Khiladi Protsahan Yojana MP: श्रमिक खिलाड़ियों को मिलेंगे 50 हजार

Khiladi Protsahan Yojana MP | madhya pradesh khiladi protsahan yojana online registration | madhya pradesh khiladi protsahan yojana kya hai | madhya pradesh khiladi protsahan yojana 2023

मध्य प्रदेश सरकार के खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने खेलों में युवाओं को बढ़ावा देने के लिए कई कार्यक्रम शुरू किए हैं। शिवराज सरकार भी खेल में हर वर्ग का नागरिक हिस्सा लेने के लिए लगातार प्रयासरत है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इसके अलावा श्रमिक परिवारों को खेलों में शामिल करने के लिए एक नई योजना भी शुरू की है। मध्य प्रदेश खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना का नाम है। मध्य प्रदेश खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना के तहत श्रमिक और उनके परिवारों को खेल प्रतियोगिता में चयनित होने पर 50,000 रुपये तक की धनराशि दी जाएगी।

इस योजना में सरकार विभिन्न श्रेणियों में प्रोत्साहन राशि देकर विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करेगी। MP Khiladi Protsahan Yojana 2023 में कामगार परिवारों को खेलों में बढ़ावा दिया जाएगा। यदि आप भी मध्य प्रदेश के श्रमिक हैं और खेल प्रतियोगिता में भाग लेकर 50,000 रुपये का लाभ प्राप्त करना चाहते हैं, तो आपको यह आर्टिकल अंत तक पढ़ना होगा। तो आइए जानते हैं मध्यप्रदेश की खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना के बारे में विस्तार से।

Khiladi Protsahan Yojana MP

Khiladi Protsahan Yojana MP

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्य के निर्माण श्रमिकों और उनके परिवारों के लिए खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना का शुभारंभ किया। इस योजना के माध्यम से श्रमिक और उनके परिवारों को एक खेल प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलेगा, जिसमें विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। इस योजना के तहत श्रमिक परिवारों को 50,000 रुपए की सहायता राशि चयनित होने पर प्रोत्साहन के रूप में प्रदान की जाएगी। सरकार द्वारा खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना के तहत विभिन्न श्रेणियों में प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। जिसमें सरकार विभिन्न स्तरों पर खेल प्रतियोगिता जीतने वाले श्रमिक खिलाड़ियों को पुरस्कार देगी। इस योजना का उद्देश्य हर वर्ग के नागरिकों को खेल प्रतियोगिता में लाना है| अब सरकार चाहती है कि श्रमिकों और उनके परिवारों को खेलों में आगे लाया जाए और उनके हुनर को मैदान तक लाने के लिए प्रोत्साहित किया जाए।

लेख का विषय MP Khiladi Protsahan Yojana
शुरू की गई मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा
संबंधित विभाग भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल
लाभार्थी राज्य के निर्माण श्रमिक
लाभ खेल प्रतियोगिता में जीतने वाले श्रमिक खिलाड़ियों को सरकार द्वारा 10 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि
उद्देश्य श्रमिकों को खेलों के लिए प्रोत्साहित करना
आवेदन प्रक्रिया ऑफलाइन
आधिकारिक वेबसाइट cmhelpline.mp.gov.in

उद्देश्य

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा एमपी खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य श्रमिकों को खेलों में शामिल होने के लिए प्रेरित करना है। ताकि श्रमिकों और उनके परिजनों को खेलने के लिए प्रेरित किया जा सके और उनके हुनर को दूसरों के सामने प्रदर्शित किया जा सके। यदि जिला, संभाग या राज्य स्तर पर भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल या अन्य स्तर पर आयोजित होने वाली प्रतियोगिताओं में पंजीकृत निर्माण श्रमिक या उसके परिवार सदस्यों को 50,000 रुपये की प्रोत्साहन राशि मिलेगी| ताकि श्रमिक परिवारों को भी खेलों में भाग लेने का प्रोत्साहन मिल सके।

