Rani Durgavati Shri Anna Protsahan Yojana 2024 हुई शुरू, मोटे अनाज की खेती पर किसानों को मिलेगी प्रोत्साहन राशि

Rani Durgavati Shri Anna Protsahan Yojana:-

नए साल के बाद जबलपुर में हुई पहली कैबिनेट बैठक में मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 3 जनवरी को एक नई योजना शुरू करने का निर्णय लिया है। रानी दुर्गावती श्री अन्न प्रोत्साहन योजना का नाम है। मोटे अनाज उत्पादन पर राज्य के किसानों को इस योजना से लाभ मिलेगा। राज्य के इस निर्णय की पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सराहना की है। Rani Durgavati Shri Anna Protsahan Yojana 2024 के माध्यम से राज्य के किसानों में मोटे अनाज की खेती करने की रुचि बढ़ेगी, जिससे लोगों में मोटे अनाज खाने के प्रति जागरूकता भी बढ़ेगी। इस लेख में हम इस योजना से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी साझा करेंगे जैसे: प्रोत्साहन राशि कितनी मिलेगी ?, पात्रता क्या है? आदि। तो यदि आप इस योजना से जुडी जानकारी जानना चाहते है तो इस लेख को अंत तक पढ़ें|

Rani Durgavati Shri Anna Protsahan Yojana

Rani Durgavati Shri Anna Protsahan Yojana 2024

मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री मोहन यादव ने रानी दुर्गावती श्री अन्न प्रोत्साहन योजना को लागू करने का फैसला किया है। राज्य में बाजरा, कोदो, कुटकी और रागी जैसे मोटे अनाज की खेती करने वाले किसानों को इस योजना के माध्यम से वित्तीय सहायता का प्रोत्साहन दिया जाएगा। इस योजना के तहत मध्य प्रदेश सरकार मोटे अनाज उत्पादन पर 10 रुपए प्रति किलो प्रोत्साहन राशि देगी।

सरकारी अनुदान सीधे लाभार्थी किसानों के बैंक खाते में भेजे जाएंगे। 100 किलोग्राम मोटे अनाज का उत्पादन करने वाले किसान को 1,000 रुपये की प्रोत्साहन राशि मिलेगी। वहीं, अगर किसान 500 किलो उत्पादन करता है तो सरकार उसे पांच हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि देगी। प्रधानमंत्री मोदी की गरीबी दूर करने की महत्वपूर्ण गारंटी में से एक यह योजना है।

लेख का विषय Rani Durgavati Shri Anna Protsahan Yojana
शुरू की गई मुख्यमंत्री मोहन यादव द्वारा
लाभार्थी राज्य के किसान
उद्देश्य मोटे अनाज के प्रति लोगों में रुचि पैदा करना और श्री अन्न उत्पादन उत्पादन को बढ़ावा देना
सहायता राशि मोटे अनाज पर 10 रुपए प्रति किलो के हिसाब से प्रोत्साहन राशि
राज्य की आधिकारिक वेबसाइट mp.gov.in

उद्देश्य

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा रानी दुर्गावती श्री अन्न प्रोत्साहन योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य किसानों को मोटे अनाज की खेती करने के लिए प्रोत्साहित करना है। मध्य प्रदेश सरकार मोटे अनाज की खेती पर 10 रुपए प्रति किलो प्रोत्साहन राशि देगी। न केवल किसानों की आय में वृद्धि होगी, बल्कि यह योजना लोगों को मोटे अनाज के पोषक तत्वों से भरपूर लाभों के बारे में भी जागरूक करेगी।

मोटे अनाजों के विशेष गुण और फायदे

अन्य महत्वपूर्ण लेख

मोटे अनाज में पोषक तत्व होते हैं। जो मिनरल्स और खनिज पदार्थों से भरपूर है मोटे अनाज अपने कई अद्भुत गुणों के लिए जाना जाता है, जिसमें कई बीमारियों का रामबाण इलाज भी शामिल है। मोटे अनाज के कुछ विशिष्ट गुण और लाभ निम्नलिखित हैं।

  • मोटे अनाजों से हड्डियां मजबूत होती है।
  • शरीर में कैल्शियम की पूर्ति
  • पाचन क्रिया मजबूत होती है।
  • वजन नियंत्रित करने में सहायता करते हैं।
  • हार्ट के रोगी के लिए मोटे अनाज फायदेमंद साबित होता है।
  • रक्त की कमी होने की समस्या कम होती है।
  • डायबिटीज रोगियों के लिए मोटा अनाज फायदेमंद होता है।

लाभ एवं विशेषताएं

  • 3 जनवरी 2024 को, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने रानी दुर्गावती श्री अन्न प्रोत्साहन योजना को शुरू किया।
  • कैबिनेट बैठक ने मोटे अनाज के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए इस योजना को मंजूरी दी है।
  • इस योजना से राज्य के मोटे अनाज (जैसे कोदो, कुटकी, राजी, ज्वार, बाजरा, कंगनी, संवा और चना) उत्पादक किसानों को लाभ मिलेगा।
  • Rani Durgavati Shri Anna Protsahan Yojana 2024 में मोटे अनाज उत्पादन पर 10 रुपए प्रति किलो प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
  • यह प्रोत्साहन राशि सीधे किसानों के बैंक खातों में ट्रांसफर की जाएगी।
  • सरकार मोटे अनाज का उत्पादन, भंडारण, प्रसंस्करण और ब्रांडिंग करेगा।
  • रानी दुर्गावती श्री अन्न प्रोत्साहन योजना मोटे अनाज के प्रति लोगों को प्रेरित करेगी।
  • इस योजना का लाभ मोटे अनाज उत्पादकों को मिल सकेगा।
  • मोटे अनाज का उपयोग लोगों को पोषण से भरपूर भोजन देने के लिए बढ़ावा मिल रहा है।
  • इस योजना से किसानों की आय में वृद्धि होगी, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा|
  • योजना का लाभ अधिक से अधिक किसानों को देने के लिए मध्य प्रदेश सरकार पूरे राज्य में इसे लागू करेगी।

पात्रता मानदंड

  • आवेदक को मध्य प्रदेश का मूल निवास होना चाहिए।
  • आवेदक किसान की आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
  • आवेदक को पेशे से किसान होना चाहिए|
  • बाजरा, कुटकी, कोदो और रागी की खेती करने वाले किसान ही योजना के लिए पात्र होंगे।
  • आवेदक का बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए।

आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • किसान कार्ड
  • खेत की खतौनी
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • पासबुक
  • बैंक खाता
  • मोबाइल नंबर
  • इमेल आईडी

रानी दुर्गावती श्री अन्न प्रोत्साहन योजना 2024 आवेदन कैसे करें?

मध्य प्रदेश के किसानों को रानी दुर्गावती श्री अन्न प्रोत्साहन योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन करने के लिए अभी थोड़ा थोड़ा इंतजार करना होगा। क्योंकि मध्य प्रदेश सरकार ने रानी दुर्गावती श्री अन्न प्रोत्साहन योजना को फिलहाल लागू करने का निर्णय लिया है। सरकार ने अभी इस योजना के लिए कोई आधिकारिक वेबसाइट नहीं बनाई है और आवेदन से संबंधित कोई जानकारी साझा नहीं करी है। जैसे ही मध्य प्रदेश सरकार द्वारा Rani Durgavati Shri Anna Protsahan Yojana Online Apply करने से संबंधित जानकारी सार्वजनिक की जाएगी| हम इस लेख के माध्यम से सूचित कर देंगे|

अन्य महत्वपूर्ण लेख

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top