Parivar Register Nakal | उत्तराखंड परिवार रजिस्टर नकल | Family Register | Benefits | Objectives | Application Process
उत्तराखंड सरकार द्वारा राज्य के नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रख कर अब उत्तराखंड परिवार रजिस्टर को उत्तराखंड ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल पर डिजिटाइजेशन के आधार पर ऑनलाइन कर दिया गया है। डिजिटाइजेशन की प्रक्रिया पुरे देश में बहुत तेजी से चल रही है। इसी को ध्यान में रख कर राज्य सरकार द्वारा उत्तराखंड परिवार रजिस्टर नक़ल को ई-डिस्ट्रिक्ट उत्तराखंड परिवार रजिस्टर को ई-डिस्ट्रिक्ट ऑनलाइन कर दिया गया है।
आज हम आपको इस लेख के माध्यम से उत्तराखंड परिवार रजिस्टर नकल से सम्बंधित जानकारी जैसे – जैसे महत्वपूर्ण हाइलाइट्स, लाभ, उद्देश्य, विशेषताएं, पात्रता मानदंड, आवश्यक दस्तावेज, आवेदन प्रक्रिया, आवेदन पत्र पीडीएफ, आदि। परिवार रजिस्टर के सम्बंधित सभी प्रकार की जानकरी के लिए हमारे साथ अंत तक बने रहें।

उत्तराखंड परिवार रजिस्टर नकल 2022
उत्तराखंड सरकार द्वारा अपने ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल पर अब उत्तराखंड परिवार रजिस्टर नक़ल को ऑनलाइन कर दिया गया है। अब राज्य के नागरिक आसानी से परिवार रजिस्टर नक़ल को ऑनलाइन माध्यम से उत्तराखंड से डाउनलोड कर सकतें है। परिवार रजिस्टर नक़ल एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है। जिसका उपयोग विभिन्न सरकारी कामों में किया जाता है। परिवार रजिस्टर में परिवार से जुडी सभी प्रकार की जानकारी होती है। जैसे -परिवार के सदस्य का नाम, जन्म तिथि, लिंग, व्यवसाय आदि। परिवार रजिस्टर नक़ल को अब आसानी से ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल से प्राप्त कर सकतें है। ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल पर इस सुविधा के ऑनलाइन होने से अब आपको पैसे और समय दोनों की बचत होगी। साथ-साथ व्यवस्था में पारदर्शिता भी आएगी।
Highlights Of Uttarakhand Parivar Registration Nakal |
|
आर्टिकल | उत्तराखंड परिवार रजिस्टर नकल |
उद्देश्य | परिवार के सभी सदस्यों का विवरण प्रदान करना। |
लाभार्थी | राज्य के नागरिक |
आवेदन शुल्क | निशुल्क |
आधिकारिक वेबसाइट | Click Here |
Parivar Register Nakal Details
परिवार रजिस्टर नक़ल में परिवार से सम्बंधित विभिन्न की जानकारी उपलब्ध होती है। उत्तराखंड परिवार रजिस्टर नकल में दिए गए विवरण इस प्रकार हैं: –
- घर के मुखिया का नाम
- लिंग
- जन्म की तारीख
- खंड
- तहसील
- जिला
- जाति
- उम्र
- पता
- माकन नंबर
- शिक्षा
- शिक्षित हैं या नहीं
- धर्म
- मौजूदा स्थिति
- ग्राम/ग्राम पंचायत
उत्तराखंड परिवार रजिस्टर नक़ल का उद्देश्य
परिवार रजिस्टर नकल का उद्देश्य निम्नलिखित है:-
- इसका प्रमुख उद्देश्य परिवार के सभी सदस्यों का विवरण प्रदान करना है।
- परिवार रजिस्टर नक़ल एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है। जिसका सरकारी योजनाओं के लाभ हेतु किया जाता है।
- राज्य के नागरिक अब आसानी से ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल के माध्यम से परिवार रजिस्टर नकल प्राप्त कर सकतें है
उत्तराखंड परिवार रजिस्टर नक़ल के लाभ
परिवार रजिस्टर के लाभ निम्नलिखित है।
- उत्तराखंड परिवार पंजीकरण नकल एक सरकारी दस्तावेज है, जिसका प्रयोग सरकारी कामों के लिए किया जाता है।
- जमीन खरीद के लिए भी परिवार रजिस्टर नक़ल एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है।
- सरकारी पेंशन लाभ हेतु।
- किसी भी सरकारी दस्तवेज बनवाने के लिए आपको परिवार रजिस्टर नक़ल जरूर आवश्यकता पड़ेगी
परिवार रजिस्टर नक़ल की आवेदन प्रक्रिया
उत्तराखंड परिवार रजिस्टर नक़ल प्राप्त करने के लिए आपको निम्नलिखित आवेदन प्रक्रिया का पालन करना होगा:-
- सबसे पहले आपको उत्तराखंड अपणि सरकार पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।

- अब आपको होम पेज खुलने पर सर्विस टैब पर क्लिक करना होगा।

- इसके बाद आपको फैमिली रजिस्टर के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- नया पेज खुलने पर आपको अपने अपने जिले, ब्लॉक, ग्राम पंचायत गांव का चयन करना होगा।
- इसके बाद आपको परिवार के मुखिया का नाम दर्ज कर सर्च के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- अब आपको अपने परिवार रजिस्टर की नक़ल प्राप्त हो जाएगी। जिसे आप प्रिंट के ऑप्शन पर क्लिक कर आसानी से डाउनलोड कर सकतें है।
Contact Details
किसी भी अन्य प्रकार की जानकारी हेतु आप निचे दिए गए टोल-फ्री नंबर, तथा ईमेल आईडी पर हेल्प-डेस्क के माध्यम से सम्पर्क कर सकतें है-
- श्री अमित बलूनी, हेल्प-डेस्क
- टोल-फ्री नंबर: 1800-3000-3468 उत्तराखंड के लिए 2 दबाएं
- मोबाइल नंबर: 9761696435
- ईमेल आईडी: [email protected]
- संपर्क समय: कार्यालय के दिनों में सुबह 10 बजे से शाम 5:00 बजे तक
NOTE :- आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी कैसी लगी हमें कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। किसी अन्य योजना सम्बंधित अधिक जानकारी के लिए हमारी वेबसाइट yojanasarkari.in पर सम्पर्क करें।