पीएम किसान FPO योजना | प्रधानमंत्री किसान FPO योजना | पीएम किसान FPO योजना | PM Kisan FPO Yojana Details | Farmer Producer Organizations Scheme | FPO Scheme 2021
Pm Kisan FPO Yojana :- मोदी सरकार किसान और कृषि को आगे बढ़ाने के लिए आय दिन कुछ कदम उठाती रहती है। इस बार सर्कार ने फैसला लिया है की किसान और कृषि को बढ़ावा देने के लिए अगले 5 साल में 5000 करोड़ रुपए खर्च किये जाएंगे। कृषि उत्पादक संगठन(FPO) एक ऐसा संगठन है। जो कृषि उत्पादक कार्य तथा कृषि से सम्बंधित व्यावसायिक गतिविधि से जुड़ा हुआ है। पीएम किसान एफपीओ योजना की शुरुआत उत्तर प्रदेश के चित्रकूट से माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कर दी गयी है। इस योजना के तहत वह सभी फायदे प्रदान किये जायेंगे जो किसी कंपनी को प्राप्त होते है। तथा कंपनी पर कोई भी कॉपरेटिव एक्ट लागू नहीं होंगे।

Kisan FPO Yojana Highlights | |
आर्टिकल | पीएम किसान एफपीओ योजना |
विभाग | कृषि, सहकारिता एवं किसान कल्याण विभाग |
लाभार्थी | किसान |
आधिकारिक वेबसाइट | Click Here |
पीएम किसान FPO योजना
पीएम किसान एफपीओ योजना के लाभ निम्नलिखित है।
- पीएम किसान एफपीओ संगठन के माध्यम से किसानों को उनकी जरूरतों के हिसाब से उपज का बाजार उपलब्ध होगा। तथा साथ- साथ उनको कृषि से सम्बंधित दवाएं, उन्नत बीज, खाद और कषि यंत्रों की खरीदारी करने के लिए आसानी होगी।
- एफपीओ बन जाने के बाद देश के किसानों को मिलने वाली सेवाएं काफी सस्ती हो जाएँगी। तथा बिचोलिये भी समाप्त हो जायेंगे।
- पीएम किसान एफपीओ सिस्टम के माध्यम से किसानों को एक सीधा मार्केट तथा उनके द्वारा उत्पादित फसलों के अच्छे भाव मिल जाएंगे।
- इससे देश के कृषि क्षेत्र में किसानों को एक दूसरे के प्रति एकजुटता का भाव महूसस होगा तथा किसानों का शोषण न के बराबर होगा।
- किसानों द्वारा पैदा की गयी फसलों का उनको उचित मूल्य प्राप्त होगा।
- आने वाले 5 सालों में सरकार 10000 नए कृषि उत्पादक संगठनों का निर्माण करेंगी। केंद्र सरकार द्वारा 2024 तक 10,000 एफपीओ संगठन बनाने का लक्ष्य है।
- PM Kisan FPO को केंद्र सरकार द्वारा 15 लाख रूपये की आर्थिक सहायता तीन साल के भीतर प्रदान की जाएगी।
PM Farmer Producer Organisation द्वारा सरकार से पैसा लेने के लिए शर्तें
अगर आप भी किसान एफपीओ संगठन बनाना चाहते है। तो आपको कुछ शर्तों को पूरा करना होगा। इसके लिए शर्ते निचे दी गयी है। अगर आप भी किसान एफपीओ संगठन बनाना चाहते है। तो आपको कुछ शर्तों को पूरा करना होगा। इसके लिए शर्ते निचे दी गयी है। एफपीओ बनने के बाद किसानों को सरकार के द्वारा किसान एफपीओ को करोड़ो रूपये आवंटित किये जाते है।तथा किसानो की समस्यायों को सबसे पहले हल किया जाता है।
मैदानी क्षेत्र के किसानों के लिए शर्तें – मैदानी क्षेत्रों में किसानों को 3000 किसानों का समूह बनाना पड़ता है। 10 बोर्ड मेंबर में एक बोर्ड मेंबर पर 30 किसानों का समूह होना चाहिए। मैदानी भागों में पहले यह लिमिट 1000 किसानों की थी
