Mukhyamantri Seekho Kamao Yojana | seekho kamao yojana mp in hindi | smmsky mp gov in registration | mmksy online registration | mmksy registration portal | seekho kamao yojana mp registration online
Mukhyamantri Seekho Kamao Yojana:- मध्य प्रदेश सरकार ने अपने राज्य के युवाओं के लिए एक कल्याणकारी योजना की शुरूवात की है| इस योजना का नाम मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना है
इस योजना के माध्यम से सरकार युवाओं को उनके कौशल के आधार पर 8000 रुपये से 10,000 रुपये प्रति माह देगी| यह राशि उन युवाओं को मिलेगी जो mp Mukhyamantri Seekho Kamao Yojana के अंतर्गत निजी या सरकारी संस्थाओं में प्रशिक्षण लेंगे| मध्यप्रदेश राज्य सरकार निजी संस्थाओं में प्रशिक्षण लेने वाले युवाओं को 75 प्रतिशत राशि देगी, जबकि निजी संस्थान शेष 25 प्रतिशत राशि देंगे।
इस लेख में हम इस योजना से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी साझा करेंगे जैसे Seekho Kamao Yojana Mp Registration प्रक्रिया, लाभ, उद्देश्य आदि| यदि आप इस योजना का लाभ प्राप्त करना चाहते है तो इस लेख को अंत पढ़ें|
Mukhyamantri Seekho Kamao Yojana
मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य के बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने की अवधारणा से मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना का शुभारंभ किया है। इस योजना के तहत युवाओं को रोजगार प्राप्त करने हेतु योग्य बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना के अंतर्गत बेरोजगार युवाओं को स्किल डेवलपमेंट की ट्रेनिंग प्रदान की जाएगी।
मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना में 700 से अधिक अलग-अलग काम को जोड़ा गया है| इस योजना में इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स, टूरिज्म, ट्रेवल्स, अस्पताल, रेलवे, आईटीआई, सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट, बैंक बीमा, चार्टर्ड अकाउंटेंट, होटल मैनेजमेंट, इत्यादि शामिल है| इन सभी कार्यों को मध्य प्रदेश सीखो-कमाओ योजना के माध्यम से किसी सरकारी एवं प्राइवेट संस्था द्वारा मध्य प्रदेश के युवाओं को सिखाया जाएगा| सभी कार्यों को संबंधित विभाग में कराए जाएंगे|
लेख का विषय | Madhya Pradesh Mukhyamantri Seekho Kamao Yojana |
शुरू की गई | मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के द्वारा |
लाभार्थी | राज्य के बेरोजगार युवा |
उद्देश्य | युवाओं को रोजगार के माध्यम से आर्थिक रूप से मजबूत बनाना |
बच्चो का रजिस्ट्रेशन | 4 जुलाई (दोपहर 12 बजे से शुरू) |
आवेदकों का प्लेसमेंट प्रारंभ | 1 अगस्त 2023 |
आधिकारिक वेबसाइट | mmsky.mp.gov.in |
उद्देश्य
मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा Mukhyamantri Seekho Kamao Yojana 2023 शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य में बेरोजगारी दर को कम करना है इस योजना के माध्यम से राज्य के युवाओं को उनके स्किल्स के आधार पर रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा| साथ ही इस योजना के तहत सभी बच्चों के पारंपरिक कौशल का संरक्षण एवं उन्नयन कराया जाएगा| प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना एमपी के माध्यम से सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनेंगे एवं उनके जीवन स्तर में भी सुधार आएगा।
