UP CM Fellowship 2023-24: हर महीने युवाओं को 40 हज़ार, कैसे करें आवेदन

cm fellowship program | up cm fellowship yojana | up cm fellowship yojana apply online | cm fellowship program up registration | up cm fellowship yojana 2023 | anirban upsdc gov in | cm fellowship upsdc gov in registration | cm fellowship program uttar pradesh | cm fellowship program kya hai | akanshi nagar yojana | anyurban.upsdc.gov.in | cm fellowship program up

UP CM Fellowship 2023-24:-

उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के युवाओं को रोजगार देने और बेरोजगारी को दूर करने के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं। योगी आदित्यनाथ सरकार ने अब आकांक्षी विकासखंड की तर्ज पर आकांक्षी नगरों में भी CM Fellowship Program शुरू किया है। इसके लिए राज्य के युवा लोगों को चुना जाएगा, और सरकार इन युवाओं को हर महीने 40,000 रुपये देगी। इसके अलावा अतिरिक्त सुविधाएं भी दी जाएंगी। 4 दिसंबर से शहरी विकास विभाग ने CM Fellowship UP कार्यक्रम के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

राज्य के जो भी युवा मुख्यमंत्री फेलोशिप कार्यक्रम में भाग लेना चाहते हैं, वे शहरी विकास विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस लेख के माध्यम से हम UP CM Fellowship प्रोग्राम से संबंधित संपूर्ण जानकारी साझा करेंगे। जैसे सीएम फेलोशिप कार्यक्रम के लिए योग्यता क्या है और किन क्षेत्रों में किया जाएगा आदि| यदि आप इस प्रोग्राम से संबंधित जानकारी जानना चाहते है तो इस लेख को अंत पढ़ें|

UP CM Fellowship

UP CM Fellowship 2023-24

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी मुख्यमंत्री फेलोशिप कार्यक्रम की शुरुआत की है, जिससे राज्य के युवा लोगों को रोजगार मिलेगा। युवाओं को इस कार्यक्रम के तहत शहरी विकास योजना, प्रबंधन और मॉनिटर में शामिल किया जाएगा। इससे युवा लोगों को स्वतंत्र सोच, नवाचार और विकास में योगदान करने की क्षमता मिलेगी। इस प्रोग्राम के अंतर्गत राज्य के 40 साल तक के युवा आवेदन कर सकते हैं और यदि उनका चयन इस प्रोग्राम के अंतर्गत हो जाता है तो सरकार उन्हें हर महीने वेतन राशि के साथ अन्य सुविधाओं का लाभ भी प्रदान करेगी| सीएम योगी के निर्देश पर, राज्य सरकार के नगरीय विकास विभाग ने आकांक्षी नगर योजना के तहत 4 दिसंबर 2023 से सीएम फैलोशिप प्रोग्राम के लिए ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत की है।

लेख का विषय UP CM Fellowship Program
शुरू किया गया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा
संबंधित विभाग नगरीय विकास विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार
लाभार्थी राज्य के युवा नागरिक
उद्देश्य छोटे शहरों में रोजगार के नए अवसर पैदा करना और बुनियादी शहरी सुविधाएं बढ़ाना
लाभ हर महीने 40 हजार रुपए और एक टैबलेट
आधिकारिक वेबसाइट anyurban.upsdc.gov.in

Mukhyamantri Fellowship Program Up का उद्देश्य

आकांक्षी विकासखंड की तर्ज पर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की नगरों में भी सीएम फेलोशिप प्रोग्राम शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य के युवाओं और नागरिकों को नगरीय विकास, योजना, प्रबंधन और मॉनिटरिंग में सक्रिय भागीदारी करने का मौका देना है। और छोटे शहरों में बुनियादी शहरी सुविधाओं को बढ़ाना और रोजगार के नए अवसर बनाना है। CM फेलोशिप प्रोग्राम केवल एक कार्यक्रम नहीं है; यह युवाओं में उत्साह और प्रेरणा की कमी को दूर करने का एक उपाय भी है। उत्तर प्रदेश में नगरीय विकास में मुख्यमंत्री फेलोशिप प्रोग्राम का महत्वपूर्ण योगदान होगा, जो राज्य के युवाओं को कौशल विकास और सहयोग का नया अवसर देगा। इसके साथ ही यह प्रोग्राम राज्य में बेरोजगारी दर को कम करने में भी मदद करेगा|

