UP Gopalak Yojana | animalhusb.upsdc.gov.in | up gopalak yojana online application | Mukhymantri gopalak yojana |pashupalan loan online apply UP | Dairy loan yojana uttar pradesh 2023 | Pashupalan Yojana Uttar pradesh 2023 | UP Gopalak Yojana In Hindi | up Kamadhenu yojna | Pashupalan Mini Dairy Yojana Uttar pradesh 2023
हम सभी जानते है की हमारे देश में बेरोजगारी का आलम क्या है? इसी को ध्यान में रखते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ जी ने राज्य के बेरोजगार युवाओ को रोजगार प्रदान करने के लिए UP Gopalak Yojana की शुरुआत की गयी है। इस योजना के अंतर्गत राज्य के बेरोजगार युवाओं को डेयरी फार्म शुरू करने के लिए ऋण (loans) प्रदान किया जायेगा।
उत्तर प्रदेश के बेरोजगार युवा डेयरी फार्म के माध्यम से अपना खुद का रोजगार शुरू कर सकते है| इस आर्टिकल के माध्यम से हम इस Uttar Pradesh Gopalak Yojana 2023 से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी साझा करेंगे जैसे आवेदन प्रक्रिया ,पात्रता ,दस्तावेज़ आदि| यदि आप इस योजना से संबंधित जानकारी जानना चाहते है तो इस लेख को अंत तक पढ़ें।

UP Gopalak Yojana 2023
UP Gopalak Yojana 2023 के तहत उत्तर प्रदेश सरकार बेरोजगार युवाओं को बैंकों के माध्यम से ऋण प्रदान करेगी। यह लोन 9 लाख रुपए तक का होगा। इस योजना के अनुसार बैंक इस ऋण का लाभ उन पशुपालकों को देगा जिनके पास 10 से 20 गायें हैं। यहां तक कि अगर किसी पशुपालक के पास 5 गाय और भैंस हैं तो वह भी इस ऋण सुविधा का लाभ उठा सकता है।
इस यूपी गोपालक योजना 2023 के तहत पशुपालक को 10 पशुओं के लिए 1.5 लाख की लागत से स्वयं गौशाला का निर्माण करना होगा। उसके बाद ही आप इस योजना के तहत लोन प्राप्त कर पाएंगे। राज्य के जो इच्छुक लाभार्थी इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं उन्हें इस योजना के तहत आवेदन करना होगा। इस योजना के तहत बेरोजगार युवा अपना डेयरी फार्म खोल सकते हैं।
योजना का नाम | UP Gopalak Yojana 2023 |
शुरु ही गई | मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्य नाथ जी के द्वारा |
लाभार्थी | यूपी राज्य के बेरोजगार युवा |
उद्देश्य | रोजगार प्रदान करना |
आधिकारिक वेबसाइट | animalhusb.upsdc.gov.in |
UP Gopalak Yojana का उदेश्य
UP Gopalak Yojana 2023 को शुरू करने का उत्तर प्रदेश सरकार का मुख्य उदेश्य प्रदेश के बेरोजगार युवकों को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाना है। ताकि राज्य के बेरोजगार युवा आत्मनिर्भर व् सशक्त बन सकें| राज्य के बेरोजगार युवाओं को डेयरी उद्योग/डेयरी फार्म के लिए स्वरोजगार शुरू करने के लिए वित्तीय सहायता (ऋण) उपलब्ध करवाई जाएगी। बैंकों द्वारा लाभार्थी को पशुपालन करने के लिए रुपये 9.00 लाख तक का ऋण कम ब्याज दर व आसान शर्तो में उपलब्ध करवाया जाएगा।
UP Gopalak Yojana 2023 के लाभ
- यूपी गोपालक योजना 2023 का लाभ उत्तर प्रदेश के बेरोजगार युवाओ को प्रदान किया जायेगा।
- इस योजना के अंतर्गत यूपी सरकार राज्य के बेरोजगार युवाओ को डेयरी फार्म के द्वारा रोजगार से जोड़ने के लिए राज्य के बेरोजगार युवाओ को बैंक द्वारा 9 लाख रूपये तक का लोन मुहैया कराएगी।
- इस योजना का लाभ राज्य के केवल उन बेरोजगार युवाओ को प्रदान किया जायेगा जिन पशुपालको के पास कम से कम पांच पशु होने चाहिए।
- उत्तर प्रदेश गोपालक योजना का लाभ 10 -20 गाय रखने वाले पशुपालकों को भी प्रदान किया जायेगा।
- इस योजना के अंतर्गत गाय या भैंस रखने का विकल्प खुला है। लेकिन पशु दूध देने वाला होना चाहिए। तभी वह इस योजना का लाभ उठा सकते है।
UP Gopalak Yojana का लाभ कैसे मिलेगा?
- इस योजना के तहत पशु मेले से ही पशुपालकों द्वारा पशुओं की खरीद की जाएगी|
- मेले से जो भी पशु खरीदने जा रहे हों, वह दूध देने वाले ही हों|
- पशु स्वस्थ हो, उन्हें किसी प्रकार की बीमारी न हो|
- गोपालक योजना के तहत सभी पशुओं का बीमा किया जाएगा|
- पशुपालन में रुचि रखने वाले इस योजना में भाग ले सकते हैं|
UP Gopalak Yojana पात्रता
- आवेदक उत्तर प्रदेश का स्थायी निवासी होना चाहिए।
- पशुपालक के पास कम से कम 5 पशु होना जरुरी है और पशु दूध देने वाले होना चाहिए।
- 5 से कम पशु होने पर पशुपालको को इस योजना के अन्तर्गत लाभ प्राप्त नहीं होगा।
- आवेदन करने वाले की वार्षिक आय 1 लाख रूपये से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
- योजना के तहत पशुओ को पशु मेले से खरीदे जाना आवश्यक है। साथ ही मेले में खरीदे जाने वाले पशु गाय या भेस बिल्कुल स्वस्थ होने चाहिए।
UP Gopalak Yojana आवश्यक दस्तावेज़
- आधार कार्ड
- पहचान पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- आय प्रमाण पत्र
- मोबाइल नंबर
UP Gopalak Yojana Online Registration कैसे करे?
राज्य के जो इच्छुक लाभार्थी UP Gopalak Yojana Registration करना चाहते है तो वह नीचे दिए गए चरणों का पालन करें:-
- इस योजना के तहत आवेदक को अपने नजदीकी चिकित्सा अधिकारी के पास जाना होगा।
- इसके बाद वहां से आपको आवेदन फॉर्म प्राप्त करना होगा|
- फिर आवेदन फॉर्म में पूछी गयी सभी जानकारी भरनी होगी।
- सभी जानकारी भरने के बाद आपको अपने दस्तावेज़ों को आवेदन फॉर्म में साथ अटैच करना होगा।
- इसके बाद आपको इस आवेदन फार्म को उसी चिकित्सा अधिकारी के पास जमा करना होगा।
- फिर आवेदन फॉर्म को चिकित्सा अधिकारी द्धारा ’’ पशु चिकित्सा अधिकारी ’’ को भेजा जायेगा।
- इसके बाद आवेदन फॉर्म को निदेशालय में, भेजा जायेगा|
- उसके बाद एक चयन समिति के माध्यम से आपके आवेदन पर विचार किया जायेगा जिसमें सी.डी.ओ अध्यक्ष, सी.वी.ओ सचिव व नोडल अधिकारी शामिल होगे आदि।
- इस तरह आप इस योजना के अंतर्गत आवेदन कर सकते है|