Seekho Kamao Yojana आवेदन व् रजिस्ट्रेशन संबंधित जानकारी
- प्रशिक्षण कंपनियों के पंजीयन का कार्य 7 जून 2023 से प्रारंभ होगा।
- युवाओं के रजिस्ट्रेशन का कार्य 4 जुलाई 2023 से प्रारंभ हो जाएगा।
- मार्केट प्लेसमेंट 1 अगस्त 2023 से प्रारंभ होगा|
- युवा प्रतिष्ठानों-मध्यप्रदेश शासन के मध्य अनुबंध हस्ताक्षर (अनलाइन) 31 जुलाई से प्रारंभ होंगे।
- युवाओं को काम देना 1 अगस्त से 2023 से प्रारंभ कर दिया जाएगा।
- प्रतिष्ठान प्रशिक्षण के बाद छात्र-प्रशिक्षणार्थी को नियमित रोजगार दे सकते है।
- प्रतिष्ठान प्रशिक्षण के बाद छात्र-प्रशिक्षणार्थी को नियमित रोजगार देने हेतु बाध्य नहीं है।
मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना कोर्स लिस्ट
Mukhyamantri Seekho Kamao Yojana 2023 Course List का विवरण निम्न प्रकार है:-
- सिविल
- सेवा क्षेत्र
- रिपेयरिंग
- मैनेजमेंट
- अस्पताल
- मैकेनिकल
- मशीन शेड
- इंजीनियरिंग
- इलेक्ट्रॉनिक्स
- मार्केटिंग क्षेत्र
- टूरिज्म व ट्रेवल
- होटल मैनेजमेंट
- रेलवे
- बीमा
- लेखा
- चार्टर्ड
- बैंकिंग
- गैस कटर
- एकाउंटेंट
- आईटीआईटी
- वित्तीय सेवाओं
- मैकेनिक सुईंग मशीन
- सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट
- ग्लास फॉर्मर एंड प्रोसेसर
- मैकेनिक रेडियो एंड टीवी
- हेल्थ एंड स्लीमिंग असिस्टेंट
- मैकेनिक टेलेविजन (वीडियो)
- फरनेंस ऑपरेटर (स्टील इंडस्ट्री)
- एंग्रेवर
- फोटोग्राफर
- एनेमल ग्रेजर
- पीएलसी ऑपरेटर
- ऑल्ड ऐज केयर टेकर
- मोनो कास्टर ऑपरेटर
- मोनो कीबोर्ड ऑपरेटर
- मैकेनिक वॉच एंड क्लॉक
- फ्लोरिस्ट एंड लैंडस्केपर
- क्रीक मैनेजमेंट असिस्टेंट
- फ्रुट एंड वेजेटेबल प्रोसेसर
- डेंटल लैबोरेटरी टेक्नीशियन
- ऑपरेटर कम मैकेनिक पॉवर प्लॉन्ट
- एक्सट्रक्शन मशीन ऑपरेटर (प्लास्टिक)
- एम्ब्रोइडरर (सरफेस ऑर्नामेंटेंशन टेक्नीक्स)
- इलेक्ट्रिशियन एअरक्राफ्ट ऑपरेटर पीएलसी सिस्टम
- मेडिकल लैबोरेटरी टेक्नीशियन (फिजियोथेरेपी) फाइबर रेनफोर्सड प्लास्टिक प्रोसेसर
- स्क्रीन प्रीटिंग
- पुनर टी गार्डेन्स
- स्टील मेल्टिंग हैंड
- स्टॉकमैन (डेअरी)
- वुड हैंडक्राफ्ट वर्कर
- रिटचर लिथोग्राफिक
- ब्रिक लेयर (रिफैक्ट्री)
- सेनेटरी हार्डवेअर फिटर
- स्पोर्ट्स गुड्स मेकर (वुड)
- केबल टेलेविजन ऑपरेटर
- स्पोर्ट्स गुड मेकर (लेदर)
- कम्प्यूटर एडेड पैटर्न मेकर
- सीएडी – सीएएम ऑपरेटर कम प्रोग्रामर
- टुरिस्ट गाइड ब्लो मॉल्डिंग मशीन ऑपरेटर
- प्री / प्रीपेरेटरी स्कूल मैनेजमेंट (असिस्टेंट)
- व्युटीशियन असिस्टेंट फैशन डिजाइनर, इत्यादि।
- कन्सट्रक्शन मशीनरी मैकेनिक कम ऑपरेटर कम्प्यूटराइज्ड इम्ब्राइडरी मशीन ऑपरेटर एंड डिजीटाइजर
नोट:- सीखो कमाओ योजना सफलतापूर्वक प्रशिक्षण पूर्ण होने एवं निर्धारित मूल्यांकन उपरान्त मध्यप्रदेश राज्य कौशल विकास एवं रोजगार निर्माण बोर्ड (MPSSDEGB) द्वारा State Council for Vocational Training (SCVT) का प्रमाण-पत्र प्रदाय किया जाएगा।
