UIDAI e Learning Portal:- यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) ने UIDAI e learning portal शुरू किया है। नागरिकों को जो आधार कार्ड से संबंधित सेवाएं प्रदान करना चाहते हैं, उनके लिए इस पोर्टल का उपयोग किया जाएगा, ताकि उनको सेवाओं से संबंधित प्रशिक्षण प्रदान किया जा सके। इस पोर्टल के माध्यम से बेस सर्विस सेंटर खोला जा सकता है।
इस लेख में हम e learning portal UIDAI से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी साझा करेंगे। जैसे उद्देश्य, लाभ, विशेषताएं, पात्रता, महत्वपूर्ण दस्तावेज, आवेदन करने की प्रक्रिया आदि। तो यदि आप यूआईडीएआई ई लर्निंग पोर्टल 2024 से संबंधित जानकारी जानना चाहते है तो इस लेख को अंत तक पढ़ें।
UIDAI e Learning Portal 2024
uidai new e learning portal पोर्टल को भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण ने शुरू किया है। नागरिक यूआईडीएआई ई लर्निंग पोर्टल के माध्यम से घर बैठे आधार कार्ड नामांकन करने और आधार कार्ड से जुड़े सभी कार्यों को करने की सुविधा प्राप्त कर सकते हैं। नागरिक पोर्टल पर उपलब्ध कोर्स करके यह जानकारी प्राप्त कर सकते है। इस पोर्टल से कोर्स पूरा करने के बाद परीक्षा देकर प्रमाण पत्र भी मिल सकता है। यह पोर्टल भी आधार कार्ड प्रमाण पत्र देता है। Uidai e Learning Portal 2024 में बेस ऑपरेटर, बेस सुपरवाइजर और सुपरवाइजर सर्टिफिकेट के लिए सर्विस सेंटर खोलने के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा, इस पोर्टल पर हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में प्रशिक्षण उपलब्ध है। ताकि सभी इच्छुक नागरिक आधार सेवाएं दे सकें। प्रशिक्षण ऑनलाइन दिया जाएगा।
लेख का विषय | Uidai e Learning Portal |
आरंभ की गई | भारत सरकार द्वारा |
लाभार्थी | भारत के नागरिक |
उद्देश्य | आधार सेवा से संबंधित प्रशिक्षण प्रदान करना |
आधिकारिक वेबसाइट | e-learning.uidai.gov.in |
उद्देश्य
UIDAI e Learning Portal को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य प्रशिक्षण देना है| यह प्रशिक्षण उन नागरिकों को दिया जाएगा| जो आधार से संबंधित सेवाएं देना चाहते हैं। इस पोर्टल से नागरिकों को आधार इनरोलमेंट से संबंधित सभी जानकारी और प्रशिक्षण मिलेगा। इससे वो आधार इनरोलमेंट या अपडेट कर सकता है। प्रशिक्षण के बाद नागरिकों को सर्टिफिकेट भी मिलेगा। इस सर्टिफिकेट के माध्यम से नागरिक आधार सेंटर खोल सकते है। इस पोर्टल पर आप घर बैठे प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते है| इससे समय और पैसा दोनों बचेगा। यह पोर्टल प्रणाली को पारदर्शी बनाने में भी प्रभावी साबित होगा।
लाभ तथा विशेषताएं
- UIDAI e learning पोर्टल को भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण ने शुरू किया है।
- नागरिक इस पोर्टल के माध्यम से घर बैठे आधार कार्ड नामांकन कर सकते हैं और आधार कार्ड से जुड़े सभी कार्यों की जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं।
- यह पोर्टल आधार कार्ड प्रमाण पत्र भी प्रदान करता है।
- UIDAI e Learning Portal 2024 के माध्यम से बेस ऑपरेटर, बेस सुपरवाइजर, सुपरवाइजर सर्टिफिकेट प्रदान करने के लिए सर्विस सेंटर खोलने के लिए आवेदन किया जा सकता है।
- इसके अलावा इस पोर्टल के माध्यम से देश के नागरिकों को आधार सेवाओं से संबंधित प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाएगा।
- इसके अलावा, इस पोर्टल पर देशवासियों को आधार सेवाओं से संबंधित प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।
- इस पोर्टल पर परीक्षा देकर प्रमाण पत्र भी मिल सकते हैं।
- जिससे कि नागरिक आधार सेवाएं प्रदान कर सकेंगे। यह प्रशिक्षण ऑनलाइन प्रदान किया जाएगा।
पात्रता एवं महत्वपूर्ण दस्तावेज
- आवेदक भारत का स्थाई निवासी होना चाहिए।
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- आयु का प्रमाण
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
- मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी आदि।
यूआईडीएआई ई लर्निंग पोर्टल पर उपलब्ध कोर्स के अंतर्गत एनरोलमेंट कैसे करें?
- सबसे पहले यूआईडीएआई ई लर्निंग पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- अब आपके सामने होम पेज खुल जाएगा|
- यहाँ एनरोलमेंट के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद Register Now के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- अब आपकी स्क्रीन पर Registration Form खुल जाएगा|
- इस फॉर्म में मांगी गई जानकारी जैसे अपना नाम, पासवर्ड, ईमेल ऐड्रेस, सिटी, टाउन, राज्य, एजेंसी टाइप, एजेंसी नेम आदि दर्ज करनी होगी|
- अब Create My Account के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद Continue के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- अब आपके Email Address पर एक लिंक भेजा जाएगा।
- इस लिंक पर क्लिक करके अपने अकाउंट को Verify करना होगा।
- इसके बाद Click Here के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- अब यूआईडीएआई के द्वारा लांच किए गए कोर्सेज की सूची आपके सामने आ जाएगी|
- यहाँ अपनी आवश्यकतानुसार विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद एनरोल मि के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- अब अपना प्री एसेसमेंट प्रदान करना होगा।
- अंत में आप कोर्स ले सकते हैं।
- अब कोर्स पूरा होने के बाद आपको अपना फाइनल असेसमेंट देना होगा जिसके बाद आप कोर्स पूरा कर पाएंगे।
- यदि आप कोर्स सफलतापूर्वक पूरा कर लेते हैं तो आपको कंपलीशन सर्टिफिकेट के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- कंपलीशन सर्टिफिकेट के विकल्प पर क्लिक करके आप Certificate Download कर सकते है।