UP Kanya Vidya Dhan Yojana | उत्तर प्रदेश कन्या विद्या धन योजना | Uttar Pradesh Kanya Vidya Dhan Yojana Application Form | UP Kanya Vidya Dhan Yojana Registration Form
UP Kanya Vidya Dhan Yojana Application Form- उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा राज्य में लड़कियों की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए यूपी कन्या विद्या धन योजना की शुरुआत की है। इस योजना के अंतर्गत सरकार कक्षा 12 में उत्तीर्ण करने वाली छात्राओं को 30,000 रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान करती है। ताकि वह अपने आगे की शिक्षा को जारी रख सकें। इस लेख के माध्यम से आज हम आपको यूपी कन्या विद्या धन योजना की जानकारी प्रदान कर रहे है। इस योजना से सम्बंधित सभी प्रकार की जानकारी के लिए हमारे साथ अंत तक बनें रहें।

Table of Contents
UP Kanya Vidya Dhan Yojana 2021
इस योजना की शरुआत मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा की गयी थी। इस योजना का लाभ राज्य के आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की बेटियों को प्रदान किया जायेगा। राज्य की बहुत अधिक जनसँख्या गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करते है। जो बहुत अधिक मेहनत मजदूरी करने आपना जीवन यापन करतें है। वह अपने बेटियों को उच्च शिक्षा देने में असमर्थ है। जिसके लिए सरकार द्वारा उनको आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। ताकि वह अपनी बेटियों को उच्च शिक्षा प्रदान कर सकें। इस योजना का प्रमुख उद्देश्य राज्य में बेटियों को उच्च शिक्षा के प्रति प्रोत्साहन प्रदान करना है। इस योजना का लाभ शहरी तथा ग्रामीण दोनों इलाको में रहने वाली बेटियों को प्रदान किया जाता है।
UP Kanya Vidya Dhan Yojana Highlights | |
आर्टिकल | उत्तर प्रदेश कन्या विद्या धन योजना |
विभाग | महिला एवं बाल विकास मंत्रालय |
उद्देश्य | लड़कियों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना |
लाभार्थी | आर्थिक रूप से कमजोर लड़कियां |
आधिकारिक वेबसाइट | Click Here |
Eligibility Criteria for UP Kanya Dhan Yojana
यूपी कन्या धन योजना के आवेदन के लिए आपको निम्नलिखित पात्रता मानदंड को पूरा करना होगा।
- इस योजना के लिए उत्तर प्रदेश शिक्षा बोर्ड से 12 पास करने वाली छात्रा ही आवेदन की पात्र है।
- आवेदक राज्य के स्थायी निवासी होने चाहिए।
- कक्षा 12 पास होना अनिवार्य है।
- आवेदक के परिवार की वार्षिक आय 48,000 से अधिक नहीं होनी चाहिए।
Documents Required for Uttar Pradesh Kanya Dhan Yojana
उत्तर प्रदेश कन्या धन योजना के आवेदन के लिए आपको निम्नलिखित आवश्यक दस्तावेजों को आवेदन फॉर्म के साथ संलग्र करना होगा।
- निवास प्रमाण पत्र
- आधार कार्ड
- 12वी कक्षा का प्रामण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- बैंक पास बुक
- बीपीएल कार्ड
उत्तर प्रदेश कन्या विद्या धन योजना विशेषताएं
उत्तर प्रदेश कन्या विद्या धन योजना की विशेषताएं निम्नलिखित है।
- इस योजना के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर लड़कियों को उच्च शिक्षा प्राप्ति के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।
- इस योजना का मुख्य उद्देश्य लड़कियों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना है।
- इस योजना के तहत कक्षा 12 पास करने वाली लड़कियों को 30000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।
- सरकार द्वारा शुरू इस योजना का मुख्य उद्देश्य समाज में लड़कियों के जीवन स्तर को बेहतर करना है।
कन्या विद्या धन योजना लाभार्थी छात्राओं की सूची
जिला | लाभार्थी |
सीतापुर | 1226 |
लखनऊ | 2169 |
बलरामपुर | 375 |
बहराइच | 1008 |
गोंडा | 1382 |
रायबरेली | 1214 |
अमेठी | 589 |
श्रावस्ती | 25 |
बारांबकी | 1009 |
सुल्तानपुर | 1367 |
सीतापुर | 1226 |
कन्या विद्या धन योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया
कन्या विद्या धन योजना के आवेदन के लिए आपको निम्नलिखित प्रक्रिया का पालन करना होगा।
- सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट से योजना का आवेदन फॉर्म डाउनलोड करना होगा।
- इसके बाद आपको आवेदन में मांगी गयी सभी प्रकार की जानकारी को भरकर सभी आवशयक दस्तावेजों को संलग्र कर सम्बंधित कार्यालय में जमा करना होगा।
इस योजना को अभी पूर्ण रूप से शुरू नहीं किया गया है। जैसे ही इस योजना को पूर्ण रूप से लागू कर दिया जायेगा। वैसे ही हम आपको लेख के माध्यम से सूचित कर देंगे। इस योजना से सबंधित किसी भी प्रकार की जानकरी के लिए हमारे जुड़े रहे।
उत्तर प्रदेश कन्या विद्या धन योजना क्या है?
कन्या विद्या धन योजना लड़कियों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से शुरू की गई एक कल्याणकारी योजना है। इस योजना में 12वी के बाद लड़कियों को आगे की पढ़ाई के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाती है।
कन्या विद्या धन योजना का लाभ कैसे लिया जा सकता है?
उत्तर प्रदेश में मेरिट से 12वी की परीक्षा उत्तीर्ण कर चुकी छात्राएं इस योजना का लाभ ले सकती हैं।