Mukhyamantri Swarojgar Yojana MP 2023: ऑनलाइन आवेदन, पात्रता व सब्सिडी लाभ

Mukhyamantri Swarojgar Yojana MP | msme.mponline.gov.in | mukhyamantri swarojgar yojana mp in hindi | mukhyamantri swarojgar yojana online apply mp

हम सभी जानते है की हमारे देश में बेरोजगारी दर दिन प्रति दिन बढ़ती जा रही है और सरकार द्वारा बेरोजगारी दर को घटाने के लिए निरंतर प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए सरकार द्वारा कई तरह की योजनाएं शुरू की गई है। ऐसी ही एक योजना मध्य प्रदेश सरकार द्वारा भी आरंभ की है जिसका नाम MP Mukhyamantri Swarojgar Yojana 2023 है।

इस लेख के माध्यम से हम इस योजना से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करेंगे जैसे कि एमपी मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना क्या है?, इसके लाभ, उद्देश्य, विशेषताएं, पात्रता, महत्वपूर्ण दस्तावेज, आवेदन प्रक्रिया आदि। यदि आप एमपी मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना 2023 से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो इस लेख को अंत तक पढ़े।

Mukhyamantri Swarojgar Yojana MP

Table of Contents

Mukhyamantri Swarojgar Yojana MP 2023

Mukhyamantri Swarojgar Yojana MP को राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के नागरिकों के बीच स्वरोजगार को प्रोत्साहित करने के लिए आरंभ किया गया है। इस योजना के माध्यम से मध्य प्रदेश सरकार द्वारा स्वरोजगार स्थापित करने के लिए राज्य के नागरिकों को ऋण प्रदान किया जाएगा। जिससे कि ज्यादा से ज्यादा नागरिक स्वरोजगार की तरफ आकर्षित हो सके।

इस योजना के अंतर्गत प्राप्त किए गए ऋण के माध्यम से प्रदेश के नागरिक अपना उद्योग स्थापित कर पाएंगे तथा बेरोजगारी दर में भी गिरावट आएगी। एमपी मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना को मध्य प्रदेश सरकार ने 1 अगस्त 2014 को आरंभ किया था। इस योजना के अंतर्गत मध्य प्रदेश के सभी वर्ग के नागरिक आवेदन कर सकते हैं।

योजना का नाम Mukhyamantri Swarojgar Yojana
लांच की गई मध्य प्रदेश सरकार द्वारा
लाभार्थी मध्य प्रदेश के नागरिक
उद्देश्य प्रदेश के नागरिकों को स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित करना
आधिकारिक वेबसाइट msme.mponline.gov.in

MP Mukhyamantri Swarojgar Yojana का कार्यान्वयन

Mukhyamantri Swarojgar Yojana MP 2023 के क्रियान्वयन के लिए लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग को नोडल एजेंसी बनाया गया है। मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना का संचालन ठीक से हो रहा है या नहीं, यह नोडल एजेंसी द्वारा सुनिश्चित किया जाएगा। यदि संचालन में कोई समस्या आती है तो नोडल एजेंसी द्वारा उस समस्या का समाधान किया जायेगा| इस योजना का बजट भी विभाग तय करेगा। मप्र मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत राज्य के सभी वर्गों के लोग आवेदन कर सकते हैं।

MP Online KIOSK : लॉगइन, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

Mukhyamantri Swarojgar Yojana MP का उद्देश्य

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा Mukhyamantri Swarojgar Yojana 2023 को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य के सभी नागरिकों को स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित करना है। इस योजना के माध्यम से मध्यप्रदेश की बेरोजगारी दर में भी कमी आएगी तथा अधिक से अधिक लोगों को स्वरोजगार के प्रति प्रोत्साहित किया जायेगा। जिससे राज्य के नागरिकों की आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा और वे भी आत्मनिर्भर बनेंगे।

Mukhyamantri Swarojgar Yojana MP के लाभ तथा विशेषताएं

Madhya Pradesh Mukhyamantri Swarojgar Yojana से जुड़े लाभ और विशेषताओं नीचे दी गई है:-

  • एमपी मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के अंतर्गत स्वरोजगार स्थापित करने के लिए ऋण प्रदान किया जाएगा।
  • इस योजना के अंतर्गत ऋण 7 वर्ष के लिए प्रदान किया जाएगा।
  • इस योजना के माध्यम से मध्यप्रदेश के नागरिक स्वरोजगार की तरफ आकर्षित होंगे।
  • इस योजना के माध्यम से प्रदेश के नागरिक आत्मनिर्भर बनेंगे।
  • इस योजना के माध्यम से प्रदेश की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
  • Mukhyamantri Swarojgar Yojana के माध्यम से प्रदेश की बेरोजगारी दर में गिरावट आएगी।
  • एमपी मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के अंतर्गत सभी वर्गों के नागरिक आवेदन कर सकते हैं।
  • एमपी मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के अंतर्गत सिर्फ एक बार ही लाभ उठाया जा सकता है।

