अटल पेंशन योजना 2023 | Atal Pension Yojana | APY Online Registration | Atal Pension Scheme Chart | APY Benefits | Atal Pension Yojana SBI | APY Charts & Benefits | अटल पीएम पेंशन योजना आवेदन
अटल पेंशन योजना 9 मई 2015 को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा शुरू की गयी पेंशन योजना है। अब 9 मई 2020 को इस योजना को लॉन्च किए हुए पांच साल हो गए है। और अब तक इस योजना का लाभ हमारे बहुत सारे देश वासी उठा पा रहे है। इस योजना में सरकार ने 60 साल की उम्र के बाद एक से पांच हजार रुपये की पेंशन देने की बात कही है। यह धनराशि पेंशन के रूप में प्रतिमाह दी जाएगी। साथ ही साथ ये भी कहा गया है की पेंशन की धनराशि लाभार्थियों के द्वारा किये गए निवेश तथा उम्र के हिसाब से निश्चित की जाएगी |

अटल पेंशन योजना
सरकार की ओर से Pension Fund Regulatory and Development Authority (PFRDA) इस योजना का संचालन करता है | योजना का चयन करने वाले व्यक्ति को 60 साल की उम्र के बाद 1000, 2000, 3000, 4000 और 5000 रुपये की पेंशन मिलेगी जिससे की वह अपना जीवन यापन कर सकेगा। इस योजना के तहत आवेदन करने वाले आवेदक को हर महीने प्रीमियम जमा करना होगा |
उसके बाद आवेदक की 60 वर्ष की आयु पूरी होने के बाद सरकार द्वारा मासिक पेंशन के रूप में बुढ़ापे में आर्थिक सहायता दी जाएगी। इस योजना के दौरान अगर आपकी असामयिक मृत्यु हो जाती है तो आप अपने परिवार को भी इसका फायदा दिलवा सकते हैं | धयान रहे सरकार का योगदान केवल उन लोगों के लिए प्रतिबंधित है जो गैर-आयकर दाता हैं और वैधानिक सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत भी शामिल नहीं हैं।
सबसे पहले इस योजना में आवेदन करने के लिए लाभार्थियों की उम्र 18 से 40 वर्ष होनी चाहिए तभी वह इस योजना का लाभ उठा सकते है और अपने भूड़ापे के लिए पैसा जमा कर सकते है | अगर कोई लाभार्थी 18 वर्ष की आयु में इस योजना से जुड़ना चाहता है तो उन्हे 210 रूपये का प्रीमियम हर महीने देना होगा तथा जिनकी आयु 40 वर्ष है तो उन्हें 297 से लेकर 1 ,454 रूपये तक का प्रीमियम देना होगा | जो भी इच्छुक लाभार्थी है वो भारत देश के किसी भी राष्ट्रीयबैंक में जाकर अटल पीएम पेंशन योजना का खाता खोल सकते है|
प्रधानमंत्री अटल पेंशन मुख्य बातें
- APY में निवेश करने के बाद लाभार्थियों को 60 वर्ष की आयु के पश्चात् हर महीने पेंशन प्राप्त होगी |
- आवेदन करने के लिए लाभार्थियों की उम्र 18 से 40 वर्ष होनी चाहिए |
- अगर असामयिक मृत्यु हो जाती है तो आप अपने परिवार को भी इसका फायदा दिलवा सकते हैं |
- इस योजना का लाभ केवल भारत के लोग ही उठा सकते है |
- 60 वर्ष की आयु पूरी होने के बाद ही केंद्र सकरार द्वारा 1000 रूपये से लेकर 5000 रूपये तक की मासिक पेंशन प्रदान की जाएगी |
पीएम अटल पेंशन के लिए पात्रता/Eligibility
- आवेदनकर्ता भारतीय नागरिक होना चाहिए |
- आवेदनकर्ता की आयु 18 से 40 वर्ष होनी चाहिए |
- आवेदनकर्ता का बैंक खाता होना चाहिए तथा बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए |
- आवेदनकर्ता का आधार कार्ड होना चाहिए। जिस पर जन्म वर्ष लिखा हो।
- आवेदनकर्ता का पहचान पत्र होना चाहिए।
