Bihar Lok Shikayat 2024: बिहार लोक शिकायत निवारण ऑनलाइन शिकायत दर्ज करें |

Bihar Lok Shikayat:-

बिहार सरकार ने प्रशासन सुधार के क्षेत्र में कई प्रयास किए हैं, अब राज्य की जनता को उनकी शिकायतों का समाधान करने के लिए बिहार लोक शिकायत निवारण पोर्टल शुरू किया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से बिहार राज्य के लोग अपनी किसी भी शिकायत या समस्या को समय पर हल नहीं कर पा रहे हैं। नागरिक इस तरह बिहार लोक शिकायत पोर्टल पर अपनी शिकायतें दर्ज कर सकते हैं। इसके बाद उसका समाधान होगा। इस लेख के माध्यम से हम Bihar Lok Shikayat Nivaran Portal से संबंधित जानकारी साझा करेंगे| जैसे, आवेदन कैसे करें? और किन-किन मुद्दों पर आप शिकायत कर सकते हैं, आदि| यदि आप इस Lok Shikayat Bihar से जुड़ी जानकारी जानना चाहते है तो इस लेख को अंत तक पढ़ें|

Bihar Lok Shikayat

Bihar Lok Shikayat 2024

26 जून 2016 को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार लोक शिकायत की शुरुआत की, जिसके माध्यम से बिहार राज्य की जनता को उनकी समस्याओं का समाधान एक पोर्टल पर मिलेगा। बिहार लोक शिकायत के माध्यम से सभी वर्गों के लोग अपनी शिकायतें दर्ज कर सकते हैं और उनका समाधान किया जा सकता है। Bihar Lok Shikayat में कमजोर और गरीब लोगों की शिकायतें सर्वोपरि होंगी। बिहार लोक शिकायत से शिकायतों और अन्य कार्यों का समाधान आसानी से किया जा सकेगा। जिससे नागरिकों, अधिकारियों, शासन, विभागों और शासकीय कार्यालयों के बीच पारदर्शिता बढ़ेगी और राज्य में अपराध की दर भी कम हो सकेगी। इससे कानून के प्रति राज्यवासियों का विश्वास बढ़ेगा। बिहार राज्य के नागरिक घर बैठे ऑनलाइन शिकायत निवारण प्रक्रिया के माध्यम से अपनी शिकायतों का समाधान पा सकते हैं।

लेख का विषय Lok Shikayat Nivaran Portal Bihar
संबंधित विभाग लोक शिकायत निवारण विभाग
आरंभ की गई मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के द्वारा
लाभार्थी राज्य के जन सामान्य नागरिक
लाभ शिकायतों का निवारण
उद्देश्य शिकायतों का निवारण सही वक्त पर करना
आधिकारिक वेबसाइट lokshikayat.bihar.gov.in

उद्देश्य

बिहार सरकार द्वारा लोक शिकायत निवारण को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य यह है कि राज्य के लोगों को उनकी शिकायतों का समय पर समाधान मिल सके, ताकि वे अपनी शिकायतों को बिहार लोक शिकायत पर दर्ज करवाकर उसका समाधान पा सकें। क्योंकि न्याय के साथ विकास के रास्ते में समस्याओं का समाधान एक मजबूत कदम है, जो लोकतंत्र को मजबूत करेगा और जनता का लोकतांत्रिक और शासन व्यवस्था पर विश्वास और मजबूत करेगा। पहले शिकायतों के निपटारे के लिए कई जगह जाना पड़ता था, लेकिन अब ऐसा नहीं करना पड़ेगा, इससे आम नागरिकों का कल्याण होगा और उनका भरोसा बढ़ेगा। आप अपनी शिकायत घर से ही ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से या जिला स्तर पर ऑफलाइन लोक शिकायत निवारण केंद्र पर दर्ज करवा सकते हैं।

कौन–कौन से विषय/विभाग पर बिहार लोक शिकायत पोर्टल पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं|

सरकारी बिहार लोक शिकायत पोर्टल पर आप आसानी से अपनी शिकायतों को दर्ज कर सकते हैं और उचित समय पर समाधान पा सकते हैं। बिहार सरकार द्वारा बिहार लोक शिकायत के अंतर्गत आप अपनी शिकायतें निम्नलिखित विषयों पर दर्ज कर सकते हैं:-

