Veer Chandra Singh Garhwali Self-Employment Scheme | वीर चंद्र सिंह गढ़वाली स्वरोजगार योजना | Veer Chandra Singh Garhwali Paryatan Swarojgar Yojana | वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना | Veer Chandra Singh Garhwali Tourism Swarojgar Yojana
Veer Chandra Singh Garhwali Swarojgar Yojana– उत्तराखंड सरकार द्वारा में स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए वीर च्नद्र सिंह गढ़वाली योजना की शुरुआत की गयी है। इस योजना के तहत सरकार स्वरोजगार के लिए लोन प्रदान कर रही है। इस लेख के माध्यम से हम आपको वीर चंद्र सिंह गढ़वाली स्वरोजगार योजना की जानकारी प्रदान कर रहे है। योजना से सम्बंधित सभी प्रकार की जानकारी के लिए हमारे साथ अंत तक बने रहे।

Table of Contents
Veer Chandra Singh Garhwali Swarojgar Yojana
उत्तराखंड एक पर्वतीय राज्य है। राज्य का अत्यधिक भाग पर्वतीय होने के कारण राज्य में पर्यटन की अपार संभावनाएं है। इन संभावनाएं का अधिकतम उपयोग करने के लिए राज्य सरकार प्रयासरत है। राज्य सरकार का पर्यटन विभाग इस ओर भी काफी सजग है। उत्तराखंड सरकार का राज्य को पर्यटन क्षेत्र में एक अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिलाने का लक्ष्य है। इसी कड़ी में राज्य सरकार द्वारा उत्तराखंड में पर्यटन को रोजगार तथा राजस्व प्राप्ति हेतु श्रोत के रूप में विकसित करने का लक्ष्य रखा गया है।जिसके माध्यम से सरकार यहाँ के निवासियों की सामाजिक एवं आर्थिक स्तिथि को पर्यटन के साथ जोड़ना चाहती है। उत्तराखंड सरकार द्वारा राज्य के युवावर्ग को पर्यटन सेक्टर में अधिकाधिक स्वरोजगार उपलब्ध करने के उद्देश्य से राज्य में स्वरोजगार योजना “वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना का शुभारम्भ 1 जून 2002 को किया गया।
Eligibility Criteria For Veer Chandra Singh Garhwali Paryatan Swarojgar Yojana
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना के आवेदन के लिए आवेदक को निम्नलिखित पात्रता मानदंड को पूरा करना होगा।
- उत्तराखंड राज्य के स्थाई निवासी ही इस योजना के लाभ हेतु आवेदन कर सकते हैं।
- योजना क्रियान्वयन हेतु भूमि अपेक्षित हो तो भूमि का स्वामी हो अथवा भूमि आवेदक के निकट संबंधी के नाम पर भूमि को प्राथमिक प्रतिभूति के रूप में बंधक स्वरुप स्वकार्य है।
- यदि आवेदक भू -स्वामी के निकट सम्बन्धी है, तो भूमि को प्राथमिक प्रतिभूति के रूप में बंधक स्वरुप स्वीकार्य है।
- भू-स्वामी आवेदक के साथ सह्श्रेणी अथवा जनमनी के रूप सहभागी बने, तो अनुदान की राशि, केवल आवेदक को देय होगी।
- आवेदक के पास अगर पट्टे की भूमि हो तब भी आवेदक योजना का लाभ ले सकता है। परन्तु पट्टा विलेख की अवधि ऋण अदायगी की अवधि से अधिक होनी चाहिए।
- यदि आवेदक किसी बैंक अथवा संस्था से डिफाल्टर है, तो वह इस योजना का लाभ प्राप्त नहीं कर सकता है।
Components Of Veer Chandra Singh Garhwali Tourism Self Employment Scheme
इस योजना के माध्यम से आप निम्नलिखित व्यवसायों के लिए लोन / ऋण प्राप्त कर सकते हैं।
- परिवहन वाहन जैसे टैक्सी /बस सुविधाओं का विकास हेतु,
- गैराज/ वर्कशॉप के निर्माण हेतु ,
- फास्टफूड सेन्टर हेतु ,
- साधना कुटीर या योग ध्यान केंद्रों की के निर्माण हेतु भी लोन उपलब्ध है। ,
- मोटेलनुमा आवासीय सुविधाओं की स्थापना / पेइंग गेस्ट /होटल निर्माण हेतु ,
- स्थानीय प्रतीकात्मक वस्तुओं या प्रोडक्ट्स के विक्रय केंद्रों की निर्माण हेतु,
- एडवेंचर स्पोर्ट के उपकरणों के लिए,
- पीसीओ सिविधायुक्त पर्यटन सूचना केंद्र के निर्माण हेतु,
- टेंट आवासीय सुविधा के विकास के लिए
- किसी क्षेत्र विशेष में आकांक्षाओं और विशेषताओं के अनुरूप पर्यटन उद्योग को बढ़वा देने के लिए।
उत्तराखंड राशन कार्ड कैसे प्राप्त करें?
