drone didi yojana apply online:-
केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15,000 स्वयं सहायता समूहों को ड्रोन देने की एक केंद्रीय योजना को मंजूरी दी है। इस योजना का नाम ड्रोन दीदी योजना है। इस योजना के माध्यम से महिला स्वयं सहायता समूह किसानों को कृषि के लिए ड्रोन किराए पर देगी। इस ड्रोन का उपयोग कृषि क्षेत्र में उर्वरकों का छिड़काव करने के लिए किया जाएगा। 2024-25 और 2025-26 के दौरान यह ड्रोन महिला स्वयं सहायता समूह ड्रोन योजना के तहत प्रदान किए जाएंगे।
drone didi scheme के तहत महिला ड्रोन पायलट को हर महीने मानदेय भी मिलेगा। महिला ड्रोन सखी को प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। इस लेख के माध्यम से हम Women Self Help Group Drone Scheme से संबंधित संपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराएंगे। कैसे मिलेगा महिला स्वयं सहायता समूह को ड्रोन और कितने रुपए का वेतन दिया जाएगा आदि| यदि आप इस योजना से संबंधित जानकारी जानना चाहते है तो इस लेख को अंत तक पढ़ें|
drone didi yojana apply online 2024
28 नवंबर 2023 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ड्रोन दीदी योजना को शुरू किया। इस योजना का उद्देश्य 15,000 स्वयं सहायता समूहों को ड्रोन प्रदान करना है। अगले चार वर्षों में महिला स्वयं सहायता समूहों को ड्रोन मिलेंगे। कृषि क्षेत्र में यह ड्रोन उर्वरकों का छिड़काव करने के लिए उपयोग किया जाएगा। स्वयं सहायता समूह द्वारा किसानों को कृषि में उपयोग के लिए ड्रोन किराए पर दिए जाएंगे। इस परियोजना पर अगले चार वर्षों में केंद्र सरकार लगभग 1,261 करोड़ रुपए खर्च करेगी।
Drone Didi Yojana के तहत देश के किसानों को कृषि में प्रौद्योगिकी का उपयोग करते हुए ड्रोन उर्वरकों और कीटनाशकों के छिड़काव की दक्षता में सुधार हो सकेगा। जिससे न केवल महिला स्वयं सहायता समूह को लाभ मिलेगा, बल्कि कृषि कार्य उर्वरकों के छिड़काव में किसानों को भी लाभ मिलेगा।
प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी ने आज ‘ड्रोन दीदी योजना’ का शुभारम्भ किया।
— Office of Mr. Anurag Thakur (@Anurag_Office) November 30, 2023
इस योजना के तहत ₹1261 करोड़ के कुल व्यय के साथ 15,000 ड्रोन का वितरण किया जाएगा।
कृषि क्षेत्र में आधुनिकीकरण और महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में यह योजना सहायक सिद्ध होगी। pic.twitter.com/OJJ3DgCSDL
लेख का विषय | PM Drone Didi Yojana |
शुरू की गई | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा |
लाभार्थी | स्वयं सहायता समूह की महिलाएं |
उद्देश्य | किसानों को कृषि के उपयोग के लिए किराए पर ड्रोन उपलब्ध कराना |
आवेदन प्रक्रिया | अभी उपलब्ध नहीं |
आधिकारिक वेबसाइट | india.gov.in |
उद्देश्य
प्रधानमंत्री द्वारा शुरू की गई महिला स्वयं सहायता समूह ड्रोन योजना का मुख्य उद्देश्य किसानों को खेती में प्रौद्योगिकी का उपयोग करने के लिए ड्रोन उर्वरकों और कीटनाशकों के छिड़काव की दक्षता में सुधार करना है। इस योजना के माध्यम से महिला स्वयं सहायता समूह को ड्रोन दिए जाएंगे| किसान स्वयं सहायता समूह से कृषि में उपयोग के लिए ड्रोन को किराए पर ले सकेंगे और बेहतर खेती कर सकेंगे। इस योजना से न केवल स्वयं सहायता महिलाओं को लाभ मिलेगा बल्कि कृषि में नवीनतम टेक्नोलॉजी का उपयोग करके किसानों की आय में भी वृद्धि होगी।
लाभ एवं विशेषताएं
- महिला स्वयं सहायता समूह ड्रोन योजना के माध्यम से 15000 महिला स्वयं सहायता समूहों को ड्रोन मिलेंगे।
- किसान कृषि के उपयोग के लिए स्वयं सहायता समूह से ड्रोन किराए पर लें सकेंगे।
- यह योजना एसएचजी(SHG) की महिलाओं को जीविका और व्यवसाय में स्थायी सहायता देगी। जिससे उन्हें हर साल कम से कम 1,00,000 रुपये की अतिरिक्त आय मिल सकेगी।
- केंद्र सरकार ड्रोन खरीदने वाली महिला स्वयं सहायता समूह को ड्रोन की लागत का 80 प्रतिशत, या 8 लाख रुपये अधिकतम देगी।
