Gap Certificate: क्या होता है, पूरी जानकारी, कैसे बनवाएं |

gap affidavit | gap certificate affidavit | gap certificate for college | what is gap certificate | how to make gap certificate | gap certificate in hindi | gap certificate meaning | gap certificate for college admission gap certificate form | gap certificate required documents | gap certificate after 12th

Gap Certificate:-

कई बार विभिन्न कारणों से हमें अपनी पढ़ाई के बीच में छोड़नी पड़ती है। फिर हम जब दोबारा अपनी पढ़ाई शुरू करते है तब हमें गैप सर्टिफिकेट की आवश्यकता होती है। जब हम अपनी पढ़ाई को फिर से आरंभ करने के लिए किसी कॉलेज या संस्थान में प्रवेश लेते हैं तो हमें पहले अपना गैप सर्टिफिकेट दिखाना होता है। इस गैप सर्टिफिकेट में पढ़ाई को बीच में छोड़ने का कारण दिया गया होता है। पढ़ाई को बीच में छोड़ने का क्या कारण था इस गैप सर्टिफिकेट के माध्यम से बताया जाता है। यदि आप पढ़ाई बीच में छोड़ चुके हैं। और अब अपनी पढ़ाई को जारी करना चाहते हैं। तो आपको गैप सर्टिफिकेट की जरूरत पड़ेगी। इस आर्टिकल के माध्यम से हम Gap Certificate से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी साझा करेंगे। तो इस लेख को विस्तारपूर्वक अंत तक पढ़ें|

Gap Certificate

Gap Certificate क्या है?

Gap Certificate एक प्रमाण होता है। इस प्रमाण पत्र में एजुकेशन में लिए गए गेप का कारण दर्ज होता है। यह गैप सर्टिफिकेट एक तरह का non-judicial स्टैंप पेपर स्वयं का लिखा हुआ एक स्टेटमेंट होता है। इस स्टेटमेंट में आपको यह बताना होता है कि जो आपने अपनी शिक्षा में गैप लिया है, उसका क्या कारण है|

यदि आपने नौकरी या दोबारा एडमिशन लेने के लिए गैप लिया है, या आपने वित्तीय समस्या के कारण बीच में ही पढ़ाई बंद कर दी है। परिणामस्वरूप, आपको एक अंतराल वर्ष प्रमाणपत्र बनाना पड़ता है। गैप सर्टिफिकेट की सहायता से पढ़ाई को फिर से जारी किया जा सकता हैं। आप ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर गैप सर्टिफिकेट के लिए आवेदन कर सकते हैं। या आप किसी वकील या किसी रजिस्ट्रार से भी गैप सर्टिफिकेट बनवा सकते हैं।

गैप सर्टिफिकेट बनवाने के कारण

Gap Certificate विभिन्न कारण के लिए बना सकते हैं। कुछ कारणों का विवरण निम्न प्रकार है:-

  • Job/व्यापार के कारण|
  • आर्थिक तंगी के कारण|
  • फैमिली इमरजेंसी होने के कारण|
  • मेडिकल या हेल्थ इमरजेंसी के कारण|
  • जल्दी शादी के कारण|

12वीं के बाद गैप सर्टिफिकेट कैसे बनाएं?

यदि आपने बारहवीं कक्षा के बाद 1 या 2 साल का गैप लिया है और अब कोई कोर्स करना चाहते हैं तो आपको कॉलेज के एडमिशन के समय गैप सर्टिफिकेट की जरूरत पड़ सकती है| जब आप किसी कॉलेज या किसी भी यूनिवर्सिटी में एडमिशन के लिए अप्लाई करेंगे तो आपको गैप का कारण बताना होगा। कि आपने ये गैप क्यूं लिया। आप किसी भी वकील से स्टाम्प पेपर पर गैप सर्टिफिकेट बनवा सकते हैं। इस स्टाम्प पेपर पर कारण बता सकते हैं। यह गैप सर्टिफिकेट एडमिशन के समय कॉलेज में जमा करना होगा| इस प्रमाण पत्र के माध्यम से आसानी से एडमिशन मिल जाएगा।

आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • पहचान पत्र
  • जन्म प्रमाण पत्र
  • ट्रांसफर सर्टिफिकेट
  • मार्कशीट
  • डिग्री का प्रमाण पत्र

ऑफलाइन गैप सर्टिफिकेट कैसे बनाएं?

अगर आप ऑफलाइन सर्टिफिकेट बनाना चाहते हैं तो आप वकील से बनवा सकते हैं। आप गैप सर्टिफिकेट 50 से 100 रुपए के स्टाम्प पेपर पर बनवा सकते है। आप चाहे तो 10 रुपए के स्टाम्प पेपर पर भी गैप सर्टिफिकेट बनवा सकते हैं। आपको इस स्टाम्प पेपर पर गैप का उचित कारण किसी टाइप राइटर से टाइप करवाना होगा| स्टाम्प पेपर पर टाइप कराने के बाद आपको वकील द्वारा टिकट और उसकी मोहर लगवानी होगी। यानी आपको स्टाम्प पेपर पर नोटरी करानी है। इस तरह आपका ऑफलाइन तरीके से गैप Certificate बन जाएगा।

Gap Certificate Online कैसे बनाए?

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट यानि https://www.edrafter.in/ पर जाना होगा।
  • आपके सामने होम पेज खुल जाएगा।
  • होम पेज पर ही आपको गैप सर्टिफिकेट का फॉर्म दिखाई देगा।
  • इस फॉर्म में पूछी गई जानकारी ध्यानपूर्वक भरनी होगी। जानकारी जैसे कि:-
    • अपने राज्य का चुनाव
    • पिता का नाम
    • पता
    • शिक्षा का विवरण
    • पास होने की तिथि
    • अन्य जानकारी
    • स्टाम्प पेपर की कीमत आदि
  • अब फॉर्म में नीचे दिए गए Add to Cart के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • अब ऑनलाइन पेमेंट करनी होगी।
  • इस तरह गैप सर्टिफिकेट के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
  • गैप सर्टिफिकेट बनने के बाद आपके पते पर आपको भेज दिया जाएगा।

हमारी साइट पर अन्य महत्वपूर्ण लेख

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top