lakhpati didi yojana kya hai 2024 | 3 करोड़ महिलाओं को मिलेगी आर्थिक मजबूती

lakhpati didi yojana kya hai:-

1 फरवरी 2024 को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने देश का अंतरिम बजट पेश किया है। बजट भाषण में महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत और आत्मनिर्भर बनाने के लिए एक करोड़ लखपति दीदी की संख्या बढ़ा दी गई है। अब तक दो करोड़ लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य था| जिसे बढ़ाकर तीन करोड़ कर दिया गया है। आज आपको इस लेख में हम Lakhpati Didi Scheme 2024 से जुड़ी संपूर्ण जानकारी साझा करेंगे। यदि आप भी फ्री कौशल प्रशिक्षण प्राप्त कर खुद का बिजनेस शुरू करना चाहती है। तो आपको lakhpati didi yojana kya hai? और lakhpati didi scheme in hindi के क्या लाभ है? इन सभी से जुड़ी जानकारी के लिए यह लेख को अंत तक पढ़ना होगा।

lakhpati didi yojana kya hai

lakhpati didi yojana kya hai 2024

15 अगस्त 2023 को लाल किले पर देशवासियों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए लखपति दीदी योजना की घोषणा की। देश भर में महिलाओं के लिए चलाई जाने वाली स्वयं सहायता समूह लखपति दीदी योजना से जुड़े हुए हैं। लखपति दीदी योजना महिलाओं के लिए स्किल डेवलपमेंट ट्रेनिंग कार्यक्रम है। इस योजना के माध्यम से देश की महिलाओं को कौशल प्रशिक्षण मिलता है, जो उन्हें व्यवसाय करने की क्षमता देता है। लखपति दीदी योजना के तहत पात्र महिलाओं को स्वरोजगार शुरू करने के लिए सरकार द्वारा 1 से 5 लाख रुपए तक का लोन, ब्याज मुक्त, प्रदान किया जाता है। आर्थिक रूप से वंचित महिलाओं को लक्षित करने के लिए यह योजना लागू की जा रही है।

लेख का विषय Lakhpati Didi Yojana
शुरू की गई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा
लाभार्थी देश की महिलाएं
आर्थिक सहायता राशि 1 से 5 लाख रुपए तक
उद्देश्य महिलाओं को स्वरोजगार शुरू करने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना
आधिकारिक वेबसाइट india.gov.in

Lakhpati Didi Yojana का उद्देश्य

महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए केंद्र सरकार द्वारा 5 लाख रुपए तक की ब्याज मुक्त आर्थिक सहायता प्रदान करना है। इसके अलावा, महिलाओं को रोजगार से जोड़ना, उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाना, उनकी आमदनी में वृद्धि करना और उन्हें आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना है। लखपति दीदी योजना से स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाएं अपना उद्योग शुरू करके दूसरी महिलाओं की आर्थिक स्थिति में सुधार ला रही हैं। वर्तमान में देश में लगभग 83 लाख स्वयं सहायता समूह हैं। इसमें 9 करोड़ से अधिक महिलाएं शामिल हैं। सरकार ने लखपति दीदी योजना की शुरुआत की है जिससे इन सभी स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं की आय बढ़ेगी और आर्थिक रूप से वंचित महिलाओं को आगे लाया जाएगा।

लाभ एवं विशेषताएं

  • केंद्र सरकार ने महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए लखपति दीदी योजना शुरू की है।
  • इस योजना के तहत प्रत्येक महिला को 1 से 5 लाख रुपए का लोन दिया जाता है, जिससे वे अपना खुद का उद्यम शुरू कर सकें।
  • अब तक एक करोड़ से अधिक महिलाएं लखपति दीदी बन गई हैं।
  • 1 फरवरी 2024 को बजट भाषण में केंद्र सरकार ने 3 करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य रखा है।
  • कंप्रिहेंसिव फाइनेंशियल लिट्रेसी वर्कशॉपों का उद्देश्य महिलाओं को फाइनेंशियल नॉलेज देना है।
  • इस योजना के माध्यम से महिलाओं को बचत के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। जिससे महिलाओं को इंसेंटिवस मिलती है।
  • लखपति दीदी योजना के तहत महिलाओं को छोटे लोन के लिए माइक्रो क्रेडिट सुविधा मिलती है।
  • Lakhpati Didi Yojana में वोकेशनल ट्रेनिंग और स्किल डेवलपमेंट का ध्यान दिया जाता है। साथ ही, आंत्रप्रेन्योर बनने वाली महिलाओं को अपना बिजनेस शुरू करने की गाइडेंस दी जाती है।
  • इस योजना के तहत महिलाओं को मोबाइल वॉलेट जैसे और डिजिटल बैंकिंग प्लेटफॉर्म का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया जाता है।
  • इस योजना में महिलाओं को किफायती बीमा कवरेज का लाभ मिलता है, जो उनकी आर्थिक सुरक्षा प्रदान करता है। इससे उनका परिवार भी सुरक्षित रहता है।
  • लखपति दीदी योजना में कई एंपावरमेंट कार्यक्रम भी शामिल हैं। जो महिलाओं को आत्मविश्वास देता है।

