विधवा/परित्यक्ता मुख्यमंत्री संबल योजना 2023: आवेदन फॉर्म

Vidhwa/Parityakta Mukhyamantri Sambal Yojana | dce | rpsc | college education department rajasthan | hte

Vidhwa/Parityakta Mukhyamantri Sambal Yojana:-

राजस्थान सरकार ने राज्य की महिलाओं के लिए एक नई योजना की शुरुआत की गई है। जिसका नाम राजस्थान विधवा/परित्यक्ता मुख्यमंत्री (बी.एड.) संबल योजना है। इस योजना के अन्तर्गत एस.टी.सी, षिक्षाशास्त्री (बी.एड.)करने वाली विधवा/परित्यक्ता महिलाओं को संदेय शुल्क का पुनर्भरण किया जाता है। आवेदन पत्र संबधित संस्था से ऑॅफ लाईन प्राप्त कर पे-मैनेजर के माध्यम से सीधे लाभार्थी के खाते मे राशि स्थानान्तरण की जाती है। राजस्थान सरकार द्वारा महिलाओं को बीएड की पढ़ाई जारी रखने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

मुख्यमंत्री विधवा/परित्यक्ता B.Ed संबल योजना के माध्यम से महिलाओं को सशक्त बनने हेतु शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। यदि आप राजस्थान की निवासी है और इस योजना के तहत B.Ed की शिक्षा प्राप्त करना चाहती हैं तो आपको ऑफलाइन आवेदन करना होगा। इस लेख के माध्यम से हम राजस्थान विधवा/परित्यक्ता मुख्यमंत्री (बी.एड.) संबल योजना से जुड़ी संपूर्ण जानकारी साझा करेंगे। तो इस लेख को अंत तक पढ़ें|

Vidhwa/Parityakta Mukhyamantri Sambal Yojana

Vidhwa/Parityakta Mukhyamantri Sambal Yojana

विधवा/परित्यक्ता मुख्यमंत्री (बी.एड.) संबल योजना राजस्थान को राज्य सरकार द्वारा शुरू किया गया है। इस योजना के माध्यम से राज्य की असहाय व् विधवा महिलाओं का कल्याण करने हेतु सहयोग किया जाएगा। मुख्यमंत्री संबल योजना का लाभ प्रदेश की विधवा एवं असहाय महिलाओं को बीएड पाठ्यक्रम में प्रवेश प्राप्त करने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी| ताकि कोई भी महिला उच्च शिक्षा प्राप्त करने से वंचित न रहे। शिक्षा प्राप्त आत्मनिर्भर बन सके और अपने जीवन स्तर में सुधार कर सके।

लेख का विषय Mukhyamantri Widow/Abandon B.Ed. Sambal Yojana
शुरू की गई राजस्थान सरकार द्वारा
संबंधित विभाग उच्च शिक्षा विभाग राजस्थान
लाभार्थी राज्य की विधवा/परित्यक्ता महिलाएं
उद्देश्य B.Ed की इच्छा रखने वाली महिलाओं को आर्थिक सहायता देकर शिक्षित करना
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइट hte.rajasthan.gov.in

Rajasthan Widow B.Ed. Scheme उद्देश्य

विधवा/परित्यक्ता मुख्यमंत्री (बी.एड.)संबल योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य की विधवा परित्यक्ता महिलाओं को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना है| राज्य की विधवा/परित्यक्ता महिलाओं को बीएड पाठ्यक्रम में प्रवेश लेने पर निशुल्क उच्च शिक्षा प्रदान की जाएगी| इस योजना का लाभ प्रदान कर उनके जीवन स्तर में सुधार होगा। और विधवा व् असहाय महिलाएं आत्मनिर्भर एवं सशक्त बन सकेगी| जिससे उन्हें अपनी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए किसी अन्य पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।

लाभ एवं विशेषताएं

  • Mukhyamantri Widow B.Ed. Sambal Yojana को राज्य की महिलाओं का विकास एवं कल्याण करने हेतु शुरू किया गया है।
  • इस योजना के माध्यम से विधवा महिलाओं को b.Ed की पढ़ाई निशुल्क करवाई जाएगी।
  • इस योजना से निशुल्क शिक्षा प्राप्त कर राज्य की असहाय एवं बेसहारा महिलाएं आसानी से जीवन यापन कर सकेगी।
  • असहाय एवं विधवा महिलाएं जो आर्थिक रूप से कमजोर है और पढ़ना चाहती है उन्हें निशुल्क बीएड प्रशिक्षण दिलाया जाएगा।
  • राजस्थान सरकार द्वारा आर्थिक सहायता राशि सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से भेजी जाएगी।
  • प्रदेश की विधवा/तलाकशुदा महिलाएं B.Ed करने के लिए विधवा/परित्यक्ता मुख्यमंत्री (बी.एड.) संबल योजना का लाभ उठा सकती है।
  • निशुल्क विधवा/परित्यक्ता मुख्यमंत्री बीएड संबल योजना के तहत आवेदन ऑनलाइन स्वीकार किए जाएंगे।
  • महिलाएं बिना सरकारी कार्यालय के चक्कर लगाए घर बैठे ही योजना के तहत आवेदन कर सकेगी।
  • यह योजना से महिलाओं का आर्थिक सुधार होगा और वे सशक्त बनेगी|
  • राज्य की महिलाऐं आत्म सम्मान के साथ जी सकेगी।

