प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना अभियान 2024 : आवेदन एप्लीकेशन फॉर्म | PM Garib Kalyan Rojgar Yojana

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना  | PM Garib Kalyan Rojgar Yojana | PM गरीब कल्याण पैकेज | pradhan mantri garib kalyan yojana in-hindi | प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अभियान | प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अभियान 

देश के प्रधानमंत्री द्वारा देश के गरीब व आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना अभियान शुरू किया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 26 March, 2020 को गरीबों के लिए ‘प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना’ के तहत 1.70 लाख करोड़ रुपये के राहत पैकेज की घोषणा की। सरकार गरीब लोगों के खाते में सीधे पैसे डालेगी जिससे गरीबों को ‘कोरोना वायरस’ के खिलाफ लड़ाई लड़ने में काफी मदद मिलेगी।

वित्त मंत्रालय ने जानकारी दी है कि इस राहत पैकेज में से अब तक 31 करोड़ से ज्यादा लोगों को 28 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा की राशि का वितरण किया जा चुका है।

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना

इस योजना का लाभ देश के प्रवासी मजदूरों को प्रदान किया जायेगा। इस योजना का लाभ 6 राज्यों के 116 जिलों में प्रदान किया जायेगा। इस योजना के तहत सरकार लगभग 50 हज़ार करोड़ रूपये का बजट रखा गया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा घोषित कोरोना राहत ‘गरीब कल्याण पैकेज’ में निम्नलिखित राहत दी गई है:

50 लाख का बीमा –

सभी डॉक्टर और नर्स जो कोरोना वायरस के संक्रमण से लोगो को बचने में लगे हुए है उनके लिए 50 लाख रुपए के इंश्योरेंस का ऐलान किया है।

गरीबों को तीन महीने मुफ्त अन्न

  • प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत 80 करोड़ गरीब लोगों को तीन महीने तक राशन दिया जाएगा।
  • इसके लिए 5 किलो गेहूं और 5 किलो चावल प्रति व्यक्ति मुफ्त दिया जाएगा।
  • एक परिवार को एक किलोग्राम दाल भी दिया जाएगा।
  • यह राशन पहले से पीडीएस के तहत मिल रहे हर महीने 5 किलो के राशन के अलावा होगा।

वरिष्ठ नागरिकों, विधवाओं और दिव्यांगजनों को अतिरिक्त रकम

  • 3 करोड़ सीनियर सिटीजन, विधवाओं, दिव्यांगों को 1000 रुपये अतिरिक्त रकम दो किस्तो में दी जाएगी।

मनरेगा में रकम बढ़ाने का एलान

  • ग्रमीण क्षेत्र में मनरेगा के तहत रकम बढ़ाई जा रही है।
  • इसका फायदा 5 करोड़ परिवारों को मिलेगा।
  • 182 रुपये से बढ़ाकर 202 रुपये दिए जाएंगे।
  • यह पैसा डायरेक्ट ट्रांसफर के माध्यम से सीधे खाते में जाएगा।

Click Here For :- प्रधानमंत्री लघु व्यापारी मानधन योजना आवेदन, पंजीकरण

किसान सम्मान निधि के तहत किसानों के खाते में 2000 रुपये डालेगी सरकार

  • अप्रैल के पहले सप्ताह में ही किसान सम्मान निधि के तहत किसानों को 2000 रुपये की पहली किस्त मिल जाएगी।
  • इसका लाभ 8.70 करोड़ किसानों को मिलेगा।

महिलाओं को हर महीने 500 रुपये

  • महिला जनधन अकाउंट रखने वाली महिलाओं को हर महीने 500 रुपये की सहायता दी जा रही है।
  • इसका फायदा 20.5 करोड़ महिलाओं को मिलेगा।
  • यह रकम तीन महीने तक मिलेगी।
पीएम गरीब कल्याण योजना

मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर

  • उज्ज्वाल स्कीम के तहत गरीब 8 करोड़ परिवारों को फायदा मिला है।
  • उन्हें तीन महीने तक फ्री सिलेंडर दिया जाएगा।
  • इस तरह उन्हें खाना पकाने के लिए ईंधन की किसी तरह की चिंता नहीं करनी होगी।

ईपीएफ से ज्यादा रकम निकालने की सुविधा

  • संगठित क्षेत्र के तहत प्रोविडेंट फंड का कंट्रिब्यूशन सरकार देगी।
  • 12 फीसदी नियोक्ता की रकम और 12 फीसदी कर्मचारी की रकम का भुगतान सरकार करेगी।
  • यह पैसा ईपीएफ खाते में जाएगा।
  • सरकार 24 फीसदी कुल योगदान करेगी।
  • ऐसे संस्थान जिसमें कर्मचारी की संख्या 100 है और जसके 90 फीसदी कर्मचारी की सैलरी 15000 से कम है उन पर यह नियम लागू होगा।

ईपीएफ में कर्मचारी का पैसा सरकार जमा करेगी

  • 75 फीसदी पैसा या 30 महीने का वेतन के बराबर रकम निकालने की सुविधा दी जााएगी।
  • इसके तहत 4.8 करोड़ कर्मचारियों को फायदा होगा।