Selection Process for Veer Chandra Singh Garhwali Paryatan Swarojgar Yojana
सरकार द्वारा वीर च्नद्र सिंह गढ़वाली योजना में पारदर्शी चयन प्रक्रिया हेतु जिला अधिकारी की अध्यक्षता में लाभार्थियों का चयन किया जाता है। सरकार द्वारा चयनित समिति में मुख्य विकास अधिकारी, पर्यटन विभाग अधिकारी, अग्रणी बैंक प्रबंधक, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र, परिवहन विभाग का प्रतिनिधि व जिलाधिकारी होते है।
District Wise Contact List-
संख्या | जिला | अधिकारी का नाम | ईमेल आईडी | फोन न० | मोबाइल न० |
1 | टिहरी | Shri Suresh Singh Yadav | [email protected] | 01376-233240 | 9412998518 |
2 | हरिद्वार | Smt. Seema Nautiyal, ASO | [email protected] | 01334-265304 | 7300799203 |
3 | पौड़ी | Shri Khushal Singh Negi | [email protected] | 01368-222241 | 7300799201 |
4 | चमोली | Shri Brijendra Pandey | [email protected] | 01372-253185 | 9792376998 |
5 | देहरादून | Shri Jaspal Chauhan, ASO | [email protected] | 0135-2653217 | 7060038440 |
6 | रुद्रप्रयाग | Shri Sushil Nautiyal, ASO | [email protected] | 01364-233995 | 7060038441 |
7 | उत्तरकाशी | Shri Prakash Singh Khatri | [email protected] | 01374-223130 | 8954615410 |
8 | अल्मोड़ा | Shri Rahul Chaubay | [email protected] | 05962-230180 | 8299806624 |
9 | बागेश्वर | Shri Kirti Chandra Arya | [email protected] | 05963-221562 | 9458300455 |
10 | चम्पावत | Smt. Lata Bisht, ASO | [email protected]mail.com | 05965-230866 | 9412996591 |
11 | नैनीताल | Shri Arvind Gaur | [email protected] | 05942-235337 | 9012353111 |
12 | पिथोरागढ़ | Shri Amit Lohni | [email protected] | 05964-225527 | 8057223111 |
13 | उधम सिंह नगर | Shri Pradeep Kumar Gautam | [email protected] | 05944-250838 | 9412998517 |
Financing And State Aid For Veer Chandra Singh Garhwali Loan Yojana
Veer Chandra Singh Garhwali Swarojgar Yojana उत्तराखंड सरकार द्वारा में स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए वीर च्नद्र सिंह गढ़वाली योजना की शुरुआत की गयी है। इस योजना के तहत सरकार स्वरोजगार के लिए लोन प्रदान कर रही है। इस लेख के माध्यम से हम आपको वीर चंद्र सिंह गढ़वाली स्वरोजगार योजना की जानकारी प्रदान कर रहे है। के अंतर्गत रिजर्व बैंक द्वारा जारी ब्याज दरों पर ही ब्याज देय होता है। लाभार्थी को इस योजना के अंतर्गत यह ऋण प्रस्तावित योजना की आर्थिक परिपुष्टता सम्बंधित बैंक द्वारा सुनिश्चित करने के पश्चात ही उपलब्ध कराया जाता है। इस योजना के अंतर्गत परियोजना लागत पर 12.5 प्रतिशत के बराबर धनराशि उद्यमी / मालिक द्वारा मार्जिन मनी के रूप में लगाई जाती है। वीर चंद्र सिंह गढ़वाली योजना के अंतर्गत गैर वाहन ऋण के विभिन्न प्रयोजनों हेतु पर्वतीय क्षेत्र में पूँजी संकर्म का 33% अधिकतम 15 लाख रुपये तथा मैदानी क्षेत्रों में गैर वाहन तथा वाहन ऋण के अंतर्गत 25 प्रतिशत अधिकतम 10 लाख रूपये की अनुदान राशि प्रदान किये जाने का प्रावधान है।
Documents Required For Veer Chandra Singh Garhwali Paryatan Swarojgar Yojana
