटना हाई कोर्ट में बेहद जरूरी मामलों के लिए कामकाज किया जाएगा।
  • ज़्यादातर जगहों पर शैक्षणिक संस्थाओं को बंद किया गया।

9. उत्तराखंड सरकार ने कोरोना वायरस के प्रकोप के दौरान क्या क्या घोषणाएं की?

  • रजिस्टर्ड मजदूरो के बैंक खातो में एक एक हजार रूपए डाले जाएंगे।
  • सभी आवश्यक सेवाओं को छोड़ कर बाकी सभी सेवाएं प्रतिबंधित रहेंगी।
  • बाहर के राज्य से आवाजाही के सारे ट्रांसपोर्ट पर रोक लगा दी गई है।
  • खाद्यान्न और स्वास्थ्य जरूरतों का पूरा ध्यान ऱखा जाएगा।
  • जरूरत पड़ने पर घर-घर जाकर खाद्यान्न व दवाइयां पहुंचाई जाएंगी।
  • सभी गैर जरूरी कार्यालय और पर्यटक स्थलो को बंद रखा जाएगा।

10. ओडिशा सरकार ने कोरोना वायरस के प्रकोप के दौरान क्या क्या घोषणाएं की?

  • सरकार द्वारा सभी स्कूल, कॉलेजों को 15 अप्रैल तक के लिए बंद किया गया।
  • मॉल, बाजार, ट्रांसपोर्ट और गैरजरूरी कार्योलयो को अगले निर्देश तक के लिए किया गया बंद
  • सभी पर्यटन स्थल और धार्मिक स्थलों को पूरी तरह बंद किया गया।
  • कक्षा 1 से लेकर कक्षा 9 समेत यूनिवर्सिटी में सेमेस्टर परीक्षाएं स्थगित की गईं।
  • जरूरी सामान की दुकानें, पैट्रोल पंप, केमिस्ट शॉप, अस्पताल और बैंक खुले रहेंगे।
  • आदेशों का पालन नहीं करने पर आईपीसी के तहत दंडात्मक कार्रवाई करने का आदेश दिया गया है।

11. मध्य प्रदेश सरकार ने कोरोना वायरस के प्रकोप के दौरान क्या क्या घोषणाएं की?

  • सभी शहरो को शटडाउन किया गया।
  • गरीब परिवारों को भोपाल और जबलपुर जिलो में सरकार लोगो को मुफ्त राशन देगी।
  • उज्जैन में महाकालेश्वर में आम लोगों का प्रवेश वर्जित किया गया।
  • कोरोना टेस्ट हेतु जरूरी इंतजाम किए गए।
  • विधानसभा को अगल निर्देश तक स्थगित किया गया।

12. जम्मू–कश्मीर सरकार ने कोरोना वायरस के प्रकोप के दौरान क्या क्या घोषणाएं की?

  • विदेशी नागरिको समेत बाहरी लोगों की आवाजाही पर पूरी तरह पाबंदी लगा दी गई।
  • रामबान और किश्तवाड़ समेते कुछ अन्य इलाकों में धारा 144 लागू कर दी गई है।

13. तमिलनाडु सरकार ने कोरोना वायरस के प्रकोप के दौरान क्या क्या घोषणाएं की?

  • सभी स्कूल, कॉलेज, एम्यूज़मेंट पार्क, थिएटर, स्विमिंग पूल और सरकारी बसों पर प्रतिबंध लगाए गए हैं।
  • कर्नाटक, आँध्रप्रदेश और केरल से लगने वाली सीमाओं को सील किया गया है।
  • सभी सोशल इवेंट्स कैंसल कर दिए गए हैं।
  • धार्मिक स्थलों को पूरी तरह बंद कर दिया गया है।
  • सभी हवाई उड़ानो पर प्रतिबंध लगा दिया है।
  • सार्वजनिक बैठकों, कॉन्फ्रेंस और सभी तरह के जलसों पर प्रतिबंध लगाया गया है।

14. आंध्र प्रदेश सरकार ने क्या क्या घोषणाएं की?

  • 1897 का इपिडेमिक एक्ट को लागू कर दिया है।

15. केरल सरकार ने कोरोना वायरस के प्रकोप के दौरान क्या क्या घोषणाएं की?

  • स्कूल, कॉलेज, मॉल सिनेमाघर बंद कर दिए गए हैं।
  • सभी परीक्षाए स्थगित कर दी गई हैं।
  • सभी निजी और सरकारी कार्यालयो को बंद करने का आदेश जारी कर दिया गया है।
  • केवल जरूरी सेवाएं और कार्यालय चालू रहेंगे।

16. पंजाब सरकार ने कोरोना वायरस के प्रकोप के दौरान क्या क्या घोषणाएं की?

  • पंजाब सरकार ने अस्पतालों में पुख्ता इंतजाम किए हैं।
  • सरकार द्वारा जागरूक अभियान चालाया जा रहा है।
  • लाखो लोगो को बीमार से जुड़ी छोटी बड़ी जानकारी दी जा रही है।

17. कर्नाटक सरकार ने कोरोना वायरस के प्रकोप के दौरान क्या क्या घोषणाएं की?

  • जिन लोगों को होम क्वरंटीन की सलाह दी गई है, उनकी मूवमेंट उनके फ़ोन के ज़रिए ट्रैक की जाएगी।
  • शॉपिंग मॉल्स और बार जैसी जगहों पर पाबंदी लगा दी है।
  • कैबिनेट ने कोविड-19 से निबटने के लिए 200 करोड़ रुपये की सहायता राशि भी दी है।

बिहार भूलेख खसरा खतौनी ऑनलाइन की जानकारी के लिए लिंक पर क्लिक करे।
कामकाजी महिला छात्रावास योजना की जानकारी के लिए लिंक पर क्लिक करे।
कन्या सुमंगला योजना की जानकारी के लिए लिंक पर क्लिक करे।
बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजना की जानकारी के लिए लिंक पर क्लिक करे।
सुकन्या समृद्धि योजना की जानकारी के लिए लिंक पर क्लिक करे।
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण पैकेज 2020 की जानकारी के लिए लिंक पर क्लिक करे।
एलआईसी कन्‍यादान योजना की जानकारी के लिए लिंक पर क्लिक करे।
उत्तराखंड प्रवासी पंजीकरण की जानकारी के लिए लिंक पर क्लिक करे।

NOTE- हमारी इस वेबसाइट का उद्देश्य आप तक सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी योजनाओ की जानकारी पहुँचाना है। अगर आपको ये जानकारी सही लगे तो दूसरो के साथ भी साँझा कीजिये। कोई त्रुटि हो तो हमे जरूर बताए।

योजना के कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न और उत्तर (FAQ)

क्या है कोरोना वायरस?

कोरोनावायरस कई प्रकार के वायरस का एक समूह है जो स्तनधारियों और पक्षियों में रोग उत्पन्न करता है। यह आरएनए वायरस होते हैं जिसके संक्रमण से जुकाम से लेकर सांस लेने में तकलीफ जैसी समस्या हो सकती है।


कोरोना वायरस के लक्षण क्या है?

बुखार, जुकाम, सांस लेने में तकलीफ, नाक बहना और गले में खराश जैसी समस्या होती है। यह वायरस एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैलता है


कोरोना वायरस से सुरक्षा के लिए कोई वैक्सीन है?

अभी तक कोई वैक्सीन उपलब्ध नहीं है।

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top