Uttarakhand Shramik Registration | उत्तराखंड श्रमिक पंजीकरण

uttarakhand shramik panjikaran form | shramik panjikaran uttarakhand online | shramik panjikaran uttarakhand online apply | shramik panjikaran uttarakhand online registration |

Uttarakhand Shramik Registration:-

हमारे देश में श्रमिकों को कई तरह की आर्थिक समस्याओं का सामना करते हैं। इसी बात को ध्यान में रखते हुए सरकार ने कई योजनाएं बनाई हैं। जिससे श्रमिकों को विभिन्न प्रकार के लाभ मिलते हैं। उत्तराखंड सरकार ने भी श्रमिक पंजीकरण सेवा शुरू की है। उत्तराखंड में श्रमिकों को यह पंजीकृत करना अनिवार्य है। सरकार पंजीकृत श्रमिकों को सभी प्रकार की योजनाएं देगी। इस लेख में हम Uttarakhand Shramik Panjikaran 2023 से संबंधित सभी जानकारी साझा करेंगे| जैसे उत्तराखंड श्रमिक पंजीकरण क्या है? इसके फायदे, उद्देश्य, पात्रता, आवश्यक दस्तावेज, आवेदन प्रक्रिया आदि। तो यदि आप इस योजना से संबंधित जानकारी जानना चाहते है तो इस लेख को अंत तक पढ़ें|

Uttarakhand Shramik Registration

Uttarakhand Shramik Registration 2023

राज्य के श्रमिकों को इस योजना से आर्थिक सहायता मिलेगी, साथ ही कई सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा। जिससे श्रमिक आत्मनिर्भर और सशक्त बनेगें। उत्तराखंड श्रमिक पंजीकरण 2023 से निर्माण कर्मचारियों का भविष्य सुरक्षित होगा। इसके अलावा, इस योजना से श्रमिकों को आर्थिक तंगी से राहत मिलेगी। यह योजना राज्य के उन सभी श्रमिकों के लिए उपलब्ध है। जो अलग-अलग कार्य करने वाले मजदूर हैं| आवेदन दोनों ऑफलाइन और ऑनलाइन माध्यमों से किया जा सकता है। ऑनलाइन पंजीकरण करने के लिए आपको सीएससी केंद्र में जाना होगा, जबकि ऑफलाइन पंजीकरण करने के लिए आपको श्रम विभाग में जाना होगा। Uttarakhand Shramik Panjikaran 2023 का लाभ सड़क व् पुल बनाने वाले, सिंचाई पानी निकासी करने वाले, पाइप लाइन डालने वाले, प्लंबरों, इलेक्ट्रिशियनों के लिए है।

लेख का विषय उत्तराखंड श्रमिक पंजीकरण
लांच की गई उत्तराखंड सरकार द्वारा
लाभार्थी उत्तराखंड के श्रमिक
उद्देश्य सभी श्रमिकों का पंजीकरण करना
आधिकारिक वेबसाइट www.uklmis.in

उत्तराखंड श्रमिक पंजीकरण के लाभार्थी

  • प्लंबर
  • इलेक्ट्रिशियन
  • पुल बनाने वाले
  • सड़क बनाने वाले
  • हवाई पट्टी बनाने वाले
  • पाइप लाइन लगाने वाले
  • सुरंग का कार्य करने वाले
  • टावर का कार्य करने वाले
  • बाढ़ नियंत्रण का कार्य करने वाले
  • जलकल में काम करने वाले श्रमिक
  • जलशाय के अंतर्गत कार्य करने वाले
  • बांध, नहर बनाने का कार्य करने वाले
  • सिंचाई पानी निकासी करने वाले श्रमिक
  • विद्युत उत्पादन में कार्य करने वाले श्रमिक
  • टेलीविजन, लिफोन मोबाइल टावर लगाने वाले
  • परेषण एवं वितरण का कार्य करने वाले श्रमिक
  • तेल एवं गैस इंस्टॉलेशन का कार्य करने वाले मजदूर

