उत्तराखंड मुख्यमंत्री घस्यारी कल्याण योजना | Mukhyamantri Ghasiyari Kalyan Yojana | मुख्यमंत्री घस्यारी योजना उत्तराखंड
उत्तराखंड सरकार द्वारा राज्य की पर्वतीय क्षेत्र की महिलाओं के लिए मुख्यमंत्री घस्यारी कल्याण योजना की शुरुआत की है। इस योजना के माध्यम सरकार राज्य के पर्वतीय क्षेत्र में रहने वाली महिलाओं को लाभ प्रदान करेंगी। आज इस लेख के माध्यम से हम आपको उत्तराखंड सरकार द्वारा शुरू की गयी Mukhyamantri Ghasiyari Kalyan Yojana से सम्बंधित सभी प्रकार की जानकरी प्रदान कर रहे है। घसियारी कल्याण योजना से सम्बंधित सभी प्रकार की जानकरी के लिए हमारे साथ अंत तक बने रहे।

उत्तराखंड मुख्यमंत्री घस्यारी कल्याण योजना 2023
राज्य सरकार द्वारा शुरू की गयी इस योजना के माध्यम से प्रदेश के सभी पर्वतीय क्षेत्रों में महिलाओं को अब चारे के लिए परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। इस योजना के माध्यम से सरकार द्वारा 7771 केंद्रों के माध्यम से राज्य के दूरदराज ग्रामीण पर्वतीय क्षेत्रों में पशुओं के लिए चारे की व्यवस्था की जाएगी। इस योजना के माध्यम से सरकार द्वारा लाभार्थी पशुपालकों को पैक्ड सिलेज और कुल मिश्रण राशन प्रदान किया जायेगा। इस योजना का लाभ राज्य की हजारों महिलाओं को प्रदान किया जायेगा।
राज्य का अधिकतर हिस्सा पर्वतीय है, जहाँ महिलाओं को जंगल से चारा लाने के लिए बहुत कठिनाइयों और खतरों का सामना करना पड़ता है। इस योजना के शुरू हो जाने से उनको अब इन कठिनाइयों का सामना नहीं करना पड़ेगा। राज्य सरकार द्वारा Mukhyamantri Ghasiyari Kalyan Yojana को मंजूरी दी गयी है। राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में पशु पालन का काम करने वालो को इस योजना के माध्यम से पैक्ड सायलेज संपूर्ण मिश्रित पशु आहार प्रदान किया जायेगा।
साइलेज उत्पादन एवं विपणन संघ लिमिटेड द्वारा इस योजना का संचालन किया जायेगा। इस योजना के शुरू हो जाने से राज्य की महिलाओं को मीलों पैदल जाकर चारे का बोझ नहीं ढोना पड़ेगा। सरकार द्वारा उत्तराखंड मुख्यमंत्री घसियारी कल्याण योजना के लिए अगले वित्तीय वर्ष में 16.78 करोड़ की राशि निर्धारित की गयी है। राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में चारे की समस्या को देखते हुए, सरकार द्वारा राज्य की महिलाओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए घसियारी कल्याण योजना की शुरुआत की गयी है।
Mukhyamantri Ghasiyari Kalyan Yojana Highlights | |
आर्टिकल | उत्तराखंड मुख्यमंत्री घस्यारी कल्याण योजना |
उद्देश्य | पशुओं के चारे की आपूर्ति |
संचालन | साइलेज उत्पादन एवं विपणन संघ लिमिटेड |
लाभार्थी | राज्य की महिलाएं |
आधिकारिक वेबसाइट | Click Here |
मुख्यमंत्री घस्यारी कल्याण योजना की विशेषताएं
मुख्यमंत्री घस्यारी कल्याण योजना की विशेषताएं निम्नलिखित है।
- इस योजना के लाभ मिलने से अब राज्य की महिलाओं को चारे के लिए जंगल नहीं जाना पड़ेगा।
- इस योजना के माध्यम से राज्य की महिलाओं को पशुओं के चारे के लिए सब्सिडी मूल्यों पर पौष्टिक चारा प्रदान किया जायेगा।
- इस योजना के माध्यम से राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में महिलाओं को उनके पशुओं के लिए घर पर ही सरकार द्वारा पैकेज साइलेज, टोटल मिक्स्ड राशन टीएमआर चारा प्रदान किया जायेगा।
- सरकार द्वारा इस योजना के माध्यम से राज्य में पोषक चारे के माध्यम से दूध की उपज को बढ़ाना भी है।
- मुख्यमंत्री घसियारी कल्याण योजना के अंतर्गत 2000 से अधिक किसान मक्का की सामूहिक एवं सहकारी खेती कर सकतें है। 2000 एकड़ पर यह सामूहिक खेती की जाएगी।
Mukhyamantri Ghasiyari Kalyan Yojana 2023 के लाभ
मुख्मंत्री घस्यारी कल्याण योजना के लाभ निम्नलिखित है।
- उत्तराखंड सरकार द्वारा यह योजना मुख्य रूप से राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों की महिलाओं की लिए शुरू की गई है।
- महिलाओं को पशु चारे से सम्बंधित समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ेगा।
- पर्वतीय क्षेत्र की महिलाओं को पशु चारे के लिए जंगल तथा दुर्गम स्थानों पर जाना पडता है। जिसके लिए उनकों विभिन खतरों का सामना करना पड़ता है। इस योजना के लाभ से उनको यह सब नहीं करना पड़ेगा।
-:- कृपया ध्यान दें -:-
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत द्वारा अभी इस योजना की घोषणा की गयी है। तथा सरकार द्वारा भी अभी मात्र मंजूरी प्रदान की गयी है। यह योजना पूर्ण रूप से अभी शुरू नहीं की गयी है। जैसे ही इस योजना को सरकार द्वारा पूर्ण रूप से शुरू किया जायेगा, हम आपको लेख के माध्यम से सूचित कर देंगे। इसलिए योजना से सम्बंधित किसी भी प्रकार की जानकरी के लिए हमारे साथ बने रहे।