मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना | मुख्यमंत्री मेधावी छात्र योजना पंजीकरण | MP Medhavi Vidyarthi Yojana | Medhavi Vidyarthi Yojana Registration
मध्य प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के छात्रों के लिए मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना की शुरुआत की गयी है। इस योजना के माध्यम से सरकार राज्य के आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को शिक्षा में प्रोत्साहन के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करती है। इस लेख के माध्यम से हम आपको मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना की जानकारी प्रदान कर रहे है। योजना से सम्बंधित सभी प्रकार की जानकारी के लिए हमारी साथ अंत तक बने रहे।
Mukhyamantri Medhavi Vidyarthi Yojana 2021
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा राज्य के आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों की उच्च शिक्षा के लिए मेधावी विद्यार्थी योजना प्रारम्भ की है। इस योजना के माध्यम से सरकार उन छात्रों को आर्थिक सहायता प्रदान करेंगी। जिन्होंने 12वीं की परीक्षा में 70% अंक प्राप्त किए है। या माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित परीक्षा में 85% अंक प्राप्त किये हो।
उन विद्याथियों को सरकार द्वारा उच्च शिक्षा के लिए स्नातक स्तर पर प्रवेश लेने के लिए शिक्षण शुल्क प्रदान किया जाता है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य की आर्थिक तौर पर कमजोर छात्रों की उच्च शिक्षा प्राप्ति के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करना है। ताकि राज्य के छात्रों का भविष्य उज्जवल व विकसित हो सकें।
Medhavi Vidyarthi Yojana Highlight | |
आर्टिकल | मुख्यमंत्री मेधावी विधार्थी योजना |
उद्देश्य | उच्च शिक्षा के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करना |
विभाग | शिक्षा विभाग |
लाभार्थी | राज्य के मेधावी छात्र छात्राये |
आधिकारिक वेबसाइट | Click Here |
मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना के लाभ
मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना के लाभ निम्नलिखित है
- राज्य केआर्थिक रूप से कमजोर मेधावी छात्र छात्राओं आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी |
- अब राज्य के मेधावी छात्र आसानी से अपनी उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकतें है।
- इस योजना के माध्यम से सरकार विभिन्न प्रकार के उच्च शिक्षा कोर्सों के लिए शिक्षण संस्थानों में प्रवेश हेतु आर्थिक सहायता प्रदान करती है।
Eligibility Criteria For मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना
मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना के आवेदन के लिए आपको निम्नलिखित पात्रता मानदंड को पूरा करना होगा।
- आवेदक राज्य का स्थाई निवासी होना चाहिए।
- छात्र द्वारा माध्यमिक शिक्षा मण्डल के अंतर्गत 12वीं कक्षा में 70 % प्राप्त करना अनिवार्य है।
- सीबीएसई/आईसीएसई की 12वीं कक्षा में 85 % अंक अनिवार्य है।
- आवेदक के परिवार की वार्षिक आय 6 लाख रूपये से कम होनी चाहिए।
मध्य प्रदेश मेधावी विद्यार्थी योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज
मध्य प्रदेश मेधावी विद्यार्थी योजना के लिए निम्नलिखित आवश्यक दस्तावेज को आवेदन फॉर्म के साथ संलग्र करें।
- आवेदक का आधार कार्ड
- आय प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- 10 वीं कक्षा मार्क शीट
- 12 वीं कक्षा अंक पत्र
- कॉलेज / विश्वविद्यालय से प्रवेश पत्र
- बैंक अकाउंट पासबुक
- पासपोर्ट साइज फोटो
Application process For मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना
मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना के लिए आवेदन करने के लिए आपको निम्नलिखित प्रक्रिया पूरा करना होगा।
- सबसे पहले आपको योजना से सम्बंधित आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- होम पेज खुलने पर आपको एप्लीकेशन के ऑप्शन पर जा कर Register On Portal (New Student ) के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- अब नया पेज खुलने पर आपको रजिस्ट्रेशन फॉर्म प्राप्त होगा।
- जिस्ट्रेशन फॉर्म में पूछी गयी सभी प्रकार की जानकरी को सही से भरकर आपको एक घोषणा पत्र प्राप्त होगा। अब आपको सही के निशान पर क्लिक करना होगा।
- अब आपको Check Form Verification के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- अब आपको सब्मिट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
Registration for मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना
मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना के लिए पंजीकरण करने के लिए आपको निम्नलिखित प्रक्रिया का पालन करना होगा।
- सबसे पहले आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- होम पेज पर आपको Login to Register MMVY Application के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- अब आपको लॉगिन का फॉर्म प्राप्त हो जायेगा। फॉर्म में आपको अपना यूजरनाम ,एप्लिकेंट आईडी और पासवर्ड तथा कैप्चा कोड आदि भरना होगा।
- अब आपको लॉगिन के बटन पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपको लॉगिन हो जायेगा।
Helpline Number
अधिक जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करें: (0755) 2660-063
Note -हमारी इस वेबसाइट का उद्देश्य आप तक सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी योजनाओ की जानकारी पहुँचाना है।अगर आपको ये जानकारी सही लगे तो दूसरो के साथ भी साँझा कीजिये।कोई त्रुटि हो तो हमे जरूर बताए।