UP Family ID Download:-
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के हर परिवार को खाने के सामान सहित सरकारी योजनाओं का लाभ देने के लिए एक ऑनलाइन पोर्टल शुरू किया है। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा एक परिवार पहचान कार्यक्रम के तहत हर परिवार को एक विशिष्ट UP Family ID मिलेगा। नौकरी के अवसर प्राथमिकता के आधार पर उत्तर प्रदेश में एक परिवार को चुना जाएगा, जो पहचान फैमिली आईडी से प्राप्त डेटाबेस के आधार पर चुना जाएगा। इसके अलावा, फैमिली आईडी के माध्यम से राज्य में लागू सभी कार्यक्रमों का लाभ आसानी से प्राप्त किया जा सकेगा। Uttar Pradesh Family ID परिवार के लिए एक राशन कार्ड के रूप में कार्य करेगी।
इस लेख के माध्यम से हम UP Family ID Portal से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी साझा करेंगे| जैसे पात्रता, लाभ, up family id download, family id status आदि| यदि आप UP Family ID से संबंधित अधिक जानकारी के लिए इस लेख को अंत तक पढ़े ।
UP Family ID Download 2024
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने परिवार आईडी – एक परिवार एक पहचान बनवाने के लिए एक ऑनलाइन पोर्टल शुरू किया है । अब UP Family ID से राज्य के नागरिक सरकारी योजनाओं का लाभ उठा सकेंगे। इस पोर्टल से सस्ता और मुफ्त राशन भी मिल सकता है। जिन परिवारों को राशन कार्ड नहीं मिलता, वे इस पोर्टल की मदद से आईडी बना सकते हैं। Uttar Pradesh Family ID को खासतौर पर उन परिवारों के लिए बनाया गया है जो राष्ट्रीय खाद सुरक्षा योजना के पात्र नहीं हैं, यानी उनके पास राशन कार्ड नहीं है। किसी परिवार के पास राशन कार्ड है तो उनके राशन कार्ड को फैमिली आईडी माना जाएगा, जिससे वे राज्य में चलने वाली सभी योजनाओं का लाभ ले सकेंगे।
पोर्टल पर पहचान योजना का लाभ लेने के लिए लाभार्थी को ऑनलाइन(family id up gov in) रजिस्ट्रेशन करना होगा। रजिस्ट्रेशन करने के बाद आपको बारह अंकों का एक विशिष्ट परिवार आईडी मिलेगा। जो आपके परिवार को अलग करेगा। इससे सरकार डेटाबेस बनाकर योजनाओं का लाभ प्रदान किया जाएगा।
लेख का विषय | Family id card |
शुरू किया गया | मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा |
पोर्टल का नाम | फैमिली आईडी-एक परिवार एक पहचान |
लाभार्थी | राज्य के नागरिक |
उद्देश्य | रोजगार देने और सरकारी सुविधाओं का लाभ प्रदान करना |
अधिकारिक वेबसाइट | familyid.up.gov.in |
उद्देश्य
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने कहा कि राज्य के हर परिवार को एक पहचान के तहत एक विशिष्ट पहचान देने के लिए परिवार आईडी देना है। ताकि राज्य के लोगों का भला हो सके। यह आईडी परिवार के प्रत्येक सदस्य का एक डेटाबेस बना सकता है, जिसके आधार पर परिवार के सदस्यों को रोजगार और सरकारी सुविधाओं का लाभ मिलेगा। यूपी फैमिली आईडी भी परिवार के सदस्यों को सरकारी और अन्य केंद्रीय कार्यक्रमों का लाभ देगा। सरकार यूपी फैमिली आईडी के माध्यम से परिवार के सदस्यों की स्थिति का पता लगाकर नए कार्यक्रम बनाकर योग्य लाभार्थियों को लाभ देगा। जिससे सरकार और राज्य के नागरिकों के बीच में पारदर्शिता आएगी।
एक परिवार एक पहचान योजना से मिलने वाली सुविधाएं
- UP परिवार आईडी बनने से छात्रवृत्ति कार्यक्रमों का लाभ ले सकेंगे।
- राज्य की सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं का लाभ इस ID से मिल सकेगा।
- किसानों को कृषि उपकरण और बीज सब्सिडी की सुविधा मिलेगी।
- इस ID से युवा लोगों को रोजगार योजनाओं का लाभ मिल सकेगा।
- श्रमिकों को जन कल्याण योजनाओं में सहयोग करने की सुविधा मिलेगी।
- साथ ही, परिवार आईडी के माध्यम से कौशल विकास कार्यक्रमों का लाभ उठाया जा सकेगा।
- राज्य के नागरिक आय, जाति, मूल निवास प्रमाण पत्र और बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र को UP Family ID से आसानी से प्राप्त कर सकेंगे।
यूपी परिवार आईडी बनवाने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश
- राज्य का कोई भी नागरिक फैमिली आईडी के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकता है।
- ग्राम सचिवालयों (अब जन सुविधा केंद्र) में भी परिवार आईडी के लिए आवेदन कर सकते हैं।
- जन सेवा केंद्र में आवेदन करने पर आवेदक को 30 रुपये देना होगा।
- UP फैमिली आईडी के आवेदनों का सत्यापन e-district पोर्टल की तरह होगा।
- शहरी क्षेत्रों में उप जिलाधिकारी लेखपाल परिवार आईडी के लिए परिवार के सदस्यों का सत्यापन करेगा।
- ग्रामीण क्षेत्रों में परिवार और परिवार के सदस्यों को सत्यापन खंड विकास अधिकारी संबंधित ग्राम पंचायत अधिकारी या ग्राम विकास अधिकारी के माध्यम से किया जाएगा।
पात्रता मानदंड
- आवेदक उत्तर प्रदेश का मूल निवासी होना चाहिए।
- राज्य के सभी वर्ग के नागरिक यूपी फैमिली आईडी के लिए आवेदन करने हेतु पात्र है।
- परिवार के प्रत्येक सदस्य जिसकी आयु 18 वर्ष हैं वह UP Family ID के रजिस्ट्रेशन के लिए पात्र होगा।
- राज्य के जिन नागरिकों के पास राशन कार्ड नहीं है तो वह यूपी फैमिली आईडी कार्ड के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- परिवार के अन्य सदस्यों का आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- आय प्रमाण पत्र
- मोबाइल नंबर
UP Family ID के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें?
