CG Godhan Nyay Yojana | छत्तीसगढ़ गोधन न्याय योजना | Chhattisgarh Godhan Nyay Yojana Online Apply | गोधन न्याय योजना लाभ व पात्रता | Godhan Nyay Yojana Chhattisgarh Application Form
छत्तीसगढ़ गोधन न्याय योजना राज्य के किसानो/ पशुपालन को लाभ पहुंचाने के लिए छत्तीसगढ़ राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के द्वारा 20 जुलाई 2020 को शुरू की गयी है | इस योजना के अंतर्गत राज्य सरकार द्वारा गाय पालने वाले पशुपालक/ किसानो से गाय का गोबर ख़रीदा जायेगा। सरकार पशुपालक से ख़रीदे गए गोबर का उपयोग वर्मी कंपोस्ट खाद बनाने के लिए करेगी।
इस योजना के द्वारा छत्तीसगढ़ सरकार गायो के लिए भी कार्य कर रही है आज हम आपको अपने इस आर्टिकल के माध्यम से इस CG Godhan Nyay Yojana से जुड़ी सभी जानकारी जैसे आवेदन प्रक्रिया ,दस्तावेज़ ,पात्रता आदि प्रदान करेंगे | अगर आप इस योजना का लाभ लेना चाहते है तो हमारे इस आर्टिकल को ध्यानपूर्वक पूरा पढ़े |

Chhattisgarh Godhan Nyay Yojana 2023
छत्तीसगढ़ राज्य द्वारा शुरू की गयी यह योजना सीधे राज्य के पशु पालने वालो को लाभ देगी | राज्य सरकार द्वारा इस योजना के माध्यम से 21 जुलाई 2023 को पहली बार गोबर खरीदने की शुरआत करेगी। राज्य के जो इच्छुक नागरिक इस योजना का लाभ उठाना चाहते है तो उन नागरिकों को सबसे पहले इस CG Godhan Nyay Scheme के तहत आवेदन करना होगा। राज्य के नागरिकों को आवेदन करने से पहले इस योजना की पात्रता ,दिशा निर्देश को पढ़ना होगा।
राज्य सरकार द्वारा इस योजना को दो चरण में चलाया जाएगा, जिसमें पहले चरण में राज्य के 2240 गोशालाओं को जोड़ा जाएगा, फिर कुछ ही दिनों में 2800 गठनोंका निर्माण होने के बाद दूसरे चरण में भी गोबर खरीदा जाएगा | इस योजना के तहत छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा गाय जा गोबर 2 रूपये प्रति किलो की दर से ख़रीदा जायेगा। गाय का गोबर कई तरह के काम में आता है। इसके माध्यम से अच्छा इंधन तैयार होता है।
गोधन न्याय योजना प्रमुख बिंदु | |
योजना का नाम | गोधन न्याय योजना छत्तीसगढ़ |
द्वारा आयोजित | छत्तीसगढ़ राज्य द्वारा |
लाभार्थी | गाय पालने वाले पशुपालक |
उद्देश्य | आय में वृद्धि करना |
आधिकारिक वेबसाइट | यहाँ क्लिक करे |
छत्तीसगढ़ गोधन न्याय योजना का उद्देश्य
- जैसे की आप सभी लोग पता है कि पशुपालको की आय कुछ ज्यादा नहीं होती है जिसकी वजह से वह अपने पशुओ को अच्छा चारा नहीं खिला पाते है और कुछ लोग अक्सर पशुओं का दूध निकाल कर उन्हे खुला छोड़ देते हैं, जिसके कारण गांव तथा शहरों में गोबर यूं ही पड़ा रहता है, इससे गंदगी भी फैलती है।
- इस तरह की सभी समस्याओ को देखते हुए राज्य सरकार ने इस योजना को शुरू किया है गोधन न्याय योजना के ज़रिये राज्य सरकार गाय पालने वाले किसानो से गाय का गोबर खरीदेगी।
- जिससे पशुपालको की आय में भी वृद्धि होगी और गाय का गोबर भी व्यर्थ नहीं जायेगा। इ
- स योजना के माध्यम से पशुपालकों की आय में वृद्धि होने से पशुओं को उनके पशुपालन में ही रखा जायेगा, जिससे कि पशुओं को इधर-उधर चरने की भी जरुरत नहीं होगी।
- जिससे गॉंव और शहर भी स्वच्छ रहेगा |
गोधन न्याय योजना के लाभ
- छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा इस योजना के अंतर्गत पशुपालक किसानो से उनके दूधिया पशु के गोबर को खरीदने का कार्य किया जायेगा।
- इस योजना के तहत पशुपालको से ख़रीदे जाने वाला गाय का गोबर का इस्तेमाल वर्मी कंपोस्ट खाद बनाने में किया जायेगा।
- गोबर से बनी खाद का अधिक से अधिक उपयोग कृषि कार्यों में किया जाएगा, जिससे भूमि के स्वास्थ्य में सुधार होगा।
- इस योजना के जरिेए किसानों और पशु पालन करने वाले लोगों की आय में वृद्धि होगी।
- राज्य में किसानो और पशु पालन करने वालों की आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा।
