[PMJAY] आयुष्मान कार्ड 2023: कैसे करें आवेदन? आयुष्मान भारत आरोग्य कार्ड

आयुष्मान भारत आरोग्य कार्ड | Ayushman Bharat Yojana Golden Card | जन आरोग्य गोल्डन कार्ड ऑनलाइन | PM Ayushman Bharat Golden Card Online Download | आयुष्मान भारत गोल्डन कार्ड डाउनलोड | Ayushman Bharat Arogya Card Application Form

आयुष्मान भारत आरोग्य कार्ड- आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत देश के सभी नागरिकों को सरकारी और गैर सरकारी अस्पतालों में 5 लाख रूपये तक के मुफ्त इलाज के लिए आयुष्मान भारत आरोग्य कार्ड जारी प्रदान किया जायेगा। इस कार्ड का लाभ देश के उन नागरिकों को दिया जायेगा, जो आर्थिक रूप से कमजोर है। तथा वह आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थी होंगे। केंद्र सरकार द्वारा गोल्डन कार्ड बनाने के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है।

आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से आयुष्मान भारत गोल्डन कार्ड से सम्बंधित सभी प्रकार की जानकारी प्रदान कर रहे है। Ayushman Bharat Yojana Golden Card के आवेदन या पंजीकरण से जुडी सभी प्रकार की जानकारी के लिए हमारे साथ अंत तक बने रहें।

आयुष्मान भारत आरोग्य कार्ड
आयुष्मान भारत आरोग्य कार्ड

आयुष्मान भारत आरोग्य कार्ड (PMJAY) का उद्देश्य 2021

प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत देश के उन गरीब परिवारों को जो गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रहे है, सरकार द्वारा प्रधानमंत्री जन आरोग्य गोल्डन कार्ड प्रदान किये जायेंगे। इस योजना के माध्यम से गरीब परिवारों को 5 लाख रूपये तक का स्वास्थ्य बीमा प्रदान किया जायेगा। देश में बहुत से लोग ऐसे है, जो गरीबी रेखा नीचे जीवन यापन करते है, तथा अपनी बीमारी का इलाज करने में असमर्थ है। इस सभी बातों को ध्यान में रख कर ही केंद्र सरकार द्वारा PM Ayushman Bharat Golden Card की शुरुआत की है। इस योजना के माध्यम से देश के करीब 10 करोड़ परिवारों को प्रति वर्ष स्वास्थ्य बीमा प्रदान किया जायेगा।

प्रधान मंत्री जन आरोग्य योजना क्या है?

पीएम जन आरोग्य योजना के माध्यम से देश के गरीब लोगों को किसी बीमारी के उपचार के लिए जैसे सर्जरी ,मेडिकल डे केयर ट्रीटमेंट ,डायग्रोस्टिक आदि का पैकेज प्रदान किया जायेगा। इस योजना का लाभ लेने के लिए देश के नागरिकों को आयुष्मान भारत गोल्डन कार्ड बनवाना होगा। ताकि वह सरकार द्वारा प्रदान किये जाने वाले स्वास्थ्य बीमा का लाभ प्राप्त कर सकें।

इस गोल्डन कार्ड के माध्यम से देश के किसी भी सरकारी व गैर सरकारी अस्पताओं में इलाज के दौरान कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। अब योजना के अंतर्गत सरकार द्वारा 19 अन्य आयुर्वेदिक ,होम्योपैथिक ,योग व यूनानी उपचार पैकेज को शामिल कर दिया है। पीएम जन आरोग्य योजना के माध्यम से देश के गरीब लोगों को 5 लाख रूपये तक का जीवन बीमा प्रदान किया जाता है।

आयुष्मान भारत गोल्डन कार्ड कैसे बनवाये?

आयुष्मान भारत गोल्डन (PMJAY) कार्ड बनवाने के लिए आपको जनसेवा केंद्र या पंजीकृत और निजी अस्पतालों में जा कर आवेदन करना होगा।

जनसेवा केंद्र- गोल्डन कार्ड के आवेदन के लिए आपको अपने नज़दीकी जनसेवा केंद्र जा कर आवेदन करना होगा। जन सेवा केंद्र द्वारा आपका नाम को आयुष्मान भारत योजना सूची में जाँच कर ही आवेदन की प्रक्रिया को पूरा करेगा | आयुष्मान भारत योजना सूची में आपका नाम उपलब्ध होने पर ही आप गोल्डन कार्ड के लिए आवेदन कर सकते है |

अब आपको आयुष्मान भारत आरोग्य कार्ड के पजीकरण करना होगा। पजीकरण के लिए आपको सभी महत्वपूर्ण दस्तावेज़ों जैसे -आधार कार्ड ,राशन पत्रिका ,पंजीकृत मोबाइल नंबर आदि जन सेवा केंद्र पर देना होगा। आपका पंजीकरण सफल होने पर ही आपको पजीकरण आईडी प्रदान की जाएगी। उसके बाद आपको 10 से 15 दिनों में Ayushman Bharat Golden Card प्राप्त हो जायेगा। इसके लिए आपको 30 रूपये शुल्क देना होगा।

पंजीकृत और निजी अस्पताल- सबसे पहले, आपको अपने दस्तावेजों, आधार कार्ड, राशन पत्रिका, रजिस्टर मोबाइल नंबर आदि के साथ अपने नजदीकी निजी या सरकारी अस्पतालों में जाना होगा। इसके बाद, आपका नाम जन आरोग्य योजना की सूची में चेक किया जाएगा। इस सूची में नाम दिखाई देने के बाद ही आप आयुष्मान कार्ड के लिए आवेदन कर सकतें है।

आयुष्मान भारत गोल्डन कार्ड के लिए पात्रता मानदंड की जांच  कैसे करे?

