SSO Login Id:-
आज की समय में डिजिटाइजेशन के कारण सब कुछ ऑनलाइन हो रहा है। फिर चाहे सरकारी काम करना हो या कॉलेज में दाखिल लेना हो। हर कार्य इंटरनेट के माध्यम से होता है। ऐसे ही राजस्थान सरकार ने अपने राज्य के लोगों और सरकारी कर्मचारियों को ऑनलाइन सेवाओं का लाभ देने के लिए SSO पोर्टल शुरू किया है। राजस्थान में रहने वाले लोग इस पोर्टल के माध्यम से राज्य सरकार की सभी योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं। इसके लिए आपके पास SSO ID होना आवश्यक है। इस लेख के माध्यम से हम sso id rajasthan से संबंधित सम्पूर्ण जानकारी देंगे, ताकि आप अपने मोबाइल या लैपटॉप से घर बैठे SMS ID बना सकें। यदि आपकी एसएसओ आईडी अभी तक नहीं बनी है? और आप SSO ID बनाने के बारे में अधिक जानना चाहते हैं तो इस लेख को अंत तक पढ़ें|
SSO Login Id 2024
राजस्थान के नागरिकों को सभी ऑनलाइन सेवाओं का लाभ लेने के लिए SSO पोर्टल जारी किया गया है। SSO ID का full form Single Sign On ID है। इस ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से राज्य के नागरिक राजस्थान सरकार की कई योजनाओं और सेवाओं से लाभ ले सकते हैं। SSO ID आपको सरकारी नौकरी में आवेदन फॉर्म भरने, स्कॉलरशिप फॉर्म भरने, श्रमिक कार्ड, जन आधार कार्ड या रिजल्ट देखने में मदद कर सकता है। साथ ही, आप एसएसओ बनकर ईमित्र सेवा केंद्र से सभी सेवाओं का लाभ घर बैठे ऑनलाइन ले सकते हैं। कुल मिलाकर, आप राजस्थान सरकार की सभी योजनाओं का उपयोग एक ही स्थान पर कर सकते हैं, जिससे आपको सरकारी कार्यालयों के चक्कर काटने की जरूरत नहीं होगी और आपका समय बचेगा।
लेख का विषय | SSO ID Kaise Banaye |
शुरू की गई | राजस्थान सरकार द्वारा |
लाभार्थी | राज्य की जनता |
उद्देश्य | जनता को ऑनलाइन सेवाओं का लाभ प्रदान करना |
आधिकारिक वेबसाइट | sso.rajasthan.gov.in |
एसएसओ आईडी के लाभ
- राजस्थान एसएसओ आईडी से आप सरकार द्वारा चलाई जाने वाली किसी भी ऑनलाइन सेवा का लाभ ले सकते हैं।
- SSO ID द्वारा आप खुद ऑनलाइन सरकारी नौकरी का आवेदन कर सकते हैं।
- SSO ID के माध्यम से विभिन्न विभागों में कई कल्याणकारी योजनाओं के लिए आवेदन कर सकते हैं।
- आप एसएसओ आईडी से किसी भर्ती के लिए आवेदन करते हैं तो परीक्षा के दौरान एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
- SSO ID का उपयोग करके आप एक स्कूल या कॉलेज में एडमिशन का फॉर्म भर सकते हैं।
- इसके अलावा, आप एसएसओ आईडी का उपयोग जन आधार कार्ड, बेरोजगारी भत्ता, सरकारी या निजी नौकरी के लिए कर सकते हैं।
- आप बिजली बिल, टेलीफोन बिल, मोबाइल रिचार्ज, मजदूर कार्ड आदि का भुगतान ऑनलाइन कर सकते हैं।
- आप पुलिस चरित्र प्रमाण पत्र के लिए भी एसएसओ आईडी से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
- राजस्थान एसएसओ पोर्टल पर आईडी बनाने के लिए कोई शुल्क नहीं देना होगा।
- एसएसओ आईडी के लिए सरकारी कर्मचारी, उद्योगपति और आम नागरिक अलग-अलग तरह से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
- Rajasthan SSO Registration/SSO Login करने के बाद ही आप इन सभी सेवाओं का लाभ ले सकते हैं।
Rajasthan SSO ID पर उपलब्ध मुख्य सेवाओं की सूची
एसएसओ आईडी के माध्यम से राज्य की जनता को दी जाने वाली सुविधाओं की सूची निचे दी गई है:-
- कारीगर पंजीकरण
- उपस्थिति MIS
- बैंक पत्राचार
- भामाशाह
- ई-सखी
- ई-Tulaman
- BPAS (UDH)
- BRSY, BSBY
- ई-बेबाजार,
- ई-देवस्थान
- ईएचआर, ईआईडी
- ई-लर्निंग, इलेक्ट्रिकल इंस्पेक्टरेट
- व्यवसाय पंजीकरण
- जीएसपी कंसल्टेंसी, जीएसटी होम पोर्टल
- ई-लाइब्रेरी, ई-मित्रा और ई-मित्रा रिपोर्ट
- परिवर्तन के लिए चुनौती
- CHMS
- DCEAPP
- शस्त्र लाइसेंस के लिए एसएसओ आईडी
- उच्च तकनीकी और चिकित्सा शिक्षा (HTE)
- IFMS-RajSSP
- एकीकृत स्वास्थ्य प्रबंधन प्रणाली (IHMS)
- आईटीआई एपीपी
- नौकरी मेला
- श्रम विभाग प्रबंधन प्रणाली (एलडीएमएस)
- स्थानीय स्व सरकार (एलएसजी)
आवश्यक दस्तावेज
एसएसओ आईडी रजिस्ट्रेशन करने के लिए निम्नलिखित दस्तावेजों में से किसी एक का होना जरुरी है:-
- आधार कार्ड
- भामाशाह कार्ड
- जन आधार कार्ड
- गूगल अकाउंट
- फेसबुक आईडी
राजस्थान एसएसओ आईडी Login कैसे करें?
