Swamitva Yojana in hindi | PM Swamitra Yojana | प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना ऑनलाइन पंजीकरण | Swamitva Yojana Application Form | स्वामित्व योजना स्वामित्व योजना | Swamitva Yojana Online Registration | eGram Swaraj Portal
Swamitva Yojana-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 24 अप्रैल 2020 को स्वामित्व योजना की शुरुआत की गयी थी। इस योजना के माध्यम से देश के ग्रामीणों को अपनी सम्पति को लेकर होने वाले झगड़ों से मुक्ति मिलेगी। क्योकि इस योजना के माध्यम से सभी गावों की एक -एक करके सभी सम्पतियों की ड्रोन के माध्यम से मैपिंग की जाएंगी। इस योजना के माध्यम से गावों से सम्बंधित विकास परीयोजनाओं की प्लानिंग में मदद मिलेगी। इस योजनाओ को फ़िलहाल देश के 6 राज्यों में ट्रायल के रूप में लागू किया गया है। जिसे बाद में देश भर में लागू किया जायेगा। इस दौरान प्रधानमंत्री द्वारा eGram swaraj portal ( www.egramswaraj.gov.in) व मोबाइल ऍप का भी उद्घाटन किया गया।
![[Swamitva Yojana ] स्वामित्व योजना क्या है | प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना ऑनलाइन पंजीकरण 2021 1 Swamitva Yojana](https://yojanasarkari.in/wp-content/uploads/2020/04/SWAMITVA-YOJANA-1-1.jpg)
प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना | |
आर्टिकल | पीएम स्वामित्व योजना |
उद्देश्य | एकीकृत सम्पत्ति सत्यापन |
विभाग | पंचायती राज मंत्रालय |
लाभार्थी | देश के नागरिक |
वेबसाइट | Click Here |
क्या है Swamitva Yojana (स्वामित्व योजना)
- राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर पीएम मोदी ने आज गांवों की प्रॉपर्टी के लेखाजोखा के लिए ‘स्वामित्व योजना’ का ऐलान कर दिया है।
- इस योजना के बारे में पीएम मोदी ने कहा कि गांवों में संपत्ति को लेकर झगड़े होते रहते हैं।
- क्यूंकि उसका कोई लेखा-जोखा नहीं होता है।
- लेकिन अब इस योजना में देश के हर गांव में भूमि की मैपिंग ड्रोन के जरिए की जाएगी।
- इसके बाद भूमि का स्वामित्व का प्रमाणपत्र दिया जाएगा।
- इसमें एक बड़ी बात यह होगी कि पहले गांवों की जमीन पर बैंक से लोन नहीं मिलता है।
- लेकिन अब भूमि का प्रमाणपत्र जारी होने के बाद उस संपत्ति के जरिए लोन भी लिया जा सकेगा।
Swamitva Yojana (स्वामित्व योजना) के उद्देश्य
- स्वामित्व योजना भारत के ग्रामीण क्षेत्र के भविष्य के लिए बहुत ही अच्छी योजना है इस योजना से एकीकृत संपत्ति (property) सत्यापन(validation), demarcation आसान हो जायेगा।
- स्वामित्व योजना के तहत, पंचायती राज मंत्रालय, राज्य राजस्व विभागों और भारतीय सर्वेक्षण मंत्रालय के सहयोग से ड्रोन (drone) सहित नवीनतम सर्वेक्षण विधियों का उपयोग करके ग्रामीण आबदी क्षेत्रों में निवासियों की भूमि का सीमांकन किया जाएगा।
- इस अवसर पर, हर साल पंचायती राज मंत्रालय सेवाओं और सार्वजनिक वस्तुओं के वितरण में सुधार के लिए अपने अच्छे काम को मान्यता देने के लिए पंचायतों के प्रोत्साहन के तहत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली पंचायतों, राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को पुरस्कृत करता रहा है।
ग्रामीण भारत के लोगों को उनकी संपत्ति का मालिकाना हक दिलाने और उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए आज सरकार ने स्वामित्व योजना का शुभारंभ किया। pic.twitter.com/ySE3mRD8kw
— Narendra Modi (@narendramodi) April 24, 2020
पंचायती राज दिवस पर प्रधानमंत्री @narendramodi ने संरपंचों से संवाद के दौरान स्वामित्व योजना की शुरुआत की। प्रधानमंत्री ने कहा कि इस योजना से ग्रामीण क्षेत्रों में संपदा अधिकारों पर स्पष्टता सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी। @PIB_India @MIB_India @PMOIndia pic.twitter.com/jIDa9vZXwB
— MyGovIndia (@mygovindia) April 25, 2020
इस साल, तीन ऐसे पुरस्कार – नानाजी देशमुख गौरव ग्राम सभा पुरस्कार (NDRGGSP), बाल-सुलभ ग्राम पंचायत पुरस्कार (CFGPA) और ग्राम पंचायत विकास योजना (GPDP) पुरस्कार को finalized किया गया है।
