हिमाचल प्रदेश सहारा योजना 2023: HP Sahara Yojana Online Apply, पात्रता, लाभ

Sahara Yojana HP | sahara.hpsbys.in | सहारा योजना रोग लिस्ट | Sahara Yojana Apply Online | sahara yojana in hindi

हमारे देश में ऐसे कई परिवार है जिनकी आर्थिक स्थिति बहुत कमजोर है और वह पैसों की तंगी के कारण अपनी गंभीर बीमारी का इलाज नहीं करवा पाते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए हिमाचल प्रदेश सरकार ने अपने राज्य के गरीब परिवारों को गंभीर बीमारी के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए एक योजना की शुरुवात की है इस योजना का नाम Himachal Pradesh Sahara Yojana है।

Sahara Yojana HP के माध्यम से प्रदेश के गंभीर बीमारी से पीड़ित नागरिकों को इलाज करवाने के लिए हर महीने आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। ताकि वह पैसों की चिंता किए बगैर अपनी गंभीर बीमारी का अच्छे से इलाज करवा सकें। इस लेख के माध्यम से हम Himachal Pradesh Sahara Yojana 2023 से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी साझा करेंगे जैसे-उद्देश्य, लाभ एवं विशेषताएं, पात्रता, आवश्यक दस्तावेज, आवेदन प्रक्रिया आदि| यदि आप HP Sahara Yojana से संबंधित जानकारी जानना चाहते है और इस योजना का लाभ उठाना चाहते है तो इस लेख को अंत तक पढ़ें|

Sahara Yojana HP
Sahara Yojana HP

Sahara Yojana HP

हिमाचल प्रदेश सरकार ने 9 फरवरी को हिमाचल प्रदेश सहारा योजना को आरंभ किया था। इस योजना के माध्यम से राज्य सरकार अपने प्रदेश के गरीब परिवारों से संबंध रखने वाले गंभीर बीमारी से पीड़ित नागरिकों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी|

जब इस योजना को वित्तीय वर्ष 2019-20 में शुरू किया गया था तो उस समय इस योजना के तहत 2.482 करोड़ रुपए आवंटित किए गए थे और लाभार्थियों को ₹2000 प्रतिमाह इलाज करवाने हेतु प्रदान किए जाते थे। परंतु वर्तमान समय में इस योजना के माध्यम से गंभीर बीमारी से पीड़ित लोगों को 3000 रुपए प्रतिमाह के हिसाब से यानी 48000 रुपए वार्षिक इलाज करवाने के लिए दिए जाते हैं।

लेख का विषय Himachal Pradesh Sahara Yojana
शुरू की गई हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा
लाभार्थी राज्य के गंभीर बीमारी से पीड़ित नागरिक
लाभ गंभीर बीमारी का इलाज करवाने हेतु आर्थिक सहायता
अधिकारिक वेबसाइट sahara.hpsbys.in

Sahara Yojana HP का उद्देश्य

Sahara Yojana HP को शुरू करने का राज्य सरकार का मुख्य उद्देश्य हिमाचल प्रदेश के गरीब लोगों को उनकी गंभीर बीमारी के समय वित्तीय सहायता प्रदान करना है। सरकार द्वारा सहारा योजना हिमाचल प्रदेश के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर बीमारों को हर महीने ₹3000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है ताकि वे इस राशि का उपयोग अपनी गंभीर बीमारी का अच्छा इलाज कराने और स्वस्थ जीवन जीने में कर सकें।

आर्थिक रूप से गरीब परिवारों के लोग पैसे के अभाव में अपनी गंभीर बीमारी का इलाज नहीं करा पाते हैं, जिससे उन्हें बेहद दुखी जीवन जीते हुए मौत का सामना करना पड़ता है। mukhyamantri sahara yojana को शुरू करने के लिए हिमाचल प्रदेश सरकार की पहल बहुत ही सराहनीय है क्योंकि अब हिमाचल प्रदेश सहारा योजना 2023 के तहत लाभान्वित होकर राज्य के गरीब लोग भी अपनी गंभीर बीमारी का लंबे समय तक इलाज कराने में आर्थिक रूप से सक्षम हो गए हैं।

HP मुख्यमंत्री शहरी आजीविका गारंटी योजना ऑनलाइन पंजीकरण

Sahara Yojana HP के लाभ एवं विशेषताएं

  • हिमाचल के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर जी ने अपने राज्य के गरीब लोगों को गंभीर बीमारी के समय आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए sahara yojana himachal pradesh की शुरुआत की है।
  • इस योजना के माध्यम से गंभीर बीमारी से पीड़ित लोगों के इलाज के लिए हर महीने ₹3000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी, पहले इस योजना के तहत लाभार्थियों को ₹2000 प्रति माह दिया जाता था।
  • यह वित्तीय सहायता पक्षाघात, पार्किंसंस, कैंसर, मस्कुलर डिस्ट्रॉफी, हीमोफिलिया, थैलेसीमिया और गुर्दे की विफलता जैसी विशिष्ट गंभीर बीमारियों के लिए दी जाती है।
  • HP Sahara Yojana के तहत दी जाने वाली वित्तीय सहायता की राशि सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में स्थानांतरित की जाती है।
  • अब इस योजना का लाभ मिलने से राज्य के जो लोग गंभीर बीमारियों से ग्रसित हैं उन्हें लंबे समय तक अच्छा इलाज मिल सकेगा।

