Rojgar Portal Haryana:-
केंद्रीय और राज्य सरकार बेरोजगारी दर को कम करने के लिए लगातार प्रयास कर रही हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए हरियाणा सरकार ने हरियाणा रोजगार पोर्टल का शुभारंभ किया है, जिससे राज्य के युवा लोगों को रोजगार मिलेगा। हरियाणा सरकार ने बेरोजगारी दर को कम करने के लिए यह महत्वपूर्ण कदम उठाया है। जो बेरोजगार युवा लोगों को नौकरी प्राप्त करने में मदद करेगा। Haryana Rojgar Portal पर बेरोजगार युवा अपनी योग्यतानुसार नौकरी पा सकते हैं। राज्य के सभी बेरोजगार युवा युवतियां इस पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं और घर बैठे नौकरी पा सकते हैं। इस लेख के माध्यम से हम हरियाणा रोजगार पोर्टल से संबंधित संपूर्ण जानकारी साझा करेंगे जैसे पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कैसे करें?, पात्रता, आवश्यक दस्तावेज आदि। यदि आप इस पोर्टल से जुडी जानकारी जानना चाहते है तो इस लेख को ध्यान पूर्वक अंत तक पढ़ें|
Rojgar Portal Haryana 2024
हरियाणा सरकार ने हरियाणा रोजगार पोर्टल को शुरू किया है ताकि राज्य में बेरोजगार युवा लोगों को नौकरी मिल सके। इस पोर्टल के माध्यम से राज्य के शिक्षित युवक और युवतियां जो बेरोजगार हैं और नौकरी की तलाश में हैं, अपनी योग्यता के अनुसार नौकरी पाने के लिए हरियाणा रोजगार पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इसके अलावा, सरकार इस पोर्टल के माध्यम से सरकारी और निजी संस्थानों में बेरोजगार युवा लोगों को नौकरी देने के लिए रोजगार मेलों का आयोजन करती है। और हरियाणा कौशल रोजगार पोर्टल पर पंजीकृत व्यक्ति ही इन रोजगार मेले में भाग ले सकते हैं। Haryana Rojgar Portal पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को दसवीं पास करना होगा। साथ ही उम्मीदवार 18 वर्ष से अधिक होना चाहिए। हरियाणा रोजगार पोर्टल पर घर बैठे ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
लेख का विषय | Haryana Rojgar Portal |
शुरू किया गया | हरियाणा सरकार द्वारा |
लाभार्थी | राज्य के बेरोजगार युवा |
उद्देश्य | बेरोजगार युवाओं को रोजगार का अवसर प्रदान करना |
आधिकारिक वेबसाइट | hrex.gov.in |
उद्देश्य
हम सभी जानते हैं, की आज हमारे देश में बेरोजगारी सबसे बड़ी समस्या है। लाखों लोग देश भर में शिक्षित होने के बाद भी बेरोजगार हैं और रोजगार की तलाश में हर जगह भटक रहे हैं, जिससे उन्हें आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। हरियाणा सरकार ने इन समस्याओं को देखते हुए हरियाणा रोजगार पोर्टल शुरू किया है, जिससे राज्य के युवा लोगों को नौकरी मिलेगी। ताकि राज्य में बेरोजगार युवा लोगों को काम मिल सके, जिससे बेरोजगारी दर कम होगी। राज्य के युवा इस पोर्टल के माध्यम से रोजगार प्राप्त करेंगे, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
लाभ एवं विशेषताएं
- हरियाणा सरकार ने हरियाणा रोजगार पोर्टल बनाया है, जो राज्य में बेरोजगार युवा लोगों को नौकरी प्राप्त करने में मदद करेगा|
- राज्य का कोई भी बेरोजगार नागरिक इस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कर सकता है, जो बिल्कुल मुफ्त है।
- युवा हरियाणा रोजगार पोर्टल के माध्यम से अपनी योग्यता और अनुभव के आधार पर नौकरी पा सकेंगे।
- युवा इस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करके अपनी रुचि के अनुसार नौकरी चुन सकते हैं।
- इस पोर्टल के माध्यम से हरियाणा सरकार रोजगार मेला कार्यक्रम भी आयोजित करती है, जिसमें भाग लेकर उम्मीदवार सरकारी और निजी कंपनियों में काम पा सकते हैं।
- Haryana Rojgar Portal राज्य के युवा लोगों को नौकरी देने का एक मंच है। जो विदेशी कंपनियों में काम करने का मौका देगा।
- इस पोर्टल से राज्य के अधिक से अधिक युवा लोगों को रोजगार मिलेगा, जिससे बेरोजगार की समस्या कम होगी।
