dhan kharid registration up 2023-24 | dhan kharid registration up 2022-23 | fcs up | ई-क्रय प्रणाली उत्तर प्रदेश धान 2023-24
Dhan Kharid Registration UP:-
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 2022–23 में यूपी धान खरीद रजिस्ट्रेशन शुरू किया है, जो डिजिटाइजेशन के बढ़ते स्तर को देखते हुए बनाया गया है। उत्तर प्रदेश सरकार ने यूपी धान खरीदने के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू की है। इसके माध्यम से सभी किसान ऑनलाइन अपनी धान की फसल खरीद और बेच सकेंगे। Eproc.up.gov.in, उत्तर प्रदेश सरकार की आधिकारिक वेबसाइट, धान की फसल को खरीदने और बेचने के लिए बनाई गई है। सभी आवेदनकर्ता किसान उत्तर प्रदेश धान खरीद रजिस्ट्रेशन आधिकारिक वेबसाइट पर कर सकते हैं।
उत्तर प्रदेश के सभी किसानों को ऑनलाइन सुविधा मिल जाएगी। उन्हें अपनी फसल को मंडी में बेचने की जरूरत नहीं होगी। किसान अपनी फसल को घर बैठे ही उचित मूल्य पर बेच सकेंगे। इस लेख में हम Dhan Kharid Registration UP 2023-24 से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करेंगे| यदि आप इससे संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी जानना चाहते है और घर बैठे इस योजना का लाभ उठाना चाहते है तो इस लेख को अंत तक पढ़ें|
Dhan Kharid Registration UP
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी धान खरीद रजिस्ट्रेशन को शुरू किया है ताकि किसानों को फसलें बेचते समय आने वाली समस्याओं से बचाया जा सके। UP Dhan Kharid Registration के माध्यम से किसान घर बैठे अपनी फसल को ऑनलाइन बेच सकेंगे। राज्य के किसान उचित मूल्य पर अपनी फसल को ऑनलाइन सुविधा के माध्यम से बेच पाएंगे। सरकार सीधे उनकी फसलों को खरीदेगी। उत्तर प्रदेश सरकार किसानों को उनकी फसल की लागत का भुगतान उनके बैंक खाते में देगी। किसानों को अब अपनी फसल बेचने के लिए बाहर जाने की जरूरत नहीं होगी। जिससे समय और पैसा दोनों बच जाएगा और फसल उचित मूल्य पर बेच सकेंगे।
किसानों को उत्तर प्रदेश धान खरीद रजिस्ट्रेशन का लाभ लेने के लिए सरकारी वेबसाइट पर जाकर अपना नामांकन करना होगा। रजिस्ट्रेशन करने के लिए किसान का मोबाइल नंबर आधार कार्ड से लिंक होना अनिवार्य है।
लेख का विषय | UP Dhan Kharid Registration |
आरंभ की गई | मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा |
लाभार्थी | राज्य के सभी किसान |
उद्देश्य | किसानों को डिजिटाइजेशन से जोड़ना |
लाभ | फसल को बेचने के लिए ऑनलाइन सुविधा |
अधिकारिक वेबसाइट | eproc.up.gov.in |
Dhan Kharid Registration के लाभ एवं विशेषताएं
- उत्तर प्रदेश के किसानों को सहूलियत देने के लिए यूपी धान खरीद योजना शुरू की गई है।
- राज्य के सभी किसान इस सुविधा के माध्यम से अपनी फसल को आधिकारिक वेबसाइट पर पंजीकरण करके बेच सकेंगे।
- UP Dhan Khareed Registration Online होने से राज्य के किसानों का समय और धन दोनों बचेगा।
- किसान सरकार को अपनी फसल को उचित मूल्य पर बेच सकेंगे।
- उत्तर प्रदेश सरकार यूपी धान खरीद रजिस्ट्रेशन के बाद किसानों की फसलों को खुद खरीदेगी।
- सरकार किसानों को फसलों का उचित मूल्य देगी, जो सीधे उनके बैंक खाते में भेजा जाएगा|
- किसानों को अब यूपी धान खरीद सेवा ऑनलाइन मिलने से अपनी धान की फसल बेचने में कोई समस्या नहीं होगी।
- राज्य के किसान आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना पंजीकरण कर सकते हैं। लेकिन ध्यान रहे कि आवेदक का आधार कार्ड मोबाइल नंबर से लिंक होना चाहिए।
Latest Update:- यूपी में धान खरीदने के लिए 31 अगस्त तक करना होगा रजिस्ट्रेशन
