Bihar Fasal Bima Yojana 2021 | राज्य फसल सहायता योजना बिहार : ऑनलाइन पंजीकरण, ऑनलाइन फॉर्म 2021

Bihar Fasal Bima Yojana  | राज्य फसल सहायता योजना | बिहार फसल बीमा योजना ऑनलाइन फॉर्म | बिहार फसल सहायता योजना ऑनलाइन आवेदन | फसल बीमा योजना बिहार एप्लीकेशन फॉर्म

 राज्य फसल सहायता योजना – बिहार के किसानो को प्राकृतिक आपदाओं के कारण किसानो को कई बार नुकसान उठाना पड़ता है | इसी कारण से राज्य के किसानो को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है | इसी कारण से राज्य के किसान अच्छे से खेती नहीं कर पाते है | यही वजह है की बिहार सरकार ने बिहार राज्य फसल सहायता योजना की शुरू करा है ताकि इस तरह की समस्या का समाधान निकल सके | आज हम आपको इस लेख के माध्यम से इस योजना से समन्धित सभी महत्वपूर्ण जानकारी देंगे जैसे की इसके लाभ, उद्देश्य, विशेषताएं, पात्रता, महत्वपूर्ण दस्तावेज, आवेदन प्रक्रिया आदि | यदि आप बिहार राज्य फसल सहायता योजना से समन्धित सभी जानकारी लेना चाहते है तो आप से हमारा विन्रम निवेदन है की आप इस लेख की अंत तक पढ़े |

Bihar Fasal Bima Yojana
Bihar Fasal Bima Yojana

Table of Contents

Bihar Fasal Bima Yojana 2021

बिहार सरकार द्वारा “बिहार राज्य फसल सहायता योजना” को राज्य में खेती करने वाले किसानो की फसल को प्राकृतिक आपदाएं जैसे बाढ़, सूखा पड़ना आदि से बचाने के लिए शुरू किया गया है | इस योजना के अंतर्गत यदि बिहार राज्य के किसानों की खेती को किसी भी प्रकार की प्राकृतिक आपदा के कारण कोई भी नुकसान पहुंचता है तो उन्हें आर्थिक सहायता दी जाएगी |

इस योजना के अंतर्गत राज्य के किसानो को फसल की वास्तविक उत्पादन से 20% तक का नुकसान होता है तो किसान को प्रति हेक्टेयर 7500 प्रदान किये जायेंगे और यदि नुकसान 20% अधिक होता है तो किसान को प्रति हेक्टेयर 10000 प्रदान किये जायेंगे | इस योजना के अंतर्गत दी जाने वाली धनराशि सीधे राज्य की किसान के बैंक अकाउंट में पहुंचाई जाएगी। बिहार राज्य फसल सहायता योजना के अंतर्गत आवेदन करने के लिए किसानों का बैंक अकाउंट होना अनिवार्य है एवं बैंक अकाउंट आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए।

राज्य फसल सहायता योजना के महत्वपूर्ण बिंदु

योजना का नाम बिहार राज्य फसल सहायता योजना
विभाग सहकारिता विभाग
लाभार्थी राज्य के किसान
उद्देश्य फसलों में हुआ नुकसान से बचाने के लिए किसान की आत्मनिर्भरता बढ़ाने की लिए राज्य में खेती को बढ़ाबा देने की लिए
सहायता राशि 7500 से 10,000
ऑनलाइन आवेदन की आरंभ तिथि आरंभ है
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि
आधिकारिक वेबसाइट यहाँ क्लिक करे

बिहार फसल बीमा योजना के लिए शुरू हुवे पंजीकरण  

बिहार रज्य फसल सहायता योजना के अंतर्गत 2020-21 की रबी फसल के लिए पंजीकरण शुरू हो गए है | 3 दिसंबर 2020 को सहकारिता विभाग ने पंजीकरण की अधिसूचना जारी कर दी है | इस योजना के अंतर्गत किसानों को किसी प्रकार के प्रीमियम का भुगतान करने की आवश्यकता नहीं होगी | फसल के किसी भी प्रकार के नुकसान की भरपाई बिहार सरकार द्वारा की जाएगी।

बिहार राज्य के वह सभी किसान जो इस योजना का लाभ लेना चाहते है वो लोग योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है | यह पंजीकरण गेहूं, मक्का, चना, मसूर, अरहर, राई, सरसों, ईख, प्याज, और आलू की फसल के नुकसान की भरपाई के लिए की जाएगी | राज्य सरकार द्वारा पंजीकरण की भिन्न भिन्न फसलों के लिए भिन्न भिन्न तरीके से प्रदान की जाएगी | राज्य के वह सभी किसान जो इस योजना का लाभ लेना चाहते है उन किसानो को अंतिम तिथि से पहले पंजीकरण करना होगा |

