Mukhyamantri Yuva Annadoot Yojana 2023 | मध्य प्रदेश अन्नदूत योजना शुरू करेगी मध्य प्रदेश सरकार, युवाओं को मिलेगा स्वरोजगार

Mukhyamantri Yuva Annadoot Yojana | Annadoot Yojana MP | mukhyamantri yuva annadoot yojana mp | अन्नदूत योजना 2023 website | samast mponline gov in | mp yuva annadoot yojana | madhya pradesh yuva annadoot yojana |

मध्य प्रदेश राज्य के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्य के युवाओं के लिए एक योजना का शुभारंभ किया है इस योजना का नाम Mukhyamantri Yuva Annadoot Yojana 2023 है| यह योजना युवाओं की भलाई और रोजगार प्रदान करने के लिए शुरू की गई है। Yuva Annadoot Yojana के तहत राज्य के बेरोजगार उम्मीदवारों को सरकारी अधिकारियों के साथ काम करने का सुनहरा मौका प्रदान किया जाएगा।

MP CM Yuva Annadoot 2023 के तहत अभ्यर्थियों को भोजन वितरण, खाद्य सामग्री को गोदाम से राशन की दुकान तक पहुंचाने और अन्य कार्य जैसे कार्य दिए जाएंगे। उम्मीदवारों को इन कार्यों को पूरा करने पर पेमेंट दिया जाएगा। इस लेख के माध्यम से हम Annadoot Yojana MP से संबंधित सभी महत्वपूर्ण विवरण साझा करेंगे जैसे इसके उद्देश्य, लाभ, सैलरी डिटेल्स, पात्रता मानदंड, आदि। यदि आप इस योजना से संबंधित जानकारी प्राप्त करना चाहते है तो इस लेख को अंत तक पढ़ें|

Mukhyamantri Yuva Annadoot Yojana
Mukhyamantri Yuva Annadoot Yojana

Mukhyamantri Yuva Annadoot Yojana

मध्य प्रदेश राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने राज्य के युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए Mukhyamantri Yuva Annadoot Yojana Annadoot Yojana MP शुरू करने का निर्णय लिया है।इस योजना के तहत राज्य के उचित मूल्य राशन की दुकानों पर खाद्य सामग्री पहुंचाने का कार्य युवाओं को सौंपा जाएगा। जिसके लिए सरकार कलेक्टरों के माध्यम से युवाओं की पहचान कर उन्हें बैंकों से गारंटी पर वाहन ऋण उपलब्ध कराएगी। इस ऋण पर राज्य सरकार द्वारा 3 प्रतिशत ब्याज अनुदान भी दिया जायेगा।

Mukhyamantri Yuva Annadoot Yojana के तहत युवाओं के लिए 6 से 8 टन अनाज की ढुलाई की क्षमता वाले 1000 वाहन खरीदे जाएंगे। इन्हीं वाहनों के माध्यम से राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के भंडार गृहों से राशन की दुकानों तक खाद्य सामग्री पहुंचायी जायेगी| वर्तमान में प्रदेश में 26 हजार उचित मूल्य राशन दुकानों के माध्यम से 1 करोड़ 18 लाख परिवारों को खाद्य सामग्री का वितरण किया जा रहा है, जिसमें नागरिक आपूर्ति निगम ट्रांसपोर्टरों के माध्यम से प्रतिमाह 3 लाख टन खाद्य सामग्री दुकानों पर पहुंचती है| जिसमें कई घोटालों की शिकायतें आती हैं और सरकार द्वारा कार्रवाई भी की जाती है। इन्हीं सब बातों को ध्यान में रखते हुए सरकार ने अन्नदूत योजना की नीति बनाई है।

योजना का नाम Mukhyamantri Yuva Annadoot Yojana
शुरू की जा रही है मध्य प्रदेश सरकार द्वारा
लाभार्थी राज्य के बेरोजगार युवा
लाभ युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ना
अधिकारिक वेबसाइट mp.gov.in

Mukhyamantri Yuva Annadoot Yojana का उद्देश्य

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य के युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ना है। Mukhyamantri Yuva Annadoot Yojana Annadoot Yojana MP के तहत उचित मूल्य राशन की दुकानों पर खाद्य सामग्री पहुंचाने का कार्य युवाओं को दिया जाएगा। जैसा कि आप जानते हैं कि खाने-पीने का सामान पहुंचाने के लिए वाहन की जरूरत होती है।

इसलिए राज्य सरकार युवाओं को अपनी गारंटी पर वाहन खरीदने के लिए बैंकों के माध्यम से ऋण उपलब्ध कराएगी और इस ऋण पर 3 प्रतिशत अनुदान भी देगी। अन्नदूत योजना एक ओर प्रदेश के युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ेगी तो दूसरी ओर नागरिक आपूर्ति निगम ट्रांसपोर्टरों द्वारा किए जा रहे घोटालों का अंत करेगी। यह योजना राज्य में स्वरोजगार को बढ़ावा देगी और बेरोजगारी दर को कम करेगी।

Mukhyamantri Yuva Annadoot Yojana 2023 के लाभ एवं विशेषताएं

  • खाद्यान्न पहुंचाने के कार्य के लिए परिवहन की आवश्यकता होती है, जिसके लिए राज्य सरकार कलेक्टरों के माध्यम से युवाओं को चिन्हित कर उनकी गारंटी पर बैंकों से वाहन ऋण उपलब्ध कराएगी.
  • सरकार इस ऋण पर लाभार्थी युवाओं को 3% ब्याज अनुदान भी प्रदान करेगी।
  • इस योजना के माध्यम से युवाओं द्वारा 6 से 8 टन खाद्यान्न परिवहन की क्षमता वाले 1000 वाहन खरीदे जाएंगे।
  • मध्यप्रदेश अन्नदूत योजनान्तर्गत नागरिक आपूर्ति निगम द्वारा खाद्यान्न परिवहन हेतु ₹65 प्रति क्विंटल की दर से भुगतान किया जायेगा। जिसमें ट्रांसपोर्टर को डीजल, चालक समेत अन्य खर्च भी वहन करना होगा।
  • यह ₹65 प्रति क्विंटल की दर केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित की गई है, जिसमें आधी राशि केंद्र और आधी राशि राज्य सरकार द्वारा वहन की जाएगी।
  • अगर हम कहें तो मध्य प्रदेश अन्नदूत योजना 2023 राज्य में युवाओं को रोजगार से जोड़ेगी साथ ही नागरिक आपूर्ति निगम ट्रांसपोर्टरों द्वारा किए जा रहे घोटालों पर भी रोक लगेगी।
  • प्रदेश में 26 हजार उचित मूल्य राशन दुकानों के माध्यम से एक करोड़ 18 लाख परिवारों को खाद्य सामग्री वितरित की जा रही है।
  • जिसमें नागरिक आपूर्ति निगम ट्रांसपोर्टरों के माध्यम से हर माह 3 लाख टन खाद्य सामग्री दुकानों पर पहुंचती है। जिसमें कई बार काफी घोटालों की शिकायत भी मिल जाती है।
  • प्रदेश में इस समय उचित मूल्य राशन की दुकानों पर खाद्यान्न पहुंचाने के लिए 120 ट्रांसपोर्टर 223 केंद्रों से खाद्यान्न उठा रहे हैं. प्रदेश के अधिकांश जिलों में एक ही ट्रांसपोर्टर है।

स्थानीय युवाओं को वाहन के लिए दिया जाएगा अनुदान

खाद्यान्न वितरण में पारदर्शिता लाने और बिचौलियों के ठेकेदारों पर लगाम लगाने के लिए मंत्रिपरिषद ने ‘मुख्यमंत्री युवा अन्न दूत योजना’ को मंजूरी दी है| इस योजना के तहत केंद्र से पीडीएस दुकान तक परिवहन के लिए सरकार द्वारा स्थानीय युवाओं को बैंक ऋण उपलब्ध कराकर वाहन उपलब्ध कराया जाएगा। प्रति वाहन 1.25 लाख रुपये के अनुदान के अनुसार 888 वाहनों पर 11 करोड़ 10 लाख रुपये का अनुदान शासन द्वारा दिया जायेगा|

केंद्र से उचित मूल्य दुकान तक राशन पहुंचाने के लिए युवाओं को 7.5 मीट्रिक टन क्षमता का वाहन उपलब्ध कराया जाएगा, जिसकी लागत अधिकतम 25 लाख रुपये होगी| लागत के 10 प्रतिशत के डाउन पेमेंट के लिए 1.25 लाख रुपये राज्य सरकार द्वारा और 1.25 लाख रुपये लाभार्थी द्वारा भुगतान किया जाएगा। 4000 किलोमीटर की दर से प्रति वाहन प्रति माह 3000 क्विंटल सामग्री अनुमानित है। वाहन स्वामी माह में 15 से 20 कार्य दिवसों के अलावा शेष दिनों में वाहन का निजी उपयोग कर सकेंगे। जिससे उनकी आय में वृद्धि होगी।

युवाओं को ₹65 प्रति क्विंटल की दर से किया जाएगा भुगतान

Mukhyamantri Yuva Annadoot Yojana Madhya Pradesh Annadoot Yojana के अंतर्गत नागरिक आपूर्ति निगम द्वारा खाद्यान्न परिवहन हेतु ₹65 प्रति क्विंटल की दर से भुगतान किया जायेगा। जिसमें ट्रांसपोर्टरों को डीजल, चालक समेत अन्य खर्च वहन करना होगा। यह रेट 65 रुपये प्रति क्विंटल केंद्र सरकार ने तय किया है। जिसमें से आधी राशि केंद्र सरकार और आधी राशि राज्य सरकार वहन करेगी। मध्य प्रदेश में, उचित मूल्य राशन की दुकानों पर खाद्यान्न पहुंचाने के लिए 223 केंद्रों से 120 ट्रांसपोर्टर खाद्यान्न उठाते हैं। प्रदेश के अधिकांश जिलों में एक ही ट्रांसपोर्टर है।

ऋण का विवरण

  • हितग्राही को वाहन क्रय हेतु ऋण स्वीकृत करने हेतु सेन्ट्रल बैंक ऑफ इण्डिया का चयन किया गया है। RBLR के अनुसार ब्याज दर परिवर्तनशील होगी।
  • मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजनान्तर्गत हितग्राहियों को वाहन क्रय हेतु ऋण उपलब्ध कराया जायेगा, जिसमें हितग्राहियों को निम्न रियायतें दी जायेंगी:-
    • ऋण अवधि – 7 वर्ष
    • ब्याज अनुदान – 3% (वार्षिक)
    • ऋण गारंटी (CGTMSE) शुल्क की वापसी
    • अधिकतम मार्जिन मनी अनुदान – 1.25 लाख प्रति वाहन

Mukhyamantri Yuva Annadoot Yojana के लिए पात्रता

यदि आप मध्य प्रदेश युवा अन्नदूत योजना के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो इससे पहले आपको पात्रता मानदंड जानना जरूरी है, आप नीचे दी गई सूची से अपनी पात्रता की जांच कर सकते हैं:-

  • उम्मीदवार मध्य प्रदेश का मूल निवासी होना चाहिए|
  • उम्मीदवार की आयु 18 वर्ष से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • उम्मीदवार को कम से कम 8वीं कक्षा पास होना चाहिए।
  • उम्मीदवार के पास भारी वाहन का लाइसेंस होना चाहिए।
  • उम्मीदवारों को कोई स्वास्थ्य समस्या या विकलांगता नहीं होनी चाहिए।
  • किसी भी प्रकार का आपराधिक रिकॉर्ड नहीं होना चाहिए।
  • परिवार की वार्षिक आय 12 लाख रू अधिक न हो|
  • उम्मीदवार बैंक का डिफाल्टर न हो|
  • बैंक खाता होना अनिवार्य है।

Annadoot Yojana MP Online Apply कैसे करें?

Mukhyamantri Yuva Annadoot Yojana Online Apply करने के लिए निचे दिए गए चरणों का पालन करें:-

  • सबसे पहले ऑनलाइन आवेदन पोर्टल samast.mponline.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर “आवेदन करें” के विकल्प पर क्लिक करें।
  • यदि आपका पहले से ही “समस्त पोर्टल्स” पर अकाउंट है, तो “समस्त पोर्टल्स” की अपनी लॉगिन आईडी से लॉगिन करें।
  • अन्यथा, क्रिएट नई प्रोफाइल(Create New Profile) पर क्लिक करें|
  • अब अपना मोबाइल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करके समस्त पोर्टल में एक नया प्रोफाइल बनाना होगा।
  • फिर, मुख्यमंत्री युवा अन्नदूत योजना चुनें और आगे बढ़ें।
  • पूछे गए सभी आवश्यक व्यक्तिगत विवरण दर्ज करें, दस्तावेज़ अपलोड करें।
  • अंत में सबमिट के विकल्प पर क्लिक करें।

Helpline Number

हमने अपने इस लेख में Mukhyamantri Yuva Annadoot Yojana से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी साझा कर दी है यदि आप इस योजना से संबंधित अधिक जानकारी जानना चाहते है तो food.mp.gov.in पर जा कर प्राप्त कर सकते है। केंद्र व् राज्य सरकार की अन्य योजनाओं के लिए हमारी वेबसाइट yojanasarkari.in पर जाएं और सरकार द्वारा चलाई जा रही अन्य योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर उनका लाभ उठाएं | धन्यवाद!

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top