Rajasthan Caste Certificate | Rajasthan Caste Certificate Application Form | राजस्थान जाति प्रमाण पत्र ऑनलाइन आवेदन | Rajasthan Caste Certificate Registration Form | Caste Certificate Rajasthan Online Form | राजस्थान जाति प्रमाण पत्र पंजीकरण फॉर्म
Rajasthan Caste Certificate Online Application – जाती प्रमाण पत्र एक महत्वपूर्ण सरकारी दतस्तावेज है। जिसका उपयोग विभिन्न प्रकार की सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए किया जाता है। प्रत्येक सरकार द्वारा अपने राज्य के नागरिकों को एक जाती प्रमाण पत्र दिया जाता है। जो यह प्रमाणित करता है की आप किस जाती व समाज से आते है। इस लेख के माध्यम से आज हम आपको राजस्थान जाति प्रमाण पत्र की जानकारी प्रदान कर रहे है। जाति प्रमाण पत्र से सम्बंधित सभी प्रकार की जानकारी के लिए हमारे साथ अंत तक बने रहे।

Table of Contents
Rajasthan Caste Certificate
राजस्थान राज्य के सभी निवासी जो अनुसूचित जाति ,अनुसूचित जन जाति और पिछड़े वर्ग से आते है। वह जाति प्रमाण पत्र के Online तथा Offline दोनों तरीके से आवेदन कर सकतें है। सरकार द्वारा अब सभी प्रमाण पत्र से सम्बंधित आवेदन के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया कोशुरू कर दिया है। अब आप आसानी से ऑनलाइन माध्यम से जाति प्रमाण पत्र के लिए आवेदन कर सकतें है। जाति प्रमाण पत्र आज के समय में एक बहुत ही महत्वपूर्ण दस्तावेज है। सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं के माध्यम से SC ,ST ,OBC जाती वर्ग को लाभ प्रदान किया जाता है। जिसके लिए आपको जाती प्रमाण पत्र की आवशयकता पड़ती है। राज्य सरकार नौकरी में भी विभिन्न जाति विशेष वर्ग को आरक्षण प्रदान करती है।
राजस्थान जाति प्रमाण पत्र के लाभ
राजस्थान जाति प्रमाण पत्र के लाभ निम्नलिखित है।
- जाति प्रमाण पत्र का उपयोग सरकारी योजनाओं के लाभ हेतु किया जाता है।
- शिक्षा सम्बन्धी कार्यों में भी यह बहुत जरुरी दस्तावेज है। सरकार द्वारा SC/ST व ओबीसी समाज के छात्रों को छात्रवृति प्रदान की जाती है। जिसके लिए जाति प्रमाण पत्र आवश्यक दस्तावेज है।
- कॉलेजो या विश्वविधालयों आदि में प्रवेश लेने के लिए
- सरकारी नौकरी में आरक्षण के लाभ हेतु
राजस्थान जाति प्रमाण पत्र के लिए आवश्यक दस्तावेज
राजस्थान जाति प्रमाण पत्र के आवेदन के लिए आपको निम्नलिखित आवश्यक दस्तावेजों को आवेदन फॉर्म के साथ संलग्र करना होगा।
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- भामाशाह आईडी
- राशन कार्ड
- आवेदक यदि अनुसूचित जाति ,अनुसूचित जन जाति वर्ग से है, तो इसके लिए माता पिता का जाति प्रमाण पत्र आवश्यक है।
- स्वप्रमाणित घोषणा पत्र
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
Rajasthan caste certificate के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
Rajasthan caste certificate के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आपको निम्नलिखित प्रक्रिया का पालन करना होगा।
- सबसे पहले आपको ईमित्र की Official Website पर जाना होगा |
- होम पेज खुलने पर आपको ऊपर Login का विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- अगर आप पहले से ऑफिसियल वेबसाइट पर रेजिस्टर्ड है, तो लॉगिन कर सकतें है। अगर नहीं है, तो पहले आपको अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा।
- अब आपको लॉगिन में यूजर नाम और पासवर्ड और कैप्चा कोड भरना होगा। इसके बाद आपको लॉगिन के बटन पर क्लिक करना होगा |
- अब आपके सामने Rajasthan Single Sign On (SSO) का पेज खुल जायेगा।
- इस पर आपको ई मित्रा के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपको Services पर क्लिक करना होगा।
- अब आपको Avail Service पर क्लिक करे और फिर Application पर क्लिक करना होगा।
- अब नया पेज खुलने पर आपको “सेवा के लिए आवदेन” के बॉक्स में अपनी Caste तथा जिस caste के जाति प्रमाण पत्र के आवेदन करना चाहते है | उसका चयन करे
- फिर अगले पेज पर आपको भामाशाह आईडी ,आधार आईडी ,ई मित्र पंजीकरण संख्या इनमे से किसी के द्वारा आगे बढे |
- अगर आप भामाशाह आईडी के द्वारा लॉगिन करते है, तो सबसे पहले आपको बॉक्स में भामाशाह आईडी नंबर भरना होगा, उसके बाद
- आपको आगे बढे के विकल्प पर पर क्लिक करना होगा | अब आपको भामाशाह परिवार में से आवेदन करता का चयन चयन करना होगा।
- इसके बाद आपको “डेटा लाये” के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- अब आवेदक की भामाशाह आईडी से सर्च कर ली गयी है, सुनिश्चित कर ले।
- इसी प्रकार आपको आधार आईडी व ई मित्र पंजीकरण आईडी संख्या को सेव कर सकतें है।
- इसके बाद आपको अगला के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- अब आपको आवेदन फॉर्म प्राप्त हो जायेगा।
- आवेदन फॉर्म ,में सभी प्रकार की जानकारी भरकर सेव के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। अब आपको इस फॉर्म को सहेजने के विकल्प पर क्लिक करना होगा। आवेदन पूरा होने के पश्चात आपको आवेदन शुल्क भरना होगा।
- इस प्रकार आपका आवेदन पूरा हो जायेगा।