MP Gehu Panjiyan 2023-24 मध्यप्रदेश में गेहूं बेचने हेतु Online स्लॉट बुकिंग व पंजीयन कैसे करें

MP Gehu Panjiyan | MP Gehu Panjiyan Kaise Kare for Rabi 2023-24 | MP Gehu Registration Form | mp e uparjan registration last date | mp गेहूं का panjiyan 2023 24 at mpeuparjan.nic.in |

केंद्र सरकार व् राज्य सरकारें किसानों के लिए समय-समय पर कई तरह की योजनाएं लाती रहती है। जिससे किसानों की आय में विर्धि किया जा सके और उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार लाया जा सके| इसी को ध्यान में रखते हुए मध्य प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के किसानों के लिए MP Gehu Panjiyan प्रक्रिया को आरंभ किया गया है। ताकि उनको उनकी रबी फसल का उचित दाम प्रदान किया जा सके|

इसके लिए राज्य सरकार द्वारा वर्ष 2023 में गेहूं की खरीद का भाव भी निर्धारित कर दिया गया है। प्रदेश के किसानों को अपनी फसल का उचित दाम प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन पंजीयन करना होगा। गेहूं की बिक्री के लिए 6 फरवरी से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया प्रारम्भ कर दी गई है। राज्य के इच्छुक किसान अपनी फसल का उचित दाम प्राप्त करने के लिए जल्द से जल्द पंजीयन करें। इस आर्टिकल के माध्यम से हम MP Gehu Panjiyan 2023 से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी साझा करेंगे। यदि आप इस योजना से संबंधित जानकारी प्राप्त करना चाहते है तो इस लेख को अंत तक पढ़ें।

MP Gehu Panjiyan
MP Gehu Panjiyan

MP Gehu Panjiyan

मध्य प्रदेश के किसानों से गेहूं की फसल न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदने के लिए राज्य सरकार ने एमपी गेहूं पंजीयन(MP Gehu Registration) की प्रक्रिया को आरंभ कर दिया गया है। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा न्यूनतम समर्थन मूल्य पर 80 लाख टन गेहूं खरीदने की घोषणा की गई है। इसके साथ ही प्रदेश सरकार ने राज्य के 3480 केंद्रों पर पंजीयन की प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है।

e Uparjan सुविधा के माध्यम से राज्य के किसान अपनी इच्छा अनुसार फसल को समर्थन मूल्य पर बेच सकते हैं। किसानों को 28 फरवरी 2023 तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा। जिसके बाद रबी फसल की खरीद 25 मार्च के बाद से शुरू कर दी जाएगी और 25 मई 2023 तक रबी फसल की खरीद की जाएगी। गेहूं बेचने वाले किसानों को फसल बेचने के बाद धनराशि सीधे उनके बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से भेज दी जाएगी।

लेख का विषय MP Gehu Panjiyan
शुरू की गई मध्य प्रदेश सरकार द्वारा
लाभार्थी राज्य के किसान
उद्देश्य समर्थन मूल्य पर किसानों की फसल को बेचने की सुविधा प्रदान करना
पोर्टल का नाम MP e Uparjan
अधिकारिक वेबसाइट mpeuparjan.nic.in

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा निर्धारित फसल के दाम

वर्ष 2023 के लिए मध्य प्रदेश सरकार द्वारा रबी की प्रमुख फसल गेहूं के लिए समर्थन मूल्य के दाम निर्धारित कर दिए गए हैं। शासन द्वारा गेहूं के न्यूनतम दाम 2125 रुपए क्विंटल के भाव पर निर्धारित किया गया है। गेहूं के समर्थन मूल्य में पिछले साल के मुकाबले इस साल 110 रुपए की वृद्धि की गई है। प्रदेश सरकार द्वारा गेहूं के न्यूनतम समर्थन मूल्य को पिछले साल 2015 रुपए से बढ़ाकर 2125 रुपए किया गया है। मध्य प्रदेश के किसान अपनी गेहूं की फसल को बेचने के लिए ऑनलाइन किओस्क, कॉमन सर्विस सेंटर, लोक सेवा केंद्र और साइबर कैफे की सहायता से अपना पंजीकरण करवा सकते हैं।

MP Mukhyamantri Baal Aashirwad Yojana

Rabi Crop List (फसल का नाम) MSP 2023 (समर्थन मूल्य Rs)
गेहूँ 2125/-
चना 5335/-
सरसों 5450/-
मसूर 6000/-

MP Gehu Panjiyan के लिए पात्रता

  • आवेदक मध्य प्रदेश का स्थाई निवासी होना चाहिए|
  • आवेदक को पेशे से किसान होना चाहिए|

MP Gehu Panjiyan के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • पहचान पत्र
  • पंजीयन करने के लिए बोय गए खेत के खसरा नंबर की ऋण पुस्तिका
  • बैंक खाता विवरण
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी

किसान कहां करवाएं MP Gehu Panjiyan

समर्थन मूल्य पर गेहूं बेचने हेतु मध्यप्रदेश के किसानों को पंजीकरण करने में किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े इसके लिए पंजीकरण प्रक्रिया को आसान रखा गया है। राज्य के किसान कई तरह से गेहूं बिक्री पंजीकरण करवा सकते हैं। प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों में जाकर किसान पंजीकरण प्रक्रिया को पूर्ण कर सकते हैं। प्रदेश के किसानों के लिए अलग-अलग स्थान पर सुविधा केंद्र भी खोले गए हैं। किसान, ग्राम पंचायत कार्यालय में, जनपद पंचायत कार्यालय में, तहसील कार्यालय में सुविधा केंद्र पर जाकर निशुल्क पंजीकरण कर सकते हैं। इसके अलावा, माय किसान एप(My Kisan app) से भी किसान मुफ्त पंजीकरण कर सकते हैं।

MP E Uparjan 2023-24 Gehu Slot Booking

सहकारी समितियों एवं विपणन संस्थाओं द्वारा संचालित पंजीयन केन्द्र पर भी नि:शुल्क पंजीयन कराया जा सकता है। इसके अलावा फीस देकर रजिस्ट्रेशन की सुविधा भी दी गई है। किसान भाई एमपी ऑनलाइन कियोस्क, कॉमन सर्विस सेंटर कियोस्क, लोक सेवा केंद्र पर जाकर 50 रुपए शुल्क देकर गेहूं बिक्री का रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।

E Uparjan Portal पर MP Gehu Panjiyan 2023 ऑनलाइन कैसे करें?

MP Gehu Online Registration 2023 निचे दी गई प्रक्रिया का पालन करें:-

  • सबसे पहले मध्य प्रदेश की ई उपार्जन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • आपके सामने होम पेज खुल जाएगा।
  • होम पेज पर अन्य उपयोगकर्ता के सेक्शन में पंजीयन केंद्र किओस्क के लिए पंजीकरण (रबी 2023)(Panjiyan for Registration Center Kiosk (Rabi 2023)) के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।

  • अब आपके सामने नया पेज खुल जाएगा।
  • इस पेज पर आवश्यक सूचना ध्यानपूर्वक पढ़ कर किओस्क पंजीयन निर्धारण के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • अब रबी 2023-24 पंजीयन केंद्र के लिए फॉर्म खुल जाएगा।
  • अब मांगी गई आवश्यक जानकारी को ध्यानपूर्वक भरना होगा।
  • सभी जानकारी दर्ज करने के बाद Send OTP के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • प्राप्त ओटीपी को OTP बॉक्स में भरना होगा।
  • इसके बाद मांगे गए आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड करना होगा।
  • अंत में सुरक्षित करें के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आपकी एमपी गेहूं पंजीयन करने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top