E Shram Card Update/Correction | ई श्रम कार्ड अपडेट कैसे करें?

how to update e shram card | e shram card kyc update | e shram.gov.in | e shram card online | e shram card update online | e shram card download | eshram | e shram portal | eshram card |

E Shram Card Update:-

भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय (Ministry of Labor and Employment) द्वारा e-Shram योजना के तहत देश के असंगठित क्षेत्रों में काम करने वाले ई श्रम कार्ड धारकों को समय-समय पर आर्थिक सहायता दी जाती है। ई श्रम कार्ड धारकों को अन्य कई योजनाओं का भी लाभ प्रदान किया जाता है। E Shram Card के अंतर्गत श्रमिकों को बीमा कवर भी मिलता है। श्रम कार्ड में दर्ज संख्या एक जीवन भर मान्य संख्या है, जो कर्मचारी को एक बार बनाने के बाद उनके पूरे जीवनकाल में कभी नहीं बदलती है। ई श्रम की आधिकारिक वेबसाइट पर हर वर्ष अपना E Shram Card Update करना अनिवार्य है। इस लेख में हम आज आपको ई श्रम कार्ड अपडेट कैसे करें से संबंधित जानकारी प्रदान करेंगे।

E Shram Card Update

E Shram Card Update

भारत सरकार ने असंगठित क्षेत्रों में काम कर रहे मजदूरों के लिए E Shram Yojana शुरू की है| इस कार्ड के माध्यम से श्रमिक कर्मचारियों की जानकारी इक्क्ठा करके डेटाबेस तैयार किया जाता है। ई श्रम कार्ड श्रमिक कर्मचारी के जीवन भर के लिए मान्य होता है। E Shram Card धारकों को विभिन्न रोजगार योजनाओं का लाभ मिलता है जो भारत सरकार की ई श्रम योजना में शामिल हैं। लेकिन इन कार्यक्रमों का लाभ लेने के लिए ई श्रम कार्ड को हर वर्ष राष्ट्रीय डेटाबेस में अपडेट करना होगा।

श्रमिकों को e-Shram Card Update करने के लिए कोई शुल्क नहीं देना होगा। ई श्रम की अधिकारिक वेबसाइट पर ई श्रम कार्ड को आसानी से अपडेट किया जा सकता है। E-Shram Card के अपडेट नहीं होने पर आप योजनाओं का लाभ नहीं ले सकेंगे।

लेख का विषय E Shram Card Update
विभाग श्रम एवं रोजगार मंत्रालय भारत सरकार
लाभार्थी देश के असंगठित श्रमिक
उद्देश्य विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान करना
अपडेट करने की प्रक्रिया ऑनलाइन
अधिकारिक वेबसाइट eshram.gov.in

Update/ Correction कैसे करें?

e Shram Card Update/Correction करने के लिए नीचे दी गई प्रक्रिया का पालन करें:-

  • सबसे पहले श्रम एवं रोजगार मंत्रालय e-Shram की अधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • आपके सामने होम पेज खुल जाएगा।
  • होम पेज पर Register के नीचे Already Registered? Update के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • आपके सामने नया पेज खुल जाएगा।
  • इस पेज पर UAN नंबर और जन्मतिथि भरनी होगी।
  • अब दिया गया कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
  • इस के बाद Generate OTP के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • अब पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा
  • प्राप्त ओटीपी को ओटीपी बॉक्स में भर कर Valid के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
  • इस पेज पर दो ऑप्शन में से Profile Update के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
  • इस नए पेज पर 6 ऑप्शन में से आपको जरुरत अनुसार विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने आपका श्रम कार्ड खुल जाएगा|
  • इस पेज में आपको अपडेट देना होगा।
  • अंत में Save के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा|
  • इस प्रकार आपकी ई श्रम कार्ड अपडेट करने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
  • ई श्रम कार्ड अपडेट होने पर आप updated E Shram Card download कर सकते हैं।

सीएससी(CSC) से ई श्रम कार्ड अपडेट कैसे कराएं?

सीएससी के माध्यम से ई श्रम कार्ड अपडेट(E Shram Card Update CSC) कराने के लिए निचे दी गई प्रक्रिया का पालन करें:-

  • सबसे पहले आपको अपने नजदीकी सीएससी सेंटर जाएं|
  • जाते समय अपने साथ महत्वपूर्ण दस्तावेजों ले जाएं।
  • इसके बाद अपने ई श्रम कार्ड से जुड़े मोबाइल नंबर और जन्म दिनांक की जानकारी सीएससी सेंटर संचालक को दें|
  • सीएससी संचालक द्वारा आपका ई श्रम कार्ड अपडेट किया जाएगा।
  • आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा, जिसे आपको संचालक बताना होगा।
  • इसके बाद आप अपने ई श्रम कार्ड में जो भी जानकारी अपडेट करना चाहते है उसकी जानकारी दें|
  • आपके ई श्रम कार्ड में सीएससी सेंटर द्वारा वह जानकारी अपडेट कर दी जाएगी।
  • इस प्रकार आप सीएससी सेंटर के माध्यम से अपना ई श्रम कार्ड अपडेट करा सकते हैं।

अन्य कल्याणकारी योजनाएं

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top