उत्तराखंड श्रमिक पंजीकरण का उद्देश्य

श्रमिक पंजीकरण का मुख्य उद्देश्य राज्य के सभी श्रमिकों को पंजीकृत करना है। ताकि सभी श्रमिकों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके। इस योजना के माध्यम से श्रमिकों को भी आर्थिक सहायता दी जाएगी। जिससे उनकी शक्ति, आत्मनिर्भरता और आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। UK Shramik Panjikaran 2023 का एक प्रमुख लक्ष्य भी श्रमिकों के भविष्य को बचाना है। विभिन्न श्रमिक आवेदन कर सकते हैं और इस योजना का लाभ उठा सकते हैं|

लाभ तथा विशेषताएं

  • उत्तराखंड श्रमिक पंजीकरण के माध्यम से उत्तराखंड के सभी श्रमिकों का पंजीकरण किया जाएगा।
  • पंजीकृत श्रमिकों को सरकार द्वारा संचालित कई योजनाओं का लाभ मिलेगा और उन्हें आर्थिक सहायता दी जाएगी।
  • Uttarakhand Shramik Panjikaran 2023 की मदद से श्रमिक आत्मनिर्भर तथा सशक्त बनेंगे।साथ ही श्रमिकों का भविष्य भी सुरक्षित बनाया जा सकेगा।
  • श्रमिकों को होने वाली आर्थिक तंगी में भी इस योजना से आर्थिक सहायता प्राप्त होगी।
  • राज्य में कोई भी श्रमिक व्यक्ति आवेदन कर सकता है और इस योजना का लाभ ले सकता है ।
  • ऑनलाइन आवेदन सीएससी केंद्र के माध्यम से किया जाएगा तथा ऑफलाइन आवेदन श्रम विभाग के माध्यम से किया जाएगा।

निर्माण श्रमिकों के लिए संचालित की जाने वाली योजनाएं

चिकित्सा सहायता:-

निर्माण श्रमिकों को विभिन्न प्रकार की चिकित्सा सहायता भी प्रदान की जाएगी।

औजार/उपयोगी उपकरण वितरण:-

₹10000 तक की टूल किट लाभार्थी को योजना के माध्यम से दी जाएगी। इस टूल किट में सोलर लालटेन, साइकिल, सिलाई मशीन, छाता, गैस चूल्हा आदि होंगे।

पुत्री/स्वयं महिला श्रमिक के विवाह सहायता योजना:-
इस योजना के माध्यम से श्रमिक महिला को उनकी पुत्री के विवाह या खुद के विवाह के लिए ₹100,000 की आर्थिक सहायता दी जाएगी।

प्रसूति सहायता योजना:-
इस योजना के तहत, प्रसूति की अवधि में एक पुत्र का जन्म होने पर निर्माण श्रमिक महिला को ₹15000 और एक पुत्री का जन्म होने पर ₹25000 की आर्थिक सहायता दी जाएगी।

शौचालय निर्माण सहायता:-

निर्माण श्रमिकों को इस योजना के तहत शौचालय बनाने के लिए ₹12,000 की आर्थिक सहायता दी जाएगी। उनको दो किस्तों में धन मिलेगा। इस योजना का लाभ उठाने के लिए लाभार्थी को एक प्रमाण पत्र देना होगा जिसमें उन्होंने स्वीकार करना होगा कि वे पहले किसी अन्य योजना का लाभ नहीं उठाया है।

अंत्येष्टि संस्कार सहायता:-

इस योजना के तहत मृतक श्रमिक के परिवार को ₹10000 की आर्थिक सहायता दी जाएगी, जो उनके अंतिम संस्कार के खर्चों को पूरा करेगा।

मृत्युपरांत सहायता:-

इस योजना के तहत काम के दौरान दुर्घटना से मृत्यु होने पर मृतक के परिवार को ₹500000 की आर्थिक सहायता दी जाएगी, जबकि सामान्य मृत्यु होने पर ₹300000 की आर्थिक सहायता दी जाएगी।

निशक्तता पेंशन योजना:-

इस योजना के माध्यम से स्थायी निशक्तता होने पर सरकार पेंशन देगी। यह मासिक पेंशन 1500 रुपये की होगी। इसके अलावा लाभार्थी के परिवार को ₹50000 की आर्थिक सहायता दी जाएगी।

मकान निर्माण के लिए:-

इस योजना के माध्यम से लाभार्थी को घर खरीदने और घर बनाने के लिए ₹100,000 का एडवांस लोन मिलेगा।

