Coronavirus Vaccine APP Download | कोरोना वैक्सीन रजिस्ट्रेशन कैसे करें? | Corona Vaccine App Registration | कोरोना वैक्सीन रजिस्ट्रेशन एप्प क्या है? | Co-WIN Coronavirus Vaccine Registration APP | www.cowin.gov.in
Co-WIN Coronavirus Vaccine Registration APP- देश और दुनिया को कोरोना वायरस के चलते बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस समय दुनिया भर देश कोरोना वायरस की वैक्सीन को बनाने में लगें हुए है। दुनिया के बहुत से देश कोरोना की वैक्सीन के अंतिम ट्रायल कर रहे है। इस देशों में भारत भी शामिल है। भारत की तीन बड़ी कंपनियों से कोरोना वैक्सीन के आपात इस्तेमाल के लिए सरकार से मंजूरी के लिए आवेदन किये है। ऐसे में जल्दी ही कोरोना वैक्सीन देश में लोगों को दी जा सकती है। जल्द ही इसपे काम शुरू कर दिया जायेगा। परन्तु इस प्रक्रिया पर स्वास्थ्य मंत्रालय की और से कोई भी आधिकारिक जानकारी प्रदान नहीं की गयी है।
केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने देश को बताया की सरकार द्वारा कोरोना वैक्सीन की प्रक्रिया को पूरा करने के लिए एक एप का निर्माण किया गया है। जिसके माध्यम से वैक्सीन लगाने के लिए देश के लोगों को कोरोना वैक्सीन एप पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। साथ ही साथ यह टीकाकारण की पूरी प्रक्रिया पर नजर रखेगा। इस एप को आप आसानी से गूगल प्ले -स्टोर से फ्री में डाउनलोड कर सकते है, और इसका नाम CO-WIN है। परन्तु अभी यह एप गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध नहीं है। जैसे ही वैक्सीन की प्रक्रिया शुरू होगी यह एप गूगल प्ले स्टोर पर आसानी से उपलब्ध होगा।
Co-WIN Coronavirus Vaccine Registration APP पर वैक्सीन लगवाने वालों का लेखा-जोखा
केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने बताया की Co-WIN फ्री मोबाइल एप है। इस एप के माध्यम से सरकार टीकाकरण की सम्पूर्ण प्रक्रिया पर अपनी नगर रखेगीं। टीकाकरण से सम्बंधित सभी प्रकार के क्रिया-कलापों तथा वैक्सीन की पूरी जानकारी होगी। एप पर रजिस्ट्रेशन का विकल्प भी होगा। जिसके माध्यम से लोगों को टीकाकरण के लिए रजिस्ट्रेशन करना होगा।
.@ProfBhargava lays down the four key issues of the #COVID19vaccine delivery and highlights the importance of the discussions of the symposium! We thank everyone for joining us and all our partners for supporting us through the symposium! @LSHTM @vaccine_trust @GHS_Network pic.twitter.com/xdZEs2JrQw
— ICMR (@ICMRDELHI) July 30, 2020
Corona vaccine vaccination procedure/टीकाकरण प्रक्रिया
देश में कोरोना वैक्सीन के टीकाकरण की पूरी प्रक्रिया को तीन चरणों में पूरा किया जायेगा। तीन चरणों में ही लोगों को वैक्सीन दी जाएगी, पहले चरण में सभी स्वास्थ्यकर्मियों (हेल्थकेयर प्रोफेशनल्स) तथा दूसरे में आपातकालीन सेवाओं से जुड़े लोगों को व तीसरे चरण में गंभीर बीमारियों से जूझ रहे लोगों का टीकाकरण किया जायेगा। देश में टीकाकरण से सम्बंधित सभी प्रकार की जानकारी के लिए लोगों का डाटा इकट्ठा करने की जिम्मेदारी राज्य सरकारों की होगी। सभी लोगों को पहले Co-WIN एप पर ही रजिस्ट्रेशन करना होगा।

स्वास्थ्य मंत्रालय की और से प्रेस कॉन्फ्रेंस करके बताया की Co-WIN एप में पांच मॉड्यूल हैं। पहला प्रशासनिक मॉड्यूल, दूसरा रजिस्ट्रेशन मॉड्यूल, तीसरा वैक्सीनेशन मॉड्यूल, चौथा लाभान्वित स्वीकृति मॉड्यूल तथा पांचवां रिपोर्ट मॉड्यूल इसके अंतर्गत शामिल है। पहले प्रशासनिक मॉड्यूल के अंतर्गत वैक्सीन के लिए सेशन का निर्धारण तथा टीकाकरण के लिए लोगों को प्र्बन्धन को नोटिफिकेशन दिया जाता है। रजिस्ट्रेशन मॉड्यूल के अंतर्गत रजिस्ट्रेशन किया जाता है। इस मॉड्यूल के अंतर्गत जरूरत लोगों की कोई संस्था थोक के हिसाब रजिस्ट्रेशन कर सकती है। लाभान्वित स्वीकृति मॉड्यूल के अनुसार क्यूआर कोड आधारित पर टीकाकरण सर्टिफिकेट मिलेगा। उन लोगों का ही टीकाकरण किया जायेगा, जो इसके तैयार होगा।
Co-WIN Coronavirus Vaccine Registration APP
स्वास्थ्य मंत्रालय की और से एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सरकार ने सीओ-विन ऐप की कार्यक्षमता को समझाया, जो कि मुख्य रूप से एजेंसियों को COVID-19 टीकों के वितरण को ट्रैक करने के साथ-साथ देश के नागरिकों को टीकाकरण प्रक्रिया के लिए पंजीकरण करने में सक्षम बनाता है। टीकाकरण अभियान के अंतर्गत तीन वैक्सीन बनाने वाली कंपनियों – फाइजर, सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया, भारत बायोटेक ने काम साथ शुरू किया है, जो अपने अंतिम चरण में है। कंपनी द्वारा वैक्सीन उम्मीदवारों के लिए आपातकालीन टीकाकरण उपयोग के लिए प्राधिकरण में आवेदन किया गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव भूषण ने प्रेस ब्रीफिंग के दौरान कहा कि लगभग एक करोड़ फ्रंटलाइन हेल्थकेयर वर्करों को प्राथमिकता के आधार पर एंटी-कोरोनावायरस वैक्सीन प्रदान किया जायेगा। CO-WIN ऐप के साथ, सरकार देश में COVID-19 वैक्सीन के वितरण को सुव्यवस्थित करना चाहती है। फिलहाल, CO-WIN अभी भी विकास अधीन है, सरकार द्वारा अभी इस एप का Google Play Store और Apple Play Store पर भी उपलब्धता का विवरण साझा करना बाकी है।
कोरोना वैक्सीन से सम्बंधित अधिक जानकारी के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट https://dhr.gov.in पर लॉगिन करें।
Note- हमारे द्वारा प्रदान की गयी जानकारी आपको कैसी लगी। कमेंट बॉक्स में कमेंट कर के जरूर बताये। अन्य किसी भी प्रकार की योजनाओं से सम्बंधित जानकारी के लिए हमारी वेबसाइट yojanasarkari.in के साथ बने रहे। धन्यवाद