पहाड़ी क्षेत्र के किसानों के लिए शर्तें – पहाड़ी क्षेत्रों में FPO Yojana के साथ कम से कम 100 किसानों का समूह होना चाहिए। तभी उनको कंपनी का फायदा दिया जाएगा।
नाबार्ड कंसल्टेंसी सर्विसेज की रेटिंग की शर्त- पीएम किसान एफपीओ के माध्यम से सरकार द्वारा वित्तीय सहायता पाने के लिए Kisan FPO को नाबार्ड कंसल्टेंसी रेटिंग की आवश्यकता होगी। नाबार्ड कंसल्टेंसी सर्विसेज की रेटिंग के आधार पर ही कंपनी को ग्रांट प्रदान किया जायेगा। आपकी एफपीओ कंपनी के काम के अनुसार ही नाबार्ड कंसलटेंसी सर्विसेज आपको रेट प्रदान करेंगी
बिजनेस प्लान की शर्त- किसान जो भी किसान एफपीओ बनाना चाहते है , उसके माध्यम से किसानों को फायदा पहुंचने के लिए आपका का बिजनेस प्लान है। किसान जो भी किसान एफपीओ बनाना चाहते है , उसके माध्यम से किसानों को फायदा पहुंचने के लिए आपका का बिजनेस प्लान है। आपके बिजनेस प्लान के माध्यम से किसानो को होने वाले फायदे को देखा जायेगा।
कंपनी का गवर्नेंस की शर्ते – कंपनी गवर्नेंस की शर्त के अनुसार PM Kisan FPO के तहत रजिस्टर्ड कंपनी का गवर्नेंस भी चेक किया जायेगा। तथा किसानों की पहुंच को बाजार में आसानी से पहुंचने के लिए किस प्रकार का काम किया जा रहा है, यह भी देखा जायेगा।
प्रधानमंत्री किसान FPO योजना के लिए आवेदन कैसे करे?
पीएम किसान FPO योजना के लिए आवेदन करने के लिए आवेदक को ऑनलाइन आवेदन करने के लिए थोड़ा इंतज़ार करना होगा। अभी सरकार द्वारा पीएम किसान FPO योजना की घोषणा की गयी है। सरकार द्वारा PM Kisan FPO योजना के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन करने के लिए कोई भी आधिकारिक सूचना जारी नहीं की गयी है। सरकार द्वारा इस योजना के लिए किसी भी प्रकार के आवेदन से सम्बंधित कोई भी जानकारी प्राप्त होंने पर आपको सूचित कर दिया जायेगा।
Eligibility Criteria For PM Kisan FPO Yojana
पीएम किसान एफपीओ योजना के आवेदन के लिए आवेदक को निम्नलिखित पात्रता मानदंड को पूरा करना होगा।
- 11 किसानों को मिल कर बनाये गए संगठन को ही किसान FPO योजना का लाभ प्राप्त हो सकता है।
- किसानो की ऑर्गेनाइजेशन के कार्य के अवलोकन के पश्चात ही पीएम किसान FPO योजना के तहत किसानो को 3 सालों में 15 लाख रूपये आर्थिक सहायता के रूप आवंटित किये जायेंगे।
- मैदानी इलाकों में कार्य करने के लिए कम से कम 300 किसानों का संगठन होना अनिवार्य है।
- पहाड़ी क्षेत्रों में काम करने के लिए संगठन से 100 किसानो का जुड़ा होना अनिवार्य है।
Documents Required For PM Kisan FPO Yojana
पीएम किसान एफपीओ योजना के लिए निम्नलिखित आवश्यक दस्तावेज को आवेदन फॉर्म के साथ संलग्र करना होगा।
- पहचान के प्रमाण
- वोटर आईडी
- कंपनी रजिस्ट्रेशन संबंधी सभी दस्तावेज
- किसान कार्ड
- आधार कार्ड
Note- हमारे द्वारा प्रदान की गयी जानकारी आपको कैसी लगी , तथा महाराष्ट्र सरकार से जुडी किसी भी प्रकार की योजनाओं से सम्बंधित जानकारी के लिए हमारी वेबसाइट yojanasarkari.in के साथ बनें रहें। धन्यवाद