- स्थायी पता का प्रमाण भी अनिवार्य है।
ये सभी दस्तावेज आपके पास होने चाहिए यदि आप अटल पीएम पेंशन योजना के लिए आवेदन करना चाहते है तो।
अटल पेंशन मासिक प्रोत्साहन राशि
Age of entry | Years of contribution | First Monthly pension of Rs.1000/- | Second Monthly pension of Rs.2000/- | Third Monthly pension of Rs.3000/- | Fourth Monthly pension of Rs.4000/- | Fifth Monthly pension of Rs.5000/- |
18 | 42 | 42 | 84 | 126 | 168 | 210 |
19 | 41 | 46 | 92 | 138 | 183 | 224 |
20 | 40 | 50 | 100 | 150 | 198 | 248 |
21 | 39 | 54 | 108 | 162 | 215 | 269 |
22 | 38 | 59 | 117 | 177 | 234 | 292 |
23 | 37 | 64 | 127 | 192 | 254 | 318 |
24 | 36 | 70 | 139 | 208 | 277 | 346 |
25 | 35 | 76 | 151 | 226 | 301 | 376 |
26 | 34 | 82 | 164 | 246 | 327 | 409 |
27 | 33 | 90 | 178 | 268 | 356 | 446 |
28 | 32 | 97 | 194 | 292 | 388 | 485 |
29 | 31 | 106 | 212 | 318 | 423 | 529 |
30 | 30 | 116 | 231 | 347 | 462 | 577 |
31 | 29 | 126 | 252 | 379 | 504 | 630 |
32 | 28 | 138 | 276 | 414 | 551 | 689 |
33 | 27 | 151 | 302 | 453 | 602 | 752 |
34 | 26 | 165 | 330 | 495 | 659 | 824 |
35 | 25 | 181 | 362 | 543 | 722 | 902 |
36 | 24 | 198 | 396 | 594 | 792 | 990 |
37 | 23 | 218 | 436 | 654 | 870 | 1087 |
38 | 22 | 240 | 480 | 720 | 957 | 1196 |
39 | 21 | 264 | 528 | 792 | 1054 | 1318 |
40 | 20 | 291 | 582 | 873 | 1164 | 1454 |
अटल पेंशन ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया/Online Registration
- आवेदनकर्ता सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://enps.nsdl.com/eNPS/NationalPensionSystem.html पर जाएं
- होमपेज पर, “पंजीकरण / Registration” बटन पर क्लिक करें या सीधे ऑनलाइन सब्सक्राइबर पंजीकरण पर क्लिक करें
- यहां अपना आधार नंबर दर्ज करें और अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर पर ओटीपी जनरेट करें। OTP दर्ज करने के बाद, “जारी रखें / Continue” बटन पर क्लिक करें।
- इसके बाद आपके स्क्रीन पर अटल प्रधानमंत्री पेंशन योजना ऑनलाइन आवेदन पत्र खुल जायेगा।
- अब परिवार का विवरण दर्ज करें व उसके बाद आप को रसीद संख्या प्राप्त होगी।
- इसके बाद पेंशन राशि, अंशदान आवृत्ति, नामांकित को भरें और सहायक दस्तावेजों को अपलोड करें इस प्रकार आपका अटल पेंशन के ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया पूरा हो जायेगा।
अटल प्रधानमंत्री पेंशन योजना स्टेटमेंट डाउनलोड प्रक्रिया
सभी APY ग्राहक PRAY नंबर के साथ या उसके बिना APY योजना लेनदेन विवरण देख सकते हैं। PRAN नंबर वाले सब्सक्राइबर्स अपने बैंक अकाउंट नंबर दर्ज कर सकते हैं जबकि PRAN के बिना सब्सक्राइबर APY का उपयोग करके स्टेटमेंट देखने के लिए अपना नाम और जन्मतिथि दर्ज कर सकते है |
Note-हमारी इस वेबसाइट का उद्देश्य आप तक सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी योजनाओ की जानकारी पहुँचाना है।अगर आपको ये जानकारी सही लगे तो दूसरो के साथ भी साँझा कीजिये।कोई त्रुटि हो तो हमे जरूर बताए।