Mukhyamantri Balashray Yojana‌ 2023 | उत्तराखंड बालश्रय योजना हुई शुरू अनाथ बच्चों को मिलेगी शिक्षा

Mukhyamantri Balashray Yojana‌ | mukhyamantri balashray yojana uttarakhand | uttarakhand balashray yojana kya hai | uttarakhand balashray yojana 2023 |

Mukhyamantri Balashray Yojana‌:-

केंद्र सरकार और सभी राज्य सरकारें पूरी तरह से शिक्षा के क्षेत्र में काम कर रहे हैं, ताकि देश का हर बच्चा शिक्षित हो और हर बच्चे का भविष्य सुरक्षित हो सके। इसी को ध्यान में रखते हुए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने अनाथ बच्चों को शिक्षित करने के लिए हाल ही में एक नई योजना की घोषणा की है। इस योजना का नाम उत्तराखंड मुख्यमंत्री बालश्रय योजना है| Uttarakhand Mukhyamantri Balashray Yojana के माध्यम से किसी भी आपदा, महामारी या दुर्घटना के कारण अनाथ हुए बच्चों को पहली कक्षा से बारहवीं कक्षा तक की पढ़ाया जाएगा।

इस पढ़ाई का पूरा खर्च राज्य सरकार द्वारा वहन किया जाएगा| इस लेख के माध्यम से हम Mukhyamantri Balashray Yojana‌ से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी साझा करेंगे| जैसे-इसका उद्देश्य, लाभ एवं विशेषताएं, पात्रता, महत्वपूर्ण दस्तावेज, आवेदन प्रक्रिया आदि| यदि आप इस योजना से संबंधित जानकारी जानना चाहते है तो इस लेख को अंत तक पढ़ें|

Mukhyamantri Balashray Yojana‌

Mukhyamantri Balashray Yojana‌

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने 5 सितंबर 2022 को शिक्षक दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास कार्यालय में एक कार्यक्रम में उत्तराखंड मुख्यमंत्री बालश्रय योजना को शुरू करने की घोषणा की। राज्य सरकार इस योजना के माध्यम से उन बच्चों को कक्षा 1 से 12वीं तक की स्कूली शिक्षा प्रदान करेगी जो किसी भी प्रकार की महामारी, आपदा या दुर्घटना के कारण अनाथ हो गए हैं। इन बच्चों को स्कूली पाठ्यक्रम के साथ-साथ लिखने-पढ़ने का सामान, वर्दी, जूते, खेल और किताबें भी मुफ्त में दी जाएगी। यह योजना उत्तराखंड सरकार को राज्य में योग्य अनाथ बच्चों को शिक्षित करने में मदद करेगी।

लेख का विषय Mukhyamantri Balashray Yojana‌
घोषित की गई सीएम पुष्कर सिंह धामी जी के द्वारा
लाभार्थी किसी भी प्रकार की आपदा, महामारी और दुर्घटना के कारण अनाथ हुए बच्चे
उद्देश्य अनाथ बच्चों को 1 से लेकर 12वीं कक्षा तक की स्कूली शिक्षा प्रदान करना
राज्य सरकार की अधिकारिक वेबसाइट यहाँ क्लिक करें

उत्तराखंड मुख्यमंत्री बालश्रय योजना का उद्देश्य

Uttarakhand Mukhyamantri Balashray Yojana का मुख्य उद्देश्य उन अनाथ बच्चों को स्कूली शिक्षा देना है जो किसी भी प्रकार की महामारी, आपदा या दुर्घटना की वजह से अनाथ हुए हैं। राज्य सरकार इस कार्यक्रम से इन बच्चों को पहली कक्षा से बारहवीं कक्षा तक शिक्षा देगी। लक्ष्य यह है कि उत्तराखंड में अनाथ बच्चे माता-पिता के बिना स्कूल जाने से वंचित न रहें और निरंतर स्कूल जाकर फीस की चिंता किए बिना पढ़ाई कर सकें। अक्सर देखा गया है की अनाथ बच्चों का गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से वंचित रहना आम है। लेकिन राज्य सरकार अब मुख्यमंत्री बालश्रय योजना उत्तराखंड 2023 के माध्यम से आपदा, दुर्घटना और महामारी के कारण अनाथ हुए बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दे सकेगी।

लाभ एवं विशेषताएं

  • उत्तराखंड मुख्यमंत्री बालश्रय योजना को 5 सितंबर 2022 को शिक्षक दिवस पर शुरू करने की घोषणा मुख्यमंत्री पुष्कर धामी सिंह जी ने की है।
  • राज्य सरकार इस योजना के माध्यम से किसी भी आपदा, महामारी या दुर्घटना के कारण अनाथ हुए बच्चों को स्कूली शिक्षा प्रदान करेगी।
  • इस योजना के माध्यम से ऐसे सभी बच्चों को पहली कक्षा से लेकर बारहवीं कक्षा तक निःशुल्क शिक्षा दी जाएगी।
  • इस योजना के माध्यम से उन्हें किताबें, वर्दी, जूते, मौजें और लिखने पढ़ने की सभी सामग्री भी निशुल्क प्रदान की जाएगी।
  • यह योजना राज्य में अनाथ बच्चों की स्कूली शिक्षा को बढ़ावा देगी और उनके भविष्य को उज्जवल बनाएगी।
  • Uttarakhand Mukhyamantri Balashray Yojana के तहत पात्र अनाथ बच्चे अपनी स्कूली शिक्षा को बिना किसी खर्च की चिंता किए बिना पूरी कर सकेंगे।
  • मुख्यमंत्री जी ने राज्य में शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए कई तरह की कोशिशें करती रहती हैं। यह योजना भी शिक्षा क्षेत्र में उनकी एक सकारात्मक कोशिश है।

पात्रता

  • आवेदक को उत्तराखंड का मूल निवासी होना आवश्यक है।
  • किसी आपदा, महामारी एवं दुर्घटना के कारण अनाथ हुए बच्चे ही इस योजना के लिए पात्र हैं।

आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • माता पिता की मृत्यु का प्रमाण पत्र (आपदा, महामारी, दुर्घटना के कारण मृत्यु हुई हो)
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ

उत्तराखंड मुख्यमंत्री बालश्रय योजना के तहत आवेदन प्रक्रिया

उत्तराखंड मुख्यमंत्री बालश्रय योजना के तहत शिक्षा प्राप्त करने के इच्छुक अनाथ बच्चों को अभी इस योजना के शुरू होने तक इंतजार करना होगा। क्योंकि सीएम जी ने शिक्षक दिवस पर योजना केवल शुरू करने की घोषणा की है इस योजना को राज्य सरकार और शिक्षा विभाग जल्द ही शुरू करेंगे। जब राज्य में इस योजना की शुरू किया जाएगा और इसके तहत आवेदन की प्रक्रिया सार्वजनिक होगी। तो हम इस लेख के माध्यम से सभी जानकारी साझा कर देंगे| इसलिए, आप Mukhyamantri Balashray Yojana के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए इस लेख से जुड़े रहें।

हमारी साइट पर अन्य महत्वपूर्ण लेख

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top