Bihar Kisan Registration | किसान ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन बिहार | बिहार किसान पंजीकरण | Bihar Farmers Online Registration | बिहार किसान ऑनलाइन आवेदन | बिहार किसान रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन फॉर्म
Kisan Registration Bihar– राज्य सरकार द्वारा किसानों के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाओं की शुरुआत की गयी है। जिसके लाभ के लिए किसानों को किसान रजिस्ट्रशन करवाना अनिवार्य है। आपने इस लेख के माध्यम से हम आपको बिहार किसान रजिस्ट्रशन से सम्बंधित आवेदन, दस्तावेज, पात्रता मानदंड, लाभ तथा उद्देश्य की सम्पूर्ण जानकारी प्रदान कर रहे है। किसान पंजीकरण से सम्बंधित सभी प्रकार की जानकारी के लिए हमारे साथ अंत तक बने रहे।
![[DBT Agriculture] Bihar Kisan Registration 2021 | बिहार किसान रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन फॉर्म 1 Bihar Kisan Registration](https://yojanasarkari.in/wp-content/uploads/2020/12/bihar-kisan-registration.jpg)
Table of Contents
Bihar Kisan Registration 2021
बिहार सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न प्रकार की योजनाओं के लाभ के लिए राज्य के किसानों को किसान रेगिस्तारतीओं करवाना अनिवार्य है। राज्य के कृषि विभाग द्वारा डीबीटी एग्रीकल्चर पोर्टल की वेबसाइट के माध्यम से रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिए गए है। रजिस्ट्रेशन के बाद ही किसान विभिन्न प्रकार की सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकते है।रजिस्ट्रेशन के बाद किसानों को प्रदान की जाने वाली किसी भी प्रकार की धनराशि सीधे किसान के बैंक खाते में प्रदान कर दी जाती है। किसान अब बिना किसी सरकारी कार्यालय जा कर भी रजिस्ट्रेशन कर सकते है। किसान जन सेवा केंद्र, लोक सेवा केंद्र के माध्यम से भी पंजीकरण कर सकते है।
Bihar Kisan Registration Highlights | |
आर्टिकल | बिहार किसान रजिस्ट्रेशन |
विभाग | कृषि |
लाभार्थी | राज्य के किसान |
उद्देश्य | किसानों को विभिन्न योजनाओं का लाभ प्रदान करना। |
आधिकारिक वेबसाइट | Click Here |
किसान पंजीकरण बिहार का उद्देश्य
राज्य सरकार द्वारा किसानों का पंजीकरण कर सभी प्रकार की किसानों से सम्बंधित सरकारी योजनाओं की जानकारी तथा लाभ आसानी से किसानों तक पहुंचना है। ताकि राज्य के किसान आर्थिक व सामाजिक उन्नति कर सकें। विभिन्न प्रकार की योजनाओं के माध्यम से सरकार राज्यों के किसानों को खेती के प्रति उत्साहित करना है। विभिन्न प्रकार की योजनाओं जैसे- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, प्रधानमंत्री कृषि सिचाई योजना, जैविक खेती अनुदान योजना, कृषि इनपुट अनुदान योजना, कृषि यांत्रिकरण योजना, डीजल अनुदान योजना, बीज अनुदान योजना, जल जीवन हरियाली का लाभ राज्य के किसानों तक आसानी से पहुंचना है।
किसान पंजीकरण बिहार के अंतर्गत आने वाले जिले में
किसान पंजीकरण बिहार के अंतर्गत आने वाले जिले निम्नलिखित है।
- औरंगाबाद
- भागलपुर
- बक्सर
- गया
- जहानाबाद
- मुजफ्फरपुर
- पटना
- वेस्ट चंपारण
- वैशाली
- समस्तीपुर आदि
किसान पंजीकरण के बाद किसानों को लाभ प्रदान करने वाली योजनाओं की लिस्ट
पंजीकरण के बाद किसानों को लाभ प्रदान करने वाली योजनाओं की लिस्ट निम्नलिखित है।
- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना
- जल जीवन हरियाली
- प्रधानमंत्री कृषि सिचाई योजना
- डीजल अनुदान योजना
- कृषि यांत्रिकरण योजना
- जैविक खेती अनुदान योजना
- बीज अनुदान योजना
- कृषि इनपुट अनुदान योजना
- कृषि इनपुट रबी योजना
किसान पंजीकरण बिहार के लिए पात्रता मानदंड
