Uttarakhand Pashu Sakhi Yojana 2023 पशु सखी योजना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

uttarakhand पशु सखी योजना | uttarakhand pashu sakhi yojana online apply | uttarakhand pashu sakhi yojana online registration | uttarakhand pashu sakhi yojana 2023 | pashu sakhi yojana uttarakhand online apply |

Uttarakhand Pashu Sakhi Yojana Details:-

राज्य सरकार ने पशुपालकों के लिए लगातार नई योजनाएं शुरू की हैं। इसी तरह उत्तराखंड सरकार ने ग्रामीण पशुपालकों और महिलाओं की स्थिति में सुधार करने के लिए एक नई योजना शुरू की है। इस योजना का नाम Uttarakhand Pashu Sakhi Yojana है। इस योजना के माध्यम से राज्य में पशुपालन प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया जाएगा। इसके बाद महिलाओं को पशु सखी के रूप में नियुक्त किया जाएगा। और उन्हें शिक्षा दी जाएगी। ताकि पशुपालकों को पशुओं के स्वास्थ्य और अन्य आवश्यक कार्यों की जानकारी दे सके। इसके अलावा, इस योजना से राज्य की महिलाओं को जोड़ कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जा सकेगा। यदि आप उत्तराखंड पशु सखी योजना से जुड़ी अधिक जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो इस लेख को विस्तारपूर्वक अंत तक पढ़ें|

Uttarakhand Pashu Sakhi Yojana

Uttarakhand Pashu Sakhi Yojana 2023

उत्तराखंड पशु सखी योजना का उद्घाटन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया है। राज्य में महिलाओं को पशु सखी के तौर पर पर नियुक्त किया जाएगा| इस योजना के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और पशुपालकों की आय में वृद्धि होगी। जो पशुपालन विभाग और पशुपालक के बीच संयोजन का काम करेगी।

पशु सखी योजना में शामिल होने वाली महिलाएं राज्य के पशुपालकों को सरकार द्वारा संचालित सभी कार्यक्रमों की जानकारी देंगी और संबंधित गांव में गाय, भैंस, बैल, मुर्गी, बकरी और अन्य जानवरों की नियमित चिकित्सा के प्रति सुरक्षा देने के लिए देखभाल करेगी। इन सभी कामों को करने में महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा। ताकि राज्य के पशुपालक घर बैठे पशु सखी से पशुओं के स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त कर सकें। इस काम के बदले में पशु सखी महिला को निर्धारित वेतन भी मिलेगा।

लेख का विषय Uttarakhand Pashu Sakhi Yojana
शुरू की गई उत्तराखंड सरकार द्वारा
विभाग पशुपालन विभाग
लाभार्थी राज्य की महिला एवं पशुपालक
उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में पशुओं की देखभाल करना और मृत्यु दर कम करना
राज्य सरकार की अधिकारिक वेबसाइट यहाँ क्लिक करें

पशु सखी योजना का उद्देश्य

उत्तराखंड सरकार द्वारा पशु सखी योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में पशुओं की देखभाल और उनकी मृत्यु दर को कम करना है। पशु सखी योजना का उद्देश्य राज्य के पशुपालकों को पशुपालन के बारे में अधिक जानकारी देना है और राज्य की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए रोजगार देना है। इस योजना के माध्यम से पशुपालकों की आय भी बढ़ेगी। साथ ही राज्य की महिलाएं पशु सखी बनकर स्वतंत्र और सशक्त हो सकेगी। सरकार Uttarakhand Pashu Sakhi Yojana के माध्यम से महिलाओं को मुफ्त ट्रेनिंग मिलेगी। इसके बाद उन्हें एक नियमित मासिक वेतन राशि देकर रोजगार से जोड़ा जाएगा।

पशु सखी योजना के अंतर्गत सखी के कार्य

  • जब प्रशिक्षण पूरा हो जाएगा, उत्तराखंड पशु सखी को राज्य के पशुपालन विभाग और पशुपालकों के साथ काम करना होगा। यानी पशुपालकों और पशुपालन विभाग के बीच पशु सखी एक मार्ग बनेगी|
  • राज्य के पशुपालकों को पशु सखी द्वारा उत्तराखंड सरकार के पशुपालन विभाग की सरकारी योजना की जानकारी दी जाएगी।
  • पशु सखी की सहायता से पशुओं में होने वाली कई बीमारियों की आसानी से पहचान कर उन्हें समय पर उपचार दिया जा सकेगा।
  • पशु सखी राज्य के पशुपालक के पास कितना पशुधन है। पशु सखी समय-समय पर पशुपालन विभाग को अपडेट करेंगे और पशु चिकित्सकों को भी जानकारी देंगे|
  • पशुओं को हर छोटी छोटी बीमारी लगने पर पशु चिकित्सक की आवश्यकता नहीं होती उत्तराखंड सरकार इस बात को ध्यान में रखते हुए पशु सखी को फर्स्ट एड किट दी जाएगी। ताकि वह पशुओं को आवश्यक प्राथमिक उपचार दे सके।
  • पशुपालकों की आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए Pashu Sakhi पशुपालकों को अधिक दूध उत्पादन करने की सुझाव दिए जाएंगे।