कोरोना की जांच और इलाज के लिए इस फंड का होगा इस्तेमाल

  • डिस्ट्रिक्ट मिनरल फंड का पैसा मेडिकल, जांच, स्क्रीनिंग दवा आदि के लिए इस्तेमाल करने के लिए राज्य सरकारों को कहा जाएगा।
  • यह फंड राज्य सरकारों के पास उपबल्ध होता है।

एसएचजी के लिए अब 20 लाख रुपये का लोन

  • प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत महिला स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) के लिए दिनदयाल योजना के तहत 10 लाख रुपये का कौलेटरल फ्री लोन दिया जाता था।
  • इसे बढ़ाकर 20 लाख किया जा रहा है।
  • इसका फायदा 7 करोड़ परिवारों को फायदा मिलेगा।
  • ऐसे एसजीएच की संख्या देश में 63 लाख है।
  • ये लोग बिना बैंक में संपत्ति गिरवी रखे अब 20 लाख रुपये का लोन ले सकेंगे।

कंस्ट्रक्शन क्षेत्र के कर्मचारियों के लिए भी मदद

  • केंद्र सरकार के पास कंस्ट्रक्शन क्षेत्र के कामगारों के लिए पहले से वेल्फेयर फंड है।
  • 31000 करोड़ रुपये इसमें जमा है।
  • इसमें राज्य सरकारों को इस फंड के पैसे से कंस्ट्र्क्शन क्षेत्र के कर्मचारियों की मदद करने के लिए कहा जाएगा।
  • इसका फायदा 3 करोड़ वर्कर्स को मिलेगा।

PM Garib Kalyan Rojgar Yojana पैकेज मुख्य बिंदु –

  • आशा कर्मियों, डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ का 50 लाख का बीमा होगा।
  • 80 करोड़ गरीब लोगों को अगले तीन महीने तक 5 किलो गेहूं या चावल और दाल मुफ्त दिए जाएंगे।
  • तीन करोड़ वरिष्ठ नागरिकों, गरीब विधवा और गरीब दिव्यांगों को अगले तीन महीने तक 1 हजार रुपए प्रतिमाह की आर्थिक मदद दी जाएगी।
  • मनरेगा के तहत 182 के स्थान पर 202 रुपए की दैनिक मजदूरी दी जाएगी। इससे 5 करोड़ लोगों को लाभ मिलेगा।
  • पीएम किसान सम्मान निधि के तहत 2 हजार रुपए की किस्त किसानों के खाते में अप्रैल के पहले सप्ताह में ट्रांसफर कर दी जाएगी। इससे 8.7 करोड़ किसानों को लाभ मिलेगा।
  • 20 करोड़ महिला जन धन खाता धारकों को अगले तीन महीने तक 500-500 रुपए दिए जाएंगे।
  • उज्ज्वला योजना की लाभार्थी 8 करोड़ से ज्यादा महिलाओं को अगले तीन महीने तक मुफ्त रसोई गैस मिलेगी।
  • कर्मचारी अपने पीएफ खाते में से कुल जमा में से 75 फीसदी या तीन महीने की सैलरी के बराबर पैसा निकाल सकते हैं। इस पैसे को वापस जमा करने की जरूरत नहीं होगी।
  • 15000 तक मासिक वेतन वालों के ईपीएफओ अंशदान अगले तीन महीने तक सरकार करेगी।
  • महिला स्व सहायता समूह को अब 20 लाख का फ्री कोलैटरल लोन मिलेगा।
  • निर्माण क्षेत्र से जुड़े 3.5 करोड़ रजिस्टर्ड वर्कर जो लॉकडाउन की वजह से आर्थिक दिक्कतें झेल रहे हैं, उन्हें मदद दी जाएगी। इनके लिए 31000 करोड़ रु. का फंड रखा गया है।

योजना के कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न और उत्तर (FAQ)

क्या है प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना?

इस योजना में सरकार लोगो को अपनी अघोषित आमदनी जुरमाना सहित ब्याज चुकाने का मौका देती है।


प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के लिए कैसे करें आवेदन?

इस के अंतर्गत जमाकर्ता को सबसे पहले किसी भी आरबीआई की अथॉराइज्ड बैंक अकाउंट खुलवाना होगा।
इसका एक अलग फॉर्म होता है जो आरबीआई की तरफ से दिया जाता है।
ये फॉर्म केवल अघोषित संपत्ति रखने वालों को ही भरना होता है।
इस योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदक को निकटतम ग्राम पंचायत (जो भी आपके पास में हो ) में जाकर संपर्क करना होगा।
शहर में उम्मीदवार को नामांकन करवाने के लिए अपनी नगर पालिका में जाकर संपर्क करना होगा।
 

Note- हमारी इस वेबसाइट का उद्देश्य आप तक सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी योजनाओ की जानकारी पहुँचाना है।अगर आपको ये जानकारी सही लगे तो दूसरो के साथ भी साँझा कीजिये।कोई त्रुटि हो तो हमे जरूर बताए।

2 thoughts on “प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना अभियान 2024 : आवेदन एप्लीकेशन फॉर्म | PM Garib Kalyan Rojgar Yojana”

    1. ap kis state se related hai kyunki kuch states ne bina rashan card ke bhi rashan dene ki suvidha de rhe hai.
      Baki suvidhae lene ke liye apko ID card dena pdega.
      isliye ap apne najdiki ग्राम पंचायत अधिकारी GPO ke pass jakar apna card apply kre.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top