आयुष्मान भारत आरोग्य कार्ड के लिए देश के वह नागरिक ही आवेदन के पात्र है, जो आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थी है। आयुष्मान भारत गोल्डन कार्ड के आवेदन के लिए पात्रता मानदंड की जाँच के लिए आपको निम्नलिखित प्रक्रिया को पूरा करना होगा।

  • सबसे पहले आपको आयुष्मान भारत योजना की Official Website पर जाना होगा | उसके बाद होम पेज खुलने पर आपको अपना पंजीकृत
  • फ़ोन नंबर तथा कैप्चा कोड भरकर ओटीपी जनरेट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको अपने फ़ोन नंबर पर OTP प्राप्त होगा।
  • OPT भरने के पश्चात् आपको कुछ विकल्प प्राप्त होंगे।
    1 .नाम से
    2 .मोबाइल नंबर से
    3 .राशन कार्ड के द्वारा
    4 .RSBI URN द्वारा
  • प्राप्त किसी भी विकल्प पर क्लिक करने पर आपको विकल्प अनुसार अपना नाम या फ़ोन नंबर आदि भरना होगा।
  • वांछित विकल्प पर क्लिक करने के पश्चात आपको प्राप्त विवरण में अपना नाम ढूंढ़ना होगा।
  • अब आपको पूछी गयी सभी प्रकार की जानकारी को भरना होगा।
  • अब आपको परिणाम प्राप्त हो जायेंगे।

Click Here For :- [PMMSY] प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना आवेदन फॉर्म

आयुष्मान भारत गोल्डन कार्ड के लिए आवश्यक दस्तावेज

आयुष्मान भारत आरोग्य कार्ड  के आवेदन के लिए निम्नलिखित आवश्यक दस्तावेजों को प्रस्तुत करना होगा।

  • आधार कार्ड
  • मोबाइल नंबर
  • राशन कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटो

Ayushman Bharat Golden Card कैसे करे डाउनलोड?

आयुष्मान भारत गोल्डन कार्ड डाउनलोड करने के लिए आपको अपने उसी एजेंट के पास जाना होगा, जिसने उसे बनाया है। Ayushman Bharat Golden Card को लोक सेवा केंद्र और डीएम के कार्यालय से प्रिंट किया जा सकता है। इसके लिए आपको निम्नलिखित प्रक्रिया को पूरा करना होगा।

  • सबसे पहले आपको आयुष्मान भारत आरोग्य कार्ड योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • होम पेज खुलने पर आपको लॉगिन का विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • लॉगिन होने पर आपको एक फॉर्म प्राप्त होगा। जिसमे आपको अपनी ईमेल आईडी और पासवर्ड भरना होगा। इसके बाद आपको SIGN IN के बटन पर क्लिक करना होगा |
  • नया पेज खुलने पर आपको उसमे आपने आधार नंबर भरना होगा।
    अब आपको नए पेज पर अपना अगुठे का निशान वेरीफाई करना होगा |
  • अंगूठा वेरीफाई होने के बाद अगला पेज खुलेगा। इसमें आपको बहुत से ऑप्शन दिखाई देंगे। उनमे से आपको प्रूवड बेनिफिशियरी के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा | अब आपके सामने गोल्डन कार्ड अप्रूव होने की लिस्ट आ जाएगी |
  • अब आपको लिस्ट में आपने नाम ढूंढ़ना होगा। तथा कंफर्म प्रिंट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। अब आप जन सेवा केंद्र वेलेट पर रीडायरेक्ट हो जाओगे |
  • अब आपको CSC वेलेट में अपना पासवर्ड डालना होगा। तथा पासवर्ड के बाद वेलेट पिन भरना होगा।
  • अब आप फिर से होम पेज पर आ जाओगे।
  • अब आपको केंडिडेट के नाम के आगे डाउनलोड कार्ड का ऑप्शन दिखाई देगा |
  • डाउनलोड कार्ड के ऑप्शन करके, आप अपना आयुष्मान गोल्डन कार्ड डाउनलोड कर सकते है |

Note- हमारी इस वेबसाइट का उद्देश्य आप तक सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी योजनाओ की जानकारी पहुँचाना है। अगर आपको ये जानकारी सही लगे तो दूसरो के साथ भी साँझा कीजिये। कोई त्रुटि हो तो हमे जरूर बताए।

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top