लाभ एवं विशेषताएं

  • MP Khiladi Protsahan Yojana के माध्यम से निर्माण श्रमिक एवं उनके परिवार को विजेता खिलाड़ी को प्रोत्साहन राशि से सम्मानित किया जाएगा।
  • इस योजना के तहत श्रमिक विजेताओं को 50,000 रुपए तक की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी।
  • राज्य और जिला स्तर पर चुने जाने वाले पंजीयक निर्माण श्रमिकों और उनके परिवार के सदस्यों को भवन एवं संनिर्माण कार्य कल्याण मंडल और अन्य स्तर पर आयोजित प्रतियोगिताओं में प्रोत्साहन राशि मिलेगी।
  • इस योजना का लाभ केवल वैध परिचय पत्र धारी कर्मचारियों या उनके परिवार के सदस्यों को मिलेगा।
  • खिलाड़ियों को खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना में दो अलग-अलग प्रकार की पुरस्कार राशि दी जाएगी।
  • श्रेणी ए को जिला स्तरीय खेल में 10 हजार रुपये और श्रेणी बी को 5 हजार रुपये प्रोत्साहन राशि मिलेगी।
  • वहीं खिलाड़ी को संभाग स्तर खेल में चयनित होने पर श्रेणी ए में 25 हजार रुपए और श्रेणी बी में 15 हजार रुपए प्रोत्साहन के रूप में दिए जाएंगे।
  • राज्य स्तर पर खेल में चयनित होने वाले खिलाड़ियों को श्रेणी ए में 50 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी, जबकि 30 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि श्रेणी बी में दी जाएगी।
  • यह योजना श्रमिकों को खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने को प्रेरित करेगी।
  • मध्य प्रदेश के श्रमिक भी खेल प्रतियोगिता में भाग लेकर अपने हुनर को दिखा सकेंगे|

श्रमिक खिलाड़ियों को प्रदान की जाने वाली राशि

मध्य प्रदेश खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना में, श्रमिक खिलाड़ियों को दो अलग-अलग श्रेणियों में पुरस्कार मिलेंगे। जिसमें प्रतियोगिता के विभिन्न स्तरों पर जीतने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कार राशि मिलेगी।

खेल प्रतियोगिता  स्तर जिला/संभागीय/राज्य स्तर  खेल में चयनित होने पर (श्रेणी ) मंडल द्वारा जिला/संभागीय/राज्य स्तर खेल में चयनित होने पर (श्रेणी बी)
जिला स्तर 10,000/- रुपए 5,000/-रुपए
संभाग स्तर 25,000/- रुपए 15,000/- रुपए
राज्य स्तर 50,000/- रुपए 30,000/- रुपए

पात्रता

  • आवेदक को मध्यप्रदेश का मूल निवासी होना चाहिए।
  • केवल निर्माण श्रमिक एवं उनके परिवार के सदस्य ही पात्र होंगे।
  • आवेदक को भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल में पंजीकृत होना चाहिए।
  • आवेदक का बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए।

आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • श्रमिक कार्ड
  • पंजीयन कार्ड की प्रति
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना आवेदन पत्र
  • खेल संस्था के माध्यम से जिला कीड़ा अधिकारी द्वारा दिया गया प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर

आवेदन कैसे करें?

Madhya Pradesh Khiladi Protsahan Yojana का लाभ प्राप्त करने के लिए ऑफलाइन(Offline) प्रक्रिया के माध्यम से आवेदन करना होगा। ऑफलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया नीचे दी गई है:-

  • सबसे पहले मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत या आयुक्त/मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगरी निकाय जाना होगा।
  • वहां जाकर खेल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना का आवेदन फॉर्म लेना होगा।
  • अब इस आवेदन फार्म में मांगी गई जरूरी जानकारी भरनी होगी।
  • इसके बाद मांगे गए आवश्यक दस्तावेजों को संलग्न करना होगा।
  • अंत में इस आवेदन फॉर्म को वापस वहीं जमा करना होगा जहां से अपने प्राप्त किया था।
  • इस प्रकार आप मध्यप्रदेश खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना के तहत आवेदन कर सकेंगे।

मप्र सरकार की अन्य कल्याणकारी योजनाएँ

FAQs

MP Khiladi Protsahan Yojana क्या है?

राज्य के श्रमिक और उनके परिवारों को खेल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए इस योजना के माध्यम से प्रोत्साहित किया जाएगा। जिसके लिए उन्हें प्रोत्साहन राशि का लाभ प्रदान किया जाएगा।

मध्य प्रदेश खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना के तहत निर्माण श्रमिकों को कितने रुपए की प्रोत्साहन राशि का लाभ मिलेगा?

इस योजना के तहत राज्य सरकार द्वारा निर्माण श्रमिकों को 50,000 रुपए की प्रोत्साहन राशि का लाभ प्रदान किया जाएगा।

Khiladi Protsahan Yojana MP के अंतर्गत आवेदन करने के लिए कौन कौन से दस्तावेज चाहिए?

आपके पास आधार कार्ड, श्रमिक कार्ड, पंजीयन कार्ड की प्रति, खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना आवेदन पत्र के संस्था के माध्यम से जिला कीड़ा अधिकारी द्वारा दिया गया प्रमाण पत्र, मोबाइल नंबर, पासपोर्ट साइज फोटो आदि दस्तावेज होने चाहिए।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top