Download Ayush Kavach app 2023: आवेदन की स्थिति और ऐप डाउनलोड करें

Ayush Kavach app | आयुष कवच एप | जानिए खास बातें | आवेदन की स्थिति और ऐप डाउनलोड करें । कोरोना के खिलाफ बनेगा रक्षाकवच | यूपी की सरकार ने लॉन्‍च किया ऐप

Ayush Kavach Kovid App : कोरोना वायरस आज पूरी दुनिया में केहर मचा रहा है। भारत भी इससे अछूता नहीं है। ऐसे में कोरोना से लड़ने के लिए हर राज्य की सरकार कुछ कदम उठा रही है। ऐसे में उत्‍तर प्रदेश की योगी सरकार ने 1 बहुत ही सरहनीय कदम उठा कर लोगो की वाह-वाही लूटी है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सरकारी आवास पर 5 मई 2020 को राज्य के आयुष विभाग द्वारा विकसित ‘आयुष कवच-कोविड’ ऐप का शुभारंभ किया।

Ayush Kavach app

कोरोना की महामारी के बीच लोगों की सुरक्षा को देखते हुए इस ऐप को बनाया गया है। सरकार द्वारा लांच इस एप में योग से लेकर शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने तक के उपाय सुझाए गए हैं। यह एप आयुर्वेद में मौजूद जड़ी-बूटियों और चिकित्सा पद्धति पर आधारित है। कोरोना के खिलाफ जंग में दुनिया भारत की ओर आशा से देख रही है।

कोरोना से उत्तर प्रदेश का अभी का हाल

  • उत्‍तर प्रदेश के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य के प्रमुख सचिव के मुताबिक प्रदेश में सोमवार की शाम तक कोरोना वायरस संक्रमण के ‘एक्टिव’ मामले 1939 थे।
  • जबकि कुल 64 जिलों में संक्रमण के 2742 मामले थे।
  • अब तक अब तक 758 लोगों को ठीक होने के बाद छुट्टी दी जा चुकी है।
  • प्रदेश में अभी तक 50 193 टीमों ने निगरानी का काम किया है और कुल 45 लाख 56 हजार 923 घरों का सर्वेक्षण किया गया।
  • इनमें दो करोड़ 16 लाख 78 हजार 495 परिवार शामिल रहे हैं।

साथ ही उन्‍होंने जनता से अनुरोध किया कि ये बीमारी संक्रामक है, किसी को भी हो सकती है। सरकार ने जांच और चिकित्सा की नि:शुल्क व्यवस्था की है इसलिए जिस किसी को भी लक्षण आयें, वो घबरायें नहीं बल्कि सामने आकर जांच करायें। जांच और चिकित्सा नि:शुल्क होगी। ज्यादातर मामलों में देखा गया है कि लोग तबियत बहुत खराब होने के बाद विलंब से अस्पताल आये हैं।

Click Here:- यूपी मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, पात्रता व नई लिस्ट

Ayush Kavach App की मुख्य बातें 

  • एप में योग से लेकर शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने तक के उपाय सुझाए गए हैं।
  • यह एप आयुर्वेद में मौजूद जड़ी-बूटियों और चिकित्सा पद्धति पर आधारित है।
  • यह एप प्राकृतिक संसाधनों से इम्‍यूनिट को बढ़ाने के बारे में अपडेट देगा।
  • आयुर्वेद में मौजूद जड़ी-बूटियों से जुड़ी जानकारियों और चिकित्सा पद्धति की जानकारी एप पर सरल भाषा में उपलब्ध है।
  • इम्युनिटी को बेहतर किया जा सकेगा।

Ayush Kavach

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने क्या कहा?

  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एप को लॉन्‍च करते हुए बताया कि यह अप्प लोगो की मदद करेगा और लोग एप का इस्‍तेमाल करके संक्रमण को हरा पाएंगे।
  • उन्‍होंने कहा कि आयुर्वेद चिकित्सा की ऐसी प्रणाली है, जिसमें बीमारियों से लड़ने के लिए शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने पर बल दिया जाता है।
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि आयुर्वेद में मौजूद जड़ी-बूटियों से जुड़़ी जानकारियों और चिकित्सा पद्धति की जानकारी ‘आयुष कवच-कोविड’ ऐप पर सरल भाषा में उपलब्ध कराकर लोगों के लिए इसे उपयोगी बनाने का प्रयास किया गया है।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों से लेकर आम जनमानस से अपने मोबाइल पर इस एप को डाउनलोड करने की अपील की है। आयुष विभाग की टीम इन दिनों आमजन के मोबाइल में यह एप डाउनलोड कराने पर जोर दे रही है।

Click Here :- UP Internship Scheme Registration

Ayush Kavach App – कैसे करे इस्‍तेमाल? / How to Download Ayush Kavach App?