पेंशन योजना:-

इस योजना के तहत 60 वर्ष की आयु तक निर्माण श्रमिकों को ₹1500 की मासिक पेंशन दी जाएगी। पेंशनभोगी की मृत्यु होने पर उसके पति या पत्नी को पेंशन की राशि दी जाएगी। यह राशि ₹500 प्रति माह प्रदान की जाएगी।

श्रमिकों के बच्चों के लिए प्रदान की जाने वाली आर्थिक सहायता

कक्षा आर्थिक सहायता(प्रति माह)
कक्षा 1 से कक्षा 5 ₹200
कक्षा 6 से कक्षा 8 ₹300
कक्षा 9 से कक्षा 10 ₹400
कक्षा 11 से कक्षा 12 तथा ITI ₹500
ग्रेजुएट,पोस्ट ग्रेजुएट और उसके सामान डिग्री प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के लिए ₹800
पॉलिटैक्निक ₹1000
उच्च शिक्षा हेतु (उच्च व्यावसायिक शिक्षा) ₹2500

पात्रता मानदंड

  • आवेदक को उत्तराखंड का स्थाई निवासी होना अनिवार्य है।
  • आवेदक श्रमिक होना चाहिए|
  • आवेदक के पास आधार कार्ड होना अनिवार्य है।
  • आवेदक की आयु 18 वर्ष से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • आवेदक श्रमिक का 1 साल में 90 दिन श्रमिक के रूप में काम करना अनिवार्य है।

आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • स्थाई निवास प्रमाण पत्र
  • लेबर सर्टिफिकेट
  • शुल्क रसीद
  • परिवार रजिस्टर की नकल
  • बैंक खाता विवरण
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ

उत्तराखंड श्रमिक पंजीकरण 2023 ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

  • सबसे पहले अपने नजदीकी सीएससी केंद्र जाना होगा।
  • सीएससी केंद्र में जाकर आपको सीएससी संचालक से श्रमिक पंजीकरण करवाने के लिए कहना होगा।
  • अब सीएससी संचालक द्वारा आपके श्रमिक कार्ड के लिए आवेदन किया जाएगा।
  • आवेदन पत्र में पंजीयन विवरण, व्यक्तिगत विवरण पारिवारिक विवरण आदि जैसी जानकारी भरने के लिए संचालक द्वारा पूछी गई जानकारी बतानी होगी|
  • अब सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों को अपलोड किया जाएगा। तो संचालक द्वारा मांगे गए सभी संबंधित दस्तावेज संचालक को देने होंगे।
  • अंत में संचालक द्वारा रजिस्ट्रेशन फॉर्म को सबमिट किया जाएगा।

Uttarakhand Shramik Panjikaran Offline Registration कैसे करें?

  • सबसे पहले संबंधित विभाग से आवेदन पत्र प्राप्त करना होगा।
  • अब इस फॉर्म में पूछी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे कि आपका नाम, रोजगार, जिला, मोबाइल नंबर आदि भरनी होगी|
  • इसके बाद मांगे गए सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों को आवेदन पत्र से अटैच करना होगा।
  • अंत में इस आवेदन पत्र को वहीं जमा करना होगा जहां से प्राप्त किया था।

श्रमिक का संपूर्ण ब्यौरा कैसे देखें?

  • सबसे पहले भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड,श्रम विभाग, उत्तराखंड शासन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • आपके सामने होम पेज खुल जाएगा|
  • होम पेज पर खोज के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा|
  • यहाँ श्रमिक का संपूर्ण ब्यौरा के टैब पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद अपनी पंजीयन संख्या भरनी होगी।
  • अब सर्च के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • श्रमिक का संपूर्ण ब्यौरा आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर होगा।

श्रमिक के अंशदान की जानकारी कैसे देखें?

  • सबसे पहले भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड, श्रम विभाग, उत्तराखंड शासन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आपके सामने होम पेज खुल जाएगा|
  • इसके बाद खोज के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • अब श्रमिक के अंशदान की जानकारी के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद अपनी पंजीयन संख्या भरनी होगी।
  • अब सर्च के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • संबंधित जानकारी आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर होगी।

हमारी साइट पर अन्य महत्वपूर्ण लेख

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top