- इस योजना में महिला ड्रोन पायलट को 15 दिन का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।
- Women Self Help Group Drone Scheme में चुनी गई ड्रोन पायलट को हर महीने 15,000 रुपये का मानदेय मिलेगा।
- किसान इस योजना के माध्यम से स्वयं सहायता समूह से ड्रोन किराए पर ले सकेंगे|
- यह योजना किसानों को कृषि में नवीनतम तकनीक का उपयोग करने में मदद करेगी।
महिला ड्रोन पायलट को मिलेगा 15 हजार रुपए का वेतन
केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया कि Drone Didi Yojana के तहत महिला ड्रोन पायलट को 10 से 15 गांव का एक क्लस्टर बनाकर ड्रोन प्रदान किया जाएगा। ड्रोन सखी के रूप में एक महिला को चुना जाएगा। इस ड्रोन सखी को पंद्रह दिन का प्रशिक्षण दिया जाएगा। 15 दिन का प्रशिक्षण महिला ड्रोन सखी को दो भागों में दिया जाएगा। साथ ही, महिला ड्रोन पायलट को प्रति महीने 15,000 रुपये भी मिलेंगे। महिला स्वयं सहायता समूह के एक सदस्य को ड्रोन पायलट के लिए 5 दिवसीय प्रशिक्षण और कृषि उद्देश्यों के लिए पोषक तत्वों और कीटनाशक के लिए 10 दिवसीय अतिरिक्त प्रशिक्षण अनिवार्य मिलेगा।
किसानों को मिलेगा एडवांस्ड टेक्नोलॉजी लाभ
किसानों को Drone Didi Yojana के माध्यम से बेहतर फसल की पैदावार बढ़ाने और ऑपरेशन खर्च को कम करने के लिए कृषि में नवीनतम तकनीक का उपयोग करने में सहायता मिलेगी। जो उनकी सालाना आय को बढ़ा देगा। और किसान आसानी से अपनी फसलों पर कीटनाशक डाल सकेंगे।
सरकार देगी 8 लाख रुपए तक की मदद
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के भाषण में लाल किले से ड्रोन दीदी योजना की घोषणा की थी, जो स्वयं सहायता समूह (SHG) को ड्रोन टेक्नोलॉजी से सशक्त बनाएगी। महिला स्वयं सहायता समूह को इस योजना के तहत ड्रोन की कीमत और सहायक उपकरणों और सहायक शुल्क की लागत पर 80 प्रतिशत या अधिकतम 8 लाख रुपए की सहायता दी जाएगी। बाकी शेष राशि लोन के रूप में कृषि इन्फ्रा वित्तपोषण सुविधा के माध्यम से ले सकते हैं। जिस पर 3 प्रतिशत ब्याज सब्सिडी दी जाएगी|
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि यह योजना प्रधानमंत्री मोदी की लखपति दीदी पहल का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। जो ड्रोन सेवा क्षेत्र में बहुत महत्वपूर्ण होगा। देश में लगभग 10 करोड़ महिलाएं स्वयं सहायता समूह में काम करती हैं। 15,000 स्वयं सहायता समूहों को ड्रोन मिलेंगे।
ड्रोन दीदी योजना 2024 के तहत आवेदन कैसे करें?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अभी इस योजना को शुरू करने की अनुमति नहीं दी है, इसलिए इच्छुक महिलाओं को अभी स्वयं सहायता समूह ड्रोन योजना के लिए आवेदन करने के लिए थोड़ा इंतजार करना होगा| जैसे ही केंद्र सरकार की ड्रोन दीदी योजना से संबंधित कोई भी जानकारी सार्वजनिक करती है तो हम आपको इस लेख के माध्यम से सूचित कर देंगे| ताकि आप आवेदन कर इस योजना कालाभउठा सकें|
अन्य महत्वपूर्ण लेख
- PM Surya Ghar Yojana 2024 Registration, form Status, login @pmsuryaghar.gov.in
- Pm Suryoday Yojana Apply Online 2024: प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना आवेदन प्रक्रिया, पात्रता
- प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना अभियान 2024 : आवेदन एप्लीकेशन फॉर्म | PM Garib Kalyan Rojgar Yojana
- pm vishwakarma check status 2024: पीएम विश्वकर्मा योजना की स्थिति चेक करें
FAQs=> अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न उत्तर
केंद्र सरकार द्वारा ड्रोन योजना के माध्यम से महिला स्वयं सहायता समूह को ड्रोन प्रदान किए जाएंगे। जिसके बाद SHG महिलाएं किसानों को कृषि उपयोग के लिए ड्रोन की सेवाएं किराए पर प्रदान कर सकेंगी|
28 नवंबर 2023 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक के दौरान मंजूरी दी गई।
15000 महिला स्वयं सहायता समूह को
केंद्र सरकार द्वारा ड्रोन की लागत का 80% या अधिकतम 8 लाख रुपए की सहायता प्रदान की जाएगी।