Veer Chandra Singh Garhwali Swarojgar Yojana के आवेदन के लिए आवेदक को निम्लिखित आवश्यक दस्तावेज को आवेदन फॉर्म के साथ संलग्र करना होगा।
- जन्म प्रमाण पत्र
- शैक्षिक प्रमाण पत्र
- तकनिकी / पर्यटन विषयक विशेष ज्ञान के प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- जाती प्रमाण पत्र या भूतपूर्व सैनिक प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- मूल / स्थाई निवास प्रमाण पत्र
- पूर्व अनुभव प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- आय प्रमाण पत्र
- भूमि सम्बन्धी प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- परिशिष्ट-1 पर प्रोजेक्ट रिपोर्ट
- नोटरी द्वारा शपथ पत्र (परिशिष्ट 2)
आवेदन पत्र की दो प्रतियां भरकर सभी सम्बंधित दस्तावेज संलग्न (सत्यापित प्रतिलिपि) करके सम्बंधित जनपद के पर्यटन कार्यालय अथवा पर्यटन स्वागत केंद्र में जमा करना होगा।
How To Apply For Veer Chandra Singh Garhwali Tourism Swarozgar Yojana?
Veer Chandra Singh Garhwali Swarojgar Yojana के लाभ हेतु आवेदन करने के लिए आवेदन पत्र को भली -भांति भरकर तथा आवश्यक दस्तावजों को संलग्र कर जिला पर्यटन स्वागत केंद्र रानीखेत, कौसानी, काठगोदाम, मसूरी, कोटद्वार, जोशीमठ, ऋषिकेश तथा श्रीनगर में वर्ष पर्यन्त प्राप्त अथवा जमा करवाया जा सकता है।
- इस योजना का लाभ लेने के लिए आप उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद् की वेबसाइट www.uttarakhandtourism.gov.in से डाउनलोड कर भी आवेदन पत्र का उपयोग कर सकते है।
- Veer Chandra Singh Garhwali Swarojgar Yojana का लाभ लेने के लिए आवेदन पत्र के साथ प्रयोजन हेतु निर्धारित प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार करने हेतु दिशा-निर्देश शपथ पत्र सहित ही अपेक्षित प्रमाण-पत्रों को भी संलग्न कर जमा करवाना अनिवार्य है।
- इस योजना से सम्बंधित में किसी भी प्रकार की महत्वपूर्ण जानकारी के लिए आप उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद के किसी भी जिला पर्यटन कार्यालय एवं स्वागत केंद्र अथवा उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद् मुख्यालय, गढ़ी कैंट देहरादून से संपर्क कर सकते है।
Reservation Facility Under Veer Chandra Singh Garhwali Self-employment yojana
राज्य सरकार द्वारा समाज के पिछड़े तबकों जैसे- अनुसचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग आदि को (Veer Chandra Singh Garhwali Self Employment Loan Schem)e योजना के अंतर्गत सही रूप से लाभ प्रदान किये जाने के उद्देश्य से समय-समय पर जारी शासनादेश के अनुसार आरक्षण प्रदान किये जाने का प्रावधान किया गया है।
Online Registration For Veer Chandra Singh Garhwali Swarojgar Yojana
सरकार द्वारा Veer Chandra Singh Garhwali Swarojgar Yojana के रजिस्ट्रेशन हेतु ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट लॉन्च कर दी गई है। अब आप ऋण योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। इसके लिए आपको Vcsgscheme.uk.gov.in आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर आवेदन करना होगा।
नोट – हमारे द्वारा प्रदान की गयी वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना (Veer Chandra Singh Garhwali Paryatan Swarojgar Yojana) की जानकारी से आपको जरूर लाभ मिलेगा, धन्यवाद।