sso login id rajasthan करने के लिए निचे दी गई प्रक्रिया का पालन करें:-
- सबसे पहले SSO की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- आपके सामने होम पेज खुल जाएगा।
- होम पेज पर Login के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद Digital Identity (SSO ID/Username), Password और Captcha Code को दर्ज करना होगा।
- अंत में Login के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- इस तरह आप एसएसओ आईडी लॉगिन कर सकते है और सरकारी सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं।
Rajasthan SSO ID कैसे बनाएं?
sso id rajasthan बनाना बहुत आसान है| इसको बनाने के लिए आपके पास जन आधार कार्ड, भामाशाह कार्ड या आधार कार्ड होना जरूरी है। इसे आप अपने मोबाइल या लैपटॉप की मदद से बना सकते हैं:-
- सबसे पहले Rajasthan SSO की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- आपके सामने होम पेज खुल जाएगा।
- होम पेज पर Registration के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- अब आपके सामने Citizen, Udyog और Govt. Employee के ऑप्शन दिखाई देंगे।
- यहां पर Citizen के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद Jan Aadhaar या Google में से किसी एक का चयन करना होगा।
- यदी जन आधार कार्ड का चयन किया है तो अपनी Jan Aadhaar ID/Enrollment No. को दर्ज करना होगा|
- इसके बाद Next के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- अब आपके सामने जन आधार कार्ड से जुड़े सभी सदस्यों के नाम आ जाएंगे।
- यहाँ आपको जिस भी सदस्य की एसएसओ आईडी बनानी है उस सदस्य के नाम का चयन करना होगा|
- उसके बाद Send OTP के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- अब जन आधार कार्ड में रजिस्टर मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा।
- इसे अगले पेज पर दर्ज कर Verify OTP के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद यूजरनेम, पासवर्ड और ईमेल आईडी को दर्ज करना होगा|
- अंत में Register के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- अब आपके सामने रजिस्ट्रेशन सफलतापूर्वक हो जाने का मैसेज आ जाएगा। और आपकी SSO ID भी दिखाई देगी।
Forgot Password कैसे Recover करें?
यदि आप एसएसओ आईडी का पासवर्ड भूल गए हैं तो इसे दोबारा से प्राप्त करने के लिए निचे दी गई प्रक्रिया का पालन करें:-
- सबसे पहले एसएसओ आईडी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- आपके सामने होम पेज खुल जाएगा।
- होम पेज पर Forgot my Password Click Here के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- आपके सामने नया पेज खुल जाएगा।
- इस पेज में मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और आधार कार्ड इन तीन ऑप्शन दिए होंगे|
- यहाँ इस तीनों में से किसी एक को दर्ज कर दिया गया कैप्चा कोड दर्ज करना होगा|
- अंत में Submit के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- अब आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा जिसे दर्ज कर आप नया पासवर्ड बना सकते हैं।
अन्य महत्वपूर्ण लेख
- Rajasthan Lado Protsahan Yojana 2024: बेटी के जन्म पर मिलेगी ₹2 लाख की आर्थिक सहायता
- iStart Rajasthan Registration 2024: Login @ istart.rajasthan.gov.in
- राजस्थान ई मित्र पोर्टल 2023: पंजीकरण, पात्रता मानदंड, दस्तावेज @emitra.rajasthan.gov.in
- Rajasthan Ration Card List 2023: APL, BPL Ration Card, जिलेवार लिस्ट, विवरण @food.rajasthan.gov.in