- नौकरी की तलाश में युवाओं को ऑनलाइन आवेदन की सुविधा मिलने से इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा।
- यह पोर्टल राज्य में शिक्षित युवा बेरोजगारों को नौकरी देगा, जिससे बेरोजगारी दर कम होगी।
- Haryana Rojgar Portal के माध्यम से राज्य के युवा नौकरी पा सकेंगे और आत्मनिर्भर और सशक्त बन सकेंगे।
- यह पोर्टल युवाओं की आर्थिक स्थिति में सुधार करने में सहायता करेगा।
पात्रता
- उम्मीदवार का हरियाणा राज्य का मूल निवासी होना अनिवार्य है|
- उम्मीदवार की आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
- आवेदक को कम से कम 10वीं पास होना आवश्यक है।
- उम्मीदवार के पास पहले से अन्य कोई रोजगार का साधन नहीं होना चाहिए।
आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- ड्राइविंग लाइसेंस
- राशन कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- आयु प्रमाण पत्र
- शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र
- मोबाइल नंबर
- बैंक अकाउंट पासबुक
- पासपोर्ट साइज फोटो
- इमेल आईडी
हरियाणा रोजगार पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कैसे करें?
Haryana Rojgar Portal Online Registration करने के लिए नीचे दी गई प्रक्रिया का पालन करें:-
- सबसे पहले Employment Department of Haryana की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- आपके सामने होम पेज खुल जाएगा।
- होम पेज पर Login के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद Register के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- अब आपके सामने नया पेज खुल जाएगा।
- इस पेज पर Register As के ऑप्शन पर क्लिक कर Jobseeker के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद Sign Up के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- अब आपके सामने नया पेज खुल जाएगा।
- इस पेज पर अपना मोबाइल नंबर और दिया गया कैप्चा कोड दर्ज करना होगा|
- इसके बाद Send OTP के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- अब मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा इस प्राप्त OTP को दर्ज कर Verify पर क्लिक करना होगा।
- आपके सामने हरियाणा जॉब सीकर रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा।
- इस रजिस्ट्रेशन फॉर्म में पूछी गई सभी आवश्यक जानकारी भरनी होगी|
- इसके बाद मांगे गए सभी दस्तावेजों को अपलोड करना होगा|
- अंत में Submit के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- इस प्रकार आपकी Haryana Rojgar Portal पर रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
Haryana Rojgar Portal Login कैसे करें?
- सबसे पहले Haryana Rojgar Portal की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- आपके सामने होम पेज खुल जाएगा।
- होम पेज पर Login के सेक्शन में जाकर Sign In के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- अब आपके सामने नया पेज खुल जाएगा।
- इस पेज पर यूजरनेम, पासवर्ड और कैप्चा कोड भरना होगा।
- अंत में Sign in के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- इस प्रकार आप हरियाणा रोजगार पोर्टल पर साइन इन की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
अन्य महत्वपूर्ण लेख
- Haryana Kaushal Rojgar Nigam Registration 2023 | हरियाणा कौशल रोजगार निगम ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, Last Date, स्टेटस
- मेरी फसल मेरा ब्यौरा योजना 2023: ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, fasal.haryana.gov.in
- Haryana Antyodaya Parivar Utthan Yojana , Registration Benefits, Important Highlights
- Chirag Yojana Haryana 2023: PDF, चिराग योजना हरियाणा, ऑनलाइन आवेदन, लाभ एवं विशेषताएं