उत्तर प्रदेश सरकार ने वर्ष 2022–2023 में धान खरीदने की योजना बनाई है। धान की कटाई रोपाई के 3 से 4 महीने के बाद ही होती है, जिसके बाद फसल की बिक्री होती है। उत्तर प्रदेश सरकार ने हाल ही में जारी किए गए निर्देशों के अनुसार, राज्य में 1 अक्टूबर से धान की खरीद की जाएगी। उत्तर प्रदेश सरकार इसके लिए 4000 केंद्र बनाएगी। 1 जुलाई 2023 से सरकार ने धान खरीदने वालों को पंजीकृत करना शुरू कर दिया है। किसानों को धान बेचने के लिए रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य है।
किसान राज्य के धान की बिक्री के लिए खाद एवं रसद विभाग की आधिकारिक वेबसाइट fcs.up.gov.in पर या UP Kisan Mitra मोबाइल ऐप पर अपना पंजीयन कर सकते हैं। 31 अगस्त 2023 तक, राज्य के किसान विभाग की वेबसाइट और ऐप पर पंजीकृत हो सकते हैं। विभाग की गाइडलाइन के अनुसार, इसके बाद केवल रजिस्टर्ड किसान से धान की खरीद की जाएगी। रजिस्ट्रेशन के बिना किसानों की फसल नहीं खरीदी जाएगी।
पात्रता मानदंड
- आवेदक को उत्तर प्रदेश का स्थाई निवासी होना चाहिए।
- उत्तर प्रदेश के किसान ही पात्र होंगे।
- आवेदक का मोबाइल नंबर आधार कार्ड से लिंक होना अनिवार्य है।
आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- पहचान पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- जोतबही/खाता नंबर अंकित कंप्यूटराइज्ड खतौनी
- बैंक पासबुक
- मोबाइल नंबर
Dhan Kharid Registration UP ऑनलाइन कैसे करें?
- सबसे पहले खाद्य एवं रसद विभाग के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- आपके सामने होम पेज खुल जाएगा।
- होम पेज पर आप देख सकते हैं कि यह आवेदन पत्र कुल 6 चरणों में पूरा होगा।
- पहला चरण आप होम पेज पर दिए गए स्टेप 1 पंजीकरण प्रारूप पर क्लिक करें।
- आपके सामने पंजीकरण के लिए प्राप्त का प्रारूप खुल जाएगा।
- इसे डाउनलोड करके आप प्रारूप को समझ सकते हैं।
- दूसरे चरण में आपको स्टेप 2 पंजीकरण प्रपत्र के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
- इस पेज पर अपना मोबाइल नंबर एवं कैप्चर कोड भरना होगा।
- अब आगे बढ़े के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- आपके सामने पंजीकरण आवेदन पत्र खुल जाएगा।
- इस आवेदन पत्र में पूछी गई सभी आवश्यक जानकारी भरनी होगी।
- तीसरे चरण में आप पंजीकरण पत्र में दर्ज की गई सभी जानकारी पंजीकरण ड्राफ्ट में देख सकते हैं।
- चौथे चरण में यदि दर्ज की गई किसी भी जानकारी को सही करना है या संपादित करना है तो आप पंजीकरण संशोधन पर क्लिक कर सकते हैं।
- पांचवें चरण में अपनी पंजीकृत जानकारी को लॉक करना होगा, इसके बाद ही आप का पंजीकरण मान्य होगा अर्थात स्वीकृत होगा।
- इसके बाद आवेदन पत्र का प्रिंट आउट निकाल कर सुरक्षित रख लेना होगा।
- इसमें पंजीकरण संख्या के विवरण भी शामिल होंगे।
- छठे एवं अंतिम चरण में आपको फार्मर आईडी, मोबाइल नंबर एवं कैप्चा कोड का विवरण भरना होगा।
- अंत में आवेदन पत्र को सबमिट करने के लिए फाइनल लॉक करना होगा।
- इसके बाद आपका पंजीकरण हो जाएगा एवं आप टोकन प्राप्त कर सकते हैं।
यूपी धान खरीद पोर्टल पर लॉगिन कैसे करें?
- सबसे पहले यूपी धान खरीद की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- आपके सामने होम पेज खुल जाएगा।
- होम पेज पर आपको लॉगइन फॉर्म दिखाई देगा।
- इस लॉगइन फॉर्म में पूछी गई जानकारी भरनी होगी।
- लॉगइन फॉर्म में शाखा का चयन करना होगा।
- इसके बाद यूजर टाइप का चुनाव करना होगा।
- अब फॉर्म में दिया गया कैप्चा कोड भरना होगा।
- अंत में Submit के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- इस प्रकार सरलता पूर्वक यूपी धान खरीद पोर्टल पर लॉगइन कर सकेंगे।