Mukhyamantri Yuva Internship Yojana | mponline.gov.in | mukhyamantri yuva internship yojana mp online registration mukhyamantri yuva internship yojana mp online apply | mukhyamantri yuva internship yojana mp | mp online mukhyamantri yuva internship yojana | mp yuva internship yojana official website | mp yuva internship yojana online apply |
मध्य प्रदेश राज्य के युवाओं के विकास के लिए मध्य प्रदेश सरकार द्वारा एक महत्वपूर्ण योजना को शुरू किया गया है। इस योजना का नाम Mukhyamantri Yuva Internship Yojana 2023 है। इस योजना के माध्यम से प्रदेश के युवाओं को विकास योजनाओं का कार्य अनुभव दिया जाएगा। Mukhyamantri Yuva Internship Yojana MP के अंतर्गत 4695 युवाओं का चयन किया जाएगा।
चयनित युवाओं को मुख्यमंत्री जन सेवा मित्र का नाम दिया जाएगा| राज्य के जो युवा इस योजना का लाभ प्राप्त करना चाहते है वो आवेदक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस आर्टिकल के माध्यम से हम मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री युवा इंटर्नशिप योजना से संबंधित सभी महचपूर्ण जानकारी साझा करेंगे| यदि आप इस योजना से संबंधित जानकारी प्राप्त करना चाहते है तो इस लेख को अंत पढ़ें|

Mukhyamantri Yuva Internship Yojana 2023
MP Yuva Internship Yojana मध्यप्रदेश सरकार के अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन नीति विश्लेषण संस्थान द्वारा राज्य के युवाओं के विकास के लिए शुरू की गई है। इस योजना के तहत युवाओं को विकास योजनाओं का कार्य अनुभव दिया जाएगा। मुख्यमंत्री युवा इंटर्नशिप योजना के तहत राज्य के स्नातक और स्नातकोत्तर युवाओं की भर्ती की जाएगी। इस योजना के माध्यम से राज्य के 4,695 युवाओं का चयन किया जाएगा।
योजना के तहत चयनित युवाओं को एमपी सरकार द्वारा प्रति माह 8,000 रुपये का वजीफा दिया जाएगा। प्रत्येक विकासखंड में 15 इंटर्न युवाओं की नियुक्ति की जाएगी। इस प्रकार 313 विकासखण्डों में कुल 4695 प्रशिक्षुओं की भर्ती की जायेगी।
लेख का विषय | Mukhymantri Yuva Internship Yojana |
शुरू की गई | मध्य प्रदेश सरकार द्वारा |
संस्थान | अटल बिहारी वाजपेई सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान |
लाभार्थी | राज्य के स्नातक तथा स्नातकोत्तर युवा |
उद्देश्य | विभिन्न सरकारी विभागों की विकास योजनाओं की इंटर्नशिप प्रदान कराना |
अधिकारिक वेबसाइट | mponline.gov.in |
MP Yuva Internship Yojana का उद्देश्य
मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री युवा इंटर्नशिप योजना शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य के युवाओं को राज्य के स्नातक और स्नातकोत्तर युवाओं को विभिन्न सरकारी विभागों की विकास योजनाओं की इंटर्नशिप प्रदान करके उनका विकास करना है। जिससे युवा विकास योजनाओं के लिए जमीनी स्तर पर कार्य कर अपने राज्य के कार्यों का अनुभव प्राप्त कर सकें। इस योजना के माध्यम से, उम्मीदवारों को एमपी सरकार द्वारा प्रति माह 8000 रुपये का वजीफा दिया जाएगा। जिससे छात्रों को काफी फायदा मिलेगा। इस योजना के तहत पात्र आवेदक 7 दिसंबर से आवेदन कर सकते हैं।
Mukhymantri Yuva Internship Yojana के लाभ/विशेषताएं
- योजना का लाभ मुख्य रूप से मध्य प्रदेश राज्य के युवाओं को मिलेगा।
- इस योजना के तहत मध्यप्रदेश राज्य के स्नातक एवं स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त युवाओं को सरकार भर्ती करने का कार्य करेगी।
- योजनान्तर्गत प्रथम चरण में मध्यप्रदेश के लगभग 4695 युवाओं का चयन उनकी शैक्षिक योग्यता के आधार पर किया जायेगा।
- चयनित युवाओं को मुख्यमंत्री जन सेवा मित्र के रूप में संबोधित किया जाएगा।
- योजना के तहत चयनित युवाओं को सरकार द्वारा लगभग ₹8000 प्रतिमाह दिया जाएगा जो स्टाइपेंड के रूप में प्रदान किया जाएगा जिससे छात्र योजना में आवेदन करने के इच्छुक होंगे।
- बेरोजगार युवाओं को मध्यप्रदेश राज्य में काम मिलेगा और मध्यप्रदेश की बेरोजगारी दर में भी कमी आएगी।
- इस योजना की शुरूआत साल 2022 में दिसंबर के महीने में मध्यप्रदेश राज्य में की जा रही है।
Mukhymantri Yuva Internship Yojana की पात्रता
- आवेदक को मध्यप्रदेश का मूल निवासी होना चाहिए।
- आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 29 वर्ष होनी चाहिए।
- आवेदक की शैक्षिक योग्यता ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन होनी चाहिए।
- डिग्री कोर्स पास करने के 2 साल के भीतर ही इस योजना के तहत आवेदन करने के पात्र होंगे।
आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- कक्षा 10वीं एवं 12वीं की मार्कशीट
- स्नातक या स्नातकोत्तर कॉलेज पास मार्कशीट
- मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी
मुख्यमंत्री युवा इंटर्नशिप योजना
युवा विकास में मध्यप्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण पहल
—-
मध्यप्रदेश के युवाओं के लिए 'मुख्यमंत्री जनसेवा मित्र' बनने का सुनहरा अवसर𝐌𝐏𝐎𝐧𝐥𝐢𝐧𝐞 पोर्टल पर 𝟎𝟕 दिसम्बर 𝟐𝟎𝟐𝟐 से करें आवेदन#JansamparkMP pic.twitter.com/Lqi0Tv5xHq
— Jansampark MP (@JansamparkMP) December 6, 2022
Mukhyamantri Yuva Internship Yojana Online Apply कैसे करें?
- सबसे पहले आपको एमपी ऑनलाइन की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा|
- आपकी स्क्रीन पर होमपेज खुल जाएगा|
- होम पेज पर मुख्यमंत्री युवा इंटर्नशिप योजना के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा|
- आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा|
- इस पेज पर पंजीयन करें कि ऑप्शन पर क्लिक करना होगा|
- इसके बाद आपके सामने एक रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा|
- इस फॉर्म में अपनी सभी जरूरी जानकारी भरनी होगी|
- अंत में सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा|
Mukhyamantri Yuva Internship Yojana Application Status Track कैसे करें?
- सबसे पहले आपको एमपी ऑनलाइन की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा|
- आपकी स्क्रीन पर होमपेज खुल जाएगा|
- होम पेज पर मुख्यमंत्री युवा इंटर्नशिप योजना के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा|
- आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा|
- इस पेज पर आवेदन की स्थिति जानने के लिए एक बॉक्स दिया होगा वहां पर अपना एप्लीकेशन नंबर दर्ज करना होगा|
- एप्लीकेशन नंबर प्रदान करने के बाद आपको चेक के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा|
- इस तरीके से आप अपना आवेदन की स्थिति चेक कर सकते है|