राज्य फसल सहायता योजना के पंजीकरण की अंतिम तिथि 

फसल का नाम पंजीकरण की अंतिम तिथि
राई – सरसो 31 दिसंबर 2020
आलू 31 जनवरी 2021
चना 31 जनवरी 2021
मसूर 15 फरवरी 2021
प्याज़ 15 फरवरी 2021
गेहूं 26 फरवरी 2021
मक्का 26 फरवरी 2021
ईख 28 फरवरी 2021
अरहर 28 मार्च 2021

इन फसलों के नुकसान की भरपाई की जाएगी

  • गेहूं तथा मक्का को राज्य के 38 जिलों में पंचायत स्तरीय किया गया है। इसके अलावा चना, मसूर, अरहर, राई, सरसों, ईख, प्याज एवं आलू को जिला स्तर पर अधिसूचित किया गया है।
  • यदि चने की फसल का नुकसान होता है तो राज्य के 17 जिलों को भरपाई की जाएगी, मसूर की फसल पर नुकसान होता है तो 35 जिलों को भरपाई की जाएगी |
  • अरहर की फसल का नुकसान होता है तो 22 जिलों को भरपाई की जाएगी, ईख की फसल को नुकसान होता तो 16 जिलों को भरपाई की जाएगी, राई तथा सरसों की फसल के लिए  राज्य के सभी जिलों को भरपाई की जाएगी, प्याज की फसल का नुकसान होता है तो 14 जिलों को भरपाई की जाएगी तथा आलू की फसल पर नुकसान होता है तो 15 जिलों को भरपाई की जाएगी।
  • बिहार राज्य फसल सहायता योजनाके अंतर्गत यदि नुकसान 20% से कम होता है तो छतिपूर्ति दर ₹7500 रुपए प्रति हेक्टेयर है। प्रत्येक किसान अधिकतम 2 हेक्टेयर के लिए इस योजना का लाभ उठा सकता है। यदि 20 फ़ीसदी से ज्यादा नुकसान होता है तो ₹10000 प्रति हेक्टेयर की दर से भरपाई की जाएगी।

बिहार ग्राम ट्रांसपोर्ट योजना

राज्य फसल सहायता योजना का उदेश्य 

इस योजना का मुख्य उदेश्य बिहार के किसानो की फसलों को बाढ़,सूखा ,प्राकर्तिक आपदाओं से होने वाले नुकसान के लिए आर्थिक सहायता देना चाहती और भविष्य में खेती करने के लिए प्रोत्साहित करना है | उन लाखो किसानो को लाभ पहुंचना किसानो को आत्मनिर्भर बनाना और सशक्त बनाना |

बिहार फसल बीमा योजना के लाभ

राज्य सरकार द्वारा किसानो की फसलों को मौसम ,बाढ़ से होने वाले नुकसान की भरपाई के लिए सहायता धनराशि सीधे लाभार्थियों के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर की जाएगी ।इसलिए आवदेक का बैंक अकाउंट होना चाहिए तथा बैंक अकाउंट आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए।बिहार राज्य फसल सहायता योजना 2021 के अंतर्गत राज्य के किसानो की फसलों की वास्तविक उपज दर में 20 %तक का नुकसान होने पर प्रति हेक्टेयर की दर से 7500 रूपये की धनराशि सरकार द्वारा प्रदान की जाएगी। राज्य के किसानो की फसलों को वास्तविक उपज दर में 20 % से अधिक नुकसान होने पर प्रति हेक्टेयर की दर से 10000 रूपये तक की धनराशि प्रदान की जाएगी।

राज्य फसल सहायता योजना के दस्तावेज़ (पात्रता )

  • आवेदन करने वाला लाभार्थी को बिहार राज्य का स्थायी निवासी होना अनिवार्य है |
  • इस योजना के अंतर्गत राज्य का वही किसान आवेदन कर सकता है जिनकी फसल प्राकर्तिक आपदाओं ,मौसम की मार से बर्बाद हुई हो |
  • खेती की ज़मीन के कागज़ात
  • आधार कार्ड
  • पहचान पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर
  • बैंक की पासबुक

फसल बीमा योजना बिहार के लिए निम्न कागज़ात की स्वप्रमाणित प्रति

रेयत कृषक  के लिए

  • भू-स्वामित्व प्रमाण पत्र
  • स्वघोषणा प्रमाण पत्र

गैर रेयत कृषक के लिए

  • स्व- घोषणा प्रमाण पत्र

राज्य फसल सहायता योजना आवश्यक निर्देश

  • फोटो (50 KB से कम होनी चाहिए )
  • पहचान पत्र  (400KB से कम होना अनिवार्य है)
  • बैंक की पासबुक के पहले पृष्टकी प्रति (400KB से कम होनी चाहिए)
  • आवासीय प्रमाण पत्र

बिहार फसल बीमा योजना के लिए आवेदन कैसे करे?

