Bihar Civil Seva Protsahan Yojana 2024 | बिहार सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना आवेदन प्रक्रिया, दस्तावेज

Bihar Civil Seva Protsahan Yojana:-

केंद्र सरकार और राज्य सरकार दोनों ने देश के युवाओं को शिक्षा की ओर प्रेरित करने के लिए कई योजनाएं बनाई हैं। बिहार सरकार ने भी इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है, जिसमें सिविल सेवा को प्रोत्साहन देने वाली एक योजना को शुरू किया गया है। राज्य के सिविल सेवा में उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थियों को इस योजना के माध्यम से धनराशि दी जाएगी। सरकार के अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग इस योजना को लागू करेगा।

इस लेख के माध्यम से हम Bihar Civil Seva Protsahan Yojana 2024 से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी साझा करेंगे| जैसे सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना क्या है, लाभ (Benefits), उद्देश्य, आवेदन प्रक्रिया, महत्वपूर्ण दस्तावेज (Documents) आदि| यदि आप इस योजना से जुडी जानकारी जानना चाहते है तो इस लेख को अंत तक पढ़ें।

Bihar Civil Seva Protsahan Yojana

Bihar Civil Seva Protsahan Yojana 2024

बिहार सरकार ने सिविल सेवा उत्तीर्ण विद्यार्थियों को प्रोत्साहन देने की एक योजना शुरू की है। इस योजना के तहत राज्य के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अत्यंत पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों को बिहार लोक सेवा आयोग, पटना द्वारा आयोजित संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा की प्रारंभिक परीक्षा (PT) में उत्तीर्ण होने पर आगे की तैयारी के लिए ₹50,000 दिए जाएंगे।

साथ ही, संघ लोक सेवा आयोग, नई दिल्ली द्वारा आयोजित सिविल सेवा प्रतियोगिता परीक्षा की प्रारंभिक परीक्षा (PT) में उत्तीर्ण होने पर अत्यंत पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों को 1 लाख रुपये की एकमुश्त प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। राशि लाभार्थी के बैंक खाते में सीधे भेजी जाएगी। इस लेख को आगे पढ़कर इस योजना के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करें।

लेख का विषय बिहार सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना
शुरू किया गया बिहार सरकार द्वारा
संबंधित विभाग अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग
लाभार्थी राज्य के सिविल सेवा उत्तीर्ण अभ्यर्थी
प्रोत्साहन राशि ₹50,000 / ₹1,00,000
उद्देश्य सिविल सेवा परीक्षा प्रोत्साहन उत्तीर्ण करने के लिए छात्रों को प्रोत्साहित करना
ऑफिशियल वेबसाइट fts.bih.nic.in

उद्देश्य

बिहार सरकार के अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग ने सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना को शुरू किया है| इसका मुख्य उद्देश्य राज्य के सिविल सेवा परीक्षाओं में उत्तीर्ण होने वाले अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अत्यंत पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों को उत्साहित करना है। इस योजना के तहत अभ्यर्थियों को 50,000 रुपये और एक लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। इस योजना की लागू होने से राज्य के विद्यार्थी सिविल सेवा परीक्षाओं में शामिल होने के लिए प्रेरित होंगे, जिससे वे आत्मनिर्भर और सशक्त हो जाएंगे।

लाभ

  • राज्य सरकार के अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग इस कार्यक्रम को लागू करेगा।
  • इस योजना के माध्यम से राज्य के अत्यंत पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों को सिविल सेवा की प्रारंभिक परीक्षा में सफलता मिलने पर प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
  • राज्य के अल्पसंख्यक समाज के विद्यार्थियों और समान्य और पिछड़े वर्ग की बेटियों को भी सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना का लाभ मिलेगा।
  • 2021 में, इस योजना से 22 महिला उम्मीदवारों को लाभ मिला।
  • इस योजना के तहत बिहार लोक सेवा, पटना द्वारा आयोजित संयुक्त प्रतियोगिता की प्रारंभिक परीक्षा में उत्तीर्ण होने पर अभ्यर्थियों को ₹50,000 की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
  • संघ लोक सेवा आयोग द्वारा नई दिल्ली में आयोजित सिविल सेवा प्रतियोगिता की पहली परीक्षा में सफल होने पर 1 लाख रुपये का एकमुश्त प्रोत्साहन भी मिलेगा।
  • इस योजना से मिलने वाली धनराशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खाते में भेजी जाएगी।
  • इस योजना का लाभ राज्य के अभ्यर्थियों को केवल एक बार ही मिलेगा।

पात्रता मानदंड

  • आवेदक अभ्यर्थी को बिहार का स्थाई निवासी होना चाहिए।
  • आवेदक छात्र अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अत्यंत पिछड़े वर्ग की श्रेणी से होना चाहिए।
  • अभ्यर्थी को सिविल सेवा परीक्षा, 2021 को उत्तीर्ण किए होने चाहिए।
  • किसी समान योजना का लाभ प्राप्त कर चुके लाभार्थी को इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।

आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • जाति प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • परीक्षा उत्तीर्ण करने का प्रमाण
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • बैंक खाता विवरण
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी

बिहार सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया

Civil Sewa Protsahan Yojana 2022 Online Apply करने के लिए निचे दी गई प्रक्रिया का पालन करें:-

  • सबसे पहले पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • होम पेज पर “New Registration” के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • आपके सामने रजिस्ट्रेशन Form खुल जाएगा।
  • अब इस फॉर्म में पूछे गए सभी जानकारी जैसे आवेदक का नाम, पिता का नाम, जन्म तिथि, जाति, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर, पासवर्ड आदि दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद रजिस्टर के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • फिर Registered User Click Here to Login के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • आपके सामने लॉगइन पेज खुल जाएगा।
  • यहाँ यूजर आईडी, पासवर्ड और कैप्चा कोड भरकर सबमिट करना होगा।
  • अब आपके सामने सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना के लिए पंजीकरण फॉर्म खुल जाएगा।
  • इस फॉर्म में पूछी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारी दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद मांगे गए सभी जरूरी दस्तावेजों (Documents) को अपलोड करना होगा।
  • अंत में सबमिट के विकल्प पर क्लिक करना होगा|
  • इस प्रकार आप सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना बिहार के लिए सफलतापूर्वक आवेदन कर पाएंगे।

अन्य महत्वपूर्ण लेख

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top