यह भी देखें : egram swaraj portal की जानकारी के लिए लिंक पर क्लिक करे।
यह भी देखें : Aarogya Setu Mobile App | आरोग्य सेतु ऐप कोरोना वायरस अपडेट के लिए डाउनलोड करे
Swamitva Yojana (स्वामित्व योजना) के लाभ
- किसी भी प्रकार के स्वामित्व के रिकॉर्ड की अनुपस्थिति या आबादी की भूमि के demarcation, कब्जे, जल निकासी या सीमा वाले झगड़ो (dispute) को हल करने में आसानी होगी।
- अभी इंडिया में बहुत से केसेस को हल होने में 20 साल तक लग जाते हैं ।
- यह योजना ग्राम परिवारों को Loan और अन्य वित्तीय लाभों के लिए वित्तीय परिसंपत्तियों के रूप में अपने घरों का उपयोग करने के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों के संपत्ति अधिकारों का रिकॉर्ड प्रदान करने में सक्षम करेगा।
- ग्रामीण क्षेत्रों में विकास के प्रयासों को गति मिलेगी।
- इस योजना से survey of india को ड्रोन तथा अन्य technology मदद से पूरी आबादी छेत्र का डेटाबेस बनाने में मदद मिलेगी।
- ग्रामीण क्षेत्रों में रिहायशी भूमि का सीमांकन।
- एकीकृत संपत्ति सत्यापन समाधान।
- सभी ग्रामीण संपत्तियों का नामांकन।
स्वामित्व योजना से मिलेगा क्या क्या फायदा
- पीएम मोदी ने कहा कि 5-6 साल पहले देश की सिर्फ 100 पंचायत ब्रॉडबैंड से जुड़ी थी, लेकिन आज सवा लाख पंचायतों तक ये सुविधा पहुंच गई है।
- प्रधानमंत्री ने कहा कि जिन वेबसाइट को शुरू किया गया है, उसके जरिए गांव तक जानकारी और मदद पहुंचने में तेजी आएगी।
- ग्राम पंचायतों के प्रमुखों से पीएम ने कहा कि अब गांव की मैपिंग ड्रोन के जरिए की जाएगी।
- बैंक से ऑनलाइन लोन लेने में भी मदद मिलेगी।
- अभी इसकी शुरुआत महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश समेत कुल 6 राज्यों में इसकी शुरुआत हो रही है, फिर हर गांव तक इसे ले जाया जाएगा।
कैसे करें पीएम स्वामित्व योजना के लिए आवेदन?
प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना के लिए आवेदन करने के लिए आपको निम्नलिखित प्रक्रिया को पूरा करना होगा।
- आवेदक को सबसे पहले पीएम स्वामित्व योजना की ऑफिशल वेबसाइट पर जाना होगा।
- होम पेज खुलने पर आपको नए पंजीकरण के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- इस के बाद आपके सामने एक फॉर्म खुल जाएगा।
- उसके बाद आवेदन फॉर्म में जो जानकारी पूछी जाएगी उसे भरना होगा।
- जिला,खंड ,गांव, पंचायत जैसी महत्वपूर्ण जानकारी भरनी होगी।
- सारी जानकारी भरने के बाद आप सबमिट कर दें।
- उसके बाद आपके मोबाइल पर इससे संबधित नोटिफिकेशन मिल जाएगी।
यह भी देखें :
आयुष्मान भारत योजना की जानकारी के लिए लिंक पर क्लिक करे।
प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन पेंशन योजना की जानकारी के लिए लिंक पर क्लिक करे।
Note- हमारी इस वेबसाइट का उद्देश्य आप तक सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी योजनाओ की जानकारी पहुँचाना है। अगर आपको ये जानकारी सही लगे तो दूसरो के साथ भी साँझा कीजिये। कोई त्रुटि हो तो हमे जरूर बताए।
योजना के कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न और उत्तर (FAQ)
इससे संपत्ति को लेकर जो भी भ्रम और झगड़े रहते हैं वो खत्म होंगे।
इस योजना से गांवों में भी लोग बैंकों से लोन ले सकेंगे।
पीएम स्वामीत्व योजना के तहत ग्रामीण भारत के लिए एक एकीकृत संपत्ति सत्यापन समाधान प्रदान करता है।
राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस 24 अप्रैल 2020 को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मनाया जाएगा।
ड्रोन और अन्य प्रौद्योगिकियों का उपयोग करके बसे हुए भूमि का सीमांकन किया जाएगा।
hamara purana land dispute chal raha hai to kya is yojana se purane lan dispute cases ko solve karne main madad milegi.
dear sir, yah yojana pure bharat main kab se lagu hogi, aur is yojana main drone ki madad se property ki mapping kaise hogi, aur is se gaon ka vikas kaise hoga.
इस योजना के लिए प्रधानमंत्री जी का बहुत बहुत धन्यवाद, यह हमारे गांव के लोगों की बहुत मदद करेगा