इस योजना के अंतर्गत राज्य के जो इच्छुक लाभार्थी ऑनलाइन आवेदन करना चाहते है वो लाभार्थी नीचे दिए गए बिन्दुओ का पालन करके आवेदन कर सकते है और इस योजना का लाभ उठा सकते है |

  • सर्वप्रथम आवेदक को योजना की आधिकारिक वेबसाइट जाना है |
  • इसके बाद आपके सामने एक रजिस्ट्रेशन का विकल्प दिखाई देगा उस पर क्लिक करना है |
  • फिर आपके सामने नया पेज खुलने के बाद आपको आधार है या नहीं का विकल्प दिखाई देगा |
  • अगर आपके पास आधार है तो हाँ के ऑप्शन पर क्लिक करना है |
  • फिर अपना आधार नंबर और नाम भरना है इसके बाद सब्मिट कर दे |
  • इस तरह आपका योजना के अंतर्गत आवेदन हो जायेगा |

राज्य फसल सहायता योजना निरीक्षण एप रबी डाउनलोड करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको बिहार राज्य फसल सहायता योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • अब आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।
  • अब आपको लिस्ट ऑफ एलिजिबल ग्राम पंचायत के लिंक पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जिसमें आपको बिहार राज्य फसल सहायता निरीक्षण रबी के लिंक पर क्लिक करना है।
  • अब आपके सामने गूगल प्ले स्टोर खुल कर आएगा जिसमें आपको यह ऐप मिलेगा।
  • आपको इंस्टॉल के बटन पर क्लिक करना है |
  • इस तरह आप बिहार राज्य फसल सहायता निरिक्षण ऐप रबी डाउनलोड कर लेंगे |

बिहार फसल बीमा योजना रबी रिपोर्ट देखने की प्रक्रिया

निरीक्षण ऐप खरीफ डाउनलोड करने की प्रक्रिया

बिहार फसल बीमा योजना खरीफ रिपोर्ट देखने की प्रक्रिया

  • आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • होम पेज पर आपको रिपोर्ट के टैब पर क्लिक करना है।
  • अब आपको बिहार राज्य फसल सहायता योजना के लिंक पर क्लिक करना है।
  • आपके सामने सभी जिलों की सूची कुल कराएगी।
  • आपको अपने जिले तथा ब्लॉक का चयन करना है।
  • संबंधित जानकारी आपके सामने होगी।

पात्र ग्राम पंचायत की सूची देखने की प्रक्रिया

  • आपको बिहार राज्य फसल सहायता योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • अब आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।
  • होम पेज पर आपको लिस्ट ऑफ एलिजिबल ग्राम पंचायत के लिंक पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल कर आएगा जिसमें आपको साल, जिले का नाम तथा ब्लॉक का नाम चुनना है |
  • आपको व्यू के बटन पर क्लिक करना है।
  • पात्र ग्राम पंचायत की सूची आपके सामने होगी।

धान अधिप्राप्ति रिपोर्ट देखने की प्रक्रिया

  • सर्वप्रथम आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • होम पेज पर आपको रिपोर्ट के टैब पर क्लिक करना है।
  • अब आपको धान अधिप्राप्ति के लिंक पर क्लिक करना है।
  • आपके सामने सभी जिलों की सूची खुलकर आ जाएगी।
  • आपको अपने जिले तथा ब्लॉक का चयन करना है।
  • संबंधित जानकारी आपके सामने होगी।

 गेहूं अधिप्राप्ति रिपोर्ट देखने की प्रक्रिया

  • आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • होम पेज पर आपको रिपोर्ट के टैब पर क्लिक करना है।
  • आपको गेहूं अधिप्राप्ति के लिंक पर क्लिक करना है।
  • आपको अपने जिले तथा ब्लॉक का चयन करना है।
  • संबंधित जानकारियां आपके सामने होगी |

हेल्पलाइन नंबर

बिहार राज्य फसल सहायता योजना से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान कर दी है। यदि आप अभी भी किसी प्रकार की समस्या का सामना कर रहे हैं तो आप हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करके या फिर ईमेल के माध्यम से अपनी समस्या का समाधान कर सकते हैं।
हेल्पलाइन नंबर तथा ईमेल आईडी निचे दी गयी है।

Leave a Comment

22 + = 25

error: Content is protected !!