लाभ=> हर महीने मिलेंगे 40 हजार रुपए

UP CM Fellowship Program में चुने जाने वाले युवाओं को हर महीने 40 हजार रुपये मिलेंगे। साथ ही एक टैबलेट भी मिलेगा। युवाओं को इस कार्यक्रम के तहत रहने और आने के लिए सरकारी भत्ता भी मिलेगा। जिससे युवा इस कार्यक्रम से आसानी से जुड़ सकेंगे। और वे आर्थिक रूप से मजबूत हो सकेंगे। मुख्यमंत्री फेलोशिप कार्यक्रम में सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक के न्यूनतम 60% अंक चाहिए।

इन क्षेत्रों पर UP CM Fellowship का रहेगा मुख्य फोकस

  • अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर(Urban Infrastructure)
  • सोशल इंफ्रास्ट्रक्चर(Social Infrastructure)
  • अर्बन लोकल गवर्नेंस(Urban Local Governance)
  • इकॉनमिक ऑपर्च्युनिटी(Economic Opportunity)
  • क्लाइमेट एंड डिजास्टर(Climate and Disaster)

यूपी बना पहला राज्य

उत्तर प्रदेश देश का पहला राज्य बन गया है जो आकांक्षी नगर योजना जैसे विकास कार्यक्रम शुरू कर रहा है। जो युवा नागरिकों को नगरीय विकास योजनाओं के प्रबंधन और नियंत्रण में सक्रिय रूप से भाग लेने का अवसर दे रहा है। CM फेलोशिप प्रोग्राम उत्तर प्रदेश की आकांक्षी नगर योजना में महत्वपूर्ण कार्ययोजनाओं का हिस्सा हैं। जो विकास और प्रगति की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान देगा। CM Fellowship प्रोग्राम की विशिष्टता यह है कि यह शहरी विकास, योजना, प्रबंधन और मॉनिटरिंग में युवाओं की भागीदारी को बढ़ाता है।

पात्रता मानदंड

  • आवेदक उत्तर प्रदेश के मूलनिवासी होना चाहिए
  • आवेदक के पास सीएम फेलोशिप प्रोग्राम के लिए संबंधित क्षेत्र में स्नातक या उससे ऊपर की डिग्री होनी चाहिए।
  • आवेदक की आयु 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • आवेदक को कंप्यूटर के साथ ही सूचना और संचार प्रौद्योगिकी पर काम करने की क्षमता होनी चाहिए।
  • आवेदक को हिंदी और अंग्रेजी बोलने और सीखने में कुशल होना चाहिए।

आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • शैक्षिक योग्यता दस्तावेज
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर
  • बैंक खाता पासबुक
  • ईमेल आईडी

UP Mukhyamantri Fellowship Program 2023 Registration कैसे करें?

Mukhyamantri Fellowship Program Online Apply करने के लिए निचे दी गई प्रक्रिया का पालन करें:-

  • सबसे पहले नगरीय विकास विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • आपके सामने होम पेज खुल जाएगा।
  • होम पेज पर नीचे दिए गए दिशा निर्देश को ध्यानपूर्वक पढ़ना होगा।
  • अब अपनी सहमति देने के लिए टिक लगाकर आगे बढ़े के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा।
  • इस फॉर्म में मांगी गई सभी आवश्यक जानकारी जैसे अपना नाम, लिंक, जन्मतिथि, पिता का नाम, माता का नाम, राज्य, पिन कोड, शहर, मोबाइल नंबर, आधार कार्ड नंबर, ईमेल आईडी आदि को भरना होगा।
  • इसके बाद मांगे गए सभी महचपूर्ण दस्तावेजों को अपलोड करना होगा।
  • उपरोक्त प्रक्रिया पूरी करने के बाद Submit के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आपकी यूपी मुख्यमंत्री फेलोशिप कार्यक्रम के अंतर्गत आवेदन करने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

Login कैसे करें?

  • सबसे पहले नगर विकास विभाग उत्तर प्रदेश सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • आपके सामने होम पेज खुल जाएगा।
  • होम पेज पर अभ्यर्थी लॉगइन का ऑप्शन दिखाई देगा।
  • CM Fellowship कार्यक्रम के तहत लॉग इन करने के लिए आपको अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड भरना होगा।
  • इसके बाद कैप्चा कोड भर कर Login के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप मुख्यमंत्री नगरी फेलोशिप कार्यक्रम के लिए सफलतापूर्वक लॉग इन हो जाएंगे।

हमारी साइट पर अन्य महत्वपूर्ण लेख

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top