BC सखी योजना पंजीकरण | UP BC Sakhi Yojana | यूपी बीसी सखी योजना रजिस्ट्रेशन | यूपी बीसी सखी योजना | UP BC Sakhi Scheme Registration | यूपी बीसी सखी योजना आवेदन | Banking Correspondent Yojana | यूपी बीसी सखी योजना पात्रता
UP BC Sakhi Yojana :- यूपी सरकार द्वारा UP बैंकिंग बीसी सखी योजना की शुरुआत की गयी है। यह बड़ा फैसला यूपी सरकार के चीफ मिनिस्टर योगी जी द्वारा लिया गया है। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों को बैकों से जोड़ने की अनुठी पहल की शुरुआत है | यूपी सरकार की UP BC Sakhi Yojana या Banking Correspondent Sakhi Yojana से सम्बंधित सभी प्रकार जानकारी हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से प्रदान कर रहें है। योजना से सम्बंधित सभी प्रकार की जानकारी के लिए हमारे साथ अंत तक बने रहे।

UP BC Sakhi Yojana 2022
देश में लोक डाउन का समय है इसलिए नागरिकों को घर से बैंकिंग सुविधायें प्रदान करने के लिए इस योजना की घोषणा की गयी है | इस योजना के तहत प्रदेश की ग्रामीण महिलाओं को रोजगार का मौका प्रदान किया जायेगा | इससे महिलाओं को इस भीषण समय में आर्थिक सहायता होगी | इन महिलाओं की जिम्मेदारी गांव-गांव जाकर लोगों को बैंकिंग सुविधाएं के प्रति जागरूक बनाना है एवं घर बैठे ग्रामीणों के बैंक से जुड़े जरूरी काम भी निपटाएंगी
Highlighted Points of Sakhi Yojana | |
योजना का नाम | BC सखी योजना |
किस राज्य ने योजना शुरू की | उत्तर प्रदेश ने |
लॉन्च की तारीक | 22 मई 2020 को |
उद्देश्य | महिलाओं को रोजगार |
दी जाने वाली धन राशि | प्रतिमाह 4000 रूपये सैलरी के रूप में |
यूपी बीसी सखी योजना के मुख्य तथ्य
- इस योजना के तहत प्रदेश की ग्रामीण महिलाओं को रोजगार का मौका प्रदान किया जायेगा |
- योजना के अंतर्गत 58 हज़ार महिलाओ को रोजगार प्रदान किया जायेगा |
- इन महिलाओं की जिम्मेदारी गांव-गांव जाकर लोगों को बैंकिंग सुविधाएं के प्रति जागरूक बनाना है |
- सरकार डिजिटल देवीकेस खरीदने के लिए प्रत्येक बैंक सखी को 50000 रूपये की सहायता धनराशि देगी |
- चुनी गयी महिलाओ को नौकरी मिलेगी और अगले 6 महीने तक प्रतिमाह 4000 रूपये की सैलरी के रूप में दी जाएगी |
- बैंकिंग गतिविधियों के लिए भी महिलाओं कमीशन अलग से मिलेगा |
- 6 महीने के बाद इस कमीशन के माध्यम से ही कमाई हो पाएगी |
- ग्रामीण क्षेत्रों से संबंधित महिलाओं को अपने दरवाजे पर लोगों को बैंकिंग सेवाएं प्रदान करने के लिए प्राथमिकता मिलेगी।
3534 ग्राम पंचायतों में तैनात की जाएगी बीसी सखी
सरकार राज्य के सभी नागरिकों को banking सेवाएं प्रदान करने हेतु राज्य में लगभग 58189 ग्राम पंचायतों में बीसी सखी योजना शुरू करेंगी। इस योजना के आधार पर सरकार द्वारा राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में 3534 ग्राम पंचायतों में उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा बीसी सखियों का चयन किया जाएगा। इस योजना के अंतर्गत राज्य में स्वयं सहायता समूहों में महिलाओं को वरीयता प्रदान की जाएगी। राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में इस योजना के अंतर्गत बीसी सखियों वित्तीय लेनदेन में सरलता हेतु micro ATM के माध्यम से banking सेवाएं प्रदान करेंगी।
UP BC Sakhi Yojana New Update
इस योजना के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में 58000 सखियों को बैंकों में रखा जायेगा, तथा ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत उनको 6 माह तक 4000 रूपये प्रदान किये जायेंगे। साथ -साथ इन बैंकिंग सखियों को हार्डवेयर खरीदने के लिए 75000 रूपये का लोन भी प्रदान किया जायेगा। सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग सखी की चयन प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है। बैंकिंग सखी के लिए चयन प्रक्रिया प्रशिक्षण कार्यक्रम के आधार पर की जा रही है। यह प्रशिक्षण रूरल सेल्फ एंप्लॉयमेंट इंस्टीट्यूट द्वारा प्रदान किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 6 दिन का होता है। जिसके पश्चात सभी महिलाओं को परीक्षा देनी होती है। जो परीक्षा पास करतें है ,उनका ही चयन बैंकिंग सखी के तौर पर किया जाता है।
Eligibility Criteria For UP BC Sakhi Yojana
योजना में पंजीकरण करने दी गयी पात्रता को पूरा करे:-
- महिलाओं को बैंक का काम काज आना अनिवार्य है|
- महिलाओं को इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस चलाने की समझ होनी चाहिए |
- महिलाओं का दसवीं पास होना अनिवार्य है |
UP BC Sakhi Yojana आवेदन प्रक्रिया
UP BC Sakhi Yojana के आवेदन के लिए आपको निम्नलिखित प्रक्रिया का पालन करना होगा।
- इसके लिए सबसे पहले आपको गूगल प्ले स्टोर से BC Sakhi App डाउनलोड करना होगा।
- App डाउनलोड करने के पश्चात होम पेज खुलने पर आपको अपना फ़ोन नंबर दर्ज करना होगा। जिसके पश्चात आपके फ़ोन नंबर पर एक 6 नंबर का OTP आएगा। जिसको आपको दर्ज करना होगा।
- ओटीपी दर्ज करने के बाद आपको कुछ दिशा -निर्देश प्राप्त होंगे। इनको पढ़ने के बाद आपको Next option पर क्लिक करना होगा।
- नया पेज खुलने पर आपको बेसिक प्रोफाइल के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। उसके बाद सभी प्रकार की जानकारी भरकर सेव व सब्मिट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- अब आपको सभी आवशयक दस्तावेजों को अपलोड करना होगा।
- अब आपको कुछ प्रश्नो के उत्तर देने होंगे, जिनके उत्तर बहुविकल्पीय होंगे, यह प्रश्न हिंदी व्याकरण , गणित , अंग्रेजी से पूछे जातें है।
- इसके बाद आवेदन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। साथ ही साथ आपको मेसेज के माध्यम से सूचना प्राप्त हो जाएगी।
Note- हमारी इस वेबसाइट का उद्देश्य आप तक सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी योजनाओ की जानकारी पहुँचाना है।अगर आपको ये जानकारी सही लगे तो दूसरो के साथ भी साँझा कीजिये।कोई त्रुटि हो तो हमे जरूर बताए।