family id up registration करने के लिए निचे दी गई प्रक्रिया का पालन करें:-
- सबसे पहले फैमिली आईडी-एक परिवार एक पहचान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- आपके सामने होम पेज खुल जाएगा।
- होम पेज पर Registration के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा।
- इस फॉर्म में अपना नाम और मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा।
- इसके बाद Send OTP के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- अब मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी को OTP बॉक्स में दर्ज करना होगा।
- इसके बाद कैप्चा कोड दर्ज करना होगा|
- अंत में Submit के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- इस प्रकार आप UP फैमिली आईडी के लिए सफलतापूर्वक रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
Application Status कैसे चेक करें?
family id status check करने के लिए निचे दी गई प्रक्रिया का पालन करें:-
- सबसे पहले UP Family ID एक परिवार एक पहचान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- आपके सामने होम पेज खुल जाएगा।
- होम पेज पर नीचे की ओर Track Application Status के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
- इस पेज पर अपना Application Number दर्ज करना होगा।
- इसके बाद अघतन स्थिति दिखाएं के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- आपके सामने आपके आवेदन की स्थिति आ जाएगी।
- इस प्रकार आप अपने आवेदन की स्थिति की जांच कर सकते हैं।
डाउनलोड करने की प्रक्रिया
- सबसे पहले फैमिली आईडी एक परिवार एक पहचान, उत्तर प्रदेश सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- आपके सामने होम पेज खुल जाएगा।
- होम पेज पर Government Order के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- आपके सामने नया पेज खुल जाएगा।
- इस पेज पर आपको सरकार द्वारा दिए गए आदेशों के विषय की जानकारी मिलेगी जैसे:-
- उत्तर प्रदेश के अध्यासित परिवारों हेतु ‘परिवार कल्याण योजना’ संचालित किए जाने के संबंध में।
- सरकारी गजट उत्तर प्रदेश
- उत्तर प्रदेश के ऐतिहासिक परिवारों हेतु फैमिली आईडी एक परिवार एक पहचान संचालित किए जाने के संबंध में।
- यहाँ से इच्छा अनुसार सरकारी जानकारी प्राप्त करने के लिए देखें के ऑप्शन पर क्लिक कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
- और साथ ही आप डाउनलोड के ऑप्शन पर क्लिक कर सरकार द्वारा दिए गए आदेशों को आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।
Famiy ID-Ek Parivar Ek Pahchan के तहत Login कैसे करें?
family id login करने के लिए निचे दी गई प्रक्रिया का पालन करें:-
- सबसे पहले फैमिली आईडी एक परिवार एक पहचान, उत्तर प्रदेश सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- आपके सामने होम पेज खुल जाएगा।
- होम पेज पर Sign In के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- आपके सामने नया पेज खुल जाएगा।
- इस पेज पर अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा।
- इसके बाद Send OTP के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- अब आपके मोबाइल नंबर पर एक OTP नंबर प्राप्त होगा।
- इस OTP को अगले पेज पर ओटीपी बॉक्स में दर्ज करना होगा।
- अंत में Login के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- इस प्रकार आपकी यूपी फैमिली आईडी के लिए लॉगिन करने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
अन्य महत्वपूर्ण लेख
- diupmsme login 2024: उत्तर प्रदेश ई-सेवा Registration
- Digishakti Portal Up 2024: उत्तर प्रदेश डीजी शक्ति पोर्टल लॉगिन
- Up Yuva Sathi Portal 2024: युवा साथी पोर्टल शुरू हुआ, एक स्थान पर ही रोजगार, शिक्षा, कौशल विकास से जुड़ी जानकारी प्राप्त होगी
- Rojgar Sangam Bhatta Yojana UP 2024: रोजगार संगम योजना रजिस्ट्रेशन