online birth certificate correction 2024: जन्म प्रमाण पत्र में सुधार ऑनलाइन कैसे करें

online birth certificate correction:-

जन्म प्रमाण पत्र सरकारी दस्तावेजों में से एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है । यह सरकारी और निजी संस्थानों में भी आवश्यक है। हमारे जन्म प्रमाण पत्र में(correction in birth certificate) अक्सर हमारा नाम, माता-पिता का नाम, जन्म तिथि और अन्य गलतियां होती हैं, जिसके कारण हमारे कई काम अटक जाते हैं और हमें कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि आज हम इस लेख में जन्म प्रमाण पत्र में सुधार कैसे करें के बारे में जानकारी देंगे। अगर आपके भी जन्म प्रमाण पत्र में कोई त्रुटि हुई है, तो आप जन्म प्रमाण पत्र को ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों माध्यमों से सुधार सकते हैं। यदि आप online birth certificate correction कराना चाहते हैं तो इस लेख को विस्तारपूर्वक अंत तक पढ़ें|

online birth certificate correction

online birth certificate correction 2024

व्यक्ति का पहला सरकारी दस्तावेज जन्म प्रमाण पत्र होता है। जिससे अतिरिक्त सरकारी दस्तावेज बनाए जाते हैं। शिशु के जन्म के समय जन्म प्रमाण पत्र बनाया जाता है। इस प्रमाण पत्र में शिशु का नाम, लिंग, माता-पिता का नाम, जन्मतिथि, और अन्य विवरण शामिल हैं। अगर आपके जन्म प्रमाण पत्र में कोई त्रुटि होती है, तो कई समस्याएं सामने आती हैं। यही कारण है कि आपको समय रहते ही अपने जन्म प्रमाणपत्र में सुधार कराना होगा। और प्रमाण पत्र में हुई गलतियाँ सुधारनी होंगी। यदि आप ऐसा नहीं करते तो आपको पासपोर्ट बनाने, छात्रवृत्ति लेने, एडमिशन लेने, सरकारी योजनाओं का लाभ लेने, आवेदन करने, सरकारी दस्तावेजों को बनवाने, और अन्य कार्यों में समस्या हो सकती है। इसलिए आपको अपने जन्म प्रमाण पत्र में संशोधन करवाना जरूरी है। आप ऑनलाइन या फिर ऑफलाइन करवा सकते है|

लेख का विषय Birth Certificate Correction
लाभार्थी देश के नागरिक
उद्देश्य सरकार द्वारा प्रदान की जाने वाली सभी सुविधाओं का लाभ प्रदान करना
श्रेणी जन्म प्रमाण पत्र
मोड ऑनलाइन/ऑफलाइन

Birth Certificate Correction का उद्देश्य

जन्म प्रमाण पत्र में सुधार करने का मुख्य उद्देश्य लोगों को सरकार द्वारा दी गई सभी सुविधाओं का लाभ लेना है। जन्म प्रमाण पत्र में सुधार करके किसी भी सरकारी कार्य के लिए बिना किसी समस्या के जन्म प्रमाण पत्र का उपयोग किया जा सकता है। बर्थ सर्टिफिकेट स्कूल में दाखिला लेने, सरकारी योजनाओं का लाभ लेने, दस्तावेज बनाने और अन्य कार्यों में प्रयोग किया जाता है। जो जन्म प्रमाण पत्र में सही होना चाहिए। आप इन सभी सुविधाओं का लाभ नहीं ले सकेंगे अगर आपके जन्म प्रमाण पत्र में कोई गलती होगी। इसलिए आपके प्रमाण पत्र में किसी भी तरह की गलती नहीं होनी चाहिए। यदि है तो जल्द से जल्द उस त्रुटि को ऑफलाइन या फिर ऑनलाइन संबंधित विभाग में जाकर सही करवाए।

लाभ

जन्म प्रमाण पत्र सरकारी सेवाओं का लाभ लेने के लिए एक आवश्यक विवरण है।इसके प्रमुख फायदे निम्नलिखित हैं:

  • वोटर कार्ड में नाम जोड़ने के लिए।
  • सरकारी नौकरियों में भर्ती हेतु
  • आयु मानक की पहचान हेतु
  • विभिन सरकारी योजनाओं का लाभ लेने हेतु।
  • आधार कार्ड बनाने हेतु।
  • आय प्रमाण बनवाने के लिए
  • शैक्षिक संस्थानों में दाखिला लेने हेतु
  • पासपोर्ट के लिए आवेदन करने के लिए।
  • विविध संस्थानों में आयु प्रमाणपत्र हेतु।
  • राशन कार्ड बनाने के लिए।
  • सरकार द्वारा जारी किये जाने वाले विभिन दस्तावेजों को बनाने हेतु।

जन्म प्रमाण पत्र में ऑफलाइन सुधार कैसे करें?