बिहार किसान रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदक को निम्नलिखित पात्रता मानदंड को पूरा करना होगा।
- राज्य का स्थायी निवासी होना अनिवार्य है।
- 2 हेक्टेयर कृषि योग्य भूमि होना अनिवार्य है।
- आवेदन कृषि विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर ही प्रस्तुत किए जा सकते हैं।
- आवेदन के लिए सभी आवश्यक विवरण को प्रस्तुत करना अनिवार्य है।
- आवेदन के लिए प्रामाणिक विवरण प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। अन्यथा आवेदन अस्वीकार किए जा सकते हैं।
किसान पंजीकरण बिहार के लिए आवश्यक दस्तावेज
बिहार किसान रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदक को निम्नलिखित दस्तावेजों को प्रस्तुत करना अनिवार्य है।
- आधार कार्ड
- किसान का बैंक खाता विवरण
- बैंक अकॉउंट नंबर
- IFSC कोड
- मोबाइल नंबर आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए
- पासपोर्ट साइज फोटो
- किसान कार्ड
Bihar Kisan Registration Application Process
बिहार किसान पंजीकरण के लिए आवेदन करने के लिए आपको बिहार सरकार के कृषि विभाग के आधिकारिक वेबसाइट जाना होगा।
- आवदेक को कृषि विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- होम पेज खुलने पर आपको पंजीकरण/Registration का ऑप्शन दिखाई देगा | ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपको तीन ऑप्शन दिखाई देंगे |
- अब आपके सामने बायोमेट्रिक का ऑप्शन खुलेगा। उस पर आपको क्लिक करना होगा। उसके बाद आपके सामने कंप्यूटर स्क्रीन पर अपना आधार नंबर और नाम भरने का ऑप्शन आएगा।जिसे आपको अपने आधार कार्ड के हिसाब से सही सही भरना होगा।
- अब आपके सामने Authentication का ऑप्शन आएगा। जिस पर क्लिक करने के बाद आपको पंजीकृत नम्बर पर OTP आएगा। OTP नम्बर भरने के बाद आपको Valid OTP पर क्लिक करना होगा।
- सभी प्रकार की जनकारी भरने के बाद आपके सामने नया पेज खुल जायेगा।
- इस पेज में आपको पंजीकरण वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। तथा अब आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जायेगा
अब आपको सभी जानकारी जैसे नाम, पता ,मोबाइल नंबर ,आधार नंबर आदि भरनी होगी। जानकारी भरने के बाद आपको सब्मिट के बटन पर क्लिक करना होगा। पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी हो जाने पर आपको एक पंजीकरण नंबर प्रदान किया जायेगा।
बिहार किसान रजिस्ट्रेशन आवेदन स्थिति की जांच कैसे करें?
बिहार किसान रजिस्ट्रेशन आवेदन स्थिति की जांच करने की प्रक्रिया निम्नलिखित है।
- सबसे पहले आपको योजना से सम्बंधित आधिकारिक वेबसाइट जाना होगा।
- होम पेज खुलने पर आपको आवेदन की स्थिति /प्रिंट का ऑप्शन कर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद नया पेज खुलने पर आपको पीएम किसान योजना विकल्प के क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपको आवेदन संख्या दर्ज करनी होगी।
- अब आपको सर्च के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- अब आपको आपके आवेदन की स्थिति प्राप्त हो जाएगी।
Note – हमारे द्वारा प्रदान की गयी बिहार किसान पंजीकरण की जानकारी आपको कैसी लगी, कमेंट बॉक्स में जरूर बताये। तथा अन्य किसी भी प्रकार की योजनाओं से सम्बंधित जानकारी के लिए हमारी वेबसाइट https://yojanasarkari.in/ के साथ बने रहे। धन्यवाद
बिहार किसान पंजीकरण के लिए आधिकारिक वेबसाइट क्या है??
बिहार किसान पंजीकरण के लिए आधिकारिक वेबसाइट dbtagriculture.bihar.gov.in है।
बिहार किसान पंजीकरण के लिए आवश्यक दस्तावेज क्या है ?
बिहार किसान पंजीकरण के लिए आवश्यक दस्तावेज आधार कार्ड,बैंक अकॉउंट, आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर, पासपोर्ट साइज फोटो आदि है।