- यह योजना ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर पैदा करेगी।
- इस योजना के द्वारा मवेशियों की बेकद्री को रोकने में मदद मिलेगी।
गोधन न्याय योजना जारी की गई 11वीं एवं 12वीं किस्त
- राज्य के मुख्यमंत्री द्वारा इस योजना के तहत अपने निवास कार्यालय में एक समारोह के दौरान गौधन न्याय योजना के सभी लाभाथियों के लिए योजना की 11वीं तथा 12वीं किस्त को उनके बैंक अकाउंट में ट्रांसफर किया गया।
- इस योजना के तहत सरकार द्वारा राज्य में 16 दिसंबर से 31 दिसंबर के तक लाभार्थियों से खरीदे गए गोबर की 4.51 करोड़ रुपए की कीमत 11वी किस्त के रूप में प्रदान की गयी। तथा लाभार्थियों से 1 जनवरी से 15 जनवरी तक खरीदे गए गबर की 3.02 करोड़ रुपए की कीमत 12वीं क़िस्त के रूप में प्रदान की गयी।
- राज्य सरकार द्वारा इस योजना के तहत अब तक सभी लाभार्थियों को 71 करोड़ 72 लाख रुपए का भुगतान किया जा चुका है।
गोधन न्याय योजना छत्तीसगढ़ से प्राप्त किये गए गोबर का प्रयोग
- इस योजना के अंतर्गत प्राप्त किए गए कॉउ डंग को वर्मी कंपोस्ट बनाने के लिए प्रयोग किया जाएगा।
- गोबर की खरीद का जिम्मा छत्तीसगढ़ राज्य नगरीय प्रशासन का होगा।
- यह वर्मी कंपोस्ट कोऑपरेटिव सोसाइटी के माध्यम से बेचा जाएगा। जिससे कि किसान, वन, बागवानी, नागरिया प्रशासन विभाग आदि की फर्टिलाइजर की आवश्यकता पूरी हो सके।
- यह वर्मी कंपोस्ट ₹10 प्रति किलो की दर से बेचा जाएगा।
गोधन न्याय योजना के प्रमुख विशेषताऐं
गोधन न्याय योजना के प्रमुख विशेषताएं निम्नलिखित है।
- गोधन न्याय योजना नाम की यह योजना राज्य में हरेली उत्सव के दिन से शुरू होगी।
- इस योजना को दो चरण में चलाया जाएगा, जिसमें पहले चरण में राज्य के 2240 गोशालाओं को जोड़ा जाएगा, फिर कुछ ही दिनों में 2800 गठनों का निर्माण होने के बाद दूसरे चरण में भी गोबर खरीदा जाएगा।
- सरकार द्वारा इस योजना के ज़रिये 2 रूपये प्रतिकिलो की दर से गाय का गोबर ख़रीदा जायेगा।
- शिक्षित पशुपालन और पशुधन विकास विभाग से जुड़े अधिकारी और विशेषज्ञ पहले से ही इस योजना के लाभों के बारे में लोगों के बीच अपने तर्क और सुझाव साझा कर रहे हैं।
- पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ यह योजना खेती में जैविक खाद के उपयोग को बढ़ाने में भी बहुत महत्वपूर्ण होगी।
- यह योजना ग्रामीण क्षेत्रों में गाय पालन के प्रति पशु पालन को प्रोत्साहित कर सकती है।
- पशुपालन के क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी।
योजना के लिए दस्तावेज़ और पात्रता
छत्तीसगढ़ गोधन न्याय योजना के आवेदन के लिए आपक निम्नलिखित आवशयक दस्तावेजों व पात्रता मानदंड को पूरा करना होगा।
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- पशुओ से सम्बंधित जानकारी
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
- आवेदक को छत्तीसगढ़ राज्य का स्थायी निवासी होना अनिवार्य है
- इस योजना के तहत केवल राज्य के गाय पशुपालको को ही पात्र माना जायेगा।
- बड़े जमींदारों व्यापारियों को उनकी समृद्धता के आधार पर इस योजना का लाभ नहीं दिया जायेगा
How to apply for Chhattisgarh Godhan Nyay Yojana?
- छत्तीसगढ़ राज्य के जो इच्छुक पशुपालक नागरिक Chatisgad Godhan Nyay Yojana का लाभ उठाने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते है तो उन नागरिकों अभी फिलहाल थोड़ा इंतज़ार और करना होगा।
- अभी इस योजना के तहत आवेदन प्रक्रिया के लिए ऑफिसियल वेबसाइट को जारी नहीं किया गया है। और न ही कोई दिशा निर्देश को जारी किया है।
- जैसे ही इस योजना के अंतर्गत आवेदन करने की प्रक्रिया को शुरू कर दिया जायेगा हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से सूचित कर देंगे जिसके बाद आप इस Godhan Nyay Yojana Chhattisgarh के तहत ऑनलाइन आवेदन कर पाएंगे और अपने आजीविका में सुधार ला पाएंगे।