  • गूगल प्ले स्टोर से इस एप को डाउनलोड किया जा सकता है।
  • सबसे पहले गूगल प्ले स्टोर पर जाएं @ play.google.com/store
  • फिर वहाँ जाके आयुष कवच सर्च करे।
  • आपके सामने ये पेज खुलेगा उसमे से आयुष कवच जो “Stucare Technologies” ने बनाया है उसे क्लिक करे।

Ayush Kavach APp

  • आपके सामने आयुष कवच का पाए आएगा वहाँ Install पर क्लिक करे।

Ayush App

  • जब आपका ऐप इनस्टॉल हो जाए तो उसे ओपन करे।
  • ऐप ओपन करने के बाद आपसे लॉग-इन करने के लिए कहा जाएगा।
  • वहां फोन नंबर डाले।
  • बताए गए मोबाइल नंबर पर वन-टाइम पासवर्ड (ओटीपी) भेजा जाएगा।

ayush app

  • OTP भरने के बाद आपसे अपना पासवर्ड बनाने को कहा जाएगा।
  • अब आप ऐप को इस्‍तेमाल कर सकते हैं।

यूपी बोर्ड, सीबीएसई व आईसीएसई के स्कूलों को आयुष कवच ऐप डाउनलोड करना होगा। इसके लिए स्कूलों को जिला विद्यालय निरीक्षक की ओर से दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

Ayush Kavach App में क्‍या है जानकारी?

  • एप में आपको आयुर्वेद की आवश्‍यकता के बारे में बताया गया है।
  • सभी जानकारियां हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषा में उपलब्‍ध हैं।
  • दूसरा सेक्‍शन बेहतर जीवनशैली का है।
  • इसमें कुछ बुनियादी चीजों की जानकारी दी गई है।
  • मसलन, सूर्योदय से एक घंटे पहले उठ जाना चाहिए, हल्‍के गुनगुने पानी का सेवन करना चाहिए इत्‍यादि।
  • ‘रोग प्रतिरोधक क्षमता वृद्धि आयुष मंत्रालय के उपाय’ सेक्‍शन में इम्‍यूनिटी बढ़ाने के उपाय बताए गए हैं।
  • इसमें लाइव योगा सत्र, आयुष कोविड-19 योद्धा, राज्‍य स्‍तरीय कंट्रोल रूम, योग तथा ध्‍यान वीडियो-गैलरी, कोविड-19 के अलग-अलग सेक्‍शन हैं।
  • मुख्‍यमंत्री राहत कोष कोविड केयर फंड में योगदान के लिए भी एक सेक्‍शन है।
  • गुड लाइफ स्टाइल के तौर-तरीके
  • कोविड-19 केयर
  • एक्सप‌र्ट्स से सवाल पूछने का मौका

Ayush Kavach App में बताए गए है टॉप इम्युनिटी बूस्टर्स

  • योगासन
  • चाय
  • तुलसी काढ़ा
  • गिलोय काढ़ा
  • खट्टे फल
  • दही
  • अदरक
  • हल्दी
  • आंवला
  • खमीर से बने खाद्य
  • दाल चीनी
  • कच्ची प्याज
  • लाल मिर्च
  • पालक
  • नीम पत्तियां
  • कच्चा लहसुन
  • पपीता व इसके पत्ते
  • शहद
  • अश्वगंधा
  • गिलोय ठंडल
  • एलोवेरा
  • लौंग-काली मिर्च
  • मुलैठी
  • तुलसी पत्तियां

Helpline numbers –

सीएम हेल्पलाइन – 1076
हेल्थ डिपार्टमेंट – 18001805145
इंटीग्रेटेड डिजाजटर कंट्रोल रूम – 1070

Note- हमारी इस वेबसाइट का उद्देश्य आप तक सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी योजनाओ की जानकारी पहुँचाना है।
अगर आपको ये जानकारी सही लगे तो दूसरो के साथ भी साँझा कीजिये।
कोई त्रुटि हो तो हमे जरूर बताए।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top