लाभ एवं विशेषताएं

  • उत्तराखंड सरकार ने पशुओं की सेहत को सुधारने के लिए उत्तराखंड पशु सखी योजना शुरू की है।
  • इस योजना का उद्देश्य राज्य की महिलाओं को प्रशिक्षण देना है|
  • उत्तराखंड सरकार द्वारा Pashu Sakhi Yojana के तहत महिलाओं को प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत निशुल्क ट्रेनिंग प्रदान की जाएगी।
  • राज्य की जो भी महिला पशु सखी बनना चाहती है, उन्हें सरकार द्वारा पशु सखी प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत लाभ प्रदान दिया जाएगा।
  • इस योजना के माध्यम से महिला आत्मनिर्भर बनेगी उसको दूसरे पर निर्भर रहने से मुक्ति मिल सकेगी।
  • पशुपालन करने वाली ग्रामीण महिलाओं की आर्थिक स्थिति सुधरेगी और पशुओं के माध्यम से उनकी आय में वृद्धि होगी।
  • राज्य के पशुपालकों को प्राथमिक चिकित्सा की सुविधा, समय पर सुझाव और सरकारी योजनाओं की जानकारी इस योजना से मिल सकेगी।
  • पशुपालकों को चारा उत्पादन के लिए पशु सखी द्वारा प्रोत्साहित किया जाएगा| जिससे पशुपालन के दूध उत्पादन में वृद्धि होगी।
  • पशु सखी योजना के अंतर्गत महिलाएं लाभ प्राप्त करके आत्मनिर्भर और सशक्त बनेगी।
  • पशुपालक भी इस योजना का लाभ प्राप्त कर आत्मनिर्भर एवं सशक्त बन सकेंगे।
  • इस योजना को पूरे राज्य में लागू किया जाएगा ताकि राज्य की महिलाओं को रोजगार मिल सके।

पशु सखी का मासिक वेतन

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, केंद्र सरकार द्वारा राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिला सदस्य को भारत सरकार द्वारा जितना मानदेय दिया जाएगा। उत्तराखंड में पशु सखी योजना के तहत महिलाओं को उतना ही मासिक वेतन दिया जाएगा।

पात्रता मानदंड

  • आवेदक को उत्तराखंड का मूल निवासी होना चाहिए।
  • पशु सखी के लिए केवल महिलाएं पात्र होगी।
  • आवेदक महिला की आयु 20 से 40 वर्ष के बीच होनी अनिवार्य है|
  • आवेदक महिला कम से कम आठवीं पास होनी चाहिए।
  • आवेदक महिला के पास पशुपालन का ज्ञान होना अनिवार्य है।
  • आवेदक महिला को स्वयं सहायता समूह का सदस्य होना चाहिए।
  • आवेदक महिला का बैंक खाता होना चाहिए|
  • इस योजना के तहत दी जाने वाली ट्रेनिंग राज्य में भी हो सकती है और कभी-कभी राज्य के बाहर भी आयोजित की जा सकती है।

आवश्यक दस्तावेज

  • महिला का आधार कार्ड
  • वोटर आईडी कार्ड
  • राशन कार्ड
  • मूल निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र
  • जमीन संबंधी दस्तावेज
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर

Pashu Sakhi Yojana के अंतर्गत पशु सखी चयन प्रक्रिया

  • सबसे पहले, उत्तराखंड राज्य के सभी ग्रामीण क्षेत्रों की उप समिति की सहायता से ग्राम संगठन द्वारा आसपास की महिलाओं को पशु सखी योजना के बारे में बताया जाएगा।
  • ग्राम उपसमिति के अध्यक्ष और सचिव ने वीओ स्तर पर पशु सखी की पहचान करने के लिए एक बैठक बुलाई जाएगी। वीओ अध्यक्ष और सचिव इसका संचालन करेंगे।
  • बैठक में स्थानीय पशु चिकित्सा सहायक, शल्य चिकित्सा (VAS) विस्तार अधिकारी अथवा पशु चिकित्सा प्रतिनिधि को बुलाया जाएगा।
  • बैठक में महिलाओं की एक लिखित परीक्षा और इंटरव्यू लिया जाएगा।
  • दोनों परीक्षा में सफल होने के बाद ही संबंधित क्षेत्र के लिए पशु सखी को चुना जाएगा।
  • इसके बाद पशु सखियों का पूरा डाटा MIC डेटाबेस में प्रोफाइल रिपोर्ट करने एवं अपलोड करने के लिए भेज दिया जाएगा।

Uttarakhand Pashu Sakhi Yojana Online Apply कैसे करें?

राज्य की जो भी महिलाएं पशु सखी योजना में आवेदन करना चाहती हैं और पशु सखी प्रशिक्षण कार्यक्रम में ट्रेनिंग लेना चाहती हैं, उन्हें अभी कुछ समय इंतजार करना होगा। क्योंकि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस योजना को अभी लांच किया है। लेकिन इस योजना के तहत आवेदन प्रक्रिया से संबंधित जानकारी साझा नहीं की है। जैसे ही उत्तराखंड सरकार इस योजना से संबंधित जानकारी साझा करेगी। हम इस लेख में आपको पशु सखी योजना आवेदन फॉर्म कैसे प्राप्त करें और कैसे ऑनलाइन पंजीकृत करें भी बताएंगे। ताकि आप भी इस योजना का लाभ उठा सकें।

हमारी साइट पर अन्य महत्वपूर्ण लेख

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top