Sahara Yojana HP की कुछ मुख्य बातें

  • सरकार ने Sahara Yojana HP को कुछ चरणों के आधार पर लागू करने का प्रावधान किया जाएगा।
  • पहले चरण में कम से कम 6000 मरीजों को लाभान्वित करने का लक्ष्य रखा गया था।
  • वित्तीय वर्ष 2019-20 के लिए 14.40 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया था, जिसके माध्यम से वर्ष 2020 में पहले चरण में लगभग 9471 गंभीर रोगियों को कवर किया गया है।
  • Sahara Yojana HP की घोषणा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर जी ने पहले 2 एचपी बजट 2019-20 के दौरान की थी। फिर से 2020-21 के लिए सीएमओ कार्यालय ने 11 सितंबर 2021 को ट्वीट के माध्यम से आधिकारिक रूप से इस योजना के तहत मरीजों को लाभान्वित करने की घोषणा की थी|
  • Himachal Pradesh Mukhyamantri sahara yojana के तहत जिला अस्पताल सहित 14 बड़े अस्पतालों को शामिल किया गया है। इनमें राज्य का सबसे प्रसिद्ध अस्पताल इंदिरा गांधी स्वास्थ्य अस्पताल भी शामिल है।
  • हिमाचल प्रदेश सहारा योजना के तहत मरीजों को दी जाने वाली वित्तीय सहायता का पूरा खर्च राज्य सरकार वहन करती है।
  • ब्रेस्ट और सर्जिकल कैंसर जैसी बीमारियों के इलाज के लिए राज्य में मोबाइल डायग्नोस्टिक वैन भी तैनात की जा रही हैं। ये मोबाइल वैन सरकारी मेडिकल कॉलेजों के साथ मिलकर इन गंभीर बीमारियों को रोकने का काम करेंगी।
  • Mukhyamantri sahara yojana Himachal Pradesh के तहत लाभ प्राप्त करने वाले मरीजों के रेफरल की ऑनलाइन मॉनिटरिंग का भी प्रावधान किया गया है।

Sahara Yojana HP के तहत ‌कवर की जाने वाली बीमारियां

Mukhyamantri sahara yojana HP के तहत नीचे दी गई निम्नलिखित गंभीर बीमारियों के उपचार हेतु सरकार द्वारा आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी:-

  • कैंसर
  • पैरलिसिस
  • पारकिनसन
  • हेमोफिलिया
  • तलशसेमिया
  • लिवर फेल्यूर
  • मस्क्युलर डाइस्ट्रफी

Sahara Yojana HP के तहत पात्रता मानदंड

  • आवेदक को हिमाचल प्रदेश का मूल निवासी होना अनिवार्य है।
  • राज्य के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोग ही पात्र हैं।
  • आवेदक रोगी की सभी स्रोतों से वार्षिक आय 4 लाख रुपए से अधिक की नहीं होनी चाहिए।
  • साथ ही आवेदक को गंभीर बीमारी से पीड़ित होने का निदान साबित करना होगा।

आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • जन्म प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  • बीमारी का प्रमाण पत्र
  • ट्रीटमेंट रिकॉर्ड
  • परिवार का आय प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता विवरण

Sahara Yojana HP Offline Apply कैसे करें?

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा कार्यकर्ताओं द्वारा अपने सहायकों के साथ मिलकर की जाएगी:-

  • हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा इस योजना को लोकप्रिय बनाने के लिए एक अभियान शुरू किया जाएगा।
  • जिसमें मान्यता प्राप्त सामाजिक स्वास्थ्य कार्यकर्ता (आशा) और अन्य स्वास्थ्य कार्यकर्ता प्रदेश में लाभार्थियों की पहचान करेंगे।
  • पहचान करने के साथ-साथ निर्धारित औपचारिकताओं के साथ उनकी मदद करेंगे।
  • प्रदेश सरकार आशा कार्यकर्ताओं की भागीदारी को प्रोत्साहित करने के लिए ₹200 का पुरस्कार भी प्रदान करेंगी।
  • यानी लाभार्थी को इस योजना का लाभ उठाने के लिए किसी भी सरकारी दफ्तर जाने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि हिमाचल प्रदेश सहारा योजना के तहत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा कार्यकर्ताओं द्वारा अपने सहायकों के साथ मिलकर ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया की जाएगी।

Sahara Yojana HP Online Apply कैसे करें?

  • होम पेज पर न्यू रजिस्ट्रेशन(New registration) का ऑप्शन पर क्लिक करना होगा|
  • इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा|

  • इस पेज पर अपना आधार नंबर दर्ज करना होगा|
  • इसके बाद आपको सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा|
  • अब आपके सामने रजिस्ट्रेशन फार्म खुल जाएगा|
  • इस रजिस्ट्रेशन फॉर्म में पूछे गए सभी जानकारी भरनी होगी|
  • अंत में रजिस्टर के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा|

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top