  • खान एवं भूतत्व विभाग
  • लघु जल संसाधन विभाग
  • अल्पसंख्यक कल्याण विभाग
  • पंचायत राज विभाग
  • संसदीय कार्य विभाग
  • निगरानी विभाग
  • कला, संस्कृति एवं युवा विभाग
  • योजना एवं विकास विभाग
  • लोक स्वास्थ्य अधियंत्रण विभाग
  • मध्य निषेध, उत्पादन एवं निबंधन विभाग
  • राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग
  • पशु और मत्स्य संसाधन विभाग
  • पिछड़ा वर्ग अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग
  • भवन निर्माण विभाग
  • मंत्रीमंडल सचिवालय विभाग
  • वाणिज्य कर विभाग
  • सहकारिता विभाग
  • पथ निर्माण विभाग
  • ग्रामीण विकास विभाग
  • ग्रामीण कार्य विभाग
  • अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति विभाग
  • विज्ञानं एवं प्रावैधिक विभाग
  • आपदा प्रबंधन विभाग
  • शिक्षा विभाग
  • निर्वाचन विभाग
  • वित्त विभाग
  • कृषि विभाग
  • गृह विभाग
  • उद्योग विभाग
  • ऊर्जा विभाग
  • समाज कल्याण विभाग
  • गन्ना उद्योग विभाग
  • पर्यटन विभाग
  • श्रम संसाधन विभाग
  • विधि विभाग
  • परिवहन विभाग
  • खाद्य एवं उपभोक्ता सरक्षण विभाग
  • सूचना एवं जन संपर्क विभाग
  • सूचना एवं प्रवेधिक विभाग
  • नगर विकास एवं आवास विभाग
  • जल संसाधन विभाग
  • पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग

Bihar Lok Shikayat Nivaran के लिए ऑफलाइन आवेदन कैसे करें?

लोक शिकायत को दर्ज करने के लिए आप नीचे दी गई प्रक्रिया का पालन करें:-

  • सबसे पहले बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • आपके सामने होम पेज खुल जाएगा।
  • होम पेज पर आवेदन का प्रारूप के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • आपके सामने शिकायत का आवेदन फॉर्म खुल जाएगा।
  • इस शिकायत फॉर्म को डाउनलोड कर इसका प्रिंटआउट निकालना होगा।
  • अब शिकायत फॉर्म में मांगी गई सभी आवश्यक जानकारी को ध्यानपूर्वक दर्ज करना होगा।
  • उसके बाद अपनी शिकायत को विस्तार से दर्ज करना होगा।
  • अब शिकायत के संबंध में दस्तावेजों की फोटोकॉपी को आवेदन फॉर्म के साथ संलग्न करना होगा।
  • अब सभी दस्तावेज सहित शिकायत फॉर्म को अपने जिले के लोक शिकायत निवारण कार्यालय में जमा करना होगा।
  • इसके बाद आपको एक रसीद प्राप्त होगी जिसे भविष्य के लिए अपने पास सुरक्षित रख लें|
  • इस प्रकार आप अपनी शिकायत को दर्ज कर सकते हैं।

बिहार लोक शिकायत के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

  • सबसे पहले बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • आपके सामने होम पेज खुल जाएगा।
  • होम पेज पर नया परिवाद दर्ज करें के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • आपके सामने नया पेज खुल जाएगा।
  • इस पेज पर अपना मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद Generate OTP के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके मोबाइल पर ओटीपी आएगा जिसे आपको वेरीफाई करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने लोक शिकायत आवेदन फॉर्म खुल जाएगा।
  • इस आवेदन फॉर्म को ध्यान पूर्वक भरना होगा।
  • इसके बाद मांगे गए दस्तावेजों को स्कैन कर अपलोड करना होगा।
  • अंत में Submit के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपको आपकी लोक शिकायत संख्या प्राप्त हो जाएगी। जिसे आपको प्रिंट आउट कर लेना होगा।
  • इस प्रकार आप ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से लोक शिकायत पोर्टल पर अपनी शिकायत को दर्ज कर उसका निवारण प्राप्त कर सकते हैं।

शिकायत का स्टेटस चेक कैसे करें?

bihar lok shikayat status चेक करने के लिए नीचे दी गई प्रक्रिया का पालन करें:-

  • सबसे पहले बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • आपके सामने होम पेज खुल जाएगा।
  • होम पेज पर परिवाद/अपील/पुनरीक्षण की स्थिति जाने का सेक्शन दिखाई देगा।
  • यहां पर अपनी शिकायत संख्या और कैप्चा कोड को भरना होगा।
  • इसके बाद खोजें के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने शिकायत का स्टेटस आ जाएगा।

अन्य महत्वपूर्ण लेख

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top