Sashakt Behna Utsav Yojana Uttarakhand 2024: योजना जल्द होगी शुरू, फायदे

Sashakt Behna Utsav Yojana:-

वर्तमान में उत्तराखंड में कई महिला समूह काम करते हैं, जो विभिन्न उत्पाद बनाते हैं, लेकिन कई बार उनके उत्पादों को बेचने के लिए सही बाजार नहीं मिलता है। इससे इन महिला समूहों को अपने उत्पादों को बेचने में मुश्किल होती है। उत्तराखंड सरकार ने अब Mukhyamantri Sashakt Behna Utsav Yojana को शुरू किया है, जो इस समस्या को हल करेगा। महिला समूह द्वारा बनाए गए उत्पादों को इस योजना के माध्यम से बड़ा बाजार मिलेगा। मुख्यमंत्री ने इस योजना को मंजूरी दी है।

इस योजना के माध्यम से राज्य की महिलाएं अपने बनाए गए उत्पादों को आसानी से बाजार में बेच सकेगी और दूसरी और उत्पादों को एक नई पहचान भी मिलेगी। इस लेख में हम Mukhyamantari Sashakt Behna Utsav Yojana 2023 के बारे में सम्पूर्ण जानकारी साझा करेंगे जैसे कैसे आवेदन करें और इस योजना से क्या लाभ मिलेंगे? आदि। यदि आप इस योजना से संबंधित जानकारी जानना चाहते है तो इस लेख को अंत तक पढ़ें|

Sashakt Behna Utsav Yojana

Sashakt Behna Utsav Yojana 2024

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव कार्यक्रम शुरू किया है, जिसका उद्देश्य राज्य की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है। इस योजना से राज्य की महिलाओं को लाभ मिलेगा जो विभिन्न उत्पादों का उत्पादन करती हैं। राज्य में कार्यरत तमाम महिला समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों को मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना के तहत व्यापक रूप से बेचा जाएगा। जहां महिलाएं आसानी से अपने उत्पादों को बेच सकें महिला समूह को इस योजना के माध्यम से अपने उत्पादों को बेचने में कोई समस्या नहीं होगी।

राज्य की महिला समूहों को उनके द्वारा निर्मित वस्तुओं की बिक्री के लिए व्यापक बाजार उपलब्ध कराकर योजना उन्हें सशक्त और आत्मनिर्भर बनाएगी। इस योजना का कार्यान्वयन महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग द्वारा किया जाएगा। इस योजना को जल्द ही पूरे राज्य में लागू किया जाएगा। जिससे अपने उत्पादों को अधिक से अधिक महिलाओं को बेचने में सहायता मिल सके।

लेख का विषय  Mukhyamantari Sashakt Behna Utsav Yojana
शुरू की गई  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के द्वारा
संबंधित विभाग  महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग
लाभार्थी  राज्य की महिला समूह
उद्देश्य  महिला समूह के उत्पादों के लिए व्यापक बाजार उपलब्ध कराना
राज्य की आधिकारिक वेबसाइट uk.gov.in

 

महिलाओं द्वारा निर्मित उत्पादों को मिलेगा व्यापक बाजार

मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना के माध्यम से उत्तराखंड सरकार ने महिलाओं को कोई कठिनाई न होने देने के लिए महिला समूह को उत्पादों की बिक्री के लिए बड़ा बाजार मिलेगा। राज्य के हर विकासखंड में महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग इस योजना को लागू करेगा। महिला समूहों को मार्केटिंग के लिए समुचित अवसर देने के लिए प्रत्येक विकासखंड में स्थानीय उत्पादों की सार्वजनिक प्रदर्शनी लगाई जाएगी।

उत्पादों की बिक्री के लिए मिलेगा एक मंच

महिला समूह द्वारा बनाई गई सामग्री ब्लॉक स्तर पर मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना के माध्यम से बेची जाएगी। महिला समूह को ब्लॉक स्तर पर बाजार मिलने से उनके उत्पादों को बेचने का एक मंच मिलेगा। जहां महिलाएं आसानी से अपने उत्पादों को बेचकर अच्छा मूल्य प्राप्त कर सकें साथ ही, महिला समूह के उत्पादों को एक नई जगह मिल सकेगी। यह योजना महिला समूह को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने में कामयाब होगी।

मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना का उद्देश्य

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा शुरू की गई मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य की महिलाओं द्वारा बनाई गई वस्तुओं को आम लोगों तक पहुंचाना है। ताकि स्थानीय महिला उत्पादकों द्वारा बनाए गए उत्पादों को सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित करके मार्केटिंग के लिए समुचित अवसर प्रदान किए जाएं। विभिन्न उत्पादों का उत्पादन करने वाली अधिकांश महिलाओं को अक्सर सही बाजार उपलब्ध नहीं होता, इसलिए उन्हें अपने उत्पादों की बिक्री के लिए कई चुनौतीओं का सामना करना पड़ता है, लेकिन अब इस योजना के माध्यम से उत्तराखंड के हर ब्लॉक स्तर पर उत्पादों की बिक्री का मंच मिलेगा। जहां महिलाएं आसानी से अपने उत्पादों को बेच सकेंगी जो महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाएगा|

लाभ एवं विशेषताएं

  • Mukhyamantri Sashakt Behna Utsav Yojana के माध्यम से महिला समूह को व्यापक बाजार उपलब्ध कराया जाएगा ताकि वो अपने उत्पादों की बिक्री कर सके।
  • महिला समूहों को राज्य के हर विकासखंड में स्थानीय उत्पादों को सार्वजनिक रूप से बेचने का अवसर मिलेगा।
  • उत्तराखंड में 37,000 से अधिक महिला समूह काम करते हैं। जिनमें विभिन्न उत्पादों का उत्पादन करने वाली लगभग 3 लाख महिलाएं शामिल हैं।
  • इस योजना से अब सभी कार्यरत महिला समूहों को उत्पादों का सही मूल्य मिल सकेगा।
  • ब्लॉक स्तर पर बाजार मिलने से उत्पादों को बिक्री के लिए एक मंच और नई पहचान मिलेगी।
  • Mukhyamantri Sashakt Behna Utsav Yojana से अब महिलाओं को अपने उत्पादों को बेचने के लिए दूर-दूर जाने की जरूरत नहीं होगी।
  • स्थानीय बाजार उपलब्ध होने पर उत्पादों को आसानी से बेचा जा सकेगा।

पात्रता मानदंड

  • आवेदक उत्तराखंड का मूल निवासी होना चाहिए।
  • आवेदककर्ता महिला होनी चाहिए|
  • आवेदककर्ता महिला की आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
  • महिला समूह द्वारा निर्मित उत्पादों के लिए ही इस योजना के तहत आवेदन किया जा सकेगा।

आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर

मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना के तहत आवेदन कैसे करें?

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना का लाभ उठाने के लिए राज्य की इच्छुक महिलाओं को अभी कुछ समय इंतजार करना होगा। क्योंकि इस योजना को फिलहाल मुख्यमंत्री ने मंजूरी दी है। लेकिन Mukhyamantri Sashakt Brahm Utsav Yojana Online Apply करने के लिए कोई जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है और आधिकारिक वेबसाइट भी नहीं खुली है। जैसे उत्तराखंड सरकार ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन से संबंधित जानकारी प्रदान करेगी। इसलिए, इस लेख में हम आपको जानकारी देंगे ताकि आप इस कार्यक्रम से लाभ प्राप्त कर सकें।

हमारी साइट पर अन्य महत्वपूर्ण लेख

FAQs=> अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न उत्तर

Mukhyamantri Sashakt Behna Utsav Yojana 2023 क्या है?

राज्य में कार्यरत तमाम महिला समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों को मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना के माध्यम से व्यापक रूप से बेचा जाएगा।

मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना को किसने शुरू किया?

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा ।

मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना को किस राज्य में शुरू किया गया है?

उत्तराखंड राज्य में|

मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना का संचालन किसके द्वारा होगा?

महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग द्वारा|

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top