Gyan sankalp portal 2024: Online Registration

Gyan sankalp portal | Rajasthan Gyan Sankalp Portal Scheme Registration| राजस्थान ज्ञान संकल्प पोर्टल योजना पंजीकरण 

राजस्थान सरकार ने स्कूलो की स्थिति को बेहतर बनाने के लिए 5 अगस्त, 2017 को Gyan sankalp portal योजना का उद्घाटन किया था। इस पोर्टल का निर्माण स्कूली शिक्षा विभाग द्वारा किया गया है। योजना के माध्यम से राजस्थान में स्थित सभी राजकीय विद्यालयों की संरचना को मजबूत किया जा सकेगा और मुख्यमंत्री विद्या ज्ञान कोष मे लोगों द्वारा दिए गए आर्थिक सहयोग प्रदान किया जा सकेगा।

Rajasthan Gyan Sankalp Portal

Gyan sankalp portal 

  • Gyan sankalp योजना का मुख्य उद्देश्य स्कूलों का उचित विकास कर, उन्हें बच्चों की पढ़ाई के लिए सुविधाजनक बनाना और उनके शिक्षा के स्तर को बेहतरी की ओर ले जाना है।
  • ज्ञान संकल्प पोर्टल योजना का मुख्य उद्देश्य फंडिंग मे आने वाले गैप को कम करना है
  • सरकारी विद्यालयों की मूलभूत आवश्यकताओं एवं प्राथमिकताओं के अनुसार सीएसआर, भामाशाहों, संस्थाओं व क्राउड फंडिंग के माध्यम से आवश्यक धनराशि का इकठ्ठा करना और प्रबंधन करना हैं।
  • भामाशाह व औद्योगिक घराने राज्य के विद्यालयों को सहयोग प्रदान करने के उद्देश्य से गोद ले सकते हैं।
  • सरकारी विद्यालयों के विकास करने के लिए विभिन्न प्रोजेक्ट्स हेतु दानदाताओ का सहयोग प्राप्त होगा।
  • दानदाता अथवा सीएसआर कम्पनी परियोजना गतिविधि हेतु आवश्यक धनराशि जमा करवाकर परियोजना को क्रियान्वित कर सकती हैं।

राजस्थान ज्ञान संकल्प योजना की विशेषताएं 

  • “Gyan sankalp portal” के शुरू होने से राज्य के सरकारी विद्यालयों का विकास होगा।
  • राज्य में अब कोई भी स्कूल बिना विकास के नहीं रहेगा।
  • अपनी ईच्छा से दानदाताओं, भामाशाहों और उद्योग से जुड़े संपन्न लोग किसी भी एक सरकारी स्कूल को गोद भी ले सकते हैं और उस स्कूल मे पढ़ रहे बच्चों के पूर्ण विकास मे सहयोग दे सकते हैं।
  • इस योजना के द्वारा अब स्कूल में बच्चों को पढ़ने के लिए सहायता प्रदान की जाएगी तथा सरकारी विद्यालयों का स्तर ऊपर उठेगा।
  • दानदाताओं, भामाशाहों और उद्योग से जुड़े संपन्न लोगों को कोर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) के अंतर्गत राजस्थान मे स्थित अनेक सरकारी स्कूलों मे बच्चों के सीखने के लिए इन्नोवेशन योजनाएँ और उनकी बेसिक जरूरतों को उपलब्ध कराने हेतु उनका ध्यान आकर्षित करना है।

Rajasthan Gyan Sankalp Portal Registration 

  1. सबसे पहले ज्ञान संकल्प पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए यहाँ क्लिक करे – ज्ञान संकल्प पोर्टल लिंक
  2. इसके बाद रजिस्टर लिंक पर क्लिक करें और डायरेक्ट लिंक के लिए यहाँ क्लिक करे – Registration Link
  3. इसके बाद एक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फॉर्म पेज खुलेगा जिसमे आपको अपनी सारी जानकारी भरनी होगी।
ज्ञान संकल्प पोर्टल पंजीकरण

4) सारी जानकारी भरने के बाद, Register Me पर क्लिक करे।
5) अब अपने अकाउंट में लॉगिन करके आप रजिस्ट्रेशन मैनेज कर सकते हैं।

Gyan Sankalp Portal Yojana Tax Exemption

दानदाताओं द्वारा दान की जाने वाली धनराशि को आयकर अधिनियम 80(जी) के अंतर्गत आयकर छूट प्रदान की जाएगी और जो लोग विदेशी सोर्स के माध्यम से दान करने के इच्छुक हैं, उनके द्वारा “फॉरेन कंट्रीब्यूशन रेग्युलेशन ऐक्ट” के अंतर्गत की जाने वाली आवश्यक दस्तावेज की कार्यवाही भी प्रदेश सरकार द्वारा ही अनिवार्य रूप से की जाएगी।

Helpline number

डिपार्टमेंटल और जनरल सहायता के लिए 9001739911 डायल करें या [email protected]. पर ईमेल करें।
प्रोजेक्ट रिलेटेड सहायता या फिर किसी और टेक्निकल सहायता के लिए 9887415785 डायल करें।

ज्ञान संकल्प पोर्टल योजना क्या है?

सरकारी स्कूलों के उचित विकास तथा, शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने के लिए सरकार द्वारा राजस्थान ज्ञान संकल्प पोर्टल योजना की गयी है।

ज्ञान संकल्प पोर्टल योजना की आधिकारिक वेबसाइट क्या है?

राजस्थान ज्ञान संकल्प पोर्टल योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://gyansankalp.nic.in है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top