ऑफलाइन जन्म प्रमाण पत्र संशोधन के लिए निचे दी गई प्रक्रिया का पालन करें:-

  • सबसे पहले ग्रामीण क्षेत्रीय नागरिकों को ग्राम पंचायत और शहरी क्षेत्रीय नागरिकों को नगर निगम जाना होगा।
  • वहां से जन्म प्रमाण पत्र सुधार के लिए बर्थ सर्टिफिकेट करेक्शन फॉर्म लेना होगा।
  • यदि करेक्शन फॉर्म उपलब्ध नहीं है तो आप एक सफेद कागज पर भी एप्लीकेशन लिख सकते हैं।
  • इसके बाद नौटरी के माध्यम से अपने जन्म प्रमाण पत्र में माता-पिता का नाम, जन्म तिथि से संबंधित जो भी संशोधन करवाना है। एफिडेविट तैयार करवाना होगा।
  • इसके बाद आपको फॉर्म में मांगी गई सभी आवश्यक जानकारी को ध्यानपूर्वक दर्ज करना होगा।
  • अब जरूरी दस्तावेजों को उनके साथ संलग्न करना होगा।
  • आपके इस फॉर्म पर जज के हस्ताक्षर होने आवश्यक है। जिसके साथ आपको शपथ पत्र भी संलग्न करना होगा।
  • अंत में इस फॉर्म को उसी विभाग में जाकर जमा करना है। जहां से आप ने प्राप्त किया था।
  • आपका करेक्शन फॉर्म प्राधिकारी द्वारा सत्यापित किए जाने के बाद, आपको अपना नाम कानूनी तौर पर बदलने की घोषणा का विज्ञापन अखबार में देना होगा।
  • जिस का प्रारूप कुछ इस प्रकार है जैसे मैं XYZ ने निवास किया, मेरा नाम ABC के रूप में बदल दिया गया है और अब ABC के रूप में जाना जाएगा। मैंने इस आशय का शपथ पत्र प्रस्तुत किया है जिस पर हस्ताक्षर किए गए हैं।
  • इसके बाद संबंधित विज्ञप्ति को राज्य के किसी राजपत्र में प्रकाशित करवाना होगा।
  • इस प्रकार आप अपने जन्म प्रमाण पत्र में सुधार करने के लिए ऑफलाइन प्रक्रिया को पूरा कर सकेंगे।

Birth Certificate Correction Online कैसे करें?

ऑनलाइन माध्यम से जन्म प्रमाण पत्र में संशोधन करने की प्रक्रिया मुख्यत: राजस्थान के निवासियों के लिए प्रदान की गई है। राजस्थान के लोग इन चरणों का पालन कर अपने जन्म प्रमाण पत्र में किसी भी गलती को ऑनलाइन माध्यम से सुधार सकते हैं।

  • सबसे पहले अधिकारिक वेबसाइट https://pehchan.raj.nic.in पर जाना होगा।
  • आपके सामने होम पेज खुल जाएगा।
  • होम पेज पर लॉगिन के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • आपके सामने लॉगिन का पेज खुल जाएगा।
  • इस पेज पर अपनी आईडी, पासवर्ड एवं कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद प्रवेश करें के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने प्रोफाइल संबंधित पेज खुल जाएगा।
  • इस पेज पर प्रशासकीय के ऑप्शन पर क्लिक कर संशोधन के लिए रिक्वेस्ट फॉर्म के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
  • इस पेज पर जन्म, मृत्यु, जन्म, विवाह चार ऑप्शन दिखाई देंगे।
  • पहले जन्म के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद अपनी ग्राम पंचायत का चयन वर्ष का चयन एवं जन्म प्रमाण पत्र में संशोधन का कारण दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आपको प्रवेश करें के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने संशोधन करने से संबंधित अनेक ऑप्शन आ जाएगे।
  • आपको जिस भी चीज में संशोधन करना है उन पर क्लिक कर संशोधित करें के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आपका संशोधन फॉर्म सफलतापूर्वक संबंधित विभाग को भेज दिया जाएगा।

अन्य महत्वपूर्ण लेख

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top