लखपति दीदी योजना का लक्ष्य बजट में 3 करोड़ महिलाओं तक पहुंचाना तय

1 फरवरी 2024 को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने चुनावी वर्ष में बजट भाषण में कहा कि लखपति दीदी योजना को बढ़ावा दिया जाएगा। उनका दावा था कि अब तक एक करोड़ महिलाएं लखपति दीदी बन गई हैं। जिससे 9 करोड़ महिलाओं का जीवन बदल गया है। इस योजना के तहत अब सरकार ने 3 करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य रखा है। आपको बता दें कि सरकार ने पहले 2 करोड़ लखपति दीदी बनाने की योजना बनाई थी। जो अब बढ़ा दी गई है। अब एक करोड़ लखपति दीदी से 3 करोड़ हो जाएंगे।

पात्रता मानदंड

  • आवेदक को भारत का नागरिक होना चाहिए।
  • आवेदक महिला की आयु 18 साल से 50 वर्ष की होनी चाहिए|
  • महिला स्वयं सहायता समूह से जुड़ी होनी चाहिए|
  • आवेदक महिला की सालाना आय 3 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • परिवार का कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी में नहीं होना चाहिए।

आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • आय प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता विवरण
  • मोबाइल नंबर

लखपति दीदी योजना online आवेदन कैसे करें?

lakhpati didi yojana online apply करने के लिए निचे दी गई प्रक्रिया का पालन करें:-

  • सबसे पहले भारत सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • आपके सामने होम पेज खुल जाएगा।
  • होम पेज पर लखपति दीदी योजना आवेदन करें के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • आपके सामने आवेदन फॉर्म खुल जाएगा।
  • इस फॉर्म में मांगी गई सभी आवश्यक जानकारी को ध्यानपूर्वक दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद मांगे गए दस्तावेजों को स्कैन कर अपलोड करना होगा।
  • अंत में सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको आवेदन फॉर्म की रसीद प्राप्त होगी। जिसे आपको प्रिंट कर अपने पास रखना होगा।
  • इस प्रकार आप आसानी से Lakhpati Didi Yojana 2024 के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

lakhpati didi yojna ऑफलाइन आवेदन कैसे करें?

यदि आप लखपति दीदी योजना के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन करने में असमर्थ है तो आप निचे दी गई lakhpati didi yojna ऑफलाइन प्रक्रिया का पालन कर सकते है:-

  • सबसे पहले अपने ब्लॉक या फिर महिला एवं बाल विकास विभाग कार्यालय जाना होगा।
  • वहां संबंधित कर्मचारी से लखपति दीदी योजना आवेदन फॉर्म प्राप्त करना होगा।
  • अब आवेदन फॉर्म में पूछी गई जानकारी को ध्यान पूर्वक दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद सभी दस्तावेजों को आवेदन फॉर्म के साथ संलग्न करना होगा।
  • अंत में सभी दस्तावेज सहित आवेदन फॉर्म को वहीं जमा करना होगा जहां से अपने प्राप्त किया था।
  • अब आपको रसीद दी जाएगी जिससे आपको अपने पास सुरक्षित रखना होगा।

अन्य महत्वपूर्ण लेख

FAQs=> अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न उत्तर

lakhpati didi kya hai?

लखपति दीदी योजना के माध्यम से महिलाओं को रोजगार शुरू करने के लिए 5 लाख रुपए तक का ब्याज मुक्त लोन मिलता है।

Lakhpati Didi Yojana 2024 के अंतर्गत कितनी महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य तय किया गया है?

Lakhpati Didi Yojana 2024 में 2 करोड़ लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य बढ़ाकर 3 करोड़ कर दिया गया है।

लखपति दीदी योजना के माध्यम से अब तक कितनी महिलाओं को फायदा मिल चुका है?

इस योजना से अब तक 1 करोड़ महिलाओं को फायदा हुआ है

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top