पात्रता

  • आवेदक को राजस्थान का मूल निवासी होना चाहिए।
  • आवेदक पात्र केवल विधवा, तलाकशुदा या परित्यक्ता महिलाएं ही होगी।
  • B.Ed की पढ़ाई कर रही महिलाओं की कॉलेज में 75% उपस्थिति होनी चाहिए।
  • आवेदक महिला के माता-पिता की वार्षिक आय 2.5 लाख रुपए से कम होनी चाहिए।
  • आवेदक महिला राजस्थान के किसी भी सरकारी मान्यता प्राप्त प्राइवेट B.Ed संस्थान में एडमिशन कराने हेतु पात्र होगी।
  • जिन महिलाओं ने प्रशिक्षण के लिए बीएड में प्रवेश के आवेदन करने हेतु पात्र होगी।

आवश्यक दस्तावेज

Mukhyamantri Widow B.Ed. Sambal Yojana के तहत कुछ जरूरी दस्तावेज:-

  • आधार कार्ड
  • जन आधार कार्ड/राजस्थान भामाशाह कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • बीपीएल कार्ड
  • जाति प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • पति का मृत्यु प्रमाण पत्र
  • तलाकशुदा की स्थिति में तलाकशुदा होने का प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • 10वीं, 12वीं की मार्कशीट
  • कॉलेज में जमा की गई फीस की रसीद
  • एसएसओ आईडी
  • बैंक खाता विवरण
  • मोबाइल नंबर

आवेदन कैसे करें?

राजस्थान विधवा/परित्यक्ता मुख्यमंत्री (बी.एड.) संबल योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया नीचे दी गई है:-

  • सबसे पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • आपके सामने होम पेज खुल जाएगा।
  • होम पेज पर Online Scholarship के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने नया पेज खुल जाएगा|
  • इस नए पेज पर Scholarship Portal के सेक्शन में SSO ID में रजिस्टर और लॉगिन का विकल्प दिखाई देगा|
  • अगर आप पहले से रजिस्टर्ड है तो लॉगिन के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने SSO ID पेज खुल जाएगा|
  • इस पेज पर आपको फिर से लॉगिन के विकल्प पर क्लिक करके लॉगिन करना होगा|
  • अगर आप पहले से रजिस्टर्ड नहीं है तो Register के ऑप्शन पर क्लिक करके SSO आईडी बनानी होगी।
  • इसके बाद ऑनलाइन छात्रवृत्ति योजनाएं एवं उनके नियम के सेक्शन में विधवा परित्यक्ता मुख्यमंत्री (बी.एड.) संबल योजना के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने आवेदन फार्म खुल जाएगा।
  • इस आवेदन फार्म में पूछी गई सभी आवश्यक जानकारी को ध्यानपूर्वक दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद मांगे गए सभी दस्तावेजों को अपलोड करना होगा।
  • अंत में Submit के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आपकी विधवा/परित्यक्ता मुख्यमंत्री (बी.एड.) संबल योजना के तहत आवेदन करने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

योजना संपर्क विवरण

इस लेख के माध्यम से हमने अपनी जानकारी के अनुसार सभी महत्वपूर्ण जानकारी साझा कर दी है| यदि अभी भी किसी महिला को छात्रवृति योजना के सम्बन्ध में कोई शंका अथवा सवाल है तो वह नीचे दिए गए योजना के टोल फ्री नंबर या ईमेल पर संपर्क करके अपनी समस्या का समाधान प्राप्त कर सकती हैं|

  • टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर – 0141-2706106
  • ईमेल आईडी – [email protected]

अन्य कल्याणकारी योजनाएं

FAQs

राजस्थान विधवा/परित्यक्ता मुख्यमंत्री (बी.एड.) संबल योजना क्या है?

इस योजना के माध्यम से राज्य की विधवा और परित्यक्ता महिलाओं को शिक्षित होने के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए राजस्थान सरकार महिलाओं को B.Ed. की निशुल्क पढ़ाई प्रदान करेगी।

Mukhyamantri Widow B.Ed. Sambal Yojana का लाभ किसे मिलेगा?

राज्य की उन विधवा महिलाओं को जिन्होंने बीएड में प्रवेश लिया है।

राजस्थान विधवा बीएड संबल योजना में आवेदन कैसे करें?

इस योजना में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उपरोक्त लेख में हमने आवेदन प्रक्रिया साझा कर दी है| कृपया उपरोक्त लेख ध्यानपूर्वक पूरा पढ़ लें|

Mukhyamantri Widow (B.Ed.) Sambal Yojana की आधिकारिक वेबसाइट क्या है?

Official Website=> https://hte.rajasthan.gov.in/

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top