Mukhyamantri Swarojgar Yojana MP के अंतर्गत वित्तीय सहायता

  • इस योजना के अंतर्गत न्यूनतम ऋण ₹50000 का प्रदान किया जाएगा तथा अधिकतम ऋण 1000000 रुपए तक का प्रदान किया जाएगा।
  • इस योजना के अंतर्गत सामान्य वर्ग के लिए परियोजना लागत 15% होगी जिसकी अधिकतम सीमा 1 लाख रुपए होगी।
  • बीपीएल, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, महिला, अल्पसंख्यक तथा नि:शक्तजन के लिए परियोजना लागत 30% जिसकी अधिकतम सीमा 2 लाख रुपए होगी।
  • विमुक्त घुमक्कड़ एवं अर्द्ध घुमक्कड़ जनजाति के लिए परियोजना लागत का 30 प्रतिशत होगा जिस की अधिकतम सीमा ₹300000 होगी।
  • भोपाल गैस पीड़ित परिवार के सदस्यों के लिए परियोजना लागत का अतिरिक्त 20% होगा जिसकी अधिकतम सीमा ₹100000 होगी।

Mukhyamantri Swarojgar Yojana MP की पात्रता

  • आवेदक मध्य प्रदेश का स्थाई निवासी होना चाहिए।
  • आवेदक की आयु 18 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • कार्यक्षेत्र मध्यप्रदेश में होना चाहिए।
  • इस योजना के अंतर्गत आवेदक की शैक्षिक योग्यता न्यूनतम पांचवी कक्षा होनी चाहिए।
  • किसी भी राष्ट्रीय बैंक, वित्तीय संस्थान आदि का आवेदक डिफॉल्टर नहीं होना चाहिए।
  • आवेदक आयकर दाता नहीं होना चाहिए।
  • किसी शासकीय उद्यमी स्वरोजगार योजना का लाभार्थी इस योजना का लाभ नहीं उठा सकता।

Mukhyamantri Swarojgar Yojana MP महत्वपूर्ण दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • पहचान पत्र
  • राशन कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • जन्म प्रमाण पत्र
  • पांचवी कक्षा का रिपोर्ट कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ

Mukhyamantri Swarojgar Yojana MP Online Registration कैसे करें?

  • सबसे पहले मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।

  • अब आपके सामने होम पेज खुल जाएगा।
  • होम पेज पर आपको मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के सेक्शन पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने सभी विभागों की सूची खुल जाएगी।

  • इसके बाद आपको जिस विभाग के अंतर्गत आवेदन करना है उस विभाग का चयन करना होगा।
  • आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
  • इस पेज पर Sign up के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने पंजीकरण फॉर्म खुल जाएगा।
  • इस पंजीकरण फॉर्म में पूछी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे कि आपका नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी आदि दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आपको सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों को अटैच करना होगा।
  • अंत में आपको साइन up नाउ के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप आवेदन कर पाएंगे।

Mukhyamantri Swarojgar Yojana MP Login कैसे करें?

  • सबसे पहले MP Mukhyamantri Swarojgar Yojana की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आपके सामने होम पेज खुल जाएगा।
  • इसके बाद आपको एमपी मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के सेक्शन में क्लिक करना होगा।
  • आपके सामने सभी विभागों की सूची खुलकर आएगी।
  • आपने जिस विभाग के अंतर्गत आवेदन किया है आपको उस विभाग के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • इसके पश्चात आपके सामने लॉगइन फॉर्म खुल जाएगा|

  • इस फॉर्म में योजना का नाम, मोबाइल नंबर, पासवर्ड तथा कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
  • अंत में आपको सबमिट के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप पोर्टल पर लॉगिन कर पाएंगे।

Mukhyamantri Swarojgar Yojana MP Application Track कैसे करें?

  • सबसे पहले एमपी मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आपके सामने होम पेज खुल जाएगा।
  • इसके बाद आपको एमपी मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के सेक्शन में क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने सभी विभागों की सूची खुल जाएगी।
  • जिस विभाग के अंतर्गत आवेदन किया है आपको उस विभाग के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा|

  • इस पेज में आपको अपना एप्लीकेशन नंबर दर्ज करना होगा।
  • अब आपको गो के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • एप्लीकेशन स्टेटस आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।

Mukhyamantri Swarojgar Yojana MP FAQs

एमपी मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के आवेदन पत्रों का निराकरण कब और कैसे किया जाएगा?

सभी संबंधित विभागों में प्राप्त आवेदन पत्र 30 दिन के अंदर योजनान्तर्गत गठित विभागीय चयन समिति के समक्ष प्रस्तुत किये जाएंगे।

मध्य प्रदेश स्वरोजगार योजना के लिए ऋण और सब्सिडी का लाभ कब दिया जाएगा?

प्रकरण स्वीकृति के 15 दिनों के अंदर बैंक द्वारा ऋण वितरण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

एमपी मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना 2023 का लाभ लेने के लिए क्या करें?

सबसे पहले इस योजना के लिए पात्रता शर्तो की जाँच करे और यदि आप इसके लिए पत्र है तो समय रहते जल्द से जल्द ऑनलाइन आवेदन करें। ऑनलाइन आवेदन की जानकारी ऊपर दी गयी है।

मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना मध्य प्रदेश की ऑफिसियल वेबसाइट कौन सी है?

ऑफिसियल वेबसाइट https://msme.mponline.gov.in/

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top