MMSKY समय-समय पर Mukhyamantri Seekho Kamao Yojana mp Course List को बदल सकता है, जो योजना के पोर्टल और https://ssdm.mp.gov.in/ पर उपलब्ध होगा। प्रत्येक पाठ्यक्रम के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता और अवधि भी निर्धारित की जाएगी।
पात्रता
Mukhyamantri Seekho Kamao Yojana eligibility निम्नलिखित है:–
- आवेदक युवा मध्य प्रदेश राज्य का स्थाई निवासी होना चाहिए।
- आवेदक युवा की आयु 18 से लेकर 29 वर्ष तक होनी चाहिए।
- इस योजना से 5वी से 12वी या आईटीआई पास अथवा उच्च शिक्षित युवा लाभान्वित हो सकेंगे।
- आवेदक युवा वर्तमान समय में कोई सरकारी नौकरी में कार्यरत नहीं होना चाहिए।
- युवाओं का बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक होना अनिवार्य है।
आवश्यक दस्तावेज
Mukhyamantri Seekho Kamao Yojana 2023 Required documents निम्नलिखित है:-
- आधार कार्ड
- समग्र आईडी
- समग्र आईडी (Ekyc पूर्ण हो)
- रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर
- बैंक खाता पासबुक
- हाई स्कूल मार्कशीट
- इंटरमीडिएट मार्कशीट
- यदि ITI पास है तो आईटीआई उत्तीर्ण मार्कशीट।(ऑप्शनल)
- यदि डिप्लोमा पास है तो Diploma उत्तीर्ण मार्कशीट।(ऑप्शनल)
- स्नातक की मार्कशीट यदि वह उत्तीर्ण कर चुका हो।(ऑप्शनल)
मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना सैलरी
Mukhyamantri Seekho Kamao Yojana mp salary निम्न है:-
5वी से 12वी पास को | ₹8000 |
ITI पास को | ₹8500 |
diploma पास को | ₹9000 |
डिग्री धारक को (UG/PG) | ₹10000 |
नोट:- Mp Mukhyamantri Seekho Kamao Yojana के अंतर्गत प्रशिक्षण के दौरान युवाओं को 8 से 10 हज़ार रुपए प्रतिमाह स्टाइपेंड प्रदान किया जाएगा| राज्य शासन द्वारा स्टाइपेंड का 75% डीबीटी के माध्यम से बैंक में ट्रांसफर किया जाएगा। मध्य प्रदेश राज्य कौशल विकास एवं रोज़गार निर्माण बोर्ड की ओर से प्रशिक्षण के बाद स्टेट काउंसिल फॉर वोकेशनल ट्रेनिंग (SCVT) का प्रमाण-पत्र भी युवाओं को प्रदान किया जाएगा। |
Mukhyamantri Seekho Kamao Yojana online Apply कैसे करें?
Mukhyamantri Seekho Kamao Yojana Registration की प्रक्रिया निचे दी गई है:-
- सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट mmsky.mp.gov.in पर जाना होगा|
- अब आपको अभ्यर्थी पंजीयन पर क्लिक करना होगा|
- आपके सामने एक पेज खुलेगा|
- इस पेज पर सभी विद्यार्थी आवश्यक निर्देश एवं पात्रता से सबंधित दस्तावेजों को ध्यान से पढ़ लें|
- यदि आप पात्र अभ्यर्थी है तो अपना समग्र आईडी दर्ज कर लें|
- समग्र आईडी में पंजीकृत मोबाइल नं. पर भेजे गये OTP से मोबाइल नं. सत्यापित कर लें|
- आपकी समग्र से जानकारी स्वतः ही प्रदर्शित की जाएगी आपके द्वारा एप्लीकेशन सबमिट किये जाने पर आपको SMS से यूजरनाम एवं पासवर्ड प्राप्त होगा, एवं आपको स्वतः ही लॉग इन करवाया जायेगा|
- अब अपनी शैक्षणिक योग्यता दर्ज करें एवं सम्बंधित दस्तावेजों को संलग्न करें|
- आपको शैक्षणिक योग्यता के अनुसार कोर्स प्रदर्शित होंगे उनमे से आप कोई भी कोर्स को चुन सकते है|
- अब अभ्यर्थी जहां ट्रेनिंग करने को तैयार है वह स्थान चुने|
- अंत में मुख्यमंत्री सीखो कमाओ पोर्टल के माध्यम से एक लॉगिन आईडी और पासवर्ड भेजा जाएगा|
- इस तरह आपका Mukhyamantri Seekho Kamao Yojana Registration सफलतापूर्वक संपन्न हो जाएगा।