मुख्यमंत्री जीवन शक्ति योजना | MP Jeevan Shakti Yojana | जीवन शक्ति मुख्यमंत्री योजना ऑनलाइन आवेदन | जीवन शक्ति मुख्यमंत्री योजना ऑनलाइन पंजीकरण | जीवन शक्ति मुख्यमंत्री योजना रजिस्ट्रेशन प्रोसेस |
मुख्यमंत्री जीवन शक्ति योजना- मुख्यमंत्री जीवन शक्ति योजना के बारे में विस्तार में जानने के लिए इस लेख को ध्यानपूर्वक पढ़े | मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस योजना की घोषणा की है। इस योजना के अंतर्गत उद्यमि महिलाएं सूती कपड़े के मास्क बनाकर ₹11 प्रति मास्क की दर से राज्य सरकार को बेच सकती है। इस योजना से उनके परिवार को एक तरह से आर्थिक सहायता मिलेगी और लोगों को सस्ते दर पर मास्क भी मिल जाएंगे।
जिससे प्रदेश वासियों को कोरोना वायरस से बचने में आसानी होगी। राज्य की महिलाओं द्वारा बनाये गए यह मास्क ना केवल राज्य में कोरोना वायरस के इंफेक्शन को फैलने से बचाएगा वही इससे लोगों का जीवन भी सुरक्षित होगा और इसके साथ ही राज्य में घर बैठी बेरोजगार महिलाओं को रोजगार भी मिल जाएगा।

मुख्यमंत्री जीवन शक्ति योजना | Jeevan Shakti Yojana
- मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जीवन शक्ति योजना की घोषणा की इस योजना के अंतर्गत राज्य में रहने वाली बेरोजगार शहरी महिलाओं को रोजगार मुहैया कराया जाएगा जिसमें महिलाएं मास्क बनाकर सीधे प्रदेश सरकार को बेचेंगी और प्रदेश सरकार ₹11 प्रति मास्क की दर से भुगतान करेगी।
- भुगतान की राशि सीधे उनके खाते में ट्रांसफर की जाएगी। इससे कोरोना वायरस के इंफेक्शन से जूझ रहे प्रदेश की जनता को जागरूक भी किया जा सकेगा और प्रदेश की महिलाएं को रोजगार भी मिलेगा और साथ ही आर्थिक रूप से मजबूत भी होगी
- इस योजना का लाभ लेने के लिए राज्य की गरीब महिलाओं को इस योजना के ऑफिशल पोर्टल पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा जो एक ऑनलाइन प्रक्रिया है रजिस्ट्रेशन कराने के बाद महिलाओं को इस पोर्टल का एक user-id और पासवर्ड दे दिया जाएगा जो उनके बैंक अकाउंट खाते से लिंक होगा इसके बाद प्रदेश की गरीब महिलाएं मास्क बनाकर राज्य सरकार को बेच सकती है ।
- जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में सुधाहर होगा | और साथ ही प्रदेश के नागरिकों को कम दर में मास्क भी उपलब्ध हो जाएंगे। अगर आप इस योजना के अंतर्गत पंजीकरण करके इस योजना का लाभ लेना चाहते है तो हमारे द्वारा दिए गए इस लेख को अंत तक पढ़े |
Jeevan Shakti Yojana Highlights | |
आर्टिकल | मुख्यमंत्री जीवन शक्ति योजना मध्यप्रदेश |
द्वारा शुरू की गयी | मध्य प्रदेश सरकार |
विभाग | उद्योग नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग मध्यप्रदेश |
उद्देश्य | शहरी महिलाओं की बेरोजगारी दूर करना |
लाभार्थी | राज्य की महिलाये |
आधिकारिक वेबसाइट | Click Here |
मुख्यमंत्री जीवन शक्ति योजना का उद्देश्य
- मुख्यमंत्री जीवन शक्ति योजना का मुख्य उद्देश्य कोरोना संकट में शहरी बेरोजगार महिलाओं के लिए रोजगार उत्पन्न कराना है। क्योंकि कोरोनावायरस लाॅक डाउन संकट के चलते रोजगार बिल्कुल बंद हो गया है और लोगों के सामने सबसे बड़ी खाने पीने की समस्या खड़ी हो गई है इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए मध्य प्रदेश सरकार ने इस योजना का शुभारंभ किया है ताकि प्रदेश की बेरोजगारी को कुछ हद तक दूर किया जा सके।
- उद्यमी महिलाएं योजना के पोर्टल पर जाएँ और अपना रजिस्ट्रेशन इस योजना के अंतर्गत कराएं और उसके बाद मास्क बनाने का कार्य शुरू करें मास्क प्रदेश सरकार खुद खरीदेगी और एक मास्क के बदले उधमी महिला को ₹11 दिए जाएंगे है पैसे सीधे उनके बैंक अकाउंट में आएंगे।
मुख्यमंत्री जीवन शक्ति योजना के लाभ
- जीवन शक्ति योजना का लाभ मध्य प्रदेश की गरीब बेरोजगार महिलाओ को प्रदान किया जायेगा |
- इस योजना का लाभ लेने के लिए राज्य की बेरोजगार महिलाओ को ऑनलाइन आवेदन करना होगा |
- इस योजना के तहत राज्य की महिलाएं जितने भी मास्क बनाएंगी वे सारे मास्क सरकार खरीदेगी |
- इस योजना के अंतर्गत राज्य की बेरोजगार महिलाएं सूती कपड़े के मास्क बनाकर ₹11 प्रति मास्क की दर से राज्य सरकार को बेचेंगी |
- राज्य सरकार ख़रीदे गए मास्क के पैसे महिलाओं के खाते में ट्रांसफर कर देगी |
- यह मास्क बेच कर महिलाओ को रोजगार मिलेगा और वह अच्छी आमदनी कर पायेगी |
- यह मास्क ना केवल कोरोना वायरस को फैलने से रोकेगा वही इससे राज्य के नागरिकों का जीवन भी सुरक्षित होगा |
मुख्यमंत्री जीवन शक्ति योजना के लिए पात्रता
- महिलाओं का मध्य प्रदेश का निवासी होना अनिवार्य है।
- शहरी महिला होना अनिवार्य है।
- बैंक अकाउंट होना अनिवार्य है।
- महिलाओं को पास सिलाई मशीन होना अनिवार्य है।
- महिलाओं को कपड़े सिलने आना चाहिए। ताकि अच्छे मास्क सिल सकें।
Documents for Chief Minister Jeevan Shakti Yojana
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- पहचान पत्र
- बैंक अकाउंट पासबुक
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
मुख्यमंत्री जीवन शक्ति योजना ऑनलाइन पंजीकरण
- सबसे पहले जीवन शक्ति योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा |
- आपके सामने एक होम पेज खुलेगा।
- इस पेज पर आपको ‘महिला उद्यमी पंजीयन करें‘ के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- नए पेज पर एक फोर्म खुलेगा |
- यहाँ आपको अपना मोबाइल नंबर दर्ज करके ‘मोबाइल नंबर सत्यापित करे’ के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद इसी मोबाइल नंबर पर आपको एक ओटीपी प्राप्त होगा। ओटीपी डालकर अपना मोबाइल नंबर वेरीफाई करना है।
- महिला को अपना आधार कार्ड नंबर, अपना नाम, पति का नाम, जन्मतिथि, स्थाई पता, और अपना वार्ड क्रमांक दर्ज करना होगा।
- महिला को क्षमता विवरण में अपनी क्षमता का विवरण दर्ज करना होगा की वह एक महीने में कितने मास्क बना सकती है।
- अब महिला आवेदक को अपने बैंक खाते से संबंधित सभी जानकारी जैसे बैंक का नाम, ब्रांच का नाम, खाता संख्या, आईएफएस कोड आदि को भरना होगा।
- फोर्म के अंत में सत्यापन की घोषणा करनी होगी यह कि मेरे द्वारा जो भी जानकारी दी गई है वह सब सत्य है और जानकारी गलत होने पर मेरा रजिस्ट्रेशन निरस्त किया जा सकता है इसके बाद “आई एक्सेप्ट” के निशान पर क्लिक करके सबमिट विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- इस तरह इस पोर्टल पर आपका रजिस्ट्रेशन हो जाएगा और आपके रजिस्टर्ड फोन नंबर पर s.m.s. द्वारा इस पोर्टल की आईडी और पासवर्ड भेज दिया जाएगा।
मुख्यमंत्री जीवन शक्ति योजना पोर्टल पर लॉगिन कैसे करें?
- सबसे पहले जीवन शक्ति योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा |
- आपके सामने एक होम पेज खुलेगा।
- अब आपको लॉगिन के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुलेगा।
- इस पेज पर आपको यूजर नेम, पासवर्ड तथा कैप्चा कोड भरना होगा।
- इसके बाद आपको लॉगिन के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
स्वयंसेवी व्यक्तियों /संस्थाओ की सूची कैसे करें ?
- सबसे पहले जीवन शक्ति योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा |
- आपके सामने एक होम पेज खुलेगा।
- आपको होम पेज पर स्वयं व्यक्तियों /संस्थाओं की सूची के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- नए पेज पर स्वयंसेवी व्यक्तियों /संस्थाओं की सूची खुल जाएगी।
नोडल अधिकारियों की सूची कैसे देखें ?
- सबसे पहले जीवन शक्ति योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा |
- आपके सामने एक होम पेज खुलेगा।
- आपको होम पेज पर नोडल अधिकारियों की सूची के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- अब आपके सामने निम्नलिखित दो प्रकार के नोडल अधिकारियों की जानकारी खुलेगी।
- अब आपको अपने जिले का चयन करना होगा।
- इसके बाद आपको खोजें के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- संबंधित जानकारी आपके सामने होगी।
डैशबोर्ड कैसे देखें?
- सबसे पहले जीवन शक्ति योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा |
- आपके सामने एक होम पेज खुलेगा।
- आपको होम पेज पर डैशबोर्ड के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- अब आपके सामने डैशबोर्ड खुलेगा आप इसमें से सभी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
महत्वपूर्ण लिंक
संपर्क करें
यदि आप किसी भी प्रकार की समस्या सामना कर रहे है तो आप दिए गए हेल्पलाइन नंबर पर सुबह 9:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक अपनी समस्या का समाधान ले सकते हैं।
- हेल्पलाइन नंबर: – 0755 – 2700800
निष्कर्ष
मध्यप्रदेश में कोरोना संकट काल में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश की जनता की जरूरतों को पूरा करने के साथ महिलाओं के लिये घर बैठे रोजगार देने के लिये जीवन शक्ति योजना लागू की गयी है इस योजना के तहत महिलाओं को मास्क बनाने का काम सौंपा जायेगा | वहीं दूसरी तरफ कोरोना से बचाव के लिये आम आदमी को सस्ती दरों पर मास्क की उपलब्धता भी सुनिश्चित की जाएगी |
आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी कैसी लगी, हमें कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। किसी भी अन्य योजना के अधिक विवरण के लिए YojanaSarkari पर हमारे साथ जुड़े रहें, धन्यवाद।