Mukhyamantri Balak Balika Protsahan Yojana | मुख्यमंत्री बालक बालिका प्रोत्साहन योजना | Balak / Balika Protsahan Yojana Application Form | Bihar Balak Balika Protsahan Yojana Registration
Mukhyamantri Balak, Balika Protsahan Yojana- बिहार सरकार द्वारा राज्य में कक्षा १० की परीक्षा में पहला स्थान लाने वाले छात्र, व छात्राओं के लिए बालक, बालिका प्रोत्साहन योजना की शुरुआत की है। जिसके माध्यम से सरकार राज्य की 10 की बोर्ड की परीक्षा में 1 डिवीज़न से पास होने वाले छात्रों को 10000 रूपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है। इस योजना का लाभ राज्य के सभी वर्गो के छात्र – छात्राओं को दिया जाता है। इस लेख के माध्यम से हम आपको आज बिहार मुख्यमंत्री बालक, बालिका प्रोत्साहन योजना की जानकारी प्रदान कर रहे है। योजना से सम्बंधित सभी प्रकार की जानकारी के लिए हमारे साथ अंत तक बने रहे।

Table of Contents
Mukhyamantri Balak Balika Protsahan Yojana
इस योजना के अंतर्गत राज्य के अनुसूचित जाती व अनुसूचित जनजाति तथा अन्य पिछड़े वर्ग के छात्रों को 2nd स्थान लाने पर 8000 रूपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है। इस योजना के आवेदन के लिए आवेदक के परिवार की वार्षिक आय 1 .5 लाख रूपये से अधिक नहीं होनी चहिये। इस योजना के लिए आप ई कल्याण बिहार की ऑफिसियल वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकतें है। इस योजना के लिए केवल ऑनलाइन ही आवेदन की जा सकते है। इस योजना के अंतर्गत राज्य के अविवाहित व बीपीएल परिवारों , तथा सामाजिक तौर पर पिछड़े वर्ग के छात्र- छात्राओं को ही आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।
Bihar Balak Balika Protsahan Yojana Highlights | |
आर्टिकल | मुख्यमंत्री बालक / बालिका प्रोत्साहन योजना |
उद्देश्य | राज्य के छात्रों को शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना |
विभाग | ई कल्याण विभाग |
लाभार्थी | राज्य के 10 वी पास बालक /बालिका |
आधिकारिक वेबसाइट | Click Here |
Eligibility Criteria for Mukhyamantri Balak Balika Protsahan Yojana
मुख्यमंत्री बालक, बालिका प्रोत्साहन योजना के लिए आपको निम्नलिखित पात्रता मानदंड को पूरा करना होगा।
- आवेदक राज्य का स्थायी निवासी होना चाहिए।
- आवेदक के परिवार की वार्षिक आय 1.5 लाख रूपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- 10 वी बोर्ड की परीक्षा में 1st या 2 nd डिवीज़न से पास होना अनिवार्य है।
Documents Required For Mukhyamantri Balak Balika Protsahan Yojana
मुख्यमंत्री बालक, बालिका प्रोत्साहन योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज निम्नलिखत है।
- आधार कार्ड
- पहचान पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- 10 वीं कक्षा का प्रमाण पत्र
- मोबाइल नंबर
- बैंक अकाउंट पासबुक
- पासपोर्ट साइज फोटो
मुख्यमंत्री बालक बालिका प्रोत्साहन योजना आवेदन कैसे करे?
मुख्यमंत्री बालक बालिका प्रोत्साहन योजना के आवेदन के लिए आपको निम्नलिखित प्रक्रिया का पालन करना होगा।
- सबसे पहले आपको योजना की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
- आपको 3 विकल्प प्राप्त होंगे। जिसमे आपको “मुख्यमंत्री बालक /बालिका 10 वी पास प्रोत्साहन योजना के लिए आवेदन करे” के विकल्प पर क्लिक करना होगा ।
- इसके बाद आपको अपना नाम चेक करना होगा। जिसके लिए आपको नीचे verify name and account details के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- अब नया पेज खुलने पर आपको District और college को सेलेक्ट करना होगा। उसके बाद view के बटन पर क्लिक करना होगा। अब आपके सामने 10th में पास हुए छात्र छात्राओं की लिस्ट खुल जाएगी।
- अब आपको वापस पहले वाले पेज पर आना होगा। जहाँ आपको click to apply के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- अब आपके सामने आवेदन फॉर्म खुल जायेगा। जिसमे आपको अपनी सम्पूर्ण जानकारी भरनी होगी। जैसे -जिस्ट्रेशन नंबर भरना होगा ,डेट ऑफ़ बर्थ,और 10 वी के नंबर आदि। उसके बाद कैप्चा कोड भरकर आपको लॉगिन के बटन पर क्लिक करना होगा।
- अब आपकी लॉगिन आईडी खुल जाएगी। जिसके बाद आपको बैंक डिटेल्स के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा ।
- इसके बाद आपको सभी प्रकार की जानकारी भरकर जैसे नाम ,पिता का नाम ,माता का नाम ,रजिस्ट्रेशन नंबर ,बैंक अकाउंट नंबर ,आधार नंबर, ifsc code भरना होगा ।
- अब नया पेज खुलने पर आपको फाइनल सबमिट के बटन पर क्लिक करना होगा। इस प्रकार आपका आवेदन पूरा हो जायेगा।
Mukhyamantri Balak Balika Protsahan Yojana आवेदन की स्थिति कैसे देखे ?
मुख्यमंत्री बालक बालिका प्रोत्साहन योजना आवेदन की स्थिति देखने के लिए निम्नलिखित प्रक्रिया का पालन करना होगा।
- सबसे पहले आपको योजना की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
- होम पेज पर आपको 3 ऑप्शन प्राप्त होंगे। जिसमे से आपको “मुख्यमंत्री बालक /बालिका 10 वी पास प्रोत्साहन योजना के लिए आवेदन करे” के ऑप्शन पर क्लिक करें।
- नया पेज खुलने पर आपको Click here to View Application Status के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- नया पेज खुलने पर आपको एप्लीकेशन स्टेटस देखने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर को भरना होगा।
- इसके बाद आपको सर्च के बटन पर क्लिक कर के आवेदन की स्तिथि की जानकारी प्राप्त हो जाएगी।
Mukhyamantri Balak Balika Protsahan Yojana Help Desk
- Adarsh Abhishek – +91-8292825106
- Raj Kumar – +91-9534547098
- Kumar Indrajeet – +91-8986294256
- IP Phone (For NIC) – 23323