madhya pradesh samagra parivar id | samagra parivar id mp download | samagra.gov.in mp | samagra gov in mp online
MP Samagra ID:-
आप अगर मध्यप्रदेश के निवासी है और आपके पास अभी तक मध्यप्रदेश समग्र आईडी नहीं है| तो आपको आज ही इस आईडी को बनवा लेना चाहिए| क्योंकि यह आईडी आपके कई तरह से काम में आती हैं।
Samagra ID की आवश्यकता अधिकतर बीपीएल कार्ड बनाने के लिए किया जाता है यदि व्यक्ति के पास SSSM ID है वो तभी बीपीएल कार्ड के लिए भी आवेदन कर सकता है। इसके अलावा समग्र आईडी की आवश्यकता मध्यप्रदेश राज्य में चल रही योजनाओं का लाभ लेने में भी पड़ती है|
इस लेख में हम आपको इस आईडी से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करेंगे जैसे समग्र आईडी क्या है और समग्र आईडी ऑनलाइन कैसे बनवाएं अथवा समग्र आईडी ऑफलाइन कैसे बनाएं, आदि| यदि आप जानने की इच्छा रखते है, तो इस लेख को अंत तक पढ़ें|
MP Samagra ID क्या है?
Samagra ID एक प्रकार का ऐसा कार्ड है जिसमे आपका पूरा विवरण सरकार के पास रहता है| इस कार्ड के माध्यम से मध्य प्रदेश सरकार द्वारा आपकी और आपके परिवार की सारी जानकारी एकत्रित कर ली जाती है और ये सारा डेटा ऑनलाइन सेव कर लिया जाता है
कई बार ऐसा होता है की सरकार द्वारा किसी योजना को शुरू किया जाता है| उस स्कीम का लाभ पात्र व्यक्ति को न मिलकर किसी अन्य व्यक्ति को मिल जाता है। जिससे की योग्य व्यक्ति स्कीम का लाभ लेने से वंचित रह जाता है। तो इस कार्ड के माध्यम से सरकार को इस बात का ज्ञात रहेगा की कौन योजना के पात्र है और कौन नहीं।
लेख का विषय | MP Samagra ID कैसे बनायें |
सम्बन्धित विभाग | समाज कल्याण विभाग |
शुरू की गयी | मध्य प्रदेश सरकार द्वारा |
लाभार्थी | राज्य के नागरिक |
उद्देश्य | पात्र नागरिकों तक सरकारी योजनाओं का लाभ |
आधिकारिक वेबसाइट | यहाँ क्लिक करें |
लाभ
- Samagra ID के माध्यम से मध्य प्रदेश सरकार द्वारा चलायी गयी सभी योजना की जानकारी प्राप्त कर सकते है।
- Samagra ID कार्ड धारक ही योजना का लाभ ले सकेंगे।
- सरकार और लोगो के बीच पारदर्शिता आएगी।
- जरूरतमंद लोगो को ही सरकार द्वारा योजनाओं का लाभ प्रदान किया जायेगा|
- भ्र्ष्टाचार में भी कमी आएगी।
- स्कूल में भी दाखिला के समय समग्र आईडी की जरुरत होगी।
- सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए समग्र परिवार आईडी होना आवश्यक है।
- बीपीएल कार्ड बनवाने के लिए आपके पास SSSM ID होना जरुरी है।
- अगर एमपी सरकार द्वारा कोई भी योजना चलाई जाती है| और आप उस योजना के पात्र होते हुए, आवेदन नहीं भी करते है, तो आपको योजना का लाभ अपने आप ही मिल जायेगा। क्योंकि सरकार के पास आपके डेटा पहले से ही मौजूद होगा।
- सरकारी नौकरी के लिए आवेदन करने के लिए भी आपके पास SSSM ID होनी आवश्यक है।
Mukhyamantri Seekho Kamao Yojana 2023: Course List @mmsky.mp.gov.in
SSSM ID:– समग्र आईडी के प्रकार
परिवार समग्र आईडी:-
परिवार समग्र आईडी एक परिवार को दी जाती है। इस कार्ड में कुल आठ अंक होते है।
सदस्य समग्र आईडी:-
सदस्य SSSM ID में परिवार के हर एक सदस्य को ये कार्ड दिए जाते है| ये आईडी नंबर नौ अंक का होता है। और ये आईडी सिर्फ उन्ही को प्रदान की जाती है जिनका पंजीकरण परिवार समग्र आईडी के रूप में किया गया होता है। यानी अगर आपका पंजीकरण परिवार समग्र आईडी बनाते समय नहीं किया गया है तो आपको सदस्य समग्र आईडी नहीं दी जायेगी
मध्य प्रदेश समग्र परिवार आईडी
पहले सभी लोगों, पेंशनभोगियों को, छात्रवृत्ति के साथ-साथ विवाह सहायता के लिए लाभ प्रदान करने के लिए, सभी सेवाएं SSSM ID पर प्राप्त की जाती थीं। लेकिन अब मध्य प्रदेश सरकार द्वारा समग्र आईडी में केवल उन्हीं सेवाओं को निर्धारित किया गया है, जो वर्ग अत्यंत गरीब असहाय जैसे विधवा महिलाएं, विकलांग, वृद्धावस्था पेंशनधारी, निराश्रित लोगों के लिए है।
ताकि उन्हें योजना का लाभ लेने के लिए कोई आवेदन न करना पड़े और सरकार के पास रजिस्टर डेटा के अनुसार पात्र लोगों को ही लाभ प्राप्त हो सके| समग्र आईडी बनाने के लिए केवल वे ही पात्र होंगे जो मध्य प्रदेश के मूल निवासी हैं और जिनके पास मप्र का निवास प्रमाण पत्र है। यदि आप किसी अन्य राज्य से हैं और आप नौकरी या किसी अन्य कारण से राज्य में रह रहे हैं तो आप समग्र आईडी बनाने के पात्र नहीं होंगे।
आवश्यक दस्तावेज(Documents)
- आधार कार्ड
- वोटर आईडी कार्ड
- पासपोर्ट
- ड्राइविंग लाइसेंस
- पैन कार्ड
- दसवीं की मार्कशीट
- विकलांग होने की दशा में विकलांगता प्रमाण पत्र
- मोबाइल नंबर
ऑफलाइन समग्र आईडी कैसे बनाएं
समग्र आईडी के लिए ऑफलाइन आवेदन करने के लिए आपको अपने ग्राम पंचायत में या जिला पंचायत के कार्यालय में जाना होगा| वहां आपको कर्मचारी द्वारा मांगी गई सभी जानकारी देनी होगी। आपका नाम ऑनलाइन समग्र पोर्टल में दर्ज हो जाएगा| कुछ समय बाद आपकी परिवार आईडी जारी कर दी जाएगी|
समग्र परिवार आईडी के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
- सबसे पहले समग्र पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट samagra.gov.in पर जाना होगा।
- आपके सामने होम पेज खुल जायेगा|
- अब आपको समग्र नागरिक सेवा के यूजर मेन्यू में जाना होगा और उसमे परिवार को पंजीकृत के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपकी स्क्रीन पर एक फॉर्म खुल जाएगा|
- आपको इस फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी भरनी होगी।
- अंत मे रजिस्टर एप्लिकेशन पर क्लिक करना होगा।
- इस तरह आपके परिवार का पंजीकरण पूरा हो जायेगा।
परिवार समग्र आईडी डाउनलोड कैसे करें
- सबसे पहले समग्र परिवार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- आपके सामने होम पेज खुल जायेगा|
- आपको समग्र आईडी जाने, प्रोफाइल देखें के सेक्शन में जाना होगा।
- यहां आपको बहुत से विकल्प दिखेंगे आपको परिवार आईडी से पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपको अपने परिवार आईडी के आठ नंबर दर्ज करने होंगे और कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
- उसके बाद आपको नीचे देखें पर क्लिक करना होगा।
- आपकी स्क्रीन पर आपकी परिवार आईडी कार्ड खुल जाएगी|
- अब आप अपनी आईडी को डाउनलोड कर सकते है|
- प्रिंट निकलने के लिए प्रिंट टैब पर क्लिक करना होगा।
समग्र प्रोफाइल अपडेट कैसे करें
- सबसे पहले समग्र पोर्टल पर जाना होगा|
- होम पेज में समग्र प्रोफ़ाइल अपडेट करें का सेक्शन दिखाई देगा| जिसमे अपडेट से संबंधित सभी सेवाओं को दर्शाया होगा जैसे:–
- आधार डी-लिंक के लिए अनुरोध करें
- ई-केवाईसी करें
- ई-केवाईसी स्थिति जाने
- अपनी प्रोफाइल अपडेट करें
- डुप्लिकेट सदस्य पहचानें
- डुप्लिकेट परिवार की पहचान करें
- आवेदक को इन में से कुछ भी अपडेट करना हो तो वह उस ऑप्शन में क्लिक करके अपडेट कर सकता है।
MP Samagra Id List से जुड़े कुछ प्रश्न उत्तर
राज्य सरकार या केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गयी स्कीम का लाभ उठाने के लिए पात्र उम्मीदवारों को आवेदन करने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। क्यूंकि सरकार के पास इस ID Portal की मदद से पात्र उम्मीदवारों का डेटा पहले से ही सरकार के पास मौजूद रहेगा|
इस आईडी का लाभ उन नागरिकों को मिलेगा जो असहाय है या निराश्रित है, विकलांग महिलाएं और साथ ही जो पेंशन लेते है।
परिवार समग्र आईडी किसी एक परिवार को प्रदान की जाती है इस आईडी में आठ अंक दिए होते है| और सदस्य समग्र आईडी परिवार के उन सभी सदस्यों को दी जाती है| जिनका नाम परिवार समग्र आईडी में होता है यानी की परिवार के हर एक सदस्य के पास ये कार्ड होगा| यह आईडी कार्ड नौ अंक का जारी किया जाता है।
मध्य प्रदेश